Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोकामा में STF की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी चंदन यादव फतुहा से गिरफ्तार ₹25,000 के इनामी कुख्यात अपराधी चंदन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पिकअप लूट कांड समेत कई मामलों में वांछित था। चंदन यादव मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र के तारतर गांव का निवासी है। मोकामा पुलिस और बिहार STF की संयुक्त कार्रवाई में गुप्त सूचना के आधार पर उसे फतुहा रेलवे स्टेशन से दबोचा गया। गौरतलब है कि 31 अक्टूबर 2023 को मोकामा थाना क्षेत्र में पिकअप लूट की घटना हुई थी। मामले में अन्य आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि मुख्य आरोपी चंदन यादव फरार चल रहा था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है।
Vikrant kumar
मोकामा में STF की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी चंदन यादव फतुहा से गिरफ्तार ₹25,000 के इनामी कुख्यात अपराधी चंदन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पिकअप लूट कांड समेत कई मामलों में वांछित था। चंदन यादव मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र के तारतर गांव का निवासी है। मोकामा पुलिस और बिहार STF की संयुक्त कार्रवाई में गुप्त सूचना के आधार पर उसे फतुहा रेलवे स्टेशन से दबोचा गया। गौरतलब है कि 31 अक्टूबर 2023 को मोकामा थाना क्षेत्र में पिकअप लूट की घटना हुई थी। मामले में अन्य आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि मुख्य आरोपी चंदन यादव फरार चल रहा था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है।
More news from बिहार and nearby areas
- अरियरी थाना पुलिस ने दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। इस संबंध में अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त अंकित कुमार, पिता दिनेश कुमार यादव एवं पिंटू कुमार यादव, पिता श्यामसुंदर यादव, दोनों ग्राम पतरेता थाना अरियरी, जिला शेखपुरा के निवासी हैं।थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान दोनों अभियुक्तों को 14.5 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। मौके से एक बाइक भी बरामद की गई है, जिसका उपयोग शराब के परिवहन में किया जा रहा था।गिरफ्तारी के उपरांत दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की गई तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद शनिवार की शाम करीब 5:00 बजे उन्हें माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु उचित पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अरियरी थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शराब तस्करी और अवैध कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।1
- शेखपुरा — शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र, बुधौली बिचली गली (फुलवारी के पास) से परमात्मा शिव की पालकी एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, गणमान्य अतिथियों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी मीरा बहन, ब्रह्माकुमारी अनुपमा बहन, मुरलीधर के शिक्षक-शिक्षिकाओं, ग्रामीण बैंक के प्रबंधक, डॉ. रामाश्रय तथा डॉ. सुरेश द्वारा संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। शिव ध्वज फहराते ही वातावरण “ॐ” ध्वनि के जयघोष और आध्यात्मिक ऊर्जा से गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों के साथ-साथ आसपास के कई गांवों से होकर गुज़री। बैनरों और आध्यात्मिक नारों के माध्यम से जन-जन तक शांति, पवित्रता और सकारात्मकता का संदेश पहुँचाया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी पूजा बहन ने कहा कि परमात्मा शिव निराकार हैं और परमधाम के निवासी हैं, जो मानवता को ज्ञान और शांति का मार्ग दिखाते हैं। वहीं ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने बताया कि “शिव” का अर्थ कल्याणकारी है, जो संपूर्ण विश्व के मंगलकारी हैं। उन्होंने कहा कि परमात्मा अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देते हैं तथा शिव ध्वजारोहण जीवन में शांति, प्रेम, पवित्रता और शक्ति को सदैव ऊँचा रखने का प्रतीक है। कार्यक्रम में वर्णवाल धर्मशाला के अध्यक्ष सुभाष भाई, डॉ. रामाश्रय, डॉ. सुरेश, डॉ. विकास, ग्रामीण बैंक के प्रबंधक, ब्रह्माकुमारी प्रियंका बहन सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- बेगूसराय में बजाज मोटरसाइकिल पर बड़ा ऑफर दिया जा रहा है..1
- गांव की महिलाओं के लिए एक बड़ी पहल — लखपति दीदी योजना। इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सालाना कम से कम 1 लाख रुपये की आय दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। लखपति दीदी योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को ट्रेनिंग, बैंक लोन, स्किल डेवलपमेंट और मार्केटिंग सपोर्ट दिया जाता है। यह योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चलाई जा रही है। इस वीडियो में जानिए — ✔️ योजना का उद्देश्य ✔️ कैसे बनें लखपति दीदी ✔️ क्या मिलते हैं फायदे ✔️ सरकार का लक्ष्य क्या है ✔️ महिलाओं की सफलता की कहानी1
- चेवाड़ा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे विधायक रणधीर कुमार सोनी का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख इंदु कुमारी, उप प्रमुख सालती देवी, लोहान पंचायत के मुखिया संजीव कुमार, चकन्द्रा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवि सिंह, पूर्व मुखिया दयानंद चौधरी, सियानी पंचायत के मुखिया लक्ष्मी मिस्त्री, एकरामा पंचायत के मुखिया हरिनंदन यादव तथा चेवाड़ा के पूर्व प्रखंड प्रमुख जितेंद्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास, पंचायत स्तर की समस्याओं और योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। विधायक ने सभी जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर विकास कार्यों को गति देने की बात कही और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन दिया। मौके पर बीडीओ विपिन कुमार, सीओ राजेंद्र कुमार राजीव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।1
- भारतीय लोक चेतना पार्टी,, के सभी सदस्यों को, आमंत्रित किया गया है,, बहू भोज,, में,,, patliputra ITS ASHOK SAMRAT1
- चेवाड़ा में पंचायत समिति की बैठक सम्पन्न, पानी-बिजली की समस्या पर जोर। गौरतलब है कि चेवाड़ा स्थित अंबेडकर भवन में शनिवार को पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक रणधीर कुमार सोनी मुख्य रूप से शामिल हुए। उनके आगमन पर सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बैठक का आयोजन दोपहर बाद शुरू हुआ और शाम 4 बजे संपन्न हुआ।बैठक के दौरान सदस्यों ने क्षेत्र में व्याप्त पानी एवं बिजली की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया। प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कई पंचायतों से जनसमस्याएं सामने आईं। बेलछी गांव में बिजली विभाग द्वारा डबल बिल भेजे जाने की शिकायत रखी गई। वहीं वार्ड नंबर 9 में नल-जल योजना के तहत पानी आपूर्ति में अनियमितता की समस्या उठाई गई। इसके अतिरिक्त एकरामा पंचायत में खराब ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलने की मांग भी की गई।बैठक में अंचलाधिकारी राजेंद्र कुमार, बीपीआरओ, चेवाड़ा थानाध्यक्ष देव कुमार, करंडे थाना के एसआई ललित कुमार, प्रखंड प्रमुख इंदु कुमारी, उप प्रमुख शालती देवी, एकरामा पंचायत समिति सदस्य कुमारी रिमझिम, लोहान पंचायत के मुखिया संजीव कुमार, सियानी पंचायत के मुखिया लक्ष्मी मिस्त्री, जेई राजकुमार प्रसाद सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- शेखपुरा — जिला न्यायालय परिसर में पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद के आगमन पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में गरिमामय वातावरण देखने को मिला। शेखपुरा बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव ने बताया कि माननीय न्यायमूर्ति का यह आगमन पूरे जिले के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का अवसर शेखपुरा जिला वासियों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है तथा इससे न्यायिक व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और सुदृढ़ होता है। माननीय न्यायमूर्ति के स्वागत से न्यायालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने इसे जिले के लिए ऐतिहासिक एवं सम्मानजनक अवसर1
- Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज1