खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी कटान के बीच सेल्फी का जुनून, परक्यू पाइन बहने से बढ़ी चिंता; दर्जनों गांव प्रभावित सूरतगंज, बाराबंकी। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ और कटान का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सूरतगंज क्षेत्र में हेतमापुर, केदारीपुर, बाबापुरवा, कोडरी, ललपुरवा, मदरहा, सुंदरनगर और बलईपुर समेत कई गांव प्रभावित हैं। � नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ कटान भी तेज हो गया है। खेतों और कृषि भूमि के बाद अब कटान आबादी की ओर बढ़ रहा है। केदारीपुर में कई ग्रामीण अपने घरों और सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। कुछ परिवार खतरे को देखते हुए अपने मकान तक तोड़ने को मजबूर हैं। � वहीं, नदी किनारे कटान के बीच कुछ लोग जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेते भी नजर आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से नदी के किनारे जाने और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में खड़े होने से बचने की अपील की जा रही है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से बांस, ईंटों से भरी बोरियां और परक्यू पाइन लगाए जा रहे हैं, लेकिन तेज बहाव के कारण कई स्थानों पर ये इंतजाम टिक नहीं पा रहे हैं। � प्रशासन ने संवेदनशील गांवों में निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों का जायजा ले रही हैं और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। हाल ही में जिलाधिकारी ने भी हेतमापुर पहुंचकर जलस्तर और कटान की स्थिति का निरीक्षण किया था। � **ग्रामीणों की मांग है कि कटान रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से मजबूत और स्थायी इंतजाम किए जाएं, ताकि आबादी और ग्रामीणों के आशियानों को नदी की चपेट में आने से बचाया जा सके।**
खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी कटान के बीच सेल्फी का जुनून, परक्यू पाइन बहने से बढ़ी चिंता; दर्जनों गांव प्रभावित सूरतगंज, बाराबंकी। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ और कटान का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सूरतगंज क्षेत्र में हेतमापुर, केदारीपुर, बाबापुरवा, कोडरी, ललपुरवा, मदरहा, सुंदरनगर और बलईपुर समेत कई गांव प्रभावित हैं। � नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ कटान भी तेज हो गया है। खेतों और कृषि भूमि के बाद अब कटान आबादी की ओर बढ़
रहा है। केदारीपुर में कई ग्रामीण अपने घरों और सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। कुछ परिवार खतरे को देखते हुए अपने मकान तक तोड़ने को मजबूर हैं। � वहीं, नदी किनारे कटान के बीच कुछ लोग जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेते भी नजर आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से नदी के किनारे जाने और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में खड़े होने से बचने की अपील की जा रही है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से बांस, ईंटों से भरी बोरियां और परक्यू पाइन लगाए जा रहे हैं, लेकिन
तेज बहाव के कारण कई स्थानों पर ये इंतजाम टिक नहीं पा रहे हैं। � प्रशासन ने संवेदनशील गांवों में निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों का जायजा ले रही हैं और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। हाल ही में जिलाधिकारी ने भी हेतमापुर पहुंचकर जलस्तर और कटान की स्थिति का निरीक्षण किया था। � **ग्रामीणों की मांग है कि कटान रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से मजबूत और स्थायी इंतजाम किए जाएं, ताकि आबादी और ग्रामीणों के आशियानों को नदी की चपेट में आने से बचाया जा सके।**
