Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौर के कार्यकर्ताओं ने जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में खुशी मनाएं
कमलेश शर्मा
जालौर के कार्यकर्ताओं ने जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में खुशी मनाएं
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by कमलेश शर्मा4
- देसूरी उपखंड क्षेत्र के गांव घाणेराव में बढ़ते अवैध नशा कारोबार को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामवासियों ने घाणेराव से देसूरी तक तख्तियां लहराते हुए बाइक रैली निकाली। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर गांव में सक्रिय नशा व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि गांव में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एमडी ड्रग्स, अफीम, डोडा और गांजा जैसे नशीले पदार्थों का अवैध व्यापार किया जा रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही, बहन-बेटियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है। ग्रामीणों ने तहसीलदार से मांग की है कि अवैध नशा कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और गांव में पुलिस की रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, ताकि शांति एवं कानून व्यवस्था बहाल हो सके। इस दौरान समाजसेवी गजेंद्रसिंह भाटी, श्री शिव नवयुवक मंडल अध्यक्ष भरतसिंह देवल, पूर्व सरपंच गुलाब खत्री, उपसरपंच दिनेश आदिवाल, जीएसएस अध्यक्ष महेंद्र लोगेशा, उपाध्यक्ष राकेश खत्री, वार्डपंच मनोहरसिंह परिहार, देवीसिंह भाटी, विजय श्रीमाली, मांगीलाल सुथार, राजूसिंह मांगलिया, मूलसिंह भाटी, सुमेरसिंह राठौड़ और जीवाराम प्रजापत सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।3
- पश्चिम बंगाल असम व पांडेचेरी में भाजपा कि जीत होने पर नाडोल मंडल ने मनाया जीत का जश्न व उत्सव नाडोल। बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नाडोल मंडल कि ओर से नाडोल रूपमुनि चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नाडोल मंडल अध्यक्ष सतीश सोनी की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं द्वारा फटाकेजलाकर खुशीया मनाई साथ ही एक दुसरे का मुह मीठा कराया गया । नाडोल मंडल अध्यक्ष सतीश सोनी ने बताया की पश्चिमी बंगाल, आसाम और पांडुचेरी में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद नाडोल में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला । कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी बंगाल में भाजपा कि पहली बार बहुमत से जीत को ऐतिहासिक बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की रणनीति और कार्यकर्ताओं की कडी मेहनत का यह परिणाम देखने को मिला । इस मौके पर मडल अध्यक्ष सतीश सोनी, प्रधान प्रतिनिधि अमरसिंह राजपुरोहित, उपप्रधान मानवेंद्रसिंह राठौर ,ओबीसी मोर्चा जिला मन्त्री वजाराम घांची,किसान मोर्चा जिला मन्त्री अमरपुरी गोस्वामी, मंडल महामंत्री रूपाराम चौधरी, मोडसिंह कुम्पावत,मंडल उपाध्यक्ष भोपालसिंह राजपुरोहित,मंडल मंत्री गीता भाटी जीएसएस अध्यक्ष जब्बरसिंह सोलंकी , मन की बात के संयोजक सकाराम चौधरी, ओगडराम चौधरी गजेंद्रसिंह मेड़तीया,हंसाराम चौधरी, बूथ अध्यक्ष विश्पाल सिंह मेड़तीया,पूनाराम चौधरी, मोहनसिंह राजपुरोहित, मांगीलाल मेघवाल, महावीरसिंह मेड़तीया, गजाराम चौधरी, महेंद्र बोहरा, राजूराम चौधरी सहित सेकण्डों कार्यकर्ता उपस्थित थे3
- चांगवा में 8 से 10 मई तक श्री जगदम्बा माताजी मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, तैयारियां तेज रानी। ग्राम पंचायत कीरवा के अंतर्गत चांगवा गांव में नवनिर्मित श्री जगदम्बा माताजी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर 8 से 10 मई तक तीन दिवसीय भव्य महोत्सव आयोजित होगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। श्री जगदम्बा सेवा समिति अध्यक्ष वेनाराम परमार ने बताया कि मंगलवार को गुड़ा दुर्गादास में भैरुजी उपासक व भोपाजी उमगराम गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव के