logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

business ki baat

1 day ago
user_R N Shukla business advisor
R N Shukla business advisor
Business management consultant सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
c3466f16-5dd6-472c-8186-23fb0cc3eae4
2af54a73-dc99-45cc-8a3e-7c8509d917c0
248bb1f8-50f0-4c18-876c-24fd8d04024f

business ki baat

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उन्होंने कहा कि रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों से आम जनता खासकर गरीब और मध्यम वर्ग परेशान है। सरकार को तुरंत इस समस्या का समाधान करना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है और गैस सिलेंडर आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। उन्होंने मांग की कि गैस की कीमतों पर नियंत्रण किया जाए और आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए।
    1
    उन्होंने कहा कि रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों से आम जनता खासकर गरीब और मध्यम वर्ग परेशान है। सरकार को तुरंत इस समस्या का समाधान करना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है और गैस सिलेंडर आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। उन्होंने मांग की कि गैस की कीमतों पर नियंत्रण किया जाए और आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए।
    user_असद जुनैद भारत नैशनल न्यूज
    असद जुनैद भारत नैशनल न्यूज
    Voice of people सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • यह दशा है हमारे साफ सुथरे भारत देश में सीतापुर जिले के महर्षि के स्कूल के दूसरी गाली के पास की जहा गिनती के कुछ लोग कूड़ा फेंकने आते है और मना करने पर लडाई करने को उतारू हो जाते है यह स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ा रहे हैं
    2
    यह दशा है हमारे साफ सुथरे भारत देश में सीतापुर जिले के महर्षि के स्कूल के दूसरी गाली के पास की जहा गिनती के कुछ लोग कूड़ा फेंकने आते है और मना करने पर लडाई करने को उतारू हो जाते है 
यह स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ा रहे हैं
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Agricultural association Sitapur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • ईरान ने Strait of HORMUZ में चाइना और रूस के अलावा सबकी एंट्री बंद की हुई है… रात को ईरान ने IRGC के हवाले से बताया है कि जो भी देश US और ISRAEL के राजदूतों को अपने देश से निकालेगा, उसको Strait of HORMUZ में से गुजरने की इज़ाज़त दी जाएगी. तेल और LPG सिलेंडर की कमी से जूझ रहे देशों के लिए ये खबर खुशखबरी है… अब देखना ये है कि इन दोनों देशों के राजदूतों को कौन कौन धक्के मारकर निकालता है अपने देश से!! जंग का नतीजा जो भी हो, पर ईरान के इस ऐलान ने US, इज़रायल परेशान ज़रूर है
    1
    ईरान ने Strait of HORMUZ में चाइना और रूस के अलावा सबकी एंट्री बंद की हुई है…
रात को ईरान ने IRGC के हवाले से बताया है कि जो भी देश US और ISRAEL के राजदूतों को अपने देश से निकालेगा, उसको Strait of HORMUZ में से गुजरने की इज़ाज़त दी जाएगी.
तेल और LPG सिलेंडर की कमी से जूझ रहे देशों के लिए ये खबर खुशखबरी है…
अब देखना ये है कि इन दोनों देशों के राजदूतों को कौन कौन धक्के मारकर निकालता है अपने देश से!!
