*कंजिया में पागल कुत्ते के हमले से 85 वर्षीय वृद्ध महिला कँचाना गंभीर रूप से संवाददाता रवि रावत लोकेशन बाराबंकी बाराबंकी के क्षेत्र स्थित कंजियापुर गांव में एक पागल कुत्ते के हमले से दहशत फैल गई। इस घटना में 85 वर्षीय वृद्ध महिला कँचाना गंभीर रूप से घायल हो गईं। कुत्ते ने तीन-चार अन्य लोगों को भी काटकर जख्मी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोसी गांव में भी रहने वाले कुछ अन्य लोगों को भी कुत्ते ने निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार, कँचाना पत्नी मूलचंद अपने घर के पीछे छांव में बैठी थीं। तभी अचानक एक पागल कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उन्हें कई जगह काटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। कंचन के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण कंचन को तुरंत निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, कंचन के शरीर पर कई गहरे जख्म थे, जिन पर लगभग 10 टांके लगाए गए हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें आवश्यक दवाएं व एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिए गए हैं।
*कंजिया में पागल कुत्ते के हमले से 85 वर्षीय वृद्ध महिला कँचाना गंभीर रूप से संवाददाता रवि रावत लोकेशन बाराबंकी बाराबंकी के क्षेत्र स्थित कंजियापुर गांव में एक पागल कुत्ते के हमले से दहशत फैल गई। इस घटना में 85 वर्षीय वृद्ध महिला कँचाना गंभीर रूप से घायल हो गईं। कुत्ते ने तीन-चार अन्य लोगों को भी काटकर जख्मी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोसी गांव में भी रहने वाले कुछ अन्य लोगों को भी कुत्ते ने निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार, कँचाना पत्नी मूलचंद अपने घर के पीछे छांव में बैठी थीं। तभी अचानक एक पागल कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उन्हें कई जगह काटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। कंचन के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण कंचन को तुरंत निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, कंचन के शरीर पर कई गहरे जख्म थे, जिन पर लगभग 10 टांके लगाए गए हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें आवश्यक दवाएं व एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिए गए हैं।
- संवाददाता रवि रावत लोकेशन बाराबंकी बाराबंकी के क्षेत्र स्थित कंजियापुर गांव में एक पागल कुत्ते के हमले से दहशत फैल गई। इस घटना में 85 वर्षीय वृद्ध महिला कँचाना गंभीर रूप से घायल हो गईं। कुत्ते ने तीन-चार अन्य लोगों को भी काटकर जख्मी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोसी गांव में भी रहने वाले कुछ अन्य लोगों को भी कुत्ते ने निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार, कँचाना पत्नी मूलचंद अपने घर के पीछे छांव में बैठी थीं। तभी अचानक एक पागल कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उन्हें कई जगह काटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। कंचन के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण कंचन को तुरंत निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, कंचन के शरीर पर कई गहरे जख्म थे, जिन पर लगभग 10 टांके लगाए गए हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें आवश्यक दवाएं व एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिए गए हैं।1
- बाराबंकी घुंघटेर थान क्षेत्र के अंतर्गत गडीया गांव में घुघटेर पुलिस की ओर से पुलिस चौपाल किया गया बुधवार को पुलिस चौपाल में उपनिरीक्षक ईश्वर दयाल ने ग्रामीणों को बताया कि पुलिस चौपाल में ग्रामीणों से संवाद किया जाता है अगर कोई समस्या है तो आपकी समस्या बता सकते हैं लेकिन ग्रामीणों ने कोई समस्या नहीं बताई उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार की कोई दिक्कत घटना दुर्घटना जैसी कोई अगर समस्या है तो 112 नंबर थाने के सूज नंबर पर तत्काल जानकारी दें जिससे होने वाली घटनाओं से बचा जा सके। इस मौके पर ग्राम प्रधान गीता शुक्ला मनोज शुक्ला गांव के काफी लोग मौजूद थे।।1
- स्लग - यूपी बोर्ड की परीक्षा में बाराबंकी ने लहराया परचम एंकर - बाराबंकी जिले के जैदपुर स्थित द मॉडर्न एकेडमी में कक्षा दसवीं की 3 छात्रा अंशिका वर्मा पुत्री कुंदन लाल, अदिति वर्मा पुत्री विशाल सिंह, परी वर्मा पुत्री शैलेंद्र कुमार ने उत्तर प्रदेश में टॉप 10 के लिस्ट में नाम हासिल किया है। उत्तर प्रदेश में अंशिका ने 587 नंबर हासिल कर 97.83 प्रतिशत हासिल कर यूपी में पहला स्थान बनाया है। वही अदिति ने 585 नंबर हासिल कर 97.50 तो वही परी ने 584 नंबर हासिल कर 97.33 प्रतिशत हासिल किया हैं। परीक्षा परिणाम आने के बाद परिजनों और स्कूल प्रबंधन में भारी खुशी का माहौल है। और डोल बाजे के साथ फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया हैं। छात्राओं ने इस सफलता के पीछे अभिभावकों और अध्यापकों का हाथ बताया।2
