logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कई दिन से लापता 20 वर्षीय युवती का तालाब में तैरता दिखा शव जांच में जुटी पुलिस बताते चले बाराबंकी जनपद के थाना सफदरगंज क्षेत्र अंतर्गत कई दिन से लापता 20 वर्षीय युवती का तालाब में तैरता दिखा शव जांच में जुटी पुलिस

7 hrs ago
user_Journalist Manoj Shukla
Journalist Manoj Shukla
सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

कई दिन से लापता 20 वर्षीय युवती का तालाब में तैरता दिखा शव जांच में जुटी पुलिस बताते चले बाराबंकी जनपद के थाना सफदरगंज क्षेत्र अंतर्गत कई दिन से लापता 20 वर्षीय युवती का तालाब में तैरता दिखा शव जांच में जुटी पुलिस

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाराबंकी में टेंट व्यापारी एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न,प्रदेश महामंत्री अभिलेष वर्मा ने नोएडा महाधिवेशन में अधिक से अधिक व्यापारियों से पहुंचने की अपील बाराबंकी। बाराबंकी टेंट व्यापारी एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को देवा रोड स्थित एबी पैलेस बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुई। बैठक में जिलेभर से टेंट, कैटरिंग, लाइट, डेकोरेशन, साउंड और इवेंट कारोबार से जुड़े सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री अभिलेष वर्मा रहे, जो वाराणसी से अपने सहयोगियों के साथ बाराबंकी पहुंचे। प्रदेश महामंत्री अभिलेष वर्मा ने व्यापारियों को आगामी 19 एवं 20 सितंबर 2026 को नोएडा में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के 16वें महाधिवेशन एवं वेडिंग एक्सपो की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में महाधिवेशन में शामिल होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का महाधिवेशन प्रत्येक दो वर्ष में आयोजित किया जाता है। लगातार 16 महाधिवेशनों का आयोजन संगठन की मजबूती और प्रदेशभर के व्यापारियों के बीच उसकी स्वीकार्यता का प्रमाण है। महाधिवेशन में टेंट, कैटरिंग और इवेंट कारोबार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के साथ जीएसटी समेत अन्य व्यापारिक मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। अभिलेष वर्मा ने बताया कि नोएडा में आयोजित वेडिंग एक्सपो में टेंट, लाइट, पर्दे, कैटरिंग, साउंड और इवेंट कारोबार से जुड़ी देशभर की प्रमुख कंपनियां एवं कारोबारी अपने स्टॉल लगाएंगे। इससे व्यापारियों को आधुनिक उत्पादों, नई तकनीक और कारोबार में आ रहे बदलावों की जानकारी मिलेगी तथा उन्हें खरीदारी और व्यापारिक संपर्क बढ़ाने का अवसर भी मिलेगा। जिला अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों के लिए लगातार प्रयासरत है और समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव पहल की जाएगी। बैठक में मंडल अध्यक्ष एवं जिला एसोसिएशन के महामंत्री कैफी रिजवी, मोहम्मद हसीन आजाद, संतोष गुप्ता सहित वाराणसी, रुदौली और लखनऊ से आए पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में टेंट, कैटरिंग, फ्लावर डेकोरेशन और डी.जे. साउंड कारोबार से जुड़े व्यापारी भी उपस्थित रहे। अंत में कैफी रिजवी ने सभी अतिथियों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।
    1
    बाराबंकी में टेंट व्यापारी एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न,प्रदेश महामंत्री अभिलेष वर्मा ने नोएडा महाधिवेशन में अधिक से अधिक व्यापारियों से पहुंचने की अपील

बाराबंकी। बाराबंकी टेंट व्यापारी एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को देवा रोड स्थित एबी पैलेस बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुई। बैठक में जिलेभर से टेंट, कैटरिंग, लाइट, डेकोरेशन, साउंड और इवेंट कारोबार से जुड़े सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री अभिलेष वर्मा रहे, जो वाराणसी से अपने सहयोगियों के साथ बाराबंकी पहुंचे।
प्रदेश महामंत्री अभिलेष वर्मा ने व्यापारियों को आगामी 19 एवं 20 सितंबर 2026 को नोएडा में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के 16वें महाधिवेशन एवं वेडिंग एक्सपो की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में महाधिवेशन में शामिल होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का महाधिवेशन प्रत्येक दो वर्ष में आयोजित किया जाता है। लगातार 16 महाधिवेशनों का आयोजन संगठन की मजबूती और प्रदेशभर के व्यापारियों के बीच उसकी स्वीकार्यता का प्रमाण है। महाधिवेशन में टेंट, कैटरिंग और इवेंट कारोबार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के साथ जीएसटी समेत अन्य व्यापारिक मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।
अभिलेष वर्मा ने बताया कि नोएडा में आयोजित वेडिंग एक्सपो में टेंट, लाइट, पर्दे, कैटरिंग, साउंड और इवेंट कारोबार से जुड़ी देशभर की प्रमुख कंपनियां एवं कारोबारी अपने स्टॉल लगाएंगे। इससे व्यापारियों को आधुनिक उत्पादों, नई तकनीक और कारोबार में आ रहे बदलावों की जानकारी मिलेगी तथा उन्हें खरीदारी और व्यापारिक संपर्क बढ़ाने का अवसर भी मिलेगा।