जंग का नतीजा जो भी हो, पर ईरान के इस ऐलान ने US, इज़रायल परेशान ज़रूर है
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • पलिया कलां (खीरी) — बुलेटिन न्यूज। स्मैकियों से परेशान मोहल्ला रंगरेजान-2 के लोग, सभासद को दी जान से मारने की धमकी, पलिया नगर के मोहल्ला रंगरेजान-2 में स्मैक के बढ़ते कारोबार से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार स्मैक की बिक्री हो रही है, जिससे नशेड़ी आए दिन मोहल्ले में हंगामा करते हैं। बताया जा रहा है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने जब कुछ नशेड़ियों को अपने वार्ड में नशा करने से मना किया, तो वे भड़क गए और उनसे लड़ाई-झगड़ा करने लगे। इतना ही नहीं, नशेड़ियों ने सभासद को जान से मारने की धमकी भी दी। मोहल्ले के लोगों के अनुसार एक नेपाली युवक, जो अक्सर स्मैक के नशे में मोहल्ले में आकर गाली-गलौज और विवाद करता है, को जब मना किया गया तो वह अपने साथियों के साथ झगड़े पर उतारू हो गया। इस दौरान पलिया कोतवाली पुलिस को फोन कर सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने में लगभग आधा घंटा लग गया। तब तक आरोपी नशेड़ी और उसके साथी मौके से फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता द्वारा इस संबंध में पलिया कोतवाली में कई बार मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्मैक के कारोबार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मोहल्ला वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द ही इस पर सख्त कार्रवाई नहीं करता और स्मैक जैसे मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त बंद नहीं कराई जाती, तो वे मजबूर होकर अपने घर बेचकर कहीं और जाने को विवश होंगे। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
    1
    पलिया कलां (खीरी) — बुलेटिन न्यूज।
स्मैकियों से परेशान मोहल्ला रंगरेजान-2 के लोग, सभासद को दी जान से मारने की धमकी,
पलिया नगर के मोहल्ला रंगरेजान-2 में स्मैक के बढ़ते कारोबार से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार स्मैक की बिक्री हो रही है, जिससे नशेड़ी आए दिन मोहल्ले में हंगामा करते हैं।
बताया जा रहा है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने जब कुछ नशेड़ियों को अपने वार्ड में नशा करने से मना किया, तो वे भड़क गए और उनसे लड़ाई-झगड़ा करने लगे। इतना ही नहीं, नशेड़ियों ने सभासद को जान से मारने की धमकी भी दी।
मोहल्ले के लोगों के अनुसार एक नेपाली युवक, जो अक्सर स्मैक के नशे में मोहल्ले में आकर गाली-गलौज और विवाद करता है, को जब मना किया गया तो वह अपने साथियों के साथ झगड़े पर उतारू हो गया। इस दौरान पलिया कोतवाली पुलिस को फोन कर सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने में लगभग आधा घंटा लग गया। तब तक आरोपी नशेड़ी और उसके साथी मौके से फरार हो चुके थे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता द्वारा इस संबंध में पलिया कोतवाली में कई बार मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्मैक के कारोबार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
मोहल्ला वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द ही इस पर सख्त कार्रवाई नहीं करता और स्मैक जैसे मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त बंद नहीं कराई जाती, तो वे मजबूर होकर अपने घर बेचकर कहीं और जाने को विवश होंगे।
अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
    user_Lakhimpur समाचार
    Lakhimpur समाचार
    मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सीतापुर जिले के महमूदाबाद क्षेत्र में रविवार शाम करीब 6:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के चांदपुर स्थित सोहरिया चौराहा के आगे पुलिया के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार तिलपुरा निवासी सूरज अपने भाई विमल के साथ नई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से चांदपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से कटरा माजरा बहलोल नगर निवासी रोहित कुमार अपनी एचएफ डीलक्स बाइक पर पत्नी नीतू देवी और राजकुमारी के साथ घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार के कारण पुलिया के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पीछे से आ रही इलेक्ट्रिक स्कूटी भी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्कूटी पर अंजुम बनो, सफीकुन और नाजिया सवार थीं। हादसे में कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों में नाजिया को गंभीर चोटें आई हैं और उसके हाथ में फ्रैक्चर होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीन घायलों को महमूदाबाद अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि अन्य घायलों को परिजन और ग्रामीण निजी वाहनों से अस्पताल ले गए। चौकी चांदपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सूरज की स्प्लेंडर बाइक नई थी और उस पर अभी नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। #SitapurNews #Mahmudabad #RoadAccident #UPNews #BreakingNews #BikeAccident #LocalNews #HindiNews #TrafficAccident #SitapurPolice
