logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भय-भूख-भ्रष्टाचार से ऊपर उठकर करें मतदान: जिला निर्वाचन अधिकारी अपर्णा गुप्ता ने कहा- आपका एक वोट बदलेगा गांव की तस्वीर कोटपूतली-बहरोड़, 2 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत जिले में लोकतंत्र के महापर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने जिले के सभी मतदाताओं से 3 और 5 नवंबर को अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि तृतीय चरण के तहत जिले की बहरोड़, नीमराणा, विराटनगर और मांड-कुंडला पंचायत समिति क्षेत्र में 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए तथा 5 नवंबर को ग्राम पंचायत के पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। दोनों ही दिन मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। इसके बाद 6 नवंबर को ग्राम पंचायत के उपसरपंच के लिए मतदान एवं मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ गांवों के विकास और स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाता है। सभी मतदाता बिना किसी भय, दबाव और प्रलोभन के स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने परिवार, पड़ोसियों और परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।

12 hrs ago
user_Sandeep Kumar Gupta
Sandeep Kumar Gupta
Bansur•
12 hrs ago

भय-भूख-भ्रष्टाचार से ऊपर उठकर करें मतदान: जिला निर्वाचन अधिकारी अपर्णा गुप्ता ने कहा- आपका एक वोट बदलेगा गांव की तस्वीर कोटपूतली-बहरोड़, 2 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत जिले में लोकतंत्र के महापर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने जिले के सभी मतदाताओं से 3 और 5 नवंबर को अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि तृतीय चरण के तहत जिले की बहरोड़, नीमराणा, विराटनगर और मांड-कुंडला पंचायत समिति क्षेत्र में 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए तथा 5 नवंबर को ग्राम पंचायत के पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। दोनों ही दिन मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। इसके बाद 6 नवंबर को ग्राम पंचायत के उपसरपंच के लिए मतदान एवं मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ गांवों के विकास और स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाता है। सभी मतदाता बिना किसी भय, दबाव और प्रलोभन के स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने परिवार, पड़ोसियों और परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।

More news from Bansur and nearby areas
  • भय-भूख-भ्रष्टाचार से ऊपर उठकर करें मतदान: जिला निर्वाचन अधिकारी अपर्णा गुप्ता ने कहा- आपका एक वोट बदलेगा गांव की तस्वीर कोटपूतली-बहरोड़, 2 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत जिले में लोकतंत्र के महापर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने जिले के सभी मतदाताओं से 3 और 5 नवंबर को अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि तृतीय चरण के तहत जिले की बहरोड़, नीमराणा, विराटनगर और मांड-कुंडला पंचायत समिति क्षेत्र में 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए तथा 5 नवंबर को ग्राम पंचायत के पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। दोनों ही दिन मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। इसके बाद 6 नवंबर को ग्राम पंचायत के उपसरपंच के लिए मतदान एवं मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ गांवों के विकास और स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाता है। सभी मतदाता बिना किसी भय, दबाव और प्रलोभन के स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने परिवार, पड़ोसियों और परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।
    1
    भय-भूख-भ्रष्टाचार से ऊपर उठकर करें मतदान: जिला निर्वाचन अधिकारी अपर्णा गुप्ता ने कहा- आपका एक वोट बदलेगा गांव की तस्वीर
कोटपूतली-बहरोड़, 2 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत जिले में लोकतंत्र के महापर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने जिले के सभी मतदाताओं से 3 और 5 नवंबर को अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि तृतीय चरण के तहत जिले की बहरोड़, नीमराणा, विराटनगर और मांड-कुंडला पंचायत समिति क्षेत्र में 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए तथा 5 नवंबर को ग्राम पंचायत के पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। दोनों ही दिन मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। इसके बाद 6 नवंबर को ग्राम पंचायत के उपसरपंच के लिए मतदान एवं मतगणना होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ गांवों के विकास और स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाता है। सभी मतदाता बिना किसी भय, दबाव और प्रलोभन के स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने परिवार, पड़ोसियों और परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।
    user_Sandeep Kumar Gupta
    Sandeep Kumar Gupta
    Bansur•
    12 hrs ago
  • रामहेत यादव के खिलाफ राधेश्याम समर्थकों ने खोला मोर्चा!