जिला अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों के लिए लगातार प्रयासरत है और समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव पहल की जाएगी।
बैठक में मंडल अध्यक्ष एवं जिला एसोसिएशन के महामंत्री कैफी रिजवी, मोहम्मद हसीन आजाद, संतोष गुप्ता सहित वाराणसी, रुदौली और लखनऊ से आए पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में टेंट, कैटरिंग, फ्लावर डेकोरेशन और डी.जे. साउंड कारोबार से जुड़े व्यापारी भी उपस्थित रहे। अंत में कैफी रिजवी ने सभी अतिथियों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।
    user_फखरे आलम
    फखरे आलम
    नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • तारुन में बारिश से किसान की सार गिरी, 4 मवेशियों की मौत; 2 घायल तारुन। लगातार हो रही बारिश के बीच ग्राम पड़ेलवा चितावा में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। किसान रामसरदार वर्मा के घर के पास बनी खपरैल की सार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय सार के अंदर बंधे मवेशी मलबे में दब गए। घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर मवेशियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दो भैंस, एक गाय और एक बछड़े की मौत हो चुकी थी। हादसे में एक कीमती भैंस का पैर टूट गया, जबकि एक गाय भी घायल हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासन को अवगत कराया गया है। ग्राम सभा निवासी भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण सैनी ने बताया कि घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। वहीं, पीड़ित किसान ने बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। 👉🏻 ऐसी ही खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें, आपकी क्या राय है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।💬🔔 #Tarun #AyodhyaNews #UPNews #RainNews #Barish #KisanNews
    1
    तारुन में बारिश से किसान की सार गिरी, 4 मवेशियों की मौत; 2 घायल
तारुन। लगातार हो रही बारिश के बीच ग्राम पड़ेलवा चितावा में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। किसान रामसरदार वर्मा के घर के पास बनी खपरैल की सार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय सार के अंदर बंधे मवेशी मलबे में दब गए।
घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर मवेशियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दो भैंस, एक गाय और एक बछड़े की मौत हो चुकी थी। हादसे में एक कीमती भैंस का पैर टूट गया, जबकि एक गाय भी घायल हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासन को अवगत कराया गया है। ग्राम सभा निवासी भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण सैनी ने बताया कि घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। वहीं, पीड़ित किसान ने बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
👉🏻 ऐसी ही खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें, आपकी क्या राय है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।💬🔔
#Tarun #AyodhyaNews #UPNews #RainNews #Barish #KisanNews
    user_Breaknixnews24
    Breaknixnews24
    Local News Reporter बाराबंकी, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जनपद बाराबंकी कस्बा मसौली मोहल्ला खैरलाकुआं अहमद पुरवा के मुख्य मार्ग पर जल भराव की स्थिति बनी है उत्तर प्रदेश जनपद बाराबंकी विकासखंड मसौली कस्बा मसौली मोहल्ला खैरलाकुआं अहमद पुरवा का मुख्यमार्ग है।इस रास्ते पर जल भराव की स्थिति बनी हुई है जिसका पानी का निकासी और नालों की सफाई न होने के कारण पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार इस रास्ते से स्कूली बच्चे एवं आम जनता को पानी में होकर निकालना पड़ता है। इस मामले को लेकर ग्राम प्रधान का ग्राम पंचायत अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश। ग्रामीणों का कहना है की जल भराव की स्थिति होने स्वच्छता और संचारी रोग नियंत्रण अभियानो के दावों के बावजूद हकीकत जमीनी कुछ और है। इस स्थिति से आसपास रहने वाले परिवारों को बच्चों और बुजुर्गों की स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। बरसात के मौसम में मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से इस समस्या का निदान करने की मांग की
    1
    जनपद बाराबंकी कस्बा मसौली मोहल्ला खैरलाकुआं अहमद पुरवा के मुख्य मार्ग पर जल भराव की स्थिति बनी है
उत्तर प्रदेश जनपद बाराबंकी विकासखंड मसौली कस्बा मसौली मोहल्ला खैरलाकुआं अहमद पुरवा का मुख्यमार्ग है।इस रास्ते पर जल भराव की स्थिति बनी हुई है जिसका पानी का निकासी और नालों की सफाई न होने के कारण पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार इस रास्ते से स्कूली बच्चे एवं आम जनता को पानी में होकर निकालना पड़ता है। इस मामले को लेकर ग्राम प्रधान का ग्राम पंचायत अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश। ग्रामीणों का कहना है की जल भराव की स्थिति होने स्वच्छता और संचारी रोग नियंत्रण अभियानो के दावों के बावजूद हकीकत जमीनी कुछ और है। इस स्थिति से आसपास रहने वाले परिवारों को बच्चों और बुजुर्गों की स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। बरसात के मौसम में मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से इस समस्या का निदान करने की मांग की