    1
    सीतापुर जिले के महमूदाबाद क्षेत्र में रविवार शाम करीब 6:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के चांदपुर स्थित सोहरिया चौराहा के आगे पुलिया के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
जानकारी के अनुसार तिलपुरा निवासी सूरज अपने भाई विमल के साथ नई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से चांदपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से कटरा माजरा बहलोल नगर निवासी रोहित कुमार अपनी एचएफ डीलक्स बाइक पर पत्नी नीतू देवी और राजकुमारी के साथ घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार के कारण पुलिया के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद पीछे से आ रही इलेक्ट्रिक स्कूटी भी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्कूटी पर अंजुम बनो, सफीकुन और नाजिया सवार थीं। हादसे में कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों में नाजिया को गंभीर चोटें आई हैं और उसके हाथ में फ्रैक्चर होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीन घायलों को महमूदाबाद अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि अन्य घायलों को परिजन और ग्रामीण निजी वाहनों से अस्पताल ले गए।
चौकी चांदपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सूरज की स्प्लेंडर बाइक नई थी और उस पर अभी नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।
#SitapurNews #Mahmudabad #RoadAccident #UPNews #BreakingNews #BikeAccident #LocalNews #HindiNews #TrafficAccident #SitapurPolice
    user_Abhishek Maurya
    Abhishek Maurya
    Local News Reporter बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ईद का त्योहार आते ही सेवई और सूद फेनी की मांग अचानक बढ़ जाती है। कस्बा खीरी में कई परिवार ऐसे हैं जो पीढ़ियों से यह कारोबार करते आ रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि उनका यह पुश्तैनी काम है और वह पिछले लगभग 40 सालों से लोगों को सेवई और सूद फेनी उपलब्ध करा रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार सूद फेनी को शुद्ध तेल और मैदे से तैयार किया जाता है। इसे बनाने में काफी मेहनत लगती है। रमजान शुरू होते ही इसकी बिक्री भी शुरू हो जाती है। दुकानों और घरों में एक तरफ सूद फेनी बनाई जाती है तो दूसरी तरफ ग्राहकों को बेची जाती है। जैसे-जैसे ईद करीब आती है, वैसे-वैसे इसकी मांग और बिक्री दोनों तेजी से बढ़ने लगती हैं। कस्बा खीरी में बनने वाली सूद फेनी और सेवई सिर्फ स्थानीय बाजारों में ही नहीं बल्कि दूर-दराज के इलाकों तक भेजी जाती है, जहां इसकी खास पहचान और मांग है। यही वजह है कि ईद के त्योहार से पहले कस्बा खीरी की सेवई और सूद फेनी दूर-दराज तक मशहूर मानी जाती है।
    1
    ईद का त्योहार आते ही सेवई और सूद फेनी की मांग अचानक बढ़ जाती है। कस्बा खीरी में कई परिवार ऐसे हैं जो पीढ़ियों से यह कारोबार करते आ रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि उनका यह पुश्तैनी काम है और वह पिछले लगभग 40 सालों से लोगों को सेवई और सूद फेनी उपलब्ध करा रहे हैं।
कारोबारियों के अनुसार सूद फेनी को शुद्ध तेल और मैदे से तैयार किया जाता है। इसे बनाने में काफी मेहनत लगती है। रमजान शुरू होते ही इसकी बिक्री भी शुरू हो जाती है। दुकानों और घरों में एक तरफ सूद फेनी बनाई जाती है तो दूसरी तरफ ग्राहकों को बेची जाती है।
जैसे-जैसे ईद करीब आती है, वैसे-वैसे इसकी मांग और बिक्री दोनों तेजी से बढ़ने लगती हैं। कस्बा खीरी में बनने वाली सूद फेनी और सेवई सिर्फ स्थानीय बाजारों में ही नहीं बल्कि दूर-दराज के इलाकों तक भेजी जाती है, जहां इसकी खास पहचान और मांग है।
यही वजह है कि ईद के त्योहार से पहले कस्बा खीरी की सेवई और सूद फेनी दूर-दराज तक मशहूर मानी जाती है।
    user_Nawaz ahmad Rizvi
    Nawaz ahmad Rizvi
