logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चौकाघाट रेलवे स्टेशन के सामने कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार को चौकाघाट रेलवे स्टेशन के सामने पुलिया के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब गोंडा के परसपुर से सीतापुर के रामपुर मथुरा जा रही इको स्पोर्ट कार में अचानक आग लग गई। कार को अजीम चला रहे थे। वाहन में सानिया, गुलशन, सोना और हसान समेत अन्य लोग सवार थे। आग लगते ही कार में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग समय रहते वाहन से बाहर निकल आए। बताया गया कि कार चौकाघाट रेलवे स्टेशन के सामने पुलिया के पास पहुंची थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। देखते ही देखते वाहन से धुआं निकलने लगा और आग की लपटें तेज हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मौके पर एसएसआई प्रमोद कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह, आरक्षी मोहम्मद अफजल खान और आरक्षी कृष्णकांत ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस कर्मियों ने आसपास मौजूद लोगों को घटनास्थल से दूर किया और यातायात को व्यवस्थित कराया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। चालक सितारे हिंद सहित दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पानी की बौछार कर कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया। कार में सवार महिला नाज़िया ने बताया कि वे लोग गोंडा के परसपुर से कार से चले थे और सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा जा रहे थे। चौकाघाट के पास अचानक कार में आग लग गई। आग लगने का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। गनीमत रही कि आग लगने के बाद कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से कार को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ लगी रही।

6 hrs ago
user_Krishna Kumar
Krishna Kumar
Advertising Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

चौकाघाट रेलवे स्टेशन के सामने कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार को चौकाघाट रेलवे स्टेशन के सामने पुलिया के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब गोंडा के परसपुर से सीतापुर के रामपुर मथुरा जा रही इको स्पोर्ट कार में अचानक आग लग गई। कार को अजीम चला रहे थे। वाहन में सानिया, गुलशन, सोना और हसान समेत अन्य लोग सवार थे। आग लगते ही कार में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग समय रहते वाहन से बाहर निकल आए। बताया गया कि कार चौकाघाट रेलवे स्टेशन के सामने पुलिया के पास पहुंची थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। देखते ही देखते वाहन से धुआं निकलने लगा और आग की लपटें तेज हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मौके पर एसएसआई प्रमोद कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह, आरक्षी मोहम्मद अफजल खान और आरक्षी कृष्णकांत ने भी मौके पर

5870c281-3485-476e-a833-25809b8b001c

पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस कर्मियों ने आसपास मौजूद लोगों को घटनास्थल से दूर किया और यातायात को व्यवस्थित कराया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। चालक सितारे हिंद सहित दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पानी की बौछार कर कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया। कार में सवार महिला नाज़िया ने बताया कि वे लोग गोंडा के परसपुर से कार से चले थे और सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा जा रहे थे। चौकाघाट के पास अचानक कार में आग लग गई। आग लगने का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। गनीमत रही कि आग लगने के बाद कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से कार को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ लगी रही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चौकाघाट रेलवे स्टेशन के सामने कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार को चौकाघाट रेलवे स्टेशन के सामने पुलिया के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब गोंडा के परसपुर से सीतापुर के रामपुर मथुरा जा रही इको स्पोर्ट कार में अचानक आग लग गई। कार को अजीम चला रहे थे। वाहन में सानिया, गुलशन, सोना और हसान समेत अन्य लोग सवार थे। आग लगते ही कार में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग समय रहते वाहन से बाहर निकल आए। बताया गया कि कार चौकाघाट रेलवे स्टेशन के सामने पुलिया के पास पहुंची थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। देखते