सवाई माधोपुर के रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश मेले में “माय भारत” के स्वयंसेवकों ने किया सराहनीय सेवाकार्य सवाई माधोपुर, 15 सितम्बर। प्रसिद्ध रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेले के दौरान युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के “मेरा युवा भारत” के स्वयंसेवकों ने जिला कलक्टर काना राम की मार्गनिर्देशन में एक्सपीरियंशियल लर्निंग प्रोग्राम के तहत मेले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सक्रिय सराहनीय योगदान दिया। टीम लीडर राजेश गुर्जर ने बताया कि मेले के दौरान इन ऊर्जावान स्वयंसेवकों ने यातायात पुलिस, वन विभाग, चिकित्सा, मंदिर प्रशासन, सेंसस और मेला प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विभागों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सेवाएं दीं। त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने, ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने तथा बुजुर्गों, महिलाओं एवं जरूरतमंदों की सहायता करने में इन युवाओं की भूमिका बेहद सराहनीय रही। रणथंभौर के संवेदनशील वन क्षेत्र के नजदीक आयोजित इस मेले में स्वयंसेवकों ने वन्यजीव सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी श्रद्धालुओं को लगातार जागरूक किया। इसी के साथ विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के बारे में भी जागरूक किया। यह एक्सपीरियंशियल लर्निंग प्रोग्राम युवाओं के लिए केवल एक सेवा कार्य तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके व्यावहारिक कौशल, संकट प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता को निखारने का एक सशक्त मंच साबित हुआ। धरातल पर प्रशासनिक चुनौतियों को नजदीक से देखने और उन्हें सफलतापर्वूक संभालने का यह अनुभव इन युवाओं के भविष्य के लिए एक अनमोल अनुभव साबित हुआ। मेले के व्यवस्थित रूप से संपन्न होने में “माय भारत” के स्वयंसेवकों का यह योगदान साबित करता है कि जब युवा ऊर्जा को सकारात्मक मंच और अवसर मिलते हैं, तो वे किसी भी बड़े आयोजन की महत्वपूर्ण कड़ी बन जाते हैं। इस दौरान मायभारत स्वयंसेक आयुषी गर्ग, वंदना संगत, आशिका गुर्जर, कोमल चौधरी, तानिया वर्मा, ठंडीराम मीणा, महेंद्र बैरवा, सागर चौधरी, विजय गुर्जर ,मनीष बैरवा सहित 30 स्वयंसेवकों ने अपनी सेवाएं दी।
सवाई माधोपुर के रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश मेले में “माय भारत” के स्वयंसेवकों ने किया सराहनीय सेवाकार्य सवाई माधोपुर, 15 सितम्बर। प्रसिद्ध रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेले के दौरान युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के “मेरा युवा भारत” के स्वयंसेवकों ने जिला कलक्टर काना राम की मार्गनिर्देशन में एक्सपीरियंशियल लर्निंग प्रोग्राम के तहत मेले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सक्रिय सराहनीय योगदान दिया। टीम लीडर राजेश गुर्जर ने बताया कि मेले के दौरान इन ऊर्जावान स्वयंसेवकों ने यातायात पुलिस,
वन विभाग, चिकित्सा, मंदिर प्रशासन, सेंसस और मेला प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विभागों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सेवाएं दीं। त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने, ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने तथा बुजुर्गों, महिलाओं एवं जरूरतमंदों की सहायता करने में इन युवाओं की भूमिका बेहद सराहनीय रही। रणथंभौर के संवेदनशील वन क्षेत्र के नजदीक आयोजित इस मेले में स्वयंसेवकों ने वन्यजीव सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण
के प्रति भी श्रद्धालुओं को लगातार जागरूक किया। इसी के साथ विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के बारे में भी जागरूक किया। यह एक्सपीरियंशियल लर्निंग प्रोग्राम युवाओं के लिए केवल एक सेवा कार्य तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके व्यावहारिक कौशल, संकट प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता को निखारने का एक सशक्त मंच साबित हुआ। धरातल पर प्रशासनिक चुनौतियों को नजदीक से देखने और उन्हें सफलतापर्वूक संभालने का यह अनुभव इन युवाओं के भविष्य के लिए एक
अनमोल अनुभव साबित हुआ। मेले के व्यवस्थित रूप से संपन्न होने में “माय भारत” के स्वयंसेवकों का यह योगदान साबित करता है कि जब युवा ऊर्जा को सकारात्मक मंच और अवसर मिलते हैं, तो वे किसी भी बड़े आयोजन की महत्वपूर्ण कड़ी बन जाते हैं। इस दौरान मायभारत स्वयंसेक आयुषी गर्ग, वंदना संगत, आशिका गुर्जर, कोमल चौधरी, तानिया वर्मा, ठंडीराम मीणा, महेंद्र बैरवा, सागर चौधरी, विजय गुर्जर ,मनीष बैरवा सहित 30 स्वयंसेवकों ने अपनी सेवाएं दी।
- गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत चूली के छर्रा गांव से कुशालगढ़ के बाबा श्याम मंदिर तक ध्वजा पदयात्रा1
- गणेश चतुर्थी के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत पाठक पाड़ा में डांडिया महोत्सव का आयोजन हिंडौन पाठक पाड़ा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार देर रात्रि को डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ। बुधवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक महोत्सव में पंजाबी समाज के लोगों ने डांडिया की शानदार प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम में डांडिया प्रस्तुतियां देने वाले सभी सदस्यों को पंडित एल एन पाठक ने माला पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के तहत प्राचीन धार्मिक परंपरा के अनुसार गणेश पूजन में उपयोग की गई मेहंदी को बांटी गई।इसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह था। मान्यता है कि भगवान गणपति के पूजन की यह मेहंदी सुख और सौभाग्य का प्रतीक है।माना जाता है कि इसे प्राप्त करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं। इस मेहंदी को पाने के लिए युवाओं में होड़ मच गई।1
- किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्वच्छता प्रबंधन दी जानकारी *किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन* लालसोट । शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की समस्त छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा भागीदारी निभाई निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता ,आशु भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। विद्यालय की व्याख्याता सुनीता योगी एवं संतरा मीणा ने छात्राओं को महावारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी एवं सावधानियाँ के बारे में बताया, साथ ही सेनेटरी नैपकिन ,अतिरिक्त अंतर्वस्त्र सुरक्षित निपटान के लिए डिस्पोजल पेपर बैग एवं साबुन और हैंड सेनीटाइजर आदि सुविधाओं की विद्यालय में उपलब्धता के बारे में बताया। इस अवसर पर व्याख्याता संजू गुप्ता, सपना खंडेलवाल , वनिता देवेश ,मंजू सैनी, ज्योति शर्मा आदि महिला शिक्षिकाए उपस्थिति रही।4
- हिंडौन नगर परिषद: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की अनसुनी से संकट में कांग्रेस,भाजपा के बोर्ड गठन की तैयारी तेज़... हिंडौन सिटी। हाल ही में संपन्न हुए नगर परिषद चुनावों के नतीजों के बाद शहर की राजनीति में नया उबाल आ गया है। 60 वार्डों वाले नगर परिषद में जनता ने किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न देकर मामला पूरी तरह निर्दलीयों के हाथ में सौंप दिया है। चुनावों में भाजपा को 12, कांग्रेस को 9 और निर्दलीयों को रिकॉर्ड 39 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इस जोड़-तोड़ के बीच कांग्रेस का बोर्ड बनाने की कमान संभाल रहीं विधायक अनिता जाटव ने मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में बड़ा खुलासा किया है। विधायक जाटव ने कांग्रेस के हिंडौन शहर ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद पर सीधे गंभीर आरोप लगाए हैं।विधायक अनिता जाटव ने बताया कि पार्टी हिंडौन शहर ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद की पत्नी को सभापति पद के लिए कांग्रेस का प्रत्याशी बनाना चाहती थी। हालांकि, पिछले दो-तीन दिनों से ब्लॉक अध्यक्ष से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे पूरी तरह गायब हैं और उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। प्रेस वार्ता में विधायक ने एजाज अहमद को इस राजनीतिक गतिरोध का जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर पार्टी निष्ठा के विपरीत काम करने के गंभीर आरोप लगाए। विधायक जाटव ने कहा कि नगर परिषद में यदि भाजपा का निर्विरोध बोर्ड बनता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी संगठन के हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद की होगी। कांग्रेस के अंदरूनी कलह और ब्लॉक अध्यक्ष के इस रवैये के कारण कांग्रेस की बोर्ड बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है। दूसरी ओर, 12 सीटों वाली भाजपा ने निर्दलीयों को साधकर अपना बोर्ड बनाने के लिए तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। #vidhayaknivas1
- नेताजी का कटला में नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति का भव्य स्वागत... हिंडौन सिटी। कटरा बाजार स्थित नेताजी का कटला प्रांगण में मंगलवार को समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने वार्ड संख्या 12 से नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति और उनके सहयोगियों का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।आयोजन के दौरान हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने पार्षद विष्णु प्रजापति को पारंपरिक रूप से साफा पहनाया, माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाकर उनकी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर कश्यप ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप मिली यह विजय क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने आशा जताई कि नए पार्षद वार्ड 12 की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र की सफाई, बिजली, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं का सुचारू विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। इस अवसर पर वेद प्रकाश उदेइया, रामचरण कश्यप, सुरेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने पार्षद व उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।2
- शाहजहांनपुरा में युवाओं ने रोपे 100 पौधे, खलकाई माता रोड को हराभरा बनाने की पहल शाहजहांनपुरा में युवाओं का वृक्षारोपण अभियान उपखंड के शाहजहांनपुरा गांव के युवाओं ने श्रमदान कर खलकाई माता रोड पर फलदार व छायादार पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया। करीब 1 किलोमीटर में 150 पेड़ लगाने का लक्ष्य है। वहीं ठाकुर जी मंदिर परिसर में 50 फूलदार, फलदार व सजावटी पौधे लगाए गए। सड़क को सुंदर और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।2
- सवाई माधोपुर नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर नगर परिषद सभापति अध्यक्ष पद पर भाजपा से मेवा चौधरी ने वार्ड नंबर 56 ने निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नगर परिषद में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। सवाई माधोपुर नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर नगर परिषद सभापति अध्यक्ष पद पर भाजपा से मेवा चौधरी ने वार्ड नंबर 56 ने निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नगर परिषद में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- नेताजी का कटला में नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति का भव्य स्वागत... हिंडौन सिटी। कटरा बाजार स्थित नेताजी का कटला प्रांगण में मंगलवार को समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने वार्ड संख्या 12 सेई नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति और उनके सहयोगियों का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।आयोजन के दौरान हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने पार्षद विष्णु प्रजापति को पारंपरिक रूप से साफा पहनाया, माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाकर उनकी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर कश्यप ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप मिली यह विजय क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने आशा जताई कि नए पार्षद वार्ड 12 की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र की सफाई, बिजली, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं का सुचारू विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। इस अवसर पर वेद प्रकाश उदेइया, रामचरण कश्यप, सुरेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने पार्षद व उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।1