Shuru
Apke Nagar Ki App…
रेवाड़ी के न्यू आदर्श नगर के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी की वारदात Rewari News | Rewari Breaking News मोहल्ला न्यू आदर्श नगर में स्थित शिव मंदिर के दानपात्र को तोडकर चोरी की गई, नकदी की मात्रा को कम थी लेकिन ये विषय बड़ी घटनाओं में भी बदल सकता है इसलिए कालोनीवासियों ने पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की हैं |
News Junction Haryana
रेवाड़ी के न्यू आदर्श नगर के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी की वारदात Rewari News | Rewari Breaking News मोहल्ला न्यू आदर्श नगर में स्थित शिव मंदिर के दानपात्र को तोडकर चोरी की गई, नकदी की मात्रा को कम थी लेकिन ये विषय बड़ी घटनाओं में भी बदल सकता है इसलिए कालोनीवासियों ने पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की हैं |
More news from हरियाणा and nearby areas
- व्यापारियों के बीच पहुंचे शहर थाना प्रभारी, अतिक्रमण पर की चर्चा, अवहेलना पर होगी सख़्ती रेवाड़ी। रेवाड़ी में अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए अभियान तेज कर दिया है। शहर थाना प्रभारी सूबे सिंह ने रविवार को शहर के प्रमुख व्यापारियों और उनके प्रधानों के साथ बैठक कर दुकानों के बाहर सामान रखने पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्णय लिया। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने होली पर्व के मद्देनज़र व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और बाजार में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपनी दुकान की निर्धारित सीमा में ही सामान रखने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने कहा कि यदि व्यापारी आम जनता की सुविधा का ध्यान रखेंगे, तो पुलिस भी उनके हितों की रक्षा करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों के आगे वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई वाहन गलत तरीके से खड़ा पाया गया, तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए, ताकि चालान की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि मुख्य बाजारों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। बाजार में व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापारियों से सहयोग की अपील की गई। व्यापारियों ने पुलिस की इस पहल पर सहमति जताई और आश्वासन दिया कि भविष्य में वे अतिक्रमण नहीं करेंगे। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि यदि इसके बावजूद कोई दुकानदार नियमों की अवहेलना करता है, तो नगर परिषद रेवाड़ी के अधिकारियों के साथ मिलकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले शनिवार को गोकल गेट रेलवे रोड क्षेत्र में भी दुकानों के बाहर रखा गया सामान हटवाकर अंदर कराया गया था। पुलिस पहले ही इस संबंध में चेतावनी जारी कर चुकी थी। पुलिस ने सभी व्यापारियों से प्रशासन का पूरा सहयोग करने की अपील की है, ताकि शहर में यातायात और बाजार व्यवस्था सुचारू बनी रहे। यह अभियान बढ़ते अतिक्रमण पर रोक लगाने और आम जनता की सुविधा के लिए चलाया जा रहा है। बाइट: निरीक्षक सूबे सिंह, थाना शहर रेवाडी प्रभारी रेवाड़ी3
- मोहल्ला न्यू आदर्श नगर में स्थित शिव मंदिर के दानपात्र को तोडकर चोरी की गई, नकदी की मात्रा को कम थी लेकिन ये विषय बड़ी घटनाओं में भी बदल सकता है इसलिए कालोनीवासियों ने पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की हैं |1
- ग्रीन भारत नर्सरी रेवाड़ी NH 71 पुल के पास near police line हर प्रकार की पौध पौधे मिलते हैं डेकोरेशल पार्कों में घास भी लगाई जाती है फलों के paudheमामले में सबसे आगे हैमें सबसे प्रसिद्ध ग्रीन भारत नर्सरी रेवाड़ी नर्सरी हमारी हैएक बार विजिटिंग करो एक बार मौका दे 9899252751/9813818385 R ,K वशिष्ठ9468412321Mb9899212751 ग्रीन भारत नर्सरी 9899252751.3
- *नारनौल ब्रेकिंग न्यूज़* नारनौल के साथ लगते नगर परिषद के वार्ड नंबर एक ढाणी किरारोद अफगान के आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचा तेंदुआ। रविवार शाम 6 बजकर 23 मिनट पर कैमरे में किया गया कैद वीडियो। गांव में दहशत का माहौल नोट -हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं1