    1
    रामहेत यादव के खिलाफ राधेश्याम समर्थकों ने खोला मोर्चा!
    user_Pragti News
    Pragti News
    Newspaper advertising department Khairthal, Alwar•
    2 hrs ago
  • पंचायतीराज चुनाव-2026: के लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए 3 और 5 नवंबर को मतदान अवश्य करें जिला निर्वाचन अधिकारी अपर्णा गुप्ता की मतदाताओं से अपील—बिना भय, दबाव एवं प्रलोभन के करें मताधिकार का प्रयोग कोटपूतली-बहरोड़, 2 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत जिले की पंचायत समिति बहरोड़, नीमराणा, विराटनगर एवं मैड-कुंडला क्षेत्र में 3 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों तथा 5 नवंबर को ग्राम पंचायत के पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। दोनों दिवस मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित है। जिले की पंचायत समिति बहरोड़, नीमराणा, विराटनगर एवं मैड-कुंडला क्षेत्र में 6 नवंबर को ग्राम पंचायत के उपसरपंच के लिए मतदान एवं मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने निर्वाचन क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ ही गांवों के विकास और स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक मतदाता को बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से युवा मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से इस अवसर को अपनी जिम्मेदारी के रूप में लेने का आह्वान किया। उन्होंने मतदाताओं से अपने परिवारजनों, पड़ोसियों एवं परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील करते हुए कहा कि व्यापक जनभागीदारी से ही लोकतंत्र की नींव मजबूत होती है। मतदाता निर्धारित समय पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करें तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान संपन्न करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की।
    1
    पंचायतीराज चुनाव-2026: के लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए 3 और 5 नवंबर को मतदान अवश्य करें

जिला निर्वाचन अधिकारी अपर्णा गुप्ता की मतदाताओं से अपील—बिना भय, दबाव एवं प्रलोभन के करें मताधिकार का प्रयोग
कोटपूतली-बहरोड़, 2 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत जिले की पंचायत समिति बहरोड़, नीमराणा, विराटनगर एवं मैड-कुंडला क्षेत्र में 3 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों तथा 5 नवंबर को ग्राम पंचायत के पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। दोनों दिवस मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित है।
जिले की पंचायत समिति बहरोड़, नीमराणा, विराटनगर एवं मैड-कुंडला क्षेत्र में 6 नवंबर को ग्राम पंचायत के उपसरपंच के लिए मतदान एवं मतगणना होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने निर्वाचन क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ ही गांवों के विकास और स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक मतदाता को बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से युवा मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से इस अवसर को अपनी जिम्मेदारी के रूप में लेने का आह्वान किया।
उन्होंने मतदाताओं से अपने परिवारजनों, पड़ोसियों एवं परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील करते हुए कहा कि व्यापक जनभागीदारी से ही लोकतंत्र की नींव मजबूत होती है। मतदाता निर्धारित समय पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करें तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान संपन्न करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की।
    user_Naveen Singh
    Naveen Singh
    Local News Reporter नीमराना, अलवर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद के वार्ड नंबर 24 के कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम यादव के कार्यालय का उद्घाटन विधायक दीपचंद खैरिया ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया इस मौके पर मुंडावर विधायक ललित यादव तियारा से पूर्व विधायक संदीप यादव सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे
    3
    किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद के वार्ड नंबर 24 के कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम यादव के कार्यालय का उद्घाटन विधायक दीपचंद खैरिया ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया इस मौके पर मुंडावर विधायक ललित यादव तियारा से पूर्व विधायक संदीप यादव सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी  मौजूद रहे
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • ग्राम बगड़ राजपूत में लगा है कचरा प्लांट ग्रामीण कर रहे हैं विरोध गौरतलब है कि ग्राम बगड़ राजपूत में नगर निगम अलवर ने कचरा प्लांट लगा रखा है लेकिन लगभग 15 साल हो गए उसे ना तो चालू किया गया है और ना ही कचरे का शोध किया जा रहा है कचरे की वजह से ग्राम में बदबू मच्छर और मक्खी आदि का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिसका ग्रामीण पुरजोर तरीके से विरोध कर रहे हैं समाजसेवी सुबह दिन देंगल ने बताया कि हम इस कचरे का विरोध करते हैं और कई बार हमने माननीय एसडीएम महोदय रामगढ़ और जिला कलेक्टर अलवर को भी ज्ञापन दिया है और लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई हम अब इस कचरे का पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे और जरूरत पड़ी तो हम माननीय कलेक्टर महोदय को फिर एक बार ज्ञापन देंगे इस प्रदर्शन में उपस्थित भीम मीना विशाल सिंह मनीष शर्मा राजेंद्र यादव विश्वेंद्र सिंह मनीष मीणा अमित शर्मा कंवरपाल चौहान अमित मीणा चिंटू अज्जू राहुल योगी ढोलू आकाश विकास रिंकू पटवारी यादव सुरेंद्र प्रजापत संजय प्रजापत रवि प्रजापत संजय शर्मा महेंद्र यादव गोलू यादव बलराम यादव मोहित यादव आदि लोगों उपस्थित रहे
    3
    ग्राम बगड़ राजपूत में लगा है कचरा प्लांट ग्रामीण कर रहे हैं विरोध      गौरतलब है कि ग्राम बगड़ राजपूत में नगर निगम अलवर ने कचरा प्लांट लगा रखा है लेकिन लगभग 15 साल हो गए उसे ना तो चालू किया गया है और ना ही कचरे का शोध किया जा रहा है कचरे की वजह से ग्राम में बदबू मच्छर और मक्खी आदि का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिसका ग्रामीण पुरजोर तरीके से विरोध कर रहे हैं समाजसेवी सुबह दिन देंगल ने बताया कि हम इस कचरे का विरोध करते हैं और कई बार हमने माननीय एसडीएम महोदय रामगढ़ और जिला कलेक्टर अलवर को भी ज्ञापन दिया है और लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई हम अब इस कचरे का पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे और जरूरत पड़ी तो हम माननीय कलेक्टर महोदय को फिर एक बार ज्ञापन देंगे इस प्रदर्शन में उपस्थित भीम मीना विशाल सिंह मनीष शर्मा राजेंद्र यादव विश्वेंद्र सिंह मनीष मीणा अमित शर्मा कंवरपाल चौहान अमित मीणा चिंटू अज्जू राहुल योगी ढोलू आकाश विकास रिंकू पटवारी यादव सुरेंद्र प्रजापत संजय प्रजापत रवि प्रजापत संजय शर्मा महेंद्र यादव गोलू यादव बलराम यादव मोहित यादव आदि लोगों उपस्थित रहे
    user_रोहिताश कुमार जाटव
    रोहिताश कुमार जाटव
    Farmer Ramgarh Alwar, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • 300 करोड़ की खान को लेकर कमलेन्द्र सिंह का कलेक्टर अलवर को अंतिम खुला निवेदन, झिरी के सही मानचित्र से पुनः सर्वे कराने की मांग अलवर। झिरी क्षेत्र की एक खान को वन भूमि में दर्शाकर बंद किए जाने के मामले में कमलेन्द्र सिंह ने जिला कलेक्टर अलवर को अंतिम खुला निवेदन पत्र जारी किया है। उन्होंने खान का झिरी के त्रुटिरहित मानचित्र के आधार पर दोबारा सर्वे करवाने और सीमा विवाद का निष्पक्ष निस्तारण कराने की मांग उठाई है। कमलेन्द्र सिंह का आरोप है कि करीब 300 करोड़ रुपये की खान को हड़पने की नीयत से झिरी के त्रुटिपूर्ण मानचित्र का सहारा लेकर खान को वन भूमि में दर्शाया गया और बंद करवा दिया गया। उन्होंने इस मामले में राजेंद्र हुड्डा सहित संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। साथ ही करीब 21 करोड़ रुपये के कथित वन घोटाले की ACB जांच का भी उल्लेख किया है। निवेदन पत्र में कमलेन्द्र सिंह ने कहा कि NGT के आदेश के अनुसार Boundary Disputes (सीमा विवाद) का निस्तारण किया जाना था, लेकिन उनके अनुसार अब तक इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जिला कलेक्टर से एक बार फिर हस्तक्षेप कर सही मानचित्र के आधार पर खान का पुनः सर्वे करवाने की अपील की है। कमलेन्द्र सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में माननीय हाईकोर्ट में 3 नवंबर 2026 को सुनवाई निर्धारित है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित सुधार नहीं किया गया तो राजेंद्र हुड्डा एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सरकारी दस्तावेजों और पद के कथित दुरुपयोग के जरिए खान हड़पने की साजिश के आरोप में ACB में FIR दर्ज करवाने की कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस अंतिम निवेदन पर क्या कदम उठाता है और 3 नवंबर को होने वाली हाईकोर्ट की सुनवाई में इस मामले को लेकर क्या रुख सामने आता है।
