Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिमाचल सरकार बजट सत्र में लाएगी अहम बिल, चिट्टे में चार्जशीट आरोपी नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव हिमाचल प्रदेश सरकार मौजूदा बजट सत्र में पंचायती राज चुनाव से जुड़ा एक अहम बिल लाने जा रही है. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि इसी सत्र में चिट्टे की रोकथाम के लिए सरकार अहम क़दम उठा रही है. चिट्टे में संलिप्तता वाले चार्जशीट हुए आरोपी पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे. आने वाले वक़्त में इसी तरह का एक बिल शहरी निकाय से जुड़े चुनाव के लिए भी लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार प्रतिबद्धता के साथ चिट्टे के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ रही है. बाइट—- अनिरुद्ध सिंह, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री
Roshan Sharma
हिमाचल सरकार बजट सत्र में लाएगी अहम बिल, चिट्टे में चार्जशीट आरोपी नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव हिमाचल प्रदेश सरकार मौजूदा बजट सत्र में पंचायती राज चुनाव से जुड़ा एक अहम बिल लाने जा रही है. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि इसी सत्र में चिट्टे की रोकथाम के लिए सरकार अहम क़दम उठा रही है. चिट्टे में संलिप्तता वाले चार्जशीट हुए आरोपी पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे. आने वाले वक़्त में इसी तरह का एक बिल शहरी निकाय से जुड़े चुनाव के लिए भी लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार प्रतिबद्धता के साथ चिट्टे के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ रही है. बाइट—- अनिरुद्ध सिंह, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री
More news from Himachal Pradesh and nearby areas
- हिमाचल सरकार बजट सत्र में लाएगी अहम बिल, चिट्टे में चार्जशीट आरोपी नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव हिमाचल प्रदेश सरकार मौजूदा बजट सत्र में पंचायती राज चुनाव से जुड़ा एक अहम बिल लाने जा रही है. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि इसी सत्र में चिट्टे की रोकथाम के लिए सरकार अहम क़दम उठा रही है. चिट्टे में संलिप्तता वाले चार्जशीट हुए आरोपी पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे. आने वाले वक़्त में इसी तरह का एक बिल शहरी निकाय से जुड़े चुनाव के लिए भी लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार प्रतिबद्धता के साथ चिट्टे के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ रही है. बाइट—- अनिरुद्ध सिंह, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री1
- *राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला, 2026 का हुआ समापन, कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरुस्कृत* *प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत, मंत्री राजेश धर्माणी भी विशेष तौर पर रहे मप्रदेश कैबिनेट ने मेले का दर्जा बढ़ाकर किया राष्ट्र स्तरीय: विनय कुमार बिलासपुर, 23 मार्च: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 का समापन समारोह हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि विनय कुमार ने मेला ध्वज को विधिवत उतारकर सात दिवसीय इस ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक मेले के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर संबोधित करते हुए विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश कैबिनेट ने आज बिलासपुर के 137 वर्ष पुराने इस राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला का दर्जा बढ़ाकर राष्ट्र स्तरीय कर दिया है। उन्होंने ने मेला का दर्जा बढ़ने पर समस्त जिला वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मेलों के आयोजन से हमारी समृद्ध संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन होता है। लोगों से इन परम्पराओं को बनाए रखते हुए अगली पीढ़ी को जोड़ने पर बल दिया। विनय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों, बागवानों तथा गरीब तबके को केंद्रित करते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाला बजट दिया है। इससे पहले मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यतिथि का स्वागत किया तथा राज्य स्तरीय नलवाड़ी को मेला राष्ट्र स्तरीय मेला बनाने के लिए मुख्यमंत्री का जिला वासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान मुख्यातिथि ने विभिन्न वर्गों में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को गुर्ज, पटका एवं नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर पुरुस्कृत किया। इस अवसर पर आयोजित पुरुष ओपन कुश्ती/दंगल में भूपेंद्र अजनाला ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि लालू जम्मू कश्मीर उपविजेता रहे। इसी प्रतियोगिता में बसंत अमृतसर ने तीसरा तथा बिल्लू होशियारपुर ने चौथा स्थान हासिल किया। पहले चार स्थान हासिल करने वाले पहलवानों को क्रमशः 1 लाख 1हजार, 75 हजार, 31 हजार तथा 25 हजार रुपये की नकद ईनामी राशि प्रदान की गई। महिला ओपन वर्ग में काजल हरियाणा विजेता तथा रानी सोलन उपविजेता रहीं। इसी प्रतियोगिता में राधा ने तीसरा तथा बनिता ने चौथा स्थान हासिल किया। पहले चार स्थान हासिल करने वाली महिला पहलवानों को क्रमशः 75 हजार, 51 हजार, 31हज़ार तथा 15 हजार रुपये की नकद ईनामी राशि प्रदान की। इसी प्रकार हिम कुमार वर्ग का दंगल सुमित ऊना ने जीता, जबकि शुभम बिलासपुर उप विजेता रहे। इसी प्रतियोगिता में शौर्य मंडी ने तीसरा तथा ऋषिका चांदपुर ने चौथा स्थान हासिल किया। पहले चार स्थान हासिल करने वाले पहलवानों को क्रमशः 51हजार, 31 हजार, 21 हजार तथा 15हजार रुपये की नकद ईनामी राशि प्रदान की। बिलासपुर कुमार वर्ग का दंगल शौर्य ने जीता, जबकि हसन उप विजेता रहे। इसी प्रतियोगिता में गौरव ने तीसरा तथा ने हुसैन ने चौथा स्थान हासिल किया। पहले चार स्थान हासिल करने वाले पहलवानों को क्रमशः 21हजार, 15 हजार, 11 हजार तथा 9 हजार रुपये की नकद ईनामी राशि प्रदान की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। समापन समारोह में पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, कांग्रेस नेता विवेक कुमार, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंजना धीमान, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, हिमुडा के निदेशक जितेंद्र चंदेल, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा, उपायुक्त राहुल कुमार, निदेशक मत्स्य विवेक चंदेल,अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, सहायक आयुक्त राजकुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।2