- मुजफ्फरनगर, थाना चरथावल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के तथा क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर, एंवम थाना प्रभारी चरथावल सत्यानारायण दहिया के कुशल नेतृत्व में दिनांक 23.04.2026 की रात्रि को थाना चरथावल पुलिस को पी,आर,वी ,के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई। कि , 01, व्यक्ति द्वारा गांव पावटी के जंगल में गोकशी के लिये एक बछडे की गर्दन पर वार किया गया। घायल अवस्था में बछडा जंगल से भाग गया जिसका पीछा उस व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा घायल बछड़े का पीछा करने वाले अभियुक्त को ग्राम वासियों की मदद से पकड लिया गया। घायल बछडे की मृत्यु हो गयी। आज दिनांक 23.04.2026 को थाना चरथावल पुलिस द्वारा घटनास्थल के निरीक्षण के लिये अभियुक्त इरशाद पुत्र नफीस, निवासी टंकी के पास थाना खालापार को ग्राम पावटी के जंगल में घटनास्थल पर ले जाया जा रहा था।जहां अभियुक्त द्वारा पुलिसकर्मियों से हाथ छुडा लिया गया तथा ईंख के खेत में पहले से छुपा कर रखे तमंचे से पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने लगा। अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस द्वारा अभियुक्त की घेराबन्दी की गयी तथा जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त पैर मे गोली लग गई वह घायल हो गया। थाना चरथावल पुलिस द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से,01, तमंचा 315 बोर,01, जिन्दा व 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया। थाना चरथावल पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर2
- जनपद बाराबंकी प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- UPSC/UPPSC,JEE,NEET,ONE DAY EXAM आदि की तैयारी हेतु प्रतिभावान, मेधावी व लगनशील एवं परिश्रमी छात्र/छात्राओं के शिक्षण एवं मार्गदर्शन हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जनपद बाराबंकी मुख्यालय पर निःशुल्क ऑफलाइन कोचिंग सेन्टर क्रमशः राजकीय जिला पुस्तकालय, बाराबंकी व राजकीय बालिका इण्टर कालेज बाराबंकी में संचालित है। उक्त कोचिंग केन्द्रों में प्रवेश हेतु सभी वर्गो के इच्छुक छात्र/छात्राओं द्वारा ऑफलाइन आवेदन पत्र भर कर वांछित संलग्नकों सहित कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन, बाराबंकी में दिनांक 24 अप्रैल, 2026 से 16 मई, 2026 तक जमा किया जा सकता है। सिविल सेवा में प्रवेश हेतु छात्र/छात्रा द्वारा स्नातक उत्तीर्ण तथा अन्य समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु कक्षा 11 व 12 उत्तीर्ण होना आवश्यक है। संलग्नक :- आवेदन-पत्र का प्रारूप।1
- डॉ० भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर संगोष्ठी, पुस्तकालय एवं कौशल विकास से संबंधित नवीन पाठ्यक्रमों का उद्घाटन, आनंद कुमार रिपोर्टर इंचार्ज #बाराबंकी मसौली बाराबंकी। राजकीय #औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नवाबगंज (बड़ागांव) बाराबंकी में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर संगोष्ठी, पुस्तकालय एवं कौशल विकास से संबंधित नवीन पाठ्यक्रमों का उद्घाटन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने की। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर विस्तार पूर्वक बताया और कौशल विकास को आत्मनिर्भर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया इससे युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किए जा सकते हैं उन्होंने कौशल विकास के अंतर्गत “जूनियर टेक्निशियन – स्मार्ट एनर्जी मीटर" नए कोर्स एव पुस्तकालय का उद्घाटन किया4
- लखनऊ पारा के भपटामऊ गांव में 55 वर्षी ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित भपटामऊ गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है सरदार कप्तान सिंह ने अपने ही राइफल से बंद कमरे में गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल यहाँ सरदार कप्तान सिंह जिनकी उम्र लगभग (55) वर्ष बताई जा रही है जिन्होंने बंद कमरे में अपनी ही राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली मौके पर राइफल पुलिस ने बरामद की गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे लहूलुहान हालत में देखा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है कि आखिर सरदार कप्तान सिंह ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया1
- संवाददाता रवि रावत बाराबंकी के फतेहपुर में हिदायतपुर गांव में आग से प्रभावित हुए परिवारों की मदद के लिए आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य शानेंद्र वर्मा गुरुवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही जरूरतमंदों को राशन सामग्री भी वितरित की। गौरतलब है कि बुधवार को गांव में अचानक लगी भीषण आग ने तीन परिवारों को प्रभावित किया था। आग की शुरुआत राम सजीवन के छप्परनुमा घर से हुई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते पड़ोसी जगदीश प्रसाद व रामू के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने बाल्टियों और अन्य संसाधनों के जरिए आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन लपटों की तीव्रता के सामने सभी प्रयास विफल साबित हुए। इस अग्निकांड में राम सजीवन का करीब 50 हजार रुपये नकद, कपड़े, अनाज और महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए। वहीं जगदीश प्रसाद के यहां बेटी की शादी के लिए बड़ी मेहनत से जुटाया गया सामान- पांच बोरी चावल, तीन बोरी गेहूं, चार बोरी सरसों, दस बोरी धान, एक ठेला और जरूरी कागजात - भी पूरी तरह नष्ट हो गया। इसके अलावा रामू का छप्परनुमा घर, अनाज, कपड़े, जेवरात और अन्य घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। इस भीषण आगजनी के बाद तीनों परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। उनके सामने खाने-पीने से लेकर रोजमर्रा के जीवनयापन तक का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद गांव के प्रधान बलराज यादव ने राम सजीवन व जगदीश प्रसाद को पांच-पांच हजार रुपये का सहयोग दिया था। गांव में घटना के बाद से शोक और चिंता का माहौल है, वहीं लोग पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।1