    1
    300 करोड़ की खान को लेकर कमलेन्द्र सिंह का कलेक्टर अलवर को अंतिम खुला निवेदन, झिरी के सही मानचित्र से पुनः सर्वे कराने की मांग
अलवर। झिरी क्षेत्र की एक खान को वन भूमि में दर्शाकर बंद किए जाने के मामले में कमलेन्द्र सिंह ने जिला कलेक्टर अलवर को अंतिम खुला निवेदन पत्र जारी किया है। उन्होंने खान का झिरी के त्रुटिरहित मानचित्र के आधार पर दोबारा सर्वे करवाने और सीमा विवाद का निष्पक्ष निस्तारण कराने की मांग उठाई है। कमलेन्द्र सिंह का आरोप है कि करीब 300 करोड़ रुपये की खान को हड़पने की नीयत से झिरी के त्रुटिपूर्ण मानचित्र का सहारा लेकर खान को वन भूमि में दर्शाया गया और बंद करवा दिया गया। उन्होंने इस मामले में राजेंद्र हुड्डा सहित संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। साथ ही करीब 21 करोड़ रुपये के कथित वन घोटाले की ACB जांच का भी उल्लेख किया है। निवेदन पत्र में कमलेन्द्र सिंह ने कहा कि NGT के आदेश के अनुसार Boundary Disputes (सीमा विवाद) का निस्तारण किया जाना था, लेकिन उनके अनुसार अब तक इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने जिला कलेक्टर से एक बार फिर हस्तक्षेप कर सही मानचित्र के आधार पर खान का पुनः सर्वे करवाने की अपील की है। कमलेन्द्र सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में माननीय हाईकोर्ट में 3 नवंबर 2026 को सुनवाई निर्धारित है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित सुधार नहीं किया गया तो राजेंद्र हुड्डा एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सरकारी दस्तावेजों और पद के कथित दुरुपयोग के जरिए खान हड़पने की साजिश के आरोप में ACB में FIR दर्ज करवाने की कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस अंतिम निवेदन पर क्या कदम उठाता है और 3 नवंबर को होने वाली हाईकोर्ट की सुनवाई में इस मामले को लेकर क्या रुख सामने आता है।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • रेवाड़ी में गुरुवार सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। जिले के कोहरड़ गांव में बरसात के चलते एक मकान गिर गया। इस घटना में चाची- भतीजा घायल हो गए। मलबे के नीचे दबने से मकान में रखा पूरा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान ढहने से पड़ोसी की दुकान में भी दरार आ गई। *रेवाड़ी के गांव कोहरड़ में गिरा मकान। 28 वर्षीय ज्योति ने बताया कि वह अपने भतीजे रितिक के साथ कमरे में थी। अचानक मकान गिरने से मलबा हमारे ऊपर गिर गया। जब उसकी आंख खुली तो खुद को अस्पताल में पाया। उसे नहीं पता कि इसके बाद क्या हुआ। भगवान का शुक्र है भतीजे को मामूली चोटें आईं और परिवार के अन्य लोग घर के अंदर नहीं थे। वरना जिस प्रकार से मलबा गिरा, पता नहीं क्या हो जाता।
    1
    रेवाड़ी में गुरुवार सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। जिले के कोहरड़ गांव में बरसात के चलते एक मकान गिर गया। इस घटना में चाची- भतीजा घायल हो गए। मलबे के नीचे दबने से मकान में रखा पूरा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान ढहने से पड़ोसी की दुकान में भी दरार आ गई।

*रेवाड़ी के गांव कोहरड़ में गिरा मकान।
28 वर्षीय ज्योति ने बताया कि वह अपने भतीजे रितिक के साथ कमरे में थी। अचानक मकान गिरने से मलबा हमारे ऊपर गिर गया। जब उसकी आंख खुली तो खुद को अस्पताल में पाया। उसे नहीं पता कि इसके बाद क्या हुआ। भगवान का शुक्र है भतीजे को मामूली चोटें आईं और परिवार के अन्य लोग घर के अंदर नहीं थे। वरना जिस प्रकार से मलबा गिरा, पता नहीं क्या हो जाता।
    user_Dainik news rewari
    Dainik news rewari
    Local News Reporter Rewari, Haryana•
    2 hrs ago
