logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शराब घोटाले में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित सभी आरोपी बरी शराब घोटाले में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित सभी आरोपी बरी।‌ इसका मतलब इनको साजिश के तहत फंसाया गया था, वाकई ये नेता तो ईमानदार निकले।‌

8 hrs ago
user_जफरूदीन गूमल
जफरूदीन गूमल
Voice of people नूंह, नूंह, हरियाणा•
8 hrs ago

शराब घोटाले में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित सभी आरोपी बरी शराब घोटाले में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित सभी आरोपी बरी।‌ इसका मतलब इनको साजिश के तहत फंसाया गया था, वाकई ये नेता तो ईमानदार निकले।‌

More news from हरियाणा and nearby areas
  • 73 साल के सुंदरलाल ने 20 साल तक लगाया पान।‌ इसी रोजगार से तीन बच्चों को लगाया बड़ी सरकारी नौकरी। गर्व से कहो, कोई भी काम छोटा नहीं होता!
    1
    73 साल के सुंदरलाल ने 20 साल तक लगाया पान।‌ इसी रोजगार से तीन बच्चों को लगाया बड़ी सरकारी नौकरी। गर्व से कहो, कोई भी काम छोटा नहीं होता!
    user_जफरूदीन गूमल
    जफरूदीन गूमल
    Voice of people नूंह, नूंह, हरियाणा•
    23 hrs ago
  • थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने रेलवे रोड से हटाया गया अतिक्रमण
    3
    थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने रेलवे रोड से हटाया गया अतिक्रमण
    user_Prem bhardwaj bhardwaj
    Prem bhardwaj bhardwaj
    Court reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    18 hrs ago
  • पृथला विधानसभा में स्नेह मिलन समारोह: पूर्व सांसद ठा. बृजभूषण शरण सिंह रहेंगे मुख्य अतिथि, 28 फरवरी को भव्य आयोजन
    1
    पृथला विधानसभा में स्नेह मिलन समारोह: पूर्व सांसद ठा. बृजभूषण शरण सिंह रहेंगे मुख्य अतिथि, 28 फरवरी को भव्य आयोजन
    user_Haryana Voice Palwal
    Haryana Voice Palwal
    News Anchor पलवल, पलवल, हरियाणा•
    23 hrs ago
  • पलवल गुरुदत्त गर्ग ने कहा कि यह अवसर केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि लोकतंत्र एक मजबूत भवन है तो पत्रकारिता उसकी नींव है, जो सत्य, पारदर्शिता और जवाबदेही को संभाले रखती है। पत्रकार समाज की आंख, कान और उसकी अंतरात्मा होते हैं। उन्होंने वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने आ रही चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक असुरक्षा, संस्थागत दबाव और सत्य के प्रति प्रतिबद्धता के कारण कई बार पत्रकारों को प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। हालांकि कुछ लोगों के आचरण से पूरी मीडिया बिरादरी को कठघरे में खड़ा करना उचित नहीं है। आज भी अधिकांश पत्रकार सीमित संसाधनों में निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर आश्रम के बाल ब्रह्मचारी संत आशुतोषानंद जी महाराज ने अपने प्रवचनों में श्रीमद्भगवद्गीता को भारत का राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि गीता मानव धर्मशास्त्र है और संपूर्ण मानवता को एक सूत्र में बांधने का संदेश देती है। गीता में कर्म, योग और साधना के माध्यम से आत्मकल्याण तथा विश्वशांति का मार्ग बताया गया है। उन्होंने कहा कि गीता के राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित होने से मानव-मानव के बीच बढ़ रही दूरियां समाप्त होंगी और सामाजिक समरसता को बल मिलेगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक निर्णय में संविधान के अनुच्छेद 51(ए) के तहत गीता में वर्णित धर्म का पालन नागरिक कर्तव्य बताया गया है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने सामूहिक भोज में भाग लिया। आयोजकों ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, पत्रकार साथियों और समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम आध्यात्मिक ऊर्जा, सामाजिक एकता और सकारात्मक संदेश के साथ संपन्न हुआ।
    1
    पलवल गुरुदत्त गर्ग ने कहा कि यह अवसर केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि लोकतंत्र एक मजबूत भवन है तो पत्रकारिता उसकी नींव है, जो सत्य, पारदर्शिता और जवाबदेही को संभाले रखती है। पत्रकार समाज की आंख, कान और उसकी अंतरात्मा होते हैं।
उन्होंने वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने आ रही चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक असुरक्षा, संस्थागत दबाव और सत्य के प्रति प्रतिबद्धता के कारण कई बार पत्रकारों को प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। हालांकि कुछ लोगों के आचरण से पूरी मीडिया बिरादरी को कठघरे में खड़ा करना उचित नहीं है। आज भी अधिकांश पत्रकार सीमित संसाधनों में निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर आश्रम के बाल ब्रह्मचारी संत आशुतोषानंद जी महाराज ने अपने प्रवचनों में श्रीमद्भगवद्गीता को भारत का राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि गीता मानव धर्मशास्त्र है और संपूर्ण मानवता को एक सूत्र में बांधने का संदेश देती है। गीता में कर्म, योग और साधना के माध्यम से आत्मकल्याण तथा विश्वशांति का मार्ग बताया गया है।