ही देखते वाहन से धुआं निकलने लगा और आग की लपटें तेज हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मौके पर एसएसआई प्रमोद कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह, आरक्षी मोहम्मद अफजल खान और आरक्षी कृष्णकांत ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस कर्मियों ने आसपास मौजूद लोगों को घटनास्थल से दूर किया और यातायात को व्यवस्थित कराया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। चालक सितारे हिंद सहित दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पानी की बौछार कर कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया। कार में सवार महिला नाज़िया ने बताया कि वे लोग गोंडा के परसपुर से कार से चले थे और सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा जा रहे थे। चौकाघाट के पास अचानक कार में आग लग गई। आग लगने का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। गनीमत रही कि आग लगने के बाद कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से कार को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ लगी रही।
    2
    चौकाघाट रेलवे स्टेशन के सामने कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी
बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार को चौकाघाट रेलवे स्टेशन के सामने पुलिया के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब गोंडा के परसपुर से सीतापुर के रामपुर मथुरा जा रही इको स्पोर्ट कार में अचानक आग लग गई। कार को अजीम चला रहे थे। वाहन में सानिया, गुलशन, सोना और हसान समेत अन्य लोग सवार थे। आग लगते ही कार में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग समय रहते वाहन से बाहर निकल आए।
बताया गया कि कार चौकाघाट रेलवे स्टेशन के सामने पुलिया के पास पहुंची थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। देखते ही देखते वाहन से धुआं निकलने लगा और आग की लपटें तेज हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
मौके पर एसएसआई प्रमोद कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह, आरक्षी मोहम्मद अफजल खान और आरक्षी कृष्णकांत ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस कर्मियों ने आसपास मौजूद लोगों को घटनास्थल से दूर किया और यातायात को व्यवस्थित कराया।
कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। चालक सितारे हिंद सहित दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पानी की बौछार कर कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया।
कार में सवार महिला नाज़िया ने बताया कि वे लोग गोंडा के परसपुर से कार से चले थे और सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा जा रहे थे। चौकाघाट के पास अचानक कार में आग लग गई। आग लगने का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
गनीमत रही कि आग लगने के बाद कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से कार को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ लगी रही।
    user_Krishna Kumar
    Krishna Kumar
    Advertising Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी कटान के बीच सेल्फी का जुनून, परक्यू पाइन बहने से बढ़ी चिंता; दर्जनों गांव प्रभावित सूरतगंज, बाराबंकी। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ और कटान का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सूरतगंज क्षेत्र में हेतमापुर, केदारीपुर, बाबापुरवा, कोडरी, ललपुरवा, मदरहा, सुंदरनगर और बलईपुर समेत कई गांव प्रभावित हैं। � नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ कटान भी तेज हो गया है। खेतों और कृषि भूमि के बाद अब कटान आबादी की ओर बढ़ रहा है। केदारीपुर में कई ग्रामीण अपने घरों और सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। कुछ परिवार खतरे को देखते हुए अपने मकान तक तोड़ने को मजबूर हैं। � वहीं, नदी किनारे कटान के बीच कुछ लोग जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेते भी नजर आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से नदी के किनारे जाने और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में खड़े होने से बचने की अपील की जा रही है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से बांस, ईंटों से भरी बोरियां और परक्यू पाइन लगाए जा रहे हैं, लेकिन तेज बहाव के कारण कई स्थानों पर ये इंतजाम टिक नहीं पा रहे हैं। � प्रशासन ने संवेदनशील गांवों में निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों का जायजा ले रही हैं और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। हाल ही में जिलाधिकारी ने भी हेतमापुर पहुंचकर जलस्तर और कटान की स्थिति का निरीक्षण किया था। � **ग्रामीणों की मांग है कि कटान रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से मजबूत और स्थायी इंतजाम किए जाएं, ताकि आबादी और ग्रामीणों के आशियानों को नदी की चपेट में आने से बचाया जा सके।**