ग्रामीणों व युवा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। महाप्रसादी कार्यक्रम के लिए फले चुन्दड़ी पत्रिका का विमोचन कर वितरण किया गया। साथ ही बिजली, पानी, छाया, हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी तय की गई। बैठक में छत्तीस कौम के ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रथम दिन 8 मई को गणेश पूजन, यज्ञ भूमि शुद्धि, मंडप स्थापना, प्रायश्चित हवन, ग्राम देवता पूजन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें रमेश माली एंड पार्टी व अनिता जांगिड प्रस्तुति देंगे, साथ ही कैलाश मोदी व लवली राजपुरोहित द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। द्वितीय दिन 9 मई को शोभायात्रा निकालकर प्रतिमाजी का नगर भ्रमण कराया जाएगा। इसके साथ नवचंडी यज्ञ, जलाधिवास, घृताधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास व धान्याधिवास जैसे कार्यक्रम होंगे। रात्रि में “एक शाम जगदम्बा माताजी के नाम” भजन संध्या में रमेश माली एंड पार्टी (पाली), महावीर सांखला (नागौर), सोनू सिसोदिया (कोशीलाव) भजनों की प्रस्तुति देंगे, वहीं नूतन गेहलोत, दीपिका राव व राहुल राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत करेंगे। तृतीय दिन 10 मई को प्रातः पूजा-अर्चना के बाद 108 कलशों से महास्नान व अभिषेक किया जाएगा। अभिजीत मुहूर्त में माताजी की प्राण-प्रतिष्ठा, ध्वजारोहण, शिखर कलश स्थापना, पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी (फले चुन्दड़ी) का आयोजन होगा। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में श्री श्री 1008 अवघेशानंद महाराज ब्रह्मचारी (सुरजकुंड धाम), महंत राजभारती महाराज (मोहिवाड़ा मठ), भोपाजी उगमाराम गुर्जर व भीखाराम देवासी का सानिध्य रहेगा। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद पी.पी. चौधरी, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत सहित कई जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से पूरे गांव में भक्ति और उत्सव का माहौल बना हुआ है।1
- *स्वरूपगंज उपखंड क्षेत्र के मांडवाड़ा देव धाचियानाडी टेकरी पर मगरी माता मंदिर पर शिवसेना द्वारा मेले कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भील समाज के बुजुर्ग युवा महिलाएं और बच्चों ने एकता का परिचय देते हुऐ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया मेला साधु संतों के सानिध्य में आयोजित किया गया वही भील समाज के युवाओं द्वारा साधु संतों और शिवसेना के पदाधिकारीयों का 51 किलो की माला पहनकर स्वागत किया गया जिसमें लाल गिरी जी महाराज शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल पिंडवाड़ा तहसील प्रमुख भूराराम राठौर आबू रोड शहर प्रमुख लालाराम खारवाल शिवसेना के प्रचार प्रमुख नाना राम भील उप जिला प्रमुख अजीत सिंह राठौड़ जिला प्रवक्ता सरवन रावल रोहिड़ा नगर प्रमुख हरिदास वैष्णव उप प्रमुख मनोज प्रजापत वाटेरा प्रमुख अर्जुन चौधरी सुरेश वैष्णव मांडवाड़ा देव नगर प्रमुख वचनाराम भील शांतिलाल अर्जुन राम जी महाराज गुलाब राम गोपाल भाई मकबूल भाई उपस्थित रहे वह आदिवासियों द्वारा मग�1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- भीनमाल रेल्वे स्टेशन के पास जसवंत पुरा, रेवदर bus stand के पास गहरे गड्ढे मे सीवरेज के पानी जल भराव के कारण आमजनता की यात्रा एवं दुर्गंध के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है जिससे आम जनता मे रोष है अतः यातायात सफर मे भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है4
- गायत्री स्कूल बीजोवा में विधिक साक्षरता शिविर, 337 लाभार्थी रानी क्षेत्र के गायत्री स्कूल, बीजोवा में अधिकार मित्र प्रदीप कुमार द्वारा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने की। शिविर में साइबर फ्रॉड, घरेलू हिंसा, NALSA हेल्पलाइन और ‘कोर्ट वाली दीदी’ पहल की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 20 शिक्षक व 317 छात्र-छात्राओं सहित कुल 337 लोगों ने भाग लिया।2
- Post by District.reporter.babulaljogaw1