उन्होंने कहा कि गीता के राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित होने से मानव-मानव के बीच बढ़ रही दूरियां समाप्त होंगी और सामाजिक समरसता को बल मिलेगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक निर्णय में संविधान के अनुच्छेद 51(ए) के तहत गीता में वर्णित धर्म का पालन नागरिक कर्तव्य बताया गया है।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने सामूहिक भोज में भाग लिया। आयोजकों ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, पत्रकार साथियों और समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम आध्यात्मिक ऊर्जा, सामाजिक एकता और सकारात्मक संदेश के साथ संपन्न हुआ।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    23 hrs ago
  • विधायक दीपचंद खैरिया ने विधानसभा में उठाये क्षेत्र के विकास के मुद्दे शिक्षा ,चिकित्सा , यातायात व्यवस्था सुधारने सहित खैरथल जिला मुख्यालय पर निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाने पर दिया जोर | विधायक प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए कहा किशनगढ़ बास | 16 वीं राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र सहित खैरथल-तिजारा जिले के लिए कुछ विशेष घोषणा नही किए जाने पर क्षेत्रीय विधायक दीपचन्द खैरिया ने सरकार से नाराजगी जताई है | विधायक ख़ैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि विधायक दीपचंद खैरिया ने विधानसभा में क्षेत्र के विकास के मुद्दे उठाए।शिक्षा ,चिकित्सा , यातायात व्यवस्था सुधारने सहित खैरथल जिला मुख्यालय पर निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाने पर जोर दिया | साथ ही विधायक प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए कहा। विधायक खैरिया ने कहा कि जो कार्य हमारी सरकार के अंतिम वर्ष में घोषित किये गए थे और उनके लिए बजट प्रावधान किये गए थे , उनको भी सरकार अभी तक पूरा नहीं करवा पाई है | सरकार की वित्तीय और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह फेल है | कांग्रेस सरकार ने जिले के गठन के साथ एक हजार करोड़ का बजट दिया था जिसका अभी तक उपयोग नहीं किया गया है , एक भी जिला स्तरीय कार्यालय का निर्माण तो दूर भूमि आवंटन तक नहीं किया गया है | खैरथल में बाइपास ओवरब्रिज , जिला अस्पताल , किशनगढ़ बास में स्टेडियम सहित बहुत से कार्य अधूरे पड़े हुए हैं, जिनको शीघ्र शुरू कर पूरा किया जाये | बजट सत्र में किशनगढ़ बास विधायक ने क्षेत्र के विकास से जुड़े अनेक सवाल उठाये हैं जिनमे जिला मुख्यालय खैरथल में भूमि आवंटन कर निर्माण कार्यालय भवन निर्माण शुरू करने , संविदा कर्मचारियों के नियमतिकरण करने , जर्जर विद्यालय भवनों और भूमिहीन विद्यालयों को जमीन आवंटन कर भवन निर्माण करने, शिक्षा और चिकित्सा में रिक्त पदों को भरने , खैरथल जिले में रोडवेज बसों की बदहाल यातायत व्यवस्था सुधारने , नगरपरिषद खैरथल , नगरपालिका किशनगढ़ बास और कोटकासिम के विकास कार्य और खैरथल-तिजारा जिले के नामकरण और मुख्यालय पर स्थिति स्पष्ट करने से सम्बंधित सवाल पूछे हैं | माननीय विधायकों के प्रोटोकाल से जुड़े एक अतारांकित प्रश्न संख्या 7132 के द्वारा पुछा गया है कि राज्य सरकार के आदेश की पालना नहीं करने वाले अधिकारिओं कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार क्या कार्यवाही करने का विचार सरकार रखती है | उल्लेखनीय है कि भाजपा नेताओं के अनावश्यक दबाव में आकर कुछ अधिकारी सरकार के नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं | विधायक ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी बिना किसी के दबाव में आये नियमनुसार जनता के हित में कार्य करें और उन नेताओं को भी समझाना चाहिए कि जब जनता ने आपको नकार दिया है तो जनता की भावना को समझें और उसी के अनुसार आचरण करें | किसी भी अधिकारी कर्मचारी पर गलत और नियम विरुद्ध कार्य करने के लिए दबाव नहीं बनायें | नेताओं को तो जनता चुनाव में जबाब दे देती है लेकिन कर्मचारी अधिकारी को नियम विरुद्ध कार्य करने पर नौकरी पर आंच आती है और उनका परिवार प्रभवित होता है | इसलिए कर्त्व्यनिष्ठ्पुर्वक नियमानुसार ईमानदारी से आमजन का काम करना चाहिए ।
    1
    विधायक दीपचंद खैरिया ने विधानसभा में उठाये क्षेत्र के विकास के मुद्दे 