    3
    खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
कटान के बीच सेल्फी का जुनून, परक्यू पाइन बहने से बढ़ी चिंता; दर्जनों गांव प्रभावित
सूरतगंज, बाराबंकी। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ और कटान का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सूरतगंज क्षेत्र में हेतमापुर, केदारीपुर, बाबापुरवा, कोडरी, ललपुरवा, मदरहा, सुंदरनगर और बलईपुर समेत कई गांव प्रभावित हैं। �
नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ कटान भी तेज हो गया है। खेतों और कृषि भूमि के बाद अब कटान आबादी की ओर बढ़ रहा है। केदारीपुर में कई ग्रामीण अपने घरों और सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। कुछ परिवार खतरे को देखते हुए अपने मकान तक तोड़ने को मजबूर हैं। �
वहीं, नदी किनारे कटान के बीच कुछ लोग जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेते भी नजर आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से नदी के किनारे जाने और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में खड़े होने से बचने की अपील की जा रही है।
कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से बांस, ईंटों से भरी बोरियां और परक्यू पाइन लगाए जा रहे हैं, लेकिन तेज बहाव के कारण कई स्थानों पर ये इंतजाम टिक नहीं पा रहे हैं। �
प्रशासन ने संवेदनशील गांवों में निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों का जायजा ले रही हैं और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। हाल ही में जिलाधिकारी ने भी हेतमापुर पहुंचकर जलस्तर और कटान की स्थिति का निरीक्षण किया था। �
**ग्रामीणों की मांग है कि कटान रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से मजबूत और स्थायी इंतजाम किए जाएं, ताकि आबादी और ग्रामीणों के आशियानों को नदी की चपेट में आने से बचाया जा सके।**
    user_Mohd zaid
    Mohd zaid
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कई दिन से लापता 20 वर्षीय युवती का तालाब में तैरता दिखा शव जांच में जुटी पुलिस बताते चले बाराबंकी जनपद के थाना सफदरगंज क्षेत्र अंतर्गत कई दिन से लापता 20 वर्षीय युवती का तालाब में तैरता दिखा शव जांच में जुटी पुलिस
    1
    कई दिन से लापता 20 वर्षीय युवती का तालाब में तैरता दिखा शव जांच में जुटी पुलिस
बताते चले बाराबंकी जनपद के थाना सफदरगंज क्षेत्र अंतर्गत कई दिन से लापता 20 वर्षीय युवती का तालाब में तैरता दिखा शव जांच में जुटी पुलिस
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी 🚨 टिकैतनगर में पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर बड़ी बैठक 🔴 पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर एसोसिएशन ने उठाई आवाज 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी 🚨 टिकैतनगर में पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर बड़ी बैठक 🔴 पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर एसोसिएशन ने उठाई आवाज 🔴 20 सूत्रीय मांगों, पेंशन और पत्रकारों पर होने वाले हमलों को लेकर हुई चर्चा 🔴 प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी बोले—पत्रकार हितों से नहीं होगा समझौता टिकैतनगर, बाराबंकी। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर टिकैतनगर में पत्रकार एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों की समस्याओं के साथ-साथ 20 सूत्रीय मांगों, पेंशन, सुरक्षा और पत्रकारों के अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी कोषाध्यक्ष योगेश जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी, जिला अध्यक्ष देवेश तिवारी एवं कोऑर्डिनेटर राजेंद्र कुमार त्रिवेदी की मौजूदगी में पत्रकारों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। समाचार कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ अभद्रता, हमले और मुकदमों की शिकायतें सामने आती रहती हैं। पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के लिए संगठन लगातार संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की 20 सूत्रीय मांगों, पेंशन, सुरक्षा एवं अधिकारों को लेकर संगठन मजबूती से आवाज उठाता रहेगा। बैठक में फक्कड़ शर्मा, ननकू मामा, धीरेंद्र शुक्ला, रत्नाकर पांडेय, सचिन निगम, जय जायसवाल, राजेंद्र कुमार, रिंकू तिवारी और रामदत्त सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। 