- 24 इंडिया न्यूज़ की खबर का बड़ा असर खबर प्रकाशित करने के बाद घाघरा नदी किनारे बस आपको बता दें बाराबंकी। घाघरा नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ और जलभराव के चलते ग्रामीणों के सामने भोजन के साथ-साथ पशुओं के चारे की समस्या लगातार बनी हुई थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसी बीच ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए 24 इंडिया न्यूज़ में चैनल पर खबर प्रकाशित की गई थी ,खबर का प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए शनिवार को प्रशासन की ओर से प्रभावित गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को लंच पैकेट वितरित किए गए, वहीं पशुपालकों के लिए भूसे की व्यवस्था कर उसका वितरण कराया गया। राहत सामग्री मिलने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। प्रशासनिक टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और जरूरत के अनुसार राहत सामग्री उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। पशुओं के लिए भूसा मिलने से पशुपालकों को भी बड़ी राहत मिली है रवि रावत 24 इंडिया न्यूज़ बाराबंकी1
- कोका-कोला फैक्ट्री के स्टाफ रूम में घुसा सांप, मचा हड़कंप बाराबंकी। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के सफेदाबाद स्थित कोका-कोला फैक्ट्री में रविवार सुबह करीब 11 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब रोड क्रॉस कर एक सांप फैक्ट्री के स्टाफ रूम में घुस गया। जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार सफेदाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सांप को रोड क्रॉस करते देखा। सांप के स्टाफ रूम में घुसने पर उन्होंने तत्काल फैक्ट्री के सुरक्षा गार्ड को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुरक्षा गार्ड ने करीब एक घंटे तक तलाश के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इस दौरान कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में सांप को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। सूरज कुमार की सतर्कता और सुरक्षा गार्ड की तत्परता से सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सका।1
- सर्विलांस सेल व थाना स्तर की #barabankipolice संयुक्त टीमों द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए करीब 18 लाख रुपये कीमत के 88 मोबाइल फोन बरामद किये जाने के सम्बन्ध में सहायक पुलिस अधीक्षक श्री मोहम्मद आफताब आलम की बाइट- #UPPolice1
- बाराबंकी में टेंट व्यापारी एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न,प्रदेश महामंत्री अभिलेष वर्मा ने नोएडा महाधिवेशन में अधिक से अधिक व्यापारियों से पहुंचने की अपील बाराबंकी। बाराबंकी टेंट व्यापारी एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को देवा रोड स्थित एबी पैलेस बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुई। बैठक में जिलेभर से टेंट, कैटरिंग, लाइट, डेकोरेशन, साउंड और इवेंट कारोबार से जुड़े सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री अभिलेष वर्मा रहे, जो वाराणसी से अपने सहयोगियों के साथ बाराबंकी पहुंचे। प्रदेश महामंत्री अभिलेष वर्मा ने व्यापारियों को आगामी 19 एवं 20 सितंबर 2026 को नोएडा में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के 16वें महाधिवेशन एवं वेडिंग एक्सपो की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में महाधिवेशन में शामिल होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का महाधिवेशन प्रत्येक दो वर्ष में आयोजित किया जाता है। लगातार 16 महाधिवेशनों का आयोजन संगठन की मजबूती और प्रदेशभर के व्यापारियों के बीच उसकी स्वीकार्यता का प्रमाण है। महाधिवेशन में टेंट, कैटरिंग और इवेंट कारोबार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के साथ जीएसटी समेत अन्य व्यापारिक मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। अभिलेष वर्मा ने बताया कि नोएडा में आयोजित वेडिंग एक्सपो में टेंट, लाइट, पर्दे, कैटरिंग, साउंड और इवेंट कारोबार से जुड़ी देशभर की प्रमुख कंपनियां एवं कारोबारी अपने स्टॉल लगाएंगे। इससे व्यापारियों को आधुनिक उत्पादों, नई तकनीक और कारोबार में आ रहे बदलावों की जानकारी मिलेगी तथा उन्हें खरीदारी और व्यापारिक संपर्क बढ़ाने का अवसर भी मिलेगा। जिला अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों के लिए लगातार प्रयासरत है और समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव पहल की जाएगी। बैठक में मंडल अध्यक्ष एवं जिला एसोसिएशन के महामंत्री कैफी रिजवी, मोहम्मद हसीन आजाद, संतोष गुप्ता सहित वाराणसी, रुदौली और लखनऊ से आए पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में टेंट, कैटरिंग, फ्लावर डेकोरेशन और डी.जे. साउंड कारोबार से जुड़े व्यापारी भी उपस्थित रहे। अंत में कैफी रिजवी ने सभी अतिथियों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।1
