logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना कैसरगंज क्षेत्र के नोगाइया गांव में खेत में काम कर रहे एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनका भतीजा बब्बू सिंह सुबह खेत में काम करने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। परिजन तुरंत उसे सीएचसी कैसरगंज ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान बब्बू सिंह ने दम तोड़ दिया। सूचना पर कैसरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर सांप काटने से बचाव के उपाय बताए जाएं।

2 hrs ago
user_Mohd Aamir
Mohd Aamir
पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

थाना कैसरगंज क्षेत्र के नोगाइया गांव में खेत में काम कर रहे एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनका भतीजा बब्बू सिंह सुबह खेत में काम करने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। परिजन तुरंत उसे सीएचसी कैसरगंज ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान बब्बू सिंह ने दम तोड़ दिया। सूचना पर कैसरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर सांप काटने से बचाव के उपाय बताए जाएं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Mohd Aamir
    1
    Post by Mohd Aamir
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by जीतराम
    1
    Post by जीतराम
    user_जीतराम
    जीतराम
    कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Shadab news
    2
    Post by Shadab news
    user_Shadab news
    Shadab news
    Police Officer कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शाजापुर। शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदलते-बदलते बचीं, जब एबी रोड पर चल रही बारात की बस अचानक आग का गोला बन गई। बस में सवार करीब 50 बारातियों ने जान बचाने के लिए कूदकर बाहर निकलना पड़ा। बताया जा रहा है कि बस में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए बस से कूदने लगे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बारात में खुशी नहीं, आग का खौफ 😳🔥 एबी रोड पर बस बनी आग का गोला, 50 लोगों ने कूदकर बचाई जान! #Shajapur #BreakingNews #ViralNews
    1
    शाजापुर। शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदलते-बदलते बचीं, जब एबी रोड पर चल रही बारात की बस अचानक आग का गोला बन गई। बस में सवार करीब 50 बारातियों ने जान बचाने के लिए कूदकर बाहर निकलना पड़ा।
बताया जा रहा है कि बस में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए बस से कूदने लगे।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
बारात में खुशी नहीं, आग का खौफ 😳🔥
एबी रोड पर बस बनी आग का गोला, 50 लोगों ने कूदकर बचाई जान! #Shajapur #BreakingNews #ViralNews
    user_Daily Taza News
    Daily Taza News
    Newspaper distribution कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर, थाना चरथावल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के तथा क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर, एंवम थाना प्रभारी चरथावल सत्यानारायण दहिया के कुशल नेतृत्व में दिनांक 23.04.2026 की रात्रि को थाना चरथावल पुलिस को पी,आर,वी ,के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई। कि , 01, व्यक्ति द्वारा गांव पावटी के जंगल में गोकशी के लिये एक बछडे की गर्दन पर वार किया गया। घायल अवस्था में बछडा जंगल से भाग गया जिसका पीछा उस व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा घायल बछड़े का पीछा करने वाले अभियुक्त को ग्राम वासियों की मदद से पकड लिया गया। घायल बछडे की मृत्यु हो गयी। आज दिनांक 23.04.2026 को थाना चरथावल पुलिस द्वारा घटनास्थल के निरीक्षण के लिये अभियुक्त इरशाद पुत्र नफीस, निवासी टंकी के पास थाना खालापार को ग्राम पावटी के जंगल में घटनास्थल पर ले जाया जा रहा था।जहां अभियुक्त द्वारा पुलिसकर्मियों से हाथ छुडा लिया गया तथा ईंख के खेत में पहले से छुपा कर रखे तमंचे से पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने लगा। अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस द्वारा अभियुक्त की घेराबन्दी की गयी तथा जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त पैर मे गोली लग गई वह घायल हो गया। थाना चरथावल पुलिस द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से,01, तमंचा 315 बोर,01, जिन्दा व 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया। थाना चरथावल पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    2