    user_Mukesh Kumar Verma
    Mukesh Kumar Verma
    नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बहराइच में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल बहराइच। जिले के थाना रामगांव क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया नानपारा-बहराइच हाईवे पर गंभीरवा बाजार मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रामगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक घर से बाइक लेकर घूमने के लिए निकले थे, तभी रामगांव थाना क्षेत्र में यह हादसा हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    बहराइच में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल बहराइच। जिले के थाना रामगांव क्षेत्र में  एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया नानपारा-बहराइच हाईवे पर गंभीरवा बाजार मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रामगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक घर से बाइक लेकर घूमने के लिए निकले थे, तभी रामगांव थाना क्षेत्र में यह हादसा हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई है।
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 24 इंडिया न्यूज़ की खबर का बड़ा असर खबर प्रकाशित करने के बाद घाघरा नदी किनारे बस आपको बता दें बाराबंकी। घाघरा नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ और जलभराव के चलते ग्रामीणों के सामने भोजन के साथ-साथ पशुओं के चारे की समस्या लगातार बनी हुई थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसी बीच ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए 24 इंडिया न्यूज़ में चैनल पर खबर प्रकाशित की गई थी ,खबर का प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए शनिवार को प्रशासन की ओर से प्रभावित गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को लंच पैकेट वितरित किए गए, वहीं पशुपालकों के लिए भूसे की व्यवस्था कर उसका वितरण कराया गया। राहत सामग्री मिलने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। प्रशासनिक टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और जरूरत के अनुसार राहत सामग्री उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। पशुओं के लिए भूसा मिलने से पशुपालकों को भी बड़ी राहत मिली है रवि रावत 24 इंडिया न्यूज़ बाराबंकी
    1
    24 इंडिया न्यूज़ की खबर का बड़ा असर खबर प्रकाशित करने के बाद घाघरा नदी किनारे बस
आपको बता दें बाराबंकी। घाघरा नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ और जलभराव के चलते ग्रामीणों के सामने भोजन के साथ-साथ पशुओं के चारे की समस्या लगातार बनी हुई थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसी बीच ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए  24 इंडिया न्यूज़ में चैनल पर खबर प्रकाशित की गई थी ,खबर का प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए शनिवार को प्रशासन की ओर से प्रभावित गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को लंच पैकेट वितरित किए गए, वहीं पशुपालकों के लिए भूसे की व्यवस्था कर उसका वितरण कराया गया। राहत सामग्री मिलने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। 
प्रशासनिक टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और जरूरत के अनुसार राहत सामग्री उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। पशुओं के लिए भूसा मिलने से पशुपालकों को भी बड़ी राहत मिली है रवि रावत 24 इंडिया न्यूज़ बाराबंकी
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 12 सालों तक देश की सेवा करने वाले मेजर प्रभाकर सिंह के अपने गृह जनपद गोंडा पहुंचने पर सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने गोद में उठाकर किया स्वागत : गोण्डा 12 सालों तक देश की सेवा करने वाले मेजर प्रभाकर सिंह के अपने गृह जनपद गोंडा पहुंचने पर सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने गोद में उठाकर किया स्वागत, मीडिया से मुखातिब मेजर प्रभाकर सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ जितेंद्र मिश्रा को लेकर कहा, जितेन मिश्रा साहब थ्री स्टार जनरल, वह अपनी जिम्मेदारियां का पूरी ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा से करेंगे निर्वहन
    1
    12 सालों तक देश की सेवा करने वाले मेजर प्रभाकर सिंह के अपने गृह जनपद गोंडा पहुंचने पर सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने गोद में उठाकर किया स्वागत : गोण्डा