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • स्क्रिप्ट ब्यूरो: संजय कुमार राठौर, लखीमपुर उत्तर प्रदेश लोकेशन: लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश मितौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दहेज हत्या के मामले में फरार ससुर, पति और सास गिरफ्तार लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत मितौली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन में टीम ने दहेज हत्या के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दहेज की वेदी पर चढ़ी थी विवाहिता मामला थाना मितौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 203/2025 से जुड़ा है, जो धारा 80(2)/85/115(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किया गया था। इस मामले में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या के गंभीर आरोप लगे थे। घटना के बाद से ही नामजद अभियुक्त पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे थे। घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक मितौली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आज दिनांक 10 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना और सटीक सुरागकसी के आधार पर दबिश दी। इस दौरान ग्राम चन्दपुरवा मजरा कल्लियारामपुर निवासी तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों में मृतका का पति, ससुर और सास शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है: * रामकुमार गौतम पुत्र स्व0 दुजई गौतम (ससुर) * रंजीत कुमार पुत्र रामकुमार गौतम (पति) * विटोला देवी पत्नी रामकुमार गौतम (सास) सभी निवासी: ग्राम चन्दपुरवा मजरा कल्लियारामपुर, थाना मितौली, जनपद लखीमपुर खीरी। पुलिस टीम का सराहनीय प्रयास अभियुक्तों को सलाखों के पीछे पहुँचाने में मितौली थाने के निम्नलिखित पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही: * उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह * हे0का0 करूणेश वर्मा * का0 दीपक कुमार * का0 आशीष प्रजापति * म0का0 प्रियंका दुबे गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए पुलिस ने उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    1
    स्क्रिप्ट ब्यूरो: संजय कुमार राठौर, लखीमपुर उत्तर प्रदेश
लोकेशन: लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश
मितौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दहेज हत्या के मामले में फरार ससुर, पति और सास गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत मितौली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन में टीम ने दहेज हत्या के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दहेज की वेदी पर चढ़ी थी विवाहिता
मामला थाना मितौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 203/2025 से जुड़ा है, जो धारा 80(2)/85/115(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किया गया था। इस मामले में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या के गंभीर आरोप लगे थे। घटना के बाद से ही नामजद अभियुक्त पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे थे।
घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी
अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक मितौली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आज दिनांक 10 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना और सटीक सुरागकसी के आधार पर दबिश दी। इस दौरान ग्राम चन्दपुरवा मजरा कल्लियारामपुर निवासी तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों में मृतका का पति, ससुर और सास शामिल हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है:
* रामकुमार गौतम पुत्र स्व0 दुजई गौतम (ससुर)
* रंजीत कुमार पुत्र रामकुमार गौतम (पति)
* विटोला देवी पत्नी रामकुमार गौतम (सास)
सभी निवासी: ग्राम चन्दपुरवा मजरा कल्लियारामपुर, थाना मितौली, जनपद लखीमपुर खीरी।
पुलिस टीम का सराहनीय प्रयास
अभियुक्तों को सलाखों के पीछे पहुँचाने में मितौली थाने के निम्नलिखित पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही:
* उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह
* हे0का0 करूणेश वर्मा
* का0 दीपक कुमार
* का0 आशीष प्रजापति
* म0का0 प्रियंका दुबे
गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए पुलिस ने उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    user_Sanjay rathour
    Sanjay rathour
    Tour operator लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • गोला के खुटार रोड स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल की जांच करने पहुंची चिकित्सा अधिकारियों की टीम..
    1
    गोला के खुटार रोड स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल की जांच करने पहुंची चिकित्सा अधिकारियों की टीम..
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.