Shuru
Apke Nagar Ki App…
किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद के वार्ड नंबर 24 के कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम यादव के कार्यालय का उद्घाटन विधायक दीपचंद खैरिया ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया इस मौके पर मुंडावर विधायक ललित यादव तियारा से पूर्व विधायक संदीप यादव सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे
सुनील कान्त गोल्डी
किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद के वार्ड नंबर 24 के कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम यादव के कार्यालय का उद्घाटन विधायक दीपचंद खैरिया ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया इस मौके पर मुंडावर विधायक ललित यादव तियारा से पूर्व विधायक संदीप यादव सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे
More news from Alwar and nearby areas
- रामहेत यादव के खिलाफ राधेश्याम समर्थकों ने खोला मोर्चा!1
- किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद के वार्ड नंबर 24 के कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम यादव के कार्यालय का उद्घाटन विधायक दीपचंद खैरिया ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया इस मौके पर मुंडावर विधायक ललित यादव तियारा से पूर्व विधायक संदीप यादव सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे3
- ग्राम बगड़ राजपूत में लगा है कचरा प्लांट ग्रामीण कर रहे हैं विरोध गौरतलब है कि ग्राम बगड़ राजपूत में नगर निगम अलवर ने कचरा प्लांट लगा रखा है लेकिन लगभग 15 साल हो गए उसे ना तो चालू किया गया है और ना ही कचरे का शोध किया जा रहा है कचरे की वजह से ग्राम में बदबू मच्छर और मक्खी आदि का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिसका ग्रामीण पुरजोर तरीके से विरोध कर रहे हैं समाजसेवी सुबह दिन देंगल ने बताया कि हम इस कचरे का विरोध करते हैं और कई बार हमने माननीय एसडीएम महोदय रामगढ़ और जिला कलेक्टर अलवर को भी ज्ञापन दिया है और लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई हम अब इस कचरे का पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे और जरूरत पड़ी तो हम माननीय कलेक्टर महोदय को फिर एक बार ज्ञापन देंगे इस प्रदर्शन में उपस्थित भीम मीना विशाल सिंह मनीष शर्मा राजेंद्र यादव विश्वेंद्र सिंह मनीष मीणा अमित शर्मा कंवरपाल चौहान अमित मीणा चिंटू अज्जू राहुल योगी ढोलू आकाश विकास रिंकू पटवारी यादव सुरेंद्र प्रजापत संजय प्रजापत रवि प्रजापत संजय शर्मा महेंद्र यादव गोलू यादव बलराम यादव मोहित यादव आदि लोगों उपस्थित रहे3
- भय-भूख-भ्रष्टाचार से ऊपर उठकर करें मतदान: जिला निर्वाचन अधिकारी अपर्णा गुप्ता ने कहा- आपका एक वोट बदलेगा गांव की तस्वीर कोटपूतली-बहरोड़, 2 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत जिले में लोकतंत्र के महापर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने जिले के सभी मतदाताओं से 3 और 5 नवंबर को अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि तृतीय चरण के तहत जिले की बहरोड़, नीमराणा, विराटनगर और मांड-कुंडला पंचायत समिति क्षेत्र में 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए तथा 5 नवंबर को ग्राम पंचायत के पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। दोनों ही दिन मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। इसके बाद 6 नवंबर को ग्राम पंचायत के उपसरपंच के लिए मतदान एवं मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ गांवों के विकास और स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाता है। सभी मतदाता बिना किसी भय, दबाव और प्रलोभन के स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने परिवार, पड़ोसियों और परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।1
