चेवाड़ा में पंचायत समिति बैठक में पहुंचे विधायक रणधीर कुमार सोनी, जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत चेवाड़ा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे विधायक रणधीर कुमार सोनी का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख इंदु कुमारी, उप प्रमुख सालती देवी, लोहान पंचायत के मुखिया संजीव कुमार, चकन्द्रा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवि सिंह, पूर्व मुखिया दयानंद चौधरी, सियानी पंचायत के मुखिया लक्ष्मी मिस्त्री, एकरामा पंचायत के मुखिया हरिनंदन यादव तथा चेवाड़ा के पूर्व प्रखंड प्रमुख जितेंद्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास, पंचायत स्तर की समस्याओं और योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। विधायक ने सभी जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर विकास कार्यों को गति देने की बात कही और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन दिया। मौके पर बीडीओ विपिन कुमार, सीओ राजेंद्र कुमार राजीव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
चेवाड़ा में पंचायत समिति बैठक में पहुंचे विधायक रणधीर कुमार सोनी, जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत चेवाड़ा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे विधायक रणधीर कुमार सोनी का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख इंदु कुमारी, उप प्रमुख सालती देवी, लोहान पंचायत के मुखिया संजीव कुमार, चकन्द्रा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवि सिंह, पूर्व मुखिया दयानंद चौधरी, सियानी पंचायत के मुखिया लक्ष्मी मिस्त्री, एकरामा पंचायत के मुखिया हरिनंदन यादव तथा चेवाड़ा के पूर्व प्रखंड प्रमुख जितेंद्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास, पंचायत स्तर की समस्याओं और योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। विधायक ने सभी जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर विकास कार्यों को गति देने की बात कही और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन दिया। मौके पर बीडीओ विपिन कुमार, सीओ राजेंद्र कुमार राजीव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
- शेखपुरा - आज दिनांक 21/02/2026 को मध्य विद्यालय घाटकुसुम्भाघाट प्रखंड शेखपुरा में स्काउट गाइड प्रशिक्षण की शुरुआत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विश्वजीत कुमार के द्वारा की गयी,, जिसमे प्रशिक्षक के रूप में जिला से विजय कुमार पाल के द्वारा वच्चो को मार्च पास्ट, पिरामिड बनाना, परेड करना बताया गया. प्रशिक्षक विजय कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण 6 दिवसीय 6 दिनों में तहत विभिन्न क्रियाकलापो का प्रशिक्षण दिया जाएगा,. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने वताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से वच्चो मे अनुशासन के प्रति प्रेम, देश प्रेम एवं नैतिक विकास में बढ़ावा मिलता है विधालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक वताया कि इस तरह का प्रशिक्षण धाटकुसुम्मा प्रखंड का प्रथम प्रशिक्षण है उन्होने इस प्रशिक्षण के लिए विद्यालय चमन हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी तनवीर आलम एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विश्वजीत कुमार के प्रति आभार व्यक्त किये इन्होने बताया कि इस प्रशिक्षण हेतु विद्यालय के बच्चे काफी उत्साहित है कार्यक्रम में विधालय के शिक्षक अनुपम कुमारी लंकेश्वर केवट, भब्य किशोर, धमेन्द्र कुमार, शुभांशु कुमार, मनीष इवे एवं ग्रामीणों ने भी भाग लिया।3
- चेवाड़ा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे विधायक रणधीर कुमार सोनी का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख इंदु कुमारी, उप प्रमुख सालती देवी, लोहान पंचायत के मुखिया संजीव कुमार, चकन्द्रा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवि सिंह, पूर्व मुखिया दयानंद चौधरी, सियानी पंचायत के मुखिया लक्ष्मी मिस्त्री, एकरामा पंचायत के मुखिया हरिनंदन यादव तथा चेवाड़ा के पूर्व प्रखंड प्रमुख जितेंद्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास, पंचायत स्तर की समस्याओं और योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। विधायक ने सभी जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर विकास कार्यों को गति देने की बात कही और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन दिया। मौके पर बीडीओ विपिन कुमार, सीओ राजेंद्र कुमार राजीव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।1