- तारुन में बारिश से किसान की सार गिरी, 4 मवेशियों की मौत; 2 घायल तारुन। लगातार हो रही बारिश के बीच ग्राम पड़ेलवा चितावा में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। किसान रामसरदार वर्मा के घर के पास बनी खपरैल की सार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय सार के अंदर बंधे मवेशी मलबे में दब गए। घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर मवेशियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दो भैंस, एक गाय और एक बछड़े की मौत हो चुकी थी। हादसे में एक कीमती भैंस का पैर टूट गया, जबकि एक गाय भी घायल हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासन को अवगत कराया गया है। ग्राम सभा निवासी भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण सैनी ने बताया कि घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। वहीं, पीड़ित किसान ने बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। 👉🏻 ऐसी ही खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें, आपकी क्या राय है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।💬🔔 #Tarun #AyodhyaNews #UPNews #RainNews #Barish #KisanNews1
- जनपद बाराबंकी कस्बा मसौली मोहल्ला खैरलाकुआं अहमद पुरवा के मुख्य मार्ग पर जल भराव की स्थिति बनी है उत्तर प्रदेश जनपद बाराबंकी विकासखंड मसौली कस्बा मसौली मोहल्ला खैरलाकुआं अहमद पुरवा का मुख्यमार्ग है।इस रास्ते पर जल भराव की स्थिति बनी हुई है जिसका पानी का निकासी और नालों की सफाई न होने के कारण पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार इस रास्ते से स्कूली बच्चे एवं आम जनता को पानी में होकर निकालना पड़ता है। इस मामले को लेकर ग्राम प्रधान का ग्राम पंचायत अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश। ग्रामीणों का कहना है की जल भराव की स्थिति होने स्वच्छता और संचारी रोग नियंत्रण अभियानो के दावों के बावजूद हकीकत जमीनी कुछ और है। इस स्थिति से आसपास रहने वाले परिवारों को बच्चों और बुजुर्गों की स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। बरसात के मौसम में मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से इस समस्या का निदान करने की मांग की1
- *सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद आज सुबह 5 बजे ढहा दी गई। कल रात भी इसे तोड़ने की सूचनाएं फैली तो DM ने भीड़ को ऐसा कहकर शांत किया कि मस्जिद सिर्फ सील की जाएगी। आज सुबह लोग नींद से उठे तो मस्जिद जमींदोज हो चुकी थी। 16 जुलाई को जिला प्रशासन ने इस मस्जिद का निर्माण अवैध माना था।* *मस्जिद कमेटी ने कोर्ट में 1 जनवरी 1911 का बिजली बिल दिखाकर बताया कि कलक्ट्रेट से पहले ही यहां मस्जिद बन गई थी। जबकि प्रशासन ने सबूत रखा कि सहारनपुर में पहली बार बिजली ही 1912 में आई थी।*1
- सदरपुर में बेलिस्टार माइक्रोफाइनेंस शाखा में चोरी, 1.80 लाख रुपये की नकदी पार।। सदरपुर (सीतापुर)। थाना सदरपुर क्षेत्र के गौड़ेचा स्थित बेलिस्टार माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड शाखा में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर शाखा से 1,80,390 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। शाखा प्रबंधक सुनील कुमार सिंह द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, चोरों ने शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी क्षतिग्रस्त कर दिया। खिड़की की लोहे की ग्रिल तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए और अलमारी के ताले तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। शाखा प्रबंधक ने थाना सदरपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर घटना का खुलासा करते हुए चोरों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।1
- *दिल्ली में सत्य निकेतन इलाके में एक बिल्डिंग गिर गयी.... *दिल्ली में सत्य निकेतन इलाके में एक बिल्डिंग गिर गयी,* बिल्डिंग में हॉस्टल संचालित था, मलबे में कई छात्रों के दबे होने की आशंका1