Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोने कि चिड़िया प्रांत, यानि बिहार राज्य के, सरकारी खजाने, में पैसा ख़त्म,, अब घंटा,,बजा कर जीवन , व्यतित करो,, BLCP ITS ASHOK SAMRAT
SSDBIHARCOD108
सोने कि चिड़िया प्रांत, यानि बिहार राज्य के, सरकारी खजाने, में पैसा ख़त्म,, अब घंटा,,बजा कर जीवन , व्यतित करो,, BLCP ITS ASHOK SAMRAT
More news from बिहार and nearby areas
- दल्लू मोड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ है हादसा शेखपुरा- टाउन थाना क्षेत्र के दल्लू मोड़ स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप शुक्रवार की सुबह पटना जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई है । घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास एक महिला का शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस की टीम फ़ौरन मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. मौके पर ही हुई महिला की मौत बताया जा रहा है कि महिला अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। महिला की पहचान में जुटी पुलिस रेलवे पुलिस के पीटीसी राहुल कुमार ने बताया कि दल्लू मोड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास महिला के ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही आसपास के थानों को भी इसकी सूचना दी गई है।1
- सोने कि चिड़िया प्रांत, यानि बिहार राज्य के, सरकारी खजाने, में पैसा ख़त्म,, अब घंटा,,बजा कर जीवन , व्यतित करो,, BLCP ITS ASHOK SAMRAT1
- चेवाड़ा प्रखंड के छठियारा पंचायत अंतर्गत सिझोड़ी गांव में बृहस्पतिवार की रात्रि लगभग 7:00 बजे होली के अवसर पर आंख पर पट्टी बांधकर मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अनोखे और पारंपरिक कार्यक्रम को देखने के लिए गांव में उत्साह का माहौल बना रहा। प्रतियोगिता में दर्जनों युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों की आंखों पर पट्टी बांधकर मटका फोड़ने की चुनौती दी गई, जिसे लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई। कई प्रतिभागियों ने मटका फोड़ने का प्रयास किया, जिससे वहां मौजूद ग्रामीणों में हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंत में सफल प्रतिभागियों को आयोजकों की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं को सम्मानित किए जाने पर ग्रामीणों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। मटका फोड़ कार्यक्रम के दौरान सिझोड़ी गांव के ग्रामीणों की अच्छी-खासी भीड़ मौजूद रही। लोग पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए। आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और ग्रामीणों ने ऐसे कार्यक्रमों को आपसी भाईचारे और मनोरंजन का अच्छा माध्यम1
- चेवाड़ा प्रखंड के कपासी गांव में बुढ़वा होली के अवसर पर पारंपरिक मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार देर शाम गांव में रंग और गुलाल उड़ाने के बाद युवकों ने उत्साह के साथ मटका फोड़ने की रस्म निभाई। काफी प्रयास और मेहनत के बाद युवकों की टोली ने मटका फोड़कर लोगों का उत्साह बढ़ाया। गांव के युवक पंकज कुमार, प्रवीण कुमार, चंदन कुमार और लालू कुमार , नवीन कुमार ने बताया कि यह परंपरा गांव में करीब 10 वर्षों से निभाई जा रही है। होली के दूसरे दिन सभी युवक गांव के मंदिर परिसर में जुटते हैं और शिव-पार्वती मंदिर में अबीर चढ़ाने के बाद पूरे गांव में घूमकर एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं। इसके बाद मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस दौरान गांव में खुशी और उत्सव का माहौल देखने को मिलता है।1
- लखीसराय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए। जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को सीधे पुलिस प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने का अवसर मिला। वहीं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके1
- पटना जिले के मोकामा घाट क्षेत्र के औंटा गांव में सीआरपीएफ जवानों और ग्रामीणों के बीच झड़प की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बड़ी संख्या में सीआरपीएफ जवान गांव में पहुंचे और कुछ घरों में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की। इस दौरान अधिवक्ता गोपाल कुमार के घर का ताला तोड़ दिया गया और खिड़की के शीशे भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। घटना में कई लोगों के घायल होने की भी बात सामने आई है। वहीं सीआरपीएफ के अधिकारियों का कहना है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा रोड़ेबाजी और पत्थरबाजी की गई थी, जिसके कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही CRPF के आईजी राजकुमार, डीआईजी रविंद्र भगत और बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) आनंद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की।1
- पकरीबरावां में सौहार्द के रंगों में डूबा जनमानस: शांति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ होली का महापर्व#Holi2026 #Pakribarawan #NawadaNews #BiharHoli #AVNews #HoliCelebration #LocalNews #SocialHarmony #HoliMilan #HoliVibes #NawadaDistrict #BiharTourism #HoliColors #HoliSpecial #PakribarawanMarket1
- चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के कपासी गांव में होली के दूसरे दिन बृहस्पतिवार की शाम लगभग 7:00 बजे मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पारंपरिक कार्यक्रम में गांव के युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को लेकर गांव में उत्साह का माहौल देखा गया। मटका फोड़ प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी कला और उत्साह का प्रदर्शन किया। कई युवाओं ने मटका फोड़ने का प्रयास किया, जिसमें सफल होने वाले प्रतिभागियों को आयोजकों की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं को पुरस्कार मिलने पर ग्रामीणों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान कपासी गांव के ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के लोगों की भी अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। लोग पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि होली के अवसर पर हर वर्ष इस तरह के सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, ताकि गांव में आपसी भाईचारा और उत्साह बना रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1