  • कई वाहनों में तोडफोड: डीएसपी, एएसआइ तथा दो कांस्टेबल हुए घायल सरपंच का चुनाव हारे प्रत्याशियों व समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव राजपुर बड़ा गांव में बवाल, 12 से अधिक लोग हिरासत में पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा चुनाव में धांधली का आरोप, मतगणना केन्द्र के बाहर धरने पर बैठे थे राजगढ़. जिले की राजगढ़ पंचायत समिति के राजपुर बड़ा गांव में शनिवार को उप सरपंच के चुनाव के दौरान जमकर बवाल हुआ। सरपंच का चुनाव हारे प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें डीएसपी देशराज कुलदीप, एएसआइ कासम खान, कांस्टेबल मुरारी लाल मीना व धर्मेन्द्र जाटव घायल हो गए। आक्रोशित समर्थकों ने पुलिस के वाहन तथा कई निजी वाहनों के शीशे तोड़ डाले। सड़क पर खड़े राहगीरों के वाहन व ई-रिक्शा में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। पथराव करने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। देर शाम तक पुलिस ने 12 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस गांव में सरपंच के लिए चुनाव शुक्रवार को हुआ था। चुनाव हारे प्रत्याशी व उनके समर्थक धांधली के आरोप लगा रहे थे। वे शुक्रवार रात से ही मतगणना केन्द्र के बाहर धरने पर बैठे थे। शनिवार को भी पुनर्मतदान की मांग को लेकर धरना चल रहा था। समझाइश के दौरान आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। शनिवार को जब पुलिस उप सरपंच - के चुनाव के दौरान प्रत्याशियों एवं - वार्ड पंचों को लेकर मतदान केन्द्र के अंदर ले जा रही थी, उसी दौरान ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे पहले प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहुंचे, तो वार्ता का माहौल अचानक गरमा गया। देखते-देखते आक्रोशित ग्रामीणों ने छतों और गलियों से पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से अफरा-तफरी मच गई। पथराव में घायल डीएसपी देशराज कुलदीप का राजपुर बड़ा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्राथमिक उपचार कराया गया। अन्य घायलों का राजगढ़ सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया।
    4
    कई वाहनों में तोडफोड: डीएसपी, एएसआइ तथा दो कांस्टेबल हुए घायल
सरपंच का चुनाव हारे प्रत्याशियों व समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव
राजपुर बड़ा गांव में बवाल, 12 से अधिक लोग हिरासत में
पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा
चुनाव में धांधली का आरोप, मतगणना केन्द्र के बाहर धरने पर
 बैठे थे
राजगढ़. जिले की राजगढ़ पंचायत समिति के राजपुर बड़ा गांव में शनिवार को उप सरपंच के चुनाव के दौरान जमकर बवाल हुआ। सरपंच का चुनाव हारे प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें डीएसपी देशराज कुलदीप, एएसआइ कासम खान, कांस्टेबल मुरारी लाल मीना व धर्मेन्द्र जाटव घायल हो गए। आक्रोशित समर्थकों ने पुलिस के वाहन तथा कई निजी वाहनों के शीशे तोड़ डाले। सड़क पर खड़े राहगीरों के वाहन व ई-रिक्शा में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। पथराव करने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। देर शाम तक पुलिस ने 12 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया है।
इस गांव में सरपंच के लिए चुनाव शुक्रवार को हुआ था। चुनाव हारे प्रत्याशी व उनके समर्थक धांधली के आरोप लगा रहे थे। वे शुक्रवार रात से ही मतगणना केन्द्र के बाहर धरने पर बैठे थे। शनिवार को भी पुनर्मतदान की मांग को लेकर धरना चल रहा था। समझाइश के दौरान आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। शनिवार को जब पुलिस उप सरपंच - के चुनाव के दौरान प्रत्याशियों एवं - वार्ड पंचों को लेकर मतदान केन्द्र के अंदर ले जा रही थी, उसी दौरान ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया।
इससे पहले प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहुंचे, तो वार्ता का माहौल अचानक गरमा गया। देखते-देखते आक्रोशित
ग्रामीणों ने छतों और गलियों से पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से अफरा-तफरी मच गई। पथराव में घायल डीएसपी देशराज कुलदीप का राजपुर बड़ा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्राथमिक उपचार कराया गया। अन्य घायलों का राजगढ़ सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.