- हिमाचल की आवाज1
- Post by Himachal Ab Tak1
- शिमला सब्जी मंडी में दुकान पर कब्जे को लेकर हंगामा, देवभूमि संघर्ष समिति ने तोड़ा ताला—दो गुट आमने-सामने शिमला, 23 मार्च शिमला के सब्जी मंडी क्षेत्र में सोमवार को एक दुकान को लेकर दो गुटों के बीच जमकर विवाद हो गया, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और नारेबाजी के बीच माहौल गर्मा गया। जानकारी के अनुसार, विवाद उस समय बढ़ा जब देवभूमि संघर्ष समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और दुकान का ताला तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने अंदर रखा सामान बाहर निकाल दिया। समिति का आरोप है कि एक विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने दुकान पर जबरन कब्जा कर लिया है। वहीं दुकान संचालित करने वाली महिला ने भावुक होकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ भाभी के निधन के चलते बाहर गई हुई थीं। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि दुकान पर किसी अन्य व्यक्ति का ताला लगा हुआ था। जब उन्होंने ताला खोलने की कोशिश की, तो कुछ लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। समिति के नेता विजय शर्मा ने कहा कि संबंधित परिवार वर्ष 1947 से इस दुकान का संचालन कर रहा है। उनका कहना है कि यदि किसी ने दुकान खरीदी भी है, तो उसे खाली करवाने से पहले कानूनी प्रक्रिया और नोटिस देना जरूरी था। बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के दुकान पर कब्जा करना गलत है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। भारी पुलिस बल तैनात कर दोनों पक्षों को शांत कराया गया। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस निगरानी जारी है और मामले की जांच की जा रही है।1
- Post by Dev Raj Thakur1
- रिपोर्ट 23 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। जिला कुल्लू अर्धसैनिक बल संघ ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। संघ ने इसे एक 'ऐतिहासिक और दूरदर्शी' कदम करार दिया है। प्रमुख बिंदु: हजारों परिवारों को लाभ: इस निर्णय से प्रदेश के हजारों सेवारत एवं सेवानिवृत्त अर्धसैनिक जवानों, वीर नारियों और शहीद परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से लंबित मांग: संघ के अध्यक्ष परमानंद उपाध्याय ने कहा कि यह मांग वर्षों से लंबित थी। बोर्ड के गठन से जवानों की समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त मंच प्राप्त होगा। विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार: संघ ने शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया का विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने सदन में इस विषय को प्रमुखता से उठाकर स्वीकृति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संघ का मानना है कि यह बोर्ड न केवल अर्धसैनिक बलों के अधिकारों की रक्षा करेगा, बल्कि उनके सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के लिए एक मजबूत आधारशिला भी सिद्ध होगा1
- शिमला: HP SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार नेशनल CSSR प्रतियोगिता जीती; मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित शिमला, हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (HP SDRF) ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। गाजियाबाद स्थित 8वीं बटालियन NDRF परिसर में 9 से 11 मार्च 2026 तक आयोजित नेशनल CSSR प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रदेश की SDRF टीम ने लगातार दूसरे वर्ष यह खिताब अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता में देशभर के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 30 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें हिमाचल की टीम ने सभी को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 41 मिनट में प्रतियोगिता पूरी कर अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह उपलब्धि टीम की उच्च स्तरीय ट्रेनिंग, समन्वय और त्वरित आपदा प्रतिक्रिया क्षमता को दर्शाती है। अंतिम परिणामों में हिमाचल प्रदेश SDRF पहले स्थान पर रहा, जबकि उत्तर प्रदेश SDRF दूसरे और आंध्र प्रदेश SDRF तीसरे स्थान पर रहे। SDRF के एसएसपी अरिजीत सेन ठाकुर (IPS) को यह ट्रॉफी केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने NDRF के महानिदेशक पियूष आनंद की मौजूदगी में प्रदान की। इस उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और गौरव प्राप्त हुआ है। इस बीच, मुख्यमंत्री ने शिमला में SDRF टीम से मुलाकात कर उन्हें इस ऐतिहासिक सफलता के लिए सम्मानित किया और बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि SDRF की यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और यह हिमाचल की आपदा प्रबंधन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से स्थापित करती है। लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर जीत दर्ज कर HP SDRF ने खुद को देश की सबसे सक्षम और उत्कृष्ट आपदा प्रतिक्रिया बलों में शुमार कर लिया है।4