🎤 बाइट — अशोक तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष 📍 संवाददाता — रवि गुप्ता | बाराबंकी #BreakingNews #Barabanki #बाराबंकी #Tikaitnagar #टिकैतनगर #पत्रकार #पत्रकारसुरक्षा #पत्रकारहित #पत्रकारएसोसिएशन #पत्रकारोंकीआवाज #20सूत्रीयमांग #पत्रकारपेंशन #पत्रकारअधिकार #DMBarabanki #SPBarabanki #BarabankiPolice #BarabankiAdministration #जिलाधिकारीबाराबंकी #पुलिसअधीक्षकबाराबंकी #COरामसनेहीघाट #SDMरामसनेहीघाट #तहसीलप्रशासन #उत्तरप्रदेशसरकार #UttarPradeshPolice #UPPolice #UPNews #RaviGupta #जिलासंवाददाताबाराबंकी
    4
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी 🚨
टिकैतनगर में पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर बड़ी बैठक
🔴 पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर एसोसिएशन ने उठाई आवाज
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी 🚨
टिकैतनगर में पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर बड़ी बैठक
🔴 पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर एसोसिएशन ने उठाई आवाज
🔴 20 सूत्रीय मांगों, पेंशन और पत्रकारों पर होने वाले हमलों को लेकर हुई चर्चा
🔴 प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी बोले—पत्रकार हितों से नहीं होगा समझौता
टिकैतनगर, बाराबंकी। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर टिकैतनगर में पत्रकार एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों की समस्याओं के साथ-साथ 20 सूत्रीय मांगों, पेंशन, सुरक्षा और पत्रकारों के अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी कोषाध्यक्ष योगेश जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी, जिला अध्यक्ष देवेश तिवारी एवं कोऑर्डिनेटर राजेंद्र कुमार त्रिवेदी की मौजूदगी में पत्रकारों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई।
प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। समाचार कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ अभद्रता, हमले और मुकदमों की शिकायतें सामने आती रहती हैं। पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के लिए संगठन लगातार संघर्ष करेगा।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों की 20 सूत्रीय मांगों, पेंशन, सुरक्षा एवं अधिकारों को लेकर संगठन मजबूती से आवाज उठाता रहेगा।
बैठक में फक्कड़ शर्मा, ननकू मामा, धीरेंद्र शुक्ला, रत्नाकर पांडेय, सचिन निगम, जय जायसवाल, राजेंद्र कुमार, रिंकू तिवारी और रामदत्त सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
🎤 बाइट — अशोक तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष
📍 संवाददाता — रवि गुप्ता | बाराबंकी
#BreakingNews #Barabanki #बाराबंकी #Tikaitnagar #टिकैतनगर #पत्रकार #पत्रकारसुरक्षा #पत्रकारहित #पत्रकारएसोसिएशन #पत्रकारोंकीआवाज #20सूत्रीयमांग #पत्रकारपेंशन #पत्रकारअधिकार #DMBarabanki #SPBarabanki #BarabankiPolice #BarabankiAdministration #जिलाधिकारीबाराबंकी #पुलिसअधीक्षकबाराबंकी #COरामसनेहीघाट #SDMरामसनेहीघाट #तहसीलप्रशासन #उत्तरप्रदेशसरकार #UttarPradeshPolice #UPPolice #UPNews #RaviGupta #जिलासंवाददाताबाराबंकी
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बहराइच में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल बहराइच। जिले के थाना रामगांव क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया नानपारा-बहराइच हाईवे पर गंभीरवा बाजार मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रामगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक घर से बाइक लेकर घूमने के लिए निकले थे, तभी रामगांव थाना क्षेत्र में यह हादसा हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    बहराइच में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल बहराइच। जिले के थाना रामगांव क्षेत्र में  एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया नानपारा-बहराइच हाईवे पर गंभीरवा बाजार मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रामगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक घर से बाइक लेकर घूमने के लिए निकले थे, तभी रामगांव थाना क्षेत्र में यह हादसा हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई है।
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हनुमान मूवी ने मचाया धमाल! दर्शकों को खूब पसंद आ रही फिल्म
    1
    हनुमान मूवी ने मचाया धमाल!