12 सालों तक देश की सेवा करने वाले मेजर प्रभाकर सिंह के अपने गृह जनपद गोंडा पहुंचने पर सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने गोद में उठाकर किया स्वागत, मीडिया से मुखातिब मेजर प्रभाकर सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ जितेंद्र मिश्रा को लेकर कहा, जितेन मिश्रा साहब थ्री स्टार जनरल, वह अपनी जिम्मेदारियां का पूरी ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा से करेंगे निर्वहन
    user_आकाश कुमार सोनी
    आकाश कुमार सोनी
    Salesperson गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद आज सुबह 5 बजे ढहा दी गई। कल रात भी इसे तोड़ने की सूचनाएं फैली तो DM ने भीड़ को ऐसा कहकर शांत किया कि मस्जिद सिर्फ सील की जाएगी। आज सुबह लोग नींद से उठे तो मस्जिद जमींदोज हो चुकी थी। 16 जुलाई को जिला प्रशासन ने इस मस्जिद का निर्माण अवैध माना था।* *मस्जिद कमेटी ने कोर्ट में 1 जनवरी 1911 का बिजली बिल दिखाकर बताया कि कलक्ट्रेट से पहले ही यहां मस्जिद बन गई थी। जबकि प्रशासन ने सबूत रखा कि सहारनपुर में पहली बार बिजली ही 1912 में आई थी।*
    1
    *सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद आज सुबह 5 बजे ढहा दी गई। कल रात भी इसे तोड़ने की सूचनाएं फैली तो DM ने भीड़ को ऐसा कहकर शांत किया कि मस्जिद सिर्फ सील की जाएगी। आज सुबह लोग नींद से उठे तो मस्जिद जमींदोज हो चुकी थी। 16 जुलाई को जिला प्रशासन ने इस मस्जिद का निर्माण अवैध माना था।*
*मस्जिद कमेटी ने कोर्ट में 1 जनवरी 1911 का बिजली बिल दिखाकर बताया कि कलक्ट्रेट से पहले ही यहां मस्जिद बन गई थी। जबकि प्रशासन ने सबूत रखा कि सहारनपुर में पहली बार बिजली ही 1912 में आई थी।*
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बहराइच मटेरा थाने में घुसकर युवक ने बनाई रील, तेज आवाज में गाया गाना, खाकी की सक्रियता पर सवाल बहराइच। जिले के मटेरा थाना परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक थाना परिसर के अंदर घुसकर रील बनाता और तेज आवाज में गाना गाता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक बेखौफ होकर थाना परिसर में घूमता रहा और रील बनाता रहा, लेकिन वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की जहमत तक नहीं उठाई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि जब थाना परिसर ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी। फिलहाल यह वीडियो बहराइच के मटेरा थाने का बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेने की बात कही है।
    1
    बहराइच  मटेरा थाने में घुसकर युवक ने बनाई रील, तेज आवाज में गाया गाना, खाकी की सक्रियता पर सवाल बहराइच।  जिले के मटेरा थाना परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक थाना परिसर के अंदर घुसकर रील बनाता और तेज आवाज में गाना गाता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक बेखौफ होकर थाना परिसर में घूमता रहा और रील बनाता रहा, लेकिन वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की जहमत तक नहीं उठाई। 
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि जब थाना परिसर ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी। फिलहाल यह वीडियो बहराइच के मटेरा थाने का बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेने की बात कही है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • (अंकुर गर्ग ) मछली को दाना डालते सरयू में डूबी दो बहनों की हुई मृत्यु (अंकुर गर्ग ) मछली को दाना डालते सरयू में डूबी दो बहनों की हुई मृत्यु गोण्डा ,जिले के परसपुर थानाक्षेत्र में बह रही सरयू नदी में रविवार को डूबने से दो सगी बहनों की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार,परसपुर इलाके के भौरीगंज स्थित राम जानकी मंदिर के पास सुप्रिया (15) और सुहानी के (9) सरयू नदी के किनारे बैठकर मछलियों को दाना डाल रही थीं कि इसी दौरान सुहानी का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। इधर बहन को बचाने पानी में उतरी सुप्रिया भी तेज बहाव के कारण पानी में डूब गयी l ग्रामीणों ने शोर शराबा सुनकर दोनों को बाहर निकाल लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
    2
    (अंकुर गर्ग ) मछली को दाना डालते सरयू में डूबी दो बहनों की हुई मृत्यु 
(अंकुर गर्ग ) मछली को दाना डालते सरयू में डूबी दो बहनों की हुई मृत्यु 
गोण्डा ,जिले के परसपुर थानाक्षेत्र में बह रही सरयू नदी में रविवार को डूबने से दो सगी बहनों की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार,परसपुर इलाके के भौरीगंज स्थित राम जानकी मंदिर के पास सुप्रिया (15) और सुहानी के (9) सरयू नदी के किनारे बैठकर मछलियों को दाना डाल रही थीं कि इसी दौरान सुहानी का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। इधर बहन को बचाने पानी में उतरी सुप्रिया भी तेज बहाव के कारण पानी में डूब गयी l ग्रामीणों ने शोर शराबा सुनकर दोनों को बाहर निकाल लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
    user_अंकुर गर्ग
    अंकुर गर्ग
    Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.