- भारतीय लोक चेतना पार्टी,, के सभी सदस्यों को, आमंत्रित किया गया है,, बहू भोज,, में,,, patliputra ITS ASHOK SAMRAT1
- घाटकुसुम्भा प्रखंड क्षेत्र में रबी फसल पर कीट प्रकोप बढ़ने से किसान चिंतित हैं। गेहूं एवं अन्य दलहनी फसलों में कीड़े लगने की शिकायत के बाद किसान पैदावार बचाने के लिए खेतों में दवा का छिड़काव करते नजर आए। शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे तक विभिन्न गांवों में किसान कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करते रहे। किसानों ने बताया कि फसल में माहू, तना छेदक एवं पत्ती काटने वाले कीटों का असर देखा जा रहा है। इसके नियंत्रण के लिए कृषि विभाग की सलाह पर इमिडाक्लोप्रिड, क्लोरपायरीफॉस तथा थायोमेथोक्साम जैसी दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। कई किसान पंपसेट एवं स्प्रे मशीन के माध्यम से दवा का छिड़काव कर रहे हैं, ताकि समय रहते फसल को नुकसान से बचाया जा सके। स्थानीय किसानों का कहना है कि यदि समय पर नियंत्रण नहीं किया गया तो उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कृषि विशेषज्ञों ने भी किसानों को संतुलित मात्रा में दवा का प्रयोग करने तथा मौसम को ध्यान में रखकर छिड़काव करने की सलाह दी है। किसानों को उम्मीद है कि उचित प्रबंधन और दवा के प्रयोग से फसल की पैदावार में सुधार होगा और संभावित नुकसान से राहत1
- लखीसराय जिला मुख्यालय स्थित अनुमंडल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को जन वितरण प्रणाली से जुड़ा एक अहम फैसला लिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने दो लोगों को जन वितरण प्रणाली (PDS) विक्रेता की अनुज्ञप्ति प्रदान की। शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र के नोंनगढ़ निवासी शांति पाण्डेय तथा बड़हिया प्रखंड के खुटहा पूर्वी निवासी कपिलदेव सिंह को पुनर्जीवित करते हुए जन वितरण प्रणाली विक्रेता की अनुज्ञप्ति सौंपी गई। बताया जाता है कि सभी आवश्यक प्रक्रियाओं के पालन के बाद यह कार्रवाई की गई है, ताकि लाभुकों को समय पर और सुचारू रूप से राशन उपलब्ध कराया जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है।1
- राजस्थान सरकार ने बिहारी मज़दूरों की जान की कीमत 3 लाख रुपए लगाई, नीतीश कुमार लाश आने का इंतज़ार कर रहे हैं!!1
- इंद्रजीत सिन्हा। पकरीबरावां पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय के मोहन बीघा गांव में जनवितरण प्रणाली को लेकर लाभुकों में आक्रोश देखा जा रहा है। राशन कार्ड धारक सीबिया देवी, अशोकबा देवी, गुड़िया देवी, कंचन कुमारी, लालो देवी समेत वार्ड संख्या- 12 की वार्ड सदस्या लक्ष्मी देवी ने जनवितरण दुकानदार मोरधज कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लाभुकों ने प्रखंड आपूर्ति कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है और जांच कर कार्रवाई की मांग की है। लाभुकों का आरोप है कि डीलर द्वारा अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन नहीं दिया जाता है। उनका कहना है कि पॉस मशीन पर अंगूठा लगाकर हाजिरी बना ली जाती है, लेकिन बाद में यह कहकर टाल दिया जाता है कि राशन खत्म हो गया है या अगली तारीख को आकर ले जाएं। इससे गरीब परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लाभुकों ने बताया कि सदस्यों की संख्या के हिसाब से अनाज नहीं दिया जाता है। इसी तरह अशोकबा देवी और गुड़िया देवी ने भी आरोप लगाया कि प्रति सदस्य निर्धारित मात्रा में राशन नहीं दिया जा रहा है। लाभुकों का कहना है कि सरकार द्वारा प्रति सदस्य तय मात्रा में अनाज देने का प्रावधान है, लेकिन डीलर अपनी मनमानी कर रहे हैं। कंचन कुमारी और लालो देवी ने तौल में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 5 किलो की जगह 4 किलो अनाज दिया जाता है। जब इस पर आपत्ति जताई जाती है तो डीलर द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है। साथ ही राशन कार्ड डिलीट कराने की धमकी दी जाती है। वार्ड सदस्या लक्ष्मी देवी ने कहा कि यह मामला गंभीर है और गरीबों के हक से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो लाभुकों के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगी। इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका। प्रशासनिक स्तर पर जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। फिलहाल लाभुकों में आक्रोश व्याप्त है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर, डीलर मोरधज कुमार ने सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा उन्हें फंसाया जा रहा है।3
- भारतीय लोक चेतना पार्टी ,, सुप्रीमो,, ,,,सुभाष कुमार जी,,,1