- पंचायतीराज चुनाव-2026: के लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए 3 और 5 नवंबर को मतदान अवश्य करें जिला निर्वाचन अधिकारी अपर्णा गुप्ता की मतदाताओं से अपील—बिना भय, दबाव एवं प्रलोभन के करें मताधिकार का प्रयोग कोटपूतली-बहरोड़, 2 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत जिले की पंचायत समिति बहरोड़, नीमराणा, विराटनगर एवं मैड-कुंडला क्षेत्र में 3 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों तथा 5 नवंबर को ग्राम पंचायत के पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। दोनों दिवस मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित है। जिले की पंचायत समिति बहरोड़, नीमराणा, विराटनगर एवं मैड-कुंडला क्षेत्र में 6 नवंबर को ग्राम पंचायत के उपसरपंच के लिए मतदान एवं मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने निर्वाचन क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ ही गांवों के विकास और स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक मतदाता को बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से युवा मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से इस अवसर को अपनी जिम्मेदारी के रूप में लेने का आह्वान किया। उन्होंने मतदाताओं से अपने परिवारजनों, पड़ोसियों एवं परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील करते हुए कहा कि व्यापक जनभागीदारी से ही लोकतंत्र की नींव मजबूत होती है। मतदाता निर्धारित समय पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करें तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान संपन्न करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की।1
- रेवाड़ी में गुरुवार सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। जिले के कोहरड़ गांव में बरसात के चलते एक मकान गिर गया। इस घटना में चाची- भतीजा घायल हो गए। मलबे के नीचे दबने से मकान में रखा पूरा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान ढहने से पड़ोसी की दुकान में भी दरार आ गई। *रेवाड़ी के गांव कोहरड़ में गिरा मकान। 28 वर्षीय ज्योति ने बताया कि वह अपने भतीजे रितिक के साथ कमरे में थी। अचानक मकान गिरने से मलबा हमारे ऊपर गिर गया। जब उसकी आंख खुली तो खुद को अस्पताल में पाया। उसे नहीं पता कि इसके बाद क्या हुआ। भगवान का शुक्र है भतीजे को मामूली चोटें आईं और परिवार के अन्य लोग घर के अंदर नहीं थे। वरना जिस प्रकार से मलबा गिरा, पता नहीं क्या हो जाता।1
- पुनहाना जूरहेडा रोड़ बाबा देवखान स्कूल के पास सिवर लाईन में से एक सप्ताह से पानी निकल रहा है धर्म वीर सिंह ने बताया कि पुनहाना जूरहेडा रोड़ बाबा देवखान स्कूल के पास सिवर लाईन में से एक सप्ताह से पानी निकल रहा है और स्कूल के बच्चों का एक्सीडेंट होने का खतरा बना हुआ है इस पर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है मेरा चैयरमेन से कहना है कि इसको जल्द से जल्द ठीक करायें1
- नूंह में सीआईए और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, तस्कर के पैर में लगी गोली थाना सदर नूंह क्षेत्र के गांव घासेड़ा में हुई वारदात, आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल तीन गोवंश और अवैध हथियार बरामद, आरोपी नल्हड़ अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी नूंह में सीआईए और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, तस्कर के पैर में लगी गोली थाना सदर नूंह क्षेत्र के गांव घासेड़ा में हुई वारदात, आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल तीन गोवंश और अवैध हथियार बरामद, आरोपी नल्हड़ अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी संवाददाता। मुबारिक खान नूंह। थाना सदर नूंह इलाके में सीआईए स्टाफ नूंह की टीम और एक गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी तस्कर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए नल्हड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से तीन गोवंश और अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ नूंह इंचार्ज निरीक्षक विनोद कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान गांव घासेड़ा में इंडियन पेट्रोल पंप पीर मजार के पास एक संदिग्ध आरोपी को रोकने का इशारा किया गया। आरोपी ने पुलिस पार्टी को देखकर मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी दिलशाद उर्फ दिल्ला पुत्र जफरुद्दीन निवासी गांव सुडाका, उम्र करीब 37/38 वर्ष के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे तुरंत काबू कर इलाज के लिए शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 गाय, एक देसी कट्टा और एक जिंदा रौंद बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गौ तस्करी जैसे अपराधों को रोकने के लिए पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।1