दर्शकों को खूब पसंद आ रही फिल्म
    user_Aman Chaudhary
    Aman Chaudhary
    Media company नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बहराइच मटेरा थाने में घुसकर युवक ने बनाई रील, तेज आवाज में गाया गाना, खाकी की सक्रियता पर सवाल बहराइच। जिले के मटेरा थाना परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक थाना परिसर के अंदर घुसकर रील बनाता और तेज आवाज में गाना गाता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक बेखौफ होकर थाना परिसर में घूमता रहा और रील बनाता रहा, लेकिन वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की जहमत तक नहीं उठाई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि जब थाना परिसर ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी। फिलहाल यह वीडियो बहराइच के मटेरा थाने का बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेने की बात कही है।
    1
    बहराइच  मटेरा थाने में घुसकर युवक ने बनाई रील, तेज आवाज में गाया गाना, खाकी की सक्रियता पर सवाल बहराइच।  जिले के मटेरा थाना परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक थाना परिसर के अंदर घुसकर रील बनाता और तेज आवाज में गाना गाता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक बेखौफ होकर थाना परिसर में घूमता रहा और रील बनाता रहा, लेकिन वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की जहमत तक नहीं उठाई। 
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि जब थाना परिसर ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी। फिलहाल यह वीडियो बहराइच के मटेरा थाने का बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेने की बात कही है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अयोध्या में बड़ा हादसा: दर्शन को जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को डीसीएम ने मारी टक्कर, 8 घायल* अयोध्या / रुदौली।* NH-27 पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। रुदौली कोतवाली के मखवापुर के पास अयोध्या दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार 28 लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी के अनुराग वर्मा नया ट्रैक्टर लेकर परिवार और रिश्तेदारों के साथ अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। सुबह करीब 6 बजे जैसे ही उनकी ट्रॉली मखवापुर के पास पहुंची, अलीगढ़ से गत्ता लादकर गोरखपुर जा रही डीसीएम (UP 42 CT 7023) ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक विकास वर्मा (27), छोटे कश्यप (38), आदित्य वर्मा (16), धनंजय वर्मा, शुभम, रेखा, दिनेश और आदर्श समेत कई लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर PRV-112 और भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को एंबुलेंस से CHC रुदौली भेजा गया। डीसीएम चालक राकेश सिंह का कहना है कि ट्रॉली अचानक दाहिने तरफ आ गई, ब्रेक लगाने के बाद भी टक्कर हो गई। हादसे के बाद NH-27 पर जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने क्रेन और JCB से वाहनों को हटवाकर खुलवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 👉🏻 ऐसी ही खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें, आपकी क्या राय है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। youtube channel: Breaknixnews24 🔔
    1
    अयोध्या में बड़ा हादसा: दर्शन को जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को डीसीएम ने मारी टक्कर, 8 घायल*
अयोध्या / रुदौली।* NH-27 पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। रुदौली कोतवाली के मखवापुर के पास अयोध्या दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार 28 लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी के अनुराग वर्मा नया ट्रैक्टर लेकर परिवार और रिश्तेदारों के साथ अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। सुबह करीब 6 बजे जैसे ही उनकी ट्रॉली मखवापुर के पास पहुंची, अलीगढ़ से गत्ता लादकर गोरखपुर जा रही डीसीएम (UP 42 CT 7023) ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में ट्रैक्टर चालक विकास वर्मा (27), छोटे कश्यप (38), आदित्य वर्मा (16), धनंजय वर्मा, शुभम, रेखा, दिनेश और आदर्श समेत कई लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर PRV-112 और भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को एंबुलेंस से CHC रुदौली भेजा गया।
डीसीएम चालक राकेश सिंह का कहना है कि ट्रॉली अचानक दाहिने तरफ आ गई, ब्रेक लगाने के बाद भी टक्कर हो गई।
हादसे के बाद NH-27 पर जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने क्रेन और JCB से वाहनों को हटवाकर खुलवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
👉🏻 ऐसी ही खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें, आपकी क्या राय है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
youtube channel: Breaknixnews24 🔔
    user_Breaknixnews24
    Breaknixnews24
    Local News Reporter बाराबंकी, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.