शिक्षा ,चिकित्सा , यातायात व्यवस्था सुधारने सहित खैरथल जिला मुख्यालय पर निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाने पर दिया जोर |
विधायक प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए कहा  
किशनगढ़ बास | 16 वीं राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र सहित खैरथल-तिजारा जिले के लिए कुछ विशेष घोषणा नही किए जाने पर क्षेत्रीय विधायक दीपचन्द खैरिया ने सरकार से नाराजगी जताई  है |
विधायक ख़ैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि विधायक दीपचंद खैरिया ने विधानसभा में क्षेत्र के विकास के मुद्दे उठाए।शिक्षा ,चिकित्सा , यातायात व्यवस्था सुधारने सहित खैरथल जिला मुख्यालय पर निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाने पर जोर दिया | साथ ही
विधायक प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए कहा। विधायक खैरिया ने कहा कि जो कार्य हमारी सरकार के अंतिम वर्ष में घोषित किये गए थे और उनके लिए बजट प्रावधान किये गए थे , उनको भी सरकार अभी तक पूरा नहीं करवा पाई है | सरकार की  वित्तीय और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह फेल है | कांग्रेस सरकार ने जिले के गठन के साथ एक हजार करोड़ का बजट दिया था जिसका अभी तक उपयोग नहीं किया गया है , एक भी जिला स्तरीय कार्यालय का निर्माण तो दूर भूमि आवंटन तक नहीं किया गया है | खैरथल में बाइपास ओवरब्रिज , जिला अस्पताल , किशनगढ़ बास में स्टेडियम सहित बहुत से कार्य अधूरे  पड़े हुए हैं, जिनको शीघ्र शुरू कर पूरा किया जाये |
बजट सत्र में किशनगढ़ बास विधायक ने क्षेत्र के विकास से जुड़े अनेक सवाल उठाये हैं जिनमे जिला मुख्यालय खैरथल में भूमि आवंटन कर निर्माण  कार्यालय भवन निर्माण शुरू करने , संविदा कर्मचारियों  के नियमतिकरण करने , जर्जर विद्यालय भवनों और भूमिहीन विद्यालयों को जमीन आवंटन कर भवन निर्माण करने, शिक्षा और चिकित्सा में रिक्त पदों को भरने , खैरथल जिले में रोडवेज बसों की बदहाल यातायत व्यवस्था सुधारने , नगरपरिषद खैरथल , नगरपालिका किशनगढ़ बास और कोटकासिम के विकास कार्य और खैरथल-तिजारा जिले के नामकरण और मुख्यालय पर स्थिति स्पष्ट करने से सम्बंधित सवाल पूछे हैं |
माननीय विधायकों के प्रोटोकाल से जुड़े एक अतारांकित प्रश्न संख्या 7132 के द्वारा पुछा गया है कि  राज्य सरकार के आदेश की पालना नहीं करने वाले अधिकारिओं कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार क्या कार्यवाही करने का विचार सरकार  रखती है | उल्लेखनीय है कि भाजपा नेताओं के अनावश्यक दबाव में आकर कुछ अधिकारी सरकार के नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं | विधायक ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी बिना किसी के दबाव में आये नियमनुसार जनता के हित में कार्य करें और उन नेताओं को भी समझाना चाहिए कि जब जनता ने आपको नकार दिया है तो  जनता की भावना को समझें और उसी के अनुसार आचरण करें | किसी भी अधिकारी कर्मचारी पर गलत और नियम विरुद्ध कार्य करने के लिए दबाव नहीं बनायें | नेताओं को तो जनता चुनाव में जबाब दे देती है लेकिन कर्मचारी अधिकारी को नियम विरुद्ध कार्य करने पर नौकरी पर आंच आती है और उनका परिवार प्रभवित होता है | इसलिए कर्त्व्यनिष्ठ्पुर्वक नियमानुसार ईमानदारी से आमजन का काम करना चाहिए ।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • हरियाणा के फरीदाबाद जिले के उपमंडल के गांव मोहना में हुई एक भारी लूट जानकारी के अनुसार मोहना गांव में गोला कुआं के पास हथियारबंद बदमाशों ने घर वालों को बंधक बनाकर लूट की वीरपाल पुत्र शीशराम के घर पर फायरिंग भी की ओर लोगों को धमका कर भी रखा लगभग 1:00 बजे रात को यह घटना हुई और पौने तीन बजे हमलावर वापस गए मौके पर सीआईडी ऊंचा गांव सी आई ए व थाना छायंसा एसएचओ कृष्ण कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे लगभग 15 लख रुपए की लूट बताई जा रही है पुलिस टीम चोरों की तलाश में जारी है वह कार्यवाही जारी है और आश्वासन दिया है कि चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगाअधिक जानकारी के लिए पुलिस स्टेशन छायंसा से संपर्क करें
    1
    हरियाणा के फरीदाबाद जिले के उपमंडल के गांव मोहना में हुई एक भारी लूट जानकारी के अनुसार मोहना गांव में गोला कुआं के पास हथियारबंद बदमाशों ने घर वालों को बंधक बनाकर लूट की वीरपाल पुत्र शीशराम के घर पर  फायरिंग भी की ओर लोगों को धमका कर  भी रखा लगभग 1:00 बजे रात को यह घटना हुई और पौने तीन बजे हमलावर वापस गए मौके पर सीआईडी  ऊंचा गांव सी  आई  ए  व थाना छायंसा एसएचओ कृष्ण कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे लगभग 15 लख रुपए की लूट बताई जा रही है पुलिस टीम चोरों की तलाश में जारी है वह कार्यवाही जारी है और आश्वासन दिया है कि चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगाअधिक जानकारी के लिए पुलिस स्टेशन छायंसा से संपर्क करें