- मुंडावर: भाजपा नेता भीमराज यादव ने दी होली की शुभकामनाएं; 'फूलों की होली' और 'जल संरक्षण' का दिया बड़ा संदेश मुंडावर अधर्म पर धर्म की विजय और सत्य की शक्ति के प्रतीक पावन पर्व होली व धुलंडी के अवसर पर जाट बहरोड़ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं मुंडावर उपखंड के ग्राम करनेकोट निवासी भीमराज यादव ने समस्त प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भक्ति और सत्य की जीत का पर्व भीमराज यादव ने अपने संदेश में कहा कि होली का यह पावन पर्व हमें द्वेष और भेदभाव भुलाकर प्रेम और सद्भाव के साथ रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने पौराणिक संदर्भ देते हुए कहा कि जिस प्रकार भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति ने अहंकार और अधर्म को परास्त किया, उसी प्रकार यह त्योहार हमारे जीवन में सत्य और निष्ठा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर आता है। 'जल ही जीवन है': फूलों से होली मनाने की अपील इस वर्ष पर्व को खास बनाने के लिए भीमराज यादव ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश दिया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे 'फूलों की होली' (धुलंडी) मनाएं और पानी की बिल्कुल भी बर्बादी न करें। उन्होंने कहा: "जल ही जीवन है और इसे बचाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। प्राकृतिक फूलों से होली खेलकर हम न केवल अपनी परंपराओं का सम्मान करेंगे, बल्कि पर्यावरण और जल संरक्षण में भी योगदान देंगे।" युवाओं और समाज से एकता की अपील मंडल उपाध्यक्ष ने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया है कि वे रंगों के इस पावन पर्व को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाकर समाज में एकता का परिचय दें। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह रंगों का उत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई खुशहाली लेकर आए।1
- शराब घोटाले में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित सभी आरोपी बरी। इसका मतलब इनको साजिश के तहत फंसाया गया था, वाकई ये नेता तो ईमानदार निकले।1
- *खैरथल में पांच दिवसीय चेटीचंड महोत्सवः* *तैयारियों को लेकर बैठक, 17 से 21 मार्च तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम* खैरथल / हीरालाल भूरानी खैरथल में सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेटीचंड महोत्सव इस वर्ष पांच दिवसीय आयोजन के रूप में मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार शाम आनंद नगर कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की ।यह बैठक पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल के अध्यक्ष मुखी मनोहरलाल रोघा की अध्यक्षता में और बाबा शीतलदास लालवानी के सानिध्य में संपन्न हुई। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और जिम्मेदारियां सौंपी गईं। *बैठक में विचार विमर्श किया* बैठक में पूज्य सिंधी पंचायत अलवर के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा, स्वामी ध्यानगिरी सेवा समिति के अध्यक्ष गोविन्द रोघा, मुखी अशोक महलवानी, मुखी टीकमदास मुरजानी, हीरालाल भूरानी,बाबा दयालदास प्रदनानी और झूलेलाल मंदिर के व्यवस्थापक अर्जुनदास बाबानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने समाजजनों से विस्तृत विचार-विमर्श किया। *17 से 21 मार्च तक चलेगा चेटीचंड महोत्सव* मंदिर व्यवस्थापक अर्जुनदास बाबानी और महेश आडतानी ने बताया-चेटीचंड महोत्सव 17 से 21 मार्च तक चलेगा। कार्यक्रमों की शुरुआत 17 मार्च को शाम 4 बजे मातृशक्ति बाइक रैली से होगी। 18 मार्च को शाम 6 बजे भगवान *19 मार्च की रात को होगी सिंधी प्रतिभा सम्मान समारोह* 19 मार्च को रात 7 बजे सिंधी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। 20 मार्च को सुबह 10:15 बजे झंडारोहण, 11:15 बजे कन्या भोज और दोपहर 12:15 बजे विशाल आम भंडारा होगा। इसी दिन शाम 4 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव का समापन 21 मार्च को सुबह 7 बजे भगवान झूलेलाल की आरती और पल्लव के साथ होगा। पूज्य सिंधी पंचायत अलवर के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा ने बताया कि इस दौरान झूलेलाल मंदिर सहित शहर के मुख्य मार्गों और विभिन्न चौराहों पर आकर्षक सजावट और लाइटिंग की जाएगी। *बैठक का मंच संचालन महेश आडतानी ने किया।* ये रहे मौजूद - इस अवसर पर सेवक लालवानी, नत्थूमल रामलानी, तुलसीदास भूरानी, विजय बच्चानी, अर्जुनदास असरानी, प्रहलाद मंगलान, बूलचंद मनवानी, जाजन मुलानी, भगवानदास दादवानी, मन्नू मंघवानी, कन्हैयालाल निरंकारी, टीकमदास चंदनानी, नामदेव रामानी, श्यामलाल मंघनानी, तीर्थदास रोचवानी, सोनू सेजवानी,जाजन मुलानी, भगवानदास दादवानी, , ठाकुरदास बालानी, प्रेम प्रदनानी, आकाश चेतवानी, राजकुमार मंगलानी, चतर ज्ञानानी, बाबूलाल गोरवानी, किशनचंद भारती, लालचंद चंगानी, लजपत निहलानी, आशी कोहिस्तानी, कैलाश निहलानी, करमचंद लखवानी, विनोद वलेचा, हुकूमतराय किशनानी, नन्द रामानी, विजय पमनानी, पूरण मंगलानी, सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।2
- नारनौल महेंद्रगढ़ की बड़ी खबरें लॉजिस्टिक हब जमीन घोटाले को लेकर बसीरपुर की किसान पंचायत में जमकर गरजे इंजीनियर तेजपाल यादव*1