बहराइच में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल बहराइच। जिले के थाना रामगांव क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया नानपारा-बहराइच हाईवे पर गंभीरवा बाजार मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रामगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक घर से बाइक लेकर घूमने के लिए निकले थे, तभी रामगांव थाना क्षेत्र में यह हादसा हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बहराइच में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल बहराइच। जिले के थाना रामगांव क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया नानपारा-बहराइच हाईवे पर गंभीरवा बाजार मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रामगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक घर से बाइक लेकर घूमने के लिए निकले थे, तभी रामगांव थाना क्षेत्र में यह हादसा हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- बहराइच में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल बहराइच। जिले के थाना रामगांव क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया नानपारा-बहराइच हाईवे पर गंभीरवा बाजार मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रामगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक घर से बाइक लेकर घूमने के लिए निकले थे, तभी रामगांव थाना क्षेत्र में यह हादसा हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- चौकाघाट रेलवे स्टेशन के सामने कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार को चौकाघाट रेलवे स्टेशन के सामने पुलिया के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब गोंडा के परसपुर से सीतापुर के रामपुर मथुरा जा रही इको स्पोर्ट कार में अचानक आग लग गई। कार को अजीम चला रहे थे। वाहन में सानिया, गुलशन, सोना और हसान समेत अन्य लोग सवार थे। आग लगते ही कार में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग समय रहते वाहन से बाहर निकल आए। बताया गया कि कार चौकाघाट रेलवे स्टेशन के सामने पुलिया के पास पहुंची थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। देखते ही देखते वाहन से धुआं निकलने लगा और आग की लपटें तेज हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मौके पर एसएसआई प्रमोद कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह, आरक्षी मोहम्मद अफजल खान और आरक्षी कृष्णकांत ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस कर्मियों ने आसपास मौजूद लोगों को घटनास्थल से दूर किया और यातायात को व्यवस्थित कराया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। चालक सितारे हिंद सहित दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पानी की बौछार कर कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया। कार में सवार महिला नाज़िया ने बताया कि वे लोग गोंडा के परसपुर से कार से चले थे और सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा जा रहे थे। चौकाघाट के पास अचानक कार में आग लग गई। आग लगने का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। गनीमत रही कि आग लगने के बाद कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से कार को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ लगी रही।2
- खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी कटान के बीच सेल्फी का जुनून, परक्यू पाइन बहने से बढ़ी चिंता; दर्जनों गांव प्रभावित सूरतगंज, बाराबंकी। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ और कटान का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सूरतगंज क्षेत्र में हेतमापुर, केदारीपुर, बाबापुरवा, कोडरी, ललपुरवा, मदरहा, सुंदरनगर और बलईपुर समेत कई गांव प्रभावित हैं। � नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ कटान भी तेज हो गया है। खेतों और कृषि भूमि के बाद अब कटान आबादी की ओर बढ़ रहा है। केदारीपुर में कई ग्रामीण अपने घरों और सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। कुछ परिवार खतरे को देखते हुए अपने मकान तक तोड़ने को मजबूर हैं। � वहीं, नदी किनारे कटान के बीच कुछ लोग जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेते भी नजर आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से नदी के किनारे जाने और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में खड़े होने से बचने की अपील की जा रही है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से बांस, ईंटों से भरी बोरियां और परक्यू पाइन लगाए जा रहे हैं, लेकिन तेज बहाव के कारण कई स्थानों पर ये इंतजाम टिक नहीं पा रहे हैं। � प्रशासन ने संवेदनशील गांवों में निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों का जायजा ले रही हैं और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। हाल ही में जिलाधिकारी ने भी हेतमापुर पहुंचकर जलस्तर और कटान की स्थिति का निरीक्षण किया था। � **ग्रामीणों की मांग है कि कटान रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से मजबूत और स्थायी इंतजाम किए जाएं, ताकि आबादी और ग्रामीणों के आशियानों को नदी की चपेट में आने से बचाया जा सके।**3
- बाबागंज पुलिस चौकी इंचार्ज शिवेश शुक्ला के स्थानांतरण पर पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने भावभीनी विदाई दी बाबागंज पुलिस चौकी के चौकी इंचार्ज शिवेश शुक्ला के स्थानांतरण पर पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर नवनियुक्त चौकी इंचार्ज मानवेन्द्र प्रताप सिंह, दीवान अर्जुन मौर्या, आरक्षियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 🙏 #बाबागंज #शिवेशशुक्ला #विदाईसमारोह #पुलिस #बहराइच #मानवेन्द्रप्रतापसिंह #अर्जुनमौर्या #NationOneVision #LocalNews #BahraichNews #PoliceNews1
- 🌍 दुनिया की 10 बड़ी खबरें | 6 सितंबर 2026 🔥 युद्ध, राजनीति और कूटनीति में बड़ा घटनाक्रम | पूरी खबर जानिए1
- 107 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए* बहराइच, 06 सितम्बर। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपदीय पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया 107 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए* बहराइच, 06 सितम्बर। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपदीय पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर 107 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 26 लाख 12 हजार 830 रुपये है। रविवार को पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस ने मोबाइल खोने की स्थिति में स्थानीय थाने पर सूचना देने के साथ CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।4
- महिलाओंकी सुरक्षा सुरक्षा चौकी पर भी नहीं होती हैवहां भी गुंडे माफियाओं काबोलबाला है दरगाह शरीफ का है मामला पीड़ित महिला का आरोपपर चौकी पर गई थीजहां पर विपक्षी मिला और पीड़ित महिला सेअश्लील गंदी बातें करने लगाऔर गंदी-गंदी गालियां देने लगाविरोध करने परहाथ पकड़ करखींचऔर कहाजिसके लिए तुम परेशान होवह जमीनतुम्हारे हाथ भेजा था परंतु बैनामा कब करेंगे जब मेरे साथ रात बिता होगीऔर अपनेस्कूल की तरफ खींचने लगाइकरा नाम से स्कूल हैजिस पर महिला नहीं चाहिए पुकारना चाहिएऔर महिलाएं इकट्ठा हो गई तब जाकर महिला ने हाथ छुड़ायापीड़ित विपक्षी चांद बाबू और चांद साही गुंडे बदमाशजो एक शिक्षक हैऔर मटेरा प्राथमिक विद्यालय स्थित तैनात हैधमकी दिया हैकि अगर उसकी वह बात नहीं मांगी तोउसकोजान से मरवा देगाकोई भी अप्रिय घटना घटित कर सकता है चौकी केपुलिस वाले मूक दर्शक बने रहेइससे यह स्पष्ट होता हैपीड़ित महिला ने थाने जाकर एप्लीकेशन दिया है परंतुथाने परभी कोई अभी तक कार्रवाई नहीं हुई हैघटना है शाम 5से 4 के बीच मेंथाना दरगाह शरीफ का है मामला4
- बहराइच मटेरा थाने में घुसकर युवक ने बनाई रील, तेज आवाज में गाया गाना, खाकी की सक्रियता पर सवाल बहराइच। जिले के मटेरा थाना परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक थाना परिसर के अंदर घुसकर रील बनाता और तेज आवाज में गाना गाता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक बेखौफ होकर थाना परिसर में घूमता रहा और रील बनाता रहा, लेकिन वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की जहमत तक नहीं उठाई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि जब थाना परिसर ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी। फिलहाल यह वीडियो बहराइच के मटेरा थाने का बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेने की बात कही है।1