    user_Haryana Khabar Vadi
    Haryana Khabar Vadi
    Mohna St, Faridabad•
    1 hr ago
  • 1 किलो 79 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर, लिया पुलिस रिमांड पर। सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 79 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव डाबड़ी निवासी कपिल उर्फ़ गोलु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 किलो 79 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है। जांचकर्ता ने बताया की गत 27 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि कपिल उर्फ़ गोलु निवासी गांव डाबड़ी जो नशीला पदार्थ गांजा बेचने का काम करता है। जो वह आज एक पॉलिथीन मे गांजा लेकर बेचने के लिए राव तुलाराम पार्क रेवाड़ी के पास खडा हुआ है। जिस सूचना पर तुरंत रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कपिल उर्फ़ गोलु निवासी गांव डाबड़ी बतलाया। जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक पॉलिथीन में 01 किलो 79 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी कपिल उर्फ़ गोलु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
    3
    1 किलो 79 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर, लिया पुलिस रिमांड पर।
सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 79 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव डाबड़ी निवासी कपिल उर्फ़ गोलु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 किलो 79 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है।
जांचकर्ता ने बताया की गत 27 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि कपिल उर्फ़ गोलु निवासी गांव डाबड़ी जो नशीला पदार्थ गांजा बेचने का काम करता है। जो वह आज एक पॉलिथीन मे गांजा लेकर बेचने के लिए राव तुलाराम पार्क रेवाड़ी के पास खडा हुआ है। जिस सूचना पर तुरंत रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कपिल उर्फ़ गोलु निवासी गांव डाबड़ी बतलाया। जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक पॉलिथीन में 01 किलो 79 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी कपिल उर्फ़ गोलु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
    user_Prem bhardwaj bhardwaj
    Prem bhardwaj bhardwaj
    Court reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    23 hrs ago
  • किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति कोटकासिम के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटन अहीर में अध्यापक धर्मपाल भड़ाना का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटन अहीर में पिछले कई वर्षों से कार्यरत किशनगढ़ बास पंचायत समिति के गांव बघेरीकला निवासी धर्मपाल भड़ाना का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक दीपचंद खैरिया रहे इस मौके पर वहां के सरपंच एवं अन्य गांव के सरपंच सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने अध्यापक धर्मपाल बढ़ाना एवं विधायक दीपचंद खैरिया सहित आए हुए अन्य अतिथियों का साफा एवं माला पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक दीपचंद खैरिया ने ग्रामीणों व बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छा कार्य करने वाले अध्यापक के प्रति बच्चों का लगाव होता है, ऐसा सभी अध्यापकों को करना चाहिए जिससे कि आपस में जुड़ाव हो सके।
    1
    किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति कोटकासिम के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटन अहीर में अध्यापक धर्मपाल भड़ाना का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटन अहीर में पिछले कई वर्षों से कार्यरत किशनगढ़ बास पंचायत समिति के गांव बघेरीकला निवासी धर्मपाल भड़ाना का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक दीपचंद खैरिया रहे इस मौके पर वहां के सरपंच एवं अन्य गांव के सरपंच सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने अध्यापक धर्मपाल बढ़ाना एवं विधायक दीपचंद खैरिया सहित आए हुए अन्य अतिथियों का साफा एवं माला पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक दीपचंद खैरिया ने ग्रामीणों व बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छा कार्य करने वाले अध्यापक के प्रति बच्चों का लगाव होता है, ऐसा सभी अध्यापकों को करना चाहिए जिससे कि आपस में जुड़ाव हो सके।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    1
    Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.