Shuru
Apke Nagar Ki App…
सदरपुर में बेलिस्टार माइक्रोफाइनेंस शाखा में चोरी, 1.80 लाख रुपये की नकदी पार।। सदरपुर (सीतापुर)। थाना सदरपुर क्षेत्र के गौड़ेचा स्थित बेलिस्टार माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड शाखा में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर शाखा से 1,80,390 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। शाखा प्रबंधक सुनील कुमार सिंह द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, चोरों ने शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी क्षतिग्रस्त कर दिया। खिड़की की लोहे की ग्रिल तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए और अलमारी के ताले तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। शाखा प्रबंधक ने थाना सदरपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर घटना का खुलासा करते हुए चोरों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
Sunil Verma
सदरपुर में बेलिस्टार माइक्रोफाइनेंस शाखा में चोरी, 1.80 लाख रुपये की नकदी पार।। सदरपुर (सीतापुर)। थाना सदरपुर क्षेत्र के गौड़ेचा स्थित बेलिस्टार माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड शाखा में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर शाखा से 1,80,390 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। शाखा प्रबंधक सुनील कुमार सिंह द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, चोरों ने शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी क्षतिग्रस्त कर दिया। खिड़की की लोहे की ग्रिल तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए और अलमारी के ताले तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। शाखा प्रबंधक ने थाना सदरपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर घटना का खुलासा करते हुए चोरों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सदरपुर में बेलिस्टार माइक्रोफाइनेंस शाखा में चोरी, 1.80 लाख रुपये की नकदी पार।। सदरपुर (सीतापुर)। थाना सदरपुर क्षेत्र के गौड़ेचा स्थित बेलिस्टार माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड शाखा में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर शाखा से 1,80,390 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। शाखा प्रबंधक सुनील कुमार सिंह द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, चोरों ने शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी क्षतिग्रस्त कर दिया। खिड़की की लोहे की ग्रिल तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए और अलमारी के ताले तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। शाखा प्रबंधक ने थाना सदरपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर घटना का खुलासा करते हुए चोरों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।1
- 24 इंडिया न्यूज़ की खबर का बड़ा असर खबर प्रकाशित करने के बाद घाघरा नदी किनारे बस आपको बता दें बाराबंकी। घाघरा नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ और जलभराव के चलते ग्रामीणों के सामने भोजन के साथ-साथ पशुओं के चारे की समस्या लगातार बनी हुई थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसी बीच ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए 24 इंडिया न्यूज़ में चैनल पर खबर प्रकाशित की गई थी ,खबर का प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए शनिवार को प्रशासन की ओर से प्रभावित गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को लंच पैकेट वितरित किए गए, वहीं पशुपालकों के लिए भूसे की व्यवस्था कर उसका वितरण कराया गया। राहत सामग्री मिलने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। प्रशासनिक टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और जरूरत के अनुसार राहत सामग्री उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। पशुओं के लिए भूसा मिलने से पशुपालकों को भी बड़ी राहत मिली है रवि रावत 24 इंडिया न्यूज़ बाराबंकी1
- जनहित के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा, प्रियंका गुप्ता ने साधा निशाना बिसवां/सीतापुर कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता से जुड़े बुनियादी सवालों पर गंभीरता से काम करने के बजाय राजनीतिक मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है। प्रियंका गुप्ता ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी समस्याओं से आम जनता लगातार जूझ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की रोजमर्रा की परेशानियों का समाधान करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना तथा गरीब और मध्यम वर्ग को महंगाई से राहत देना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की जिम्मेदारी है कि वह जनता से जुड़े सवाल सरकार के सामने रखे और जवाबदेही सुनिश्चित करे। प्रियंका गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी लगातार संघर्ष करती रहेगी।1