    मुजफ्फरनगर, थाना चरथावल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के तथा  क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर, एंवम थाना प्रभारी चरथावल  सत्यानारायण दहिया के कुशल नेतृत्व में  दिनांक 23.04.2026 की रात्रि को थाना चरथावल पुलिस को पी,आर,वी ,के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई। कि , 01, व्यक्ति द्वारा गांव पावटी के जंगल में गोकशी के लिये एक बछडे की गर्दन पर वार किया गया। घायल अवस्था में बछडा जंगल से भाग गया जिसका पीछा उस व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा घायल बछड़े का पीछा करने वाले अभियुक्त को ग्राम वासियों की मदद से पकड लिया गया। घायल बछडे की मृत्यु हो गयी। आज दिनांक 23.04.2026 को थाना चरथावल पुलिस द्वारा घटनास्थल के निरीक्षण के लिये अभियुक्त इरशाद पुत्र नफीस, निवासी टंकी के पास थाना खालापार को ग्राम पावटी के जंगल में घटनास्थल पर ले जाया जा रहा था।जहां अभियुक्त द्वारा पुलिसकर्मियों से हाथ छुडा लिया गया तथा ईंख के खेत में पहले से छुपा कर रखे तमंचे से पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने लगा। अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस द्वारा अभियुक्त की घेराबन्दी की गयी तथा जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त पैर मे गोली लग गई वह घायल हो गया। थाना चरथावल पुलिस द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से,01, तमंचा 315 बोर,01, जिन्दा व 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया। थाना चरथावल पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Dr.Ravindra Goswami
    1
    Post by Dr.Ravindra Goswami
    user_Dr.Ravindra Goswami
    Dr.Ravindra Goswami
    ENT Doctor प्रयागपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • संवाददाता रवि रावत लोकेशन बाराबंकी बाराबंकी के क्षेत्र स्थित कंजियापुर गांव में एक पागल कुत्ते के हमले से दहशत फैल गई। इस घटना में 85 वर्षीय वृद्ध महिला कँचाना गंभीर रूप से घायल हो गईं। कुत्ते ने तीन-चार अन्य लोगों को भी काटकर जख्मी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोसी गांव में भी रहने वाले कुछ अन्य लोगों को भी कुत्ते ने निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार, कँचाना पत्नी मूलचंद अपने घर के पीछे छांव में बैठी थीं। तभी अचानक एक पागल कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उन्हें कई जगह काटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। कंचन के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण कंचन को तुरंत निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, कंचन के शरीर पर कई गहरे जख्म थे, जिन पर लगभग 10 टांके लगाए गए हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें आवश्यक दवाएं व एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिए गए हैं।
    1
    संवाददाता रवि रावत 
लोकेशन बाराबंकी 
बाराबंकी के क्षेत्र स्थित कंजियापुर गांव में  एक पागल कुत्ते के हमले से दहशत फैल गई। इस घटना में 85 वर्षीय वृद्ध महिला कँचाना गंभीर रूप से घायल हो गईं। कुत्ते ने तीन-चार अन्य लोगों को भी काटकर जख्मी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोसी गांव में भी रहने वाले कुछ अन्य लोगों को भी कुत्ते ने निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार, कँचाना पत्नी मूलचंद अपने घर के पीछे छांव में बैठी थीं। तभी अचानक एक पागल कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उन्हें कई जगह काटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। कंचन के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण कंचन को तुरंत निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, कंचन के शरीर पर कई गहरे जख्म थे, जिन पर लगभग 10 टांके लगाए गए हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें आवश्यक दवाएं व एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिए गए हैं।
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • डीजल एवं पेट्रोल आपूर्ति से सम्बन्धित समस्या का शीघ्र होगा समाधान: डीएम बहराइच। विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी व बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के साथ ऑयल कम्पनियों के विक्रय अधिकारीगण, डीजल एवं पेट्रोल पम्प के प्रबन्धक/प्रोपराईटर के साथ आयोजित बैठक में जनपद में संचालित पम्पों पर डीजल एवं पेट्रोल की उपलब्धता एवं सुव्यवस्थित ढंग से वितरण सुनिश्चित किये जाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान विधायक श्री त्रिपाठी द्वारा सुझाव दिया गया कि जनपद में स्थापित समस्त डीजल/ पेट्रोल पम्पों पर एक साथ तेल उपलब्ध कराया जाये ताकि उपभोक्ता एक पम्प से दूसरे पम्प पर न जायें अथवा तेल की मांग में तेजी न आये। इस सम्बन्ध में ऑयल कम्पनी के विक्रय अधिकारियों द्वारा बताया गया कि तेल के ट्रांसपोर्ट हेतु वाहनों की कमी रहती है जिस कारण समस्त पम्पों पर एक साथ तेल उपलब्ध कराये जाने में कठिनाई होगी। विधायक श्री त्रिपाठी ने ऑयल कम्पनियों को सुझाव दिया कि ट्रांसपोर्ट वाहनों को बढ़ाया जाय ताकि एक समय में अधिक से अधिक पम्पों पर तेल की उपलब्धता सुनिश्चित हो। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा निर्देशित किया गया कि डीजल/पेट्रोल पम्पों का एक क्लस्टर बनाया जाये एवं उसी के अनुसार समस्त पम्पों पर एक साथ डीजल एवं पेट्रोल का वितरण कराया जाये। डीजल एवं पेट्रोल पम्पों के प्रबन्धकों/प्रोपराईटरों द्वारा यह मांग की गयी कि छुट्टी के दिनों में भी डिपो खोला जाये एवं जनपद को तेल की आपूर्ति की जाये ताकि छुट्टी के अगले दिन पम्प पर तेल की कमी न हो। पम्पों द्वारा उपभोक्ताओं को तेल की आपूर्ति हेतु निर्धारित किये गये समय का कड़ाई से अनुपालन कराया जाये। पम्पधारकों द्वारा यह भी सुझाव दिया गया कि पम्प के खुलने व बन्द होने के समय उपभोक्ताओं की काफी भीड़ रहती है, जिसके दृष्टिगत समय से पुलिस बल की उपलब्धता करायी जाये ताकि सेल्समैन सुरक्षित रूप से डीजल/पेट्रोल का वितरण कर सकें। डीएम श्री त्रिपाठी ने बैठक के माध्यम से जनपदवासियों से अपील की कि पेट्रोलियम पदार्थों के उदाम बढ़ने सम्बन्धी अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्हांेंने नागरिकों को सुझाव दिया है कि पेट्रोलियम पदार्थों का भण्डारण कदापि न करें। क्योंकि ऐसा करने से आपके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही मामलों में 10 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। डीएम ने कहा कि आमदिनों से अधिक मात्रा में जनपद में पेट्रोलियम पदार्थाें की आपूर्ति प्राप्त हो रही है। डीएम ने लोगों से कहा कि अपनी आवश्यकतानुसार ही खरीद करें डीज़ल एवं पेट्रोल की आपूर्ति से सम्बन्धित समस्या शीघ्र ही समाप्त हो जायेगी। डीएम ने स्पष्ट किया कि तेल की कालाबाजारी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। ऐसे लोगों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करने के साथ-साथ अवैध कालाबाजारी हेतु राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रा.सु.का.) के तहत कार्यवाही भी की जा सकती है।
    2
    डीजल एवं पेट्रोल आपूर्ति से सम्बन्धित समस्या का शीघ्र होगा समाधान: डीएम 
बहराइच। विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी व बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के साथ ऑयल कम्पनियों के विक्रय अधिकारीगण, डीजल एवं पेट्रोल पम्प के प्रबन्धक/प्रोपराईटर के साथ आयोजित बैठक में जनपद में संचालित पम्पों पर डीजल एवं पेट्रोल की उपलब्धता एवं सुव्यवस्थित ढंग से वितरण सुनिश्चित किये जाने पर विचार-विमर्श किया गया।  बैठक के दौरान विधायक श्री त्रिपाठी द्वारा सुझाव दिया गया कि जनपद में स्थापित समस्त डीजल/ पेट्रोल पम्पों पर एक साथ तेल उपलब्ध कराया जाये ताकि उपभोक्ता एक पम्प से दूसरे पम्प पर न जायें अथवा तेल की मांग में तेजी न आये। इस सम्बन्ध में ऑयल कम्पनी के विक्रय अधिकारियों द्वारा बताया गया कि तेल के ट्रांसपोर्ट हेतु वाहनों की कमी रहती है जिस कारण समस्त पम्पों पर एक साथ तेल उपलब्ध कराये जाने में कठिनाई होगी। विधायक श्री त्रिपाठी ने ऑयल कम्पनियों को सुझाव दिया कि ट्रांसपोर्ट वाहनों को बढ़ाया जाय ताकि एक समय में अधिक से अधिक पम्पों पर तेल की उपलब्धता सुनिश्चित हो। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा निर्देशित किया गया कि डीजल/पेट्रोल पम्पों का एक क्लस्टर बनाया जाये एवं उसी के अनुसार समस्त पम्पों पर एक साथ डीजल एवं पेट्रोल का वितरण कराया जाये। डीजल एवं पेट्रोल पम्पों के प्रबन्धकों/प्रोपराईटरों द्वारा यह मांग की गयी कि छुट्टी के दिनों में भी डिपो खोला जाये एवं जनपद को तेल की आपूर्ति की जाये ताकि छुट्टी के अगले दिन पम्प पर तेल की कमी न हो। पम्पों द्वारा उपभोक्ताओं को तेल की आपूर्ति हेतु निर्धारित किये गये समय का कड़ाई से अनुपालन कराया जाये। पम्पधारकों द्वारा यह भी सुझाव दिया गया कि पम्प के खुलने व बन्द होने के समय उपभोक्ताओं की काफी भीड़ रहती है, जिसके दृष्टिगत समय से पुलिस बल की उपलब्धता करायी जाये ताकि सेल्समैन सुरक्षित रूप से डीजल/पेट्रोल का वितरण कर सकें।
डीएम श्री त्रिपाठी ने बैठक के माध्यम से जनपदवासियों से अपील की कि पेट्रोलियम पदार्थों के उदाम बढ़ने सम्बन्धी अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्हांेंने नागरिकों को सुझाव दिया है कि पेट्रोलियम पदार्थों का भण्डारण कदापि न करें। क्योंकि ऐसा करने से आपके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही मामलों में 10 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। डीएम ने कहा कि आमदिनों से अधिक मात्रा में जनपद में पेट्रोलियम पदार्थाें की आपूर्ति प्राप्त हो रही है। डीएम ने लोगों से कहा कि अपनी आवश्यकतानुसार ही खरीद करें डीज़ल एवं पेट्रोल की आपूर्ति से सम्बन्धित समस्या शीघ्र ही समाप्त हो जायेगी। डीएम ने स्पष्ट किया कि तेल की कालाबाजारी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। ऐसे लोगों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करने के साथ-साथ अवैध कालाबाजारी हेतु राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रा.सु.का.) के तहत कार्यवाही भी की जा सकती है।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.