- चौकाघाट रेलवे स्टेशन के सामने कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार को चौकाघाट रेलवे स्टेशन के सामने पुलिया के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब गोंडा के परसपुर से सीतापुर के रामपुर मथुरा जा रही इको स्पोर्ट कार में अचानक आग लग गई। कार को अजीम चला रहे थे। वाहन में सानिया, गुलशन, सोना और हसान समेत अन्य लोग सवार थे। आग लगते ही कार में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग समय रहते वाहन से बाहर निकल आए। बताया गया कि कार चौकाघाट रेलवे स्टेशन के सामने पुलिया के पास पहुंची थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। देखते ही देखते वाहन से धुआं निकलने लगा और आग की लपटें तेज हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मौके पर एसएसआई प्रमोद कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह, आरक्षी मोहम्मद अफजल खान और आरक्षी कृष्णकांत ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस कर्मियों ने आसपास मौजूद लोगों को घटनास्थल से दूर किया और यातायात को व्यवस्थित कराया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। चालक सितारे हिंद सहित दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पानी की बौछार कर कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया। कार में सवार महिला नाज़िया ने बताया कि वे लोग गोंडा के परसपुर से कार से चले थे और सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा जा रहे थे। चौकाघाट के पास अचानक कार में आग लग गई। आग लगने का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। गनीमत रही कि आग लगने के बाद कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से कार को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ लगी रही।2
- खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी कटान के बीच सेल्फी का जुनून, परक्यू पाइन बहने से बढ़ी चिंता; दर्जनों गांव प्रभावित सूरतगंज, बाराबंकी। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ और कटान का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सूरतगंज क्षेत्र में हेतमापुर, केदारीपुर, बाबापुरवा, कोडरी, ललपुरवा, मदरहा, सुंदरनगर और बलईपुर समेत कई गांव प्रभावित हैं। � नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ कटान भी तेज हो गया है। खेतों और कृषि भूमि के बाद अब कटान आबादी की ओर बढ़ रहा है। केदारीपुर में कई ग्रामीण अपने घरों और सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। कुछ परिवार खतरे को देखते हुए अपने मकान तक तोड़ने को मजबूर हैं। � वहीं, नदी किनारे कटान के बीच कुछ लोग जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेते भी नजर आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से नदी के किनारे जाने और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में खड़े होने से बचने की अपील की जा रही है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से बांस, ईंटों से भरी बोरियां और परक्यू पाइन लगाए जा रहे हैं, लेकिन तेज बहाव के कारण कई स्थानों पर ये इंतजाम टिक नहीं पा रहे हैं। � प्रशासन ने संवेदनशील गांवों में निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों का जायजा ले रही हैं और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। हाल ही में जिलाधिकारी ने भी हेतमापुर पहुंचकर जलस्तर और कटान की स्थिति का निरीक्षण किया था। � **ग्रामीणों की मांग है कि कटान रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से मजबूत और स्थायी इंतजाम किए जाएं, ताकि आबादी और ग्रामीणों के आशियानों को नदी की चपेट में आने से बचाया जा सके।**3
- *दिल्ली में सत्य निकेतन इलाके में एक बिल्डिंग गिर गयी.... *दिल्ली में सत्य निकेतन इलाके में एक बिल्डिंग गिर गयी,* बिल्डिंग में हॉस्टल संचालित था, मलबे में कई छात्रों के दबे होने की आशंका1
- सीतापुर में IG रेंज का वार्षिक समीक्षा भ्रमण: कानून-व्यवस्था से लेकर साइबर अपराध तक की समीक्षा, रेंज के पहले ई-मालखाने का शुभारंभ सीतापुर में IG रेंज का वार्षिक समीक्षा भ्रमण: कानून-व्यवस्था से लेकर साइबर अपराध तक की समीक्षा, रेंज के पहले ई-मालखाने का शुभारंभ QR कोड से मिलेगी माल-मुकदमाती की पूरी जानकारी, गुमशुदा बालिकाओं-महिलाओं की बरामदगी के लिए एक सप्ताह का विशेष अभियान संवाददाता ,,नरेश गुप्ता सीतापुर। पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ श्री किरण एस. ने रविवार को जनपद सीतापुर का वार्षिक/समीक्षा भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस लाइन स्थित महर्षि दधीचि सभागार में जनपद के राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, महिला अपराधों, साइबर अपराध और आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। आईजी ने शासन एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा जारी प्राथमिकताओं और निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रेंज के पहले डिजिटल मालखाने की शुरुआत समीक्षा भ्रमण के दौरान आईजी श्री किरण एस. ने थाना कोतवाली देहात पहुंचकर लखनऊ परिक्षेत्र के पहले डिजिटल मालखाने (ई-मालखाना) का फीता काटकर शुभारंभ किया। QR कोड आधारित इस व्यवस्था के तहत मुकदमों से संबंधित जब्त माल-मुकदमाती पर QR कोड अंकित रहेगा। QR कोड स्कैन करते ही संबंधित माल का केस नंबर, पूरा विवरण और वर्तमान स्थिति डिजिटल रूप से सामने आ सकेगी। इससे मालखाने के रखरखाव में पारदर्शिता आएगी और न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत करने की प्रक्रिया भी अधिक सुगम होगी। 'यक्ष ऐप' से होगी बीट पुलिसिंग की डिजिटल निगरानी आईजी ने सभी बीट आरक्षियों को अपनी दैनिक बीट सूचनाएं और क्षेत्र की गतिविधियों का विवरण अनिवार्य रूप से 'यक्ष ऐप' पर दर्ज करने के निर्देश दिए। इससे पुलिस को क्षेत्र की गतिविधियों की डिजिटल निगरानी और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान में मदद मिलेगी। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर अपराध शाखा में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए आईजी ने विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करने तथा साक्ष्यों का प्रभावी संकलन कर लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गंभीर एवं अनसुलझे आपराधिक मामलों और महिला संबंधी अपराधों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने पर भी जोर दिया गया। गुमशुदा महिलाओं और बालिकाओं की बरामदगी के लिए विशेष अभियान आईजी ने गुमशुदा बालिकाओं एवं महिलाओं की त्वरित बरामदगी के लिए एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाने के कड़े निर्देश दिए। मानव तस्करी से जुड़े मामलों में भी त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा बच्चों एवं महिलाओं की तलाश और उन्हें उनके परिजनों से मिलाने के साथ संबंधित पोर्टल पर डेटा अपडेट रखने को कहा गया। गैंगस्टर एक्ट और भू-माफियाओं पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश चिन्हित मामलों में प्रभावी अभियोजन और न्यायालय में मजबूत पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत अपराधियों की अवैध संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई में तेजी लाने को कहा गया। एंटी भू-माफिया पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का पारदर्शी एवं त्वरित निस्तारण तथा अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। फर्जी सिम नेटवर्क और साइबर अपराधियों पर कसेगा शिकंजा फर्जी पहचान पत्रों के आधार पर सिम कार्ड बेचने या सक्रिय करने वाले गिरोहों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साइबर थाने के निरीक्षण के दौरान वित्तीय साइबर अपराधों की रोकथाम, हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों की रिस्पांस टाइम और होल्ड कराई गई धनराशि की भी समीक्षा की गई। गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा जयंती को लेकर सुरक्षा प्लान आगामी गणेश चतुर्थी एवं विश्वकर्मा जयंती के मद्देनजर प्रतिमा स्थापना, विसर्जन जुलूस, स्थायी एवं अस्थायी विसर्जन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था तथा पीस कमेटी की बैठकों की समीक्षा की गई। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सकें। मिशन शक्ति केंद्र और साइबर थाना का भी निरीक्षण आईजी ने थाना कोतवाली देहात के साथ साइबर थाना, मिशन शक्ति केंद्र और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) थाना का गहन निरीक्षण किया। मिशन शक्ति केंद्र में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। वहीं AHT थाना में संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई और संबंधित पोर्टल पर सूचनाओं को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। समीक्षा भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री अंकुर अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आलोक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री दुर्गेश कुमार सिंह समेत समस्त क्षेत्राधिकारी एवं राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।4
- फोन पर बात करते देख भड़का पति, पत्नी पर कुल्हाड़ी-ईंट से हमला कर उतारा मौत के घाट फोन पर बात करते देख भड़का पति, पत्नी पर कुल्हाड़ी-ईंट से हमला कर उतारा मौत के घाट मछरेहटा के रमुवापुर गांव में सनसनीखेज वारदात, चरित्र पर शक को लेकर विवाद की आशंका; आरोपी पति हिरासत में संवाददाता ,,नरेश गुप्ता सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र के रमुवापुर गांव में रविवार शाम करीब छह बजे घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पत्नी को फोन पर किसी व्यक्ति से बात करते देख पति कथित तौर पर भड़क गया। विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी पर कुल्हाड़ी और ईंट से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। फोन पर बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद रमुवापुर निवासी राजेश कुमार पुत्र विश्राम लाल का रविवार को अपनी पत्नी किरन देवी (36) से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि किरन देवी किसी व्यक्ति से फोन पर बातचीत कर रही थीं। पत्नी को फोन पर बात करते देख राजेश कथित तौर पर नाराज हो गया। पुलिस को पत्नी के चरित्र पर शक किए जाने की बात भी सामने आई है। गुस्से में कुल्हाड़ी और ईंट से किया हमला बताया जा रहा है कि फोन पर बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में बढ़ गया। आरोप है कि राजेश ने गुस्से में पत्नी पर कुल्हाड़ी और ईंट से हमला कर दिया। हमले में किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर जुटी भीड़, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कुल्हाड़ी और ईंट बरामद, पति हिरासत में महिला की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी पति राजेश कुमार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए और कथित तौर पर हमले में इस्तेमाल कुल्हाड़ी व ईंट को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है, जबकि ग्रामीण भी वारदात से स्तब्ध हैं। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, जांच में जुटी पुलिस एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के वास्तविक कारण और विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।1