Shuru
Apke Nagar Ki App…
ज़मीन के टुकड़े के लिए खूनी संग्राम लांजी 🇸🇦🇩🇷🇦माई
Uttam dhanole
ज़मीन के टुकड़े के लिए खूनी संग्राम लांजी 🇸🇦🇩🇷🇦माई
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- वारी मंदिर के पीछे जंगल में पुलिस को दूसरे दिन मिली महिला की लाश: परिजनों को शिनाख्त करने लाने के लिये रवाना हुई पुलिस - लांजी में किया जाएगा मृतक युवक का अंतिम संस्कार लांजी। वारी के पांढरी पाठ मंदिर के पीछे जंगल से जहां 16 मार्च 2026 को चुरण गिरी नामक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई तो वहीं उक्त घटना के दूसरे दिन 17 मार्च 2026 को एक महिला की लाश मिलने से गांव के साथ ही लांजी क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया तो वहीं महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया, मिली जानकारी के अनुसार जहां मृतक युवक के परिजन लांजी पंहुच गये तो जिसके बाद बंशी उर्फ चुरण गिरी के शव का पोस्टमार्टम परिजनों की मौजूदगी में किया गया और उसके परिजन उक्त शव का अंतिम संस्कार लांजी में ही करने की तैयारी में लगे है, तो वहीं दूसरी ओर मृतक महिला की फिलहाल शिनाख्त पुख्ता करने के लिये महिला के परिजनों से संपर्क किया गया तो पुलिस को असफलता हाथ लग रही थी जिसके बाद बहेला पुलिस की एक टीम महिला के मायके पक्ष हेतु रवाना किया गया, जहां से उसके रिश्तेदारों को लांजी लाकर शव की पुख्ता शिनाख्त कराई जाएगी, जिसके बाद ही मृतक महिला का अंतिम संस्कार किया गया। - 02 हत्याओं ने दिया कई आशंकाओं को जन्म जानकारी के अनुसार पहाड़ी के एक तरफ जहां युवक का शव मिला तो वहीं दूसरी तरफ महिला का शव मिला, बहरहाल युवक चुरण गिर उर्फ बंशी वारी के मंदिर में ही कई वर्षाे से सेवक के तौर पर काम करता था और विगत 2025 के रक्षाबंधन के दौरान वारी मंदिर से चला गया था, जिसके बाद से वह मंदिर नहीं लौटा था, हालांकि इस दौरान वह मृतक महिला को भी अपने साथ लेकर गया हुआ था और दोनो का ही वारी मंदिर के पीछे जंगल पहाड़ी में शव मिलने की वारदात के बाद लोगों के बीच कई आशंकाएं जन्म ले रही है। यह बात भी सामने आ रही है कि अगर दोनो का ही मर्डर किसी और ने किया हो तो वो कौन होगा और कितने लोग होंगे जबकि अगर युवक ने ऐसा किया होगा तो वारी मंदिर ही क्यों आया और किसी ने देखा क्यों नहीं, किसी दूसरी जगह पर भी युवक ऐसा कर सकता था, अगर वह बाहर खुश था तो वह वारी मंदिर क्यों आया, बहरहाल ऐसे कई दृष्टिकोण है जिनकी तह तक जाना जरूरी है। -बॉक्स बता दें कि इस मामले को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर जारी है जितने मुंह उतनी बाते सामने आ रही है, बहरहाल जानकारी के अनुसार पुलिस के अधिकारी जानकारी मिलते ही वारदात स्थल वारी पंहुचे थे और एफएसएल की टीम भी वारी पंहुची थी। बहरहाल मामले में आगे क्या मोड़ आता है यह देखने वाली बात होगी।1
- Post by Uttam dhanole1
- खैरागढ़ में एनकॉर्ड बैठक, नशे के खिलाफ सख्त रणनीति, 17 मार्च मंगलवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर नियंत्रण के लिए खैरागढ़ में आयोजित एनकॉर्ड जिला स्तरीय बैठक में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में अहम निर्णय लिए गए। नशा उन्मूलन हेतु स्कूल कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने, मेडिकल स्टोर्स की संयुक्त जांच और अवैध अफीम गांजा खेती पर सख्ती के निर्देश दिए गए। डिजिटल माध्यम से हो रहे अवैध कारोबार पर निगरानी बढ़ाने और सभी विभागों के समन्वय से खैरागढ़ जिले को नशामुक्त बनाने पर जोर दिया गया।1
- कटंगी थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम जाम में 17 मार्च की सुबह 11बजे उस वक्त तनाव की स्थिति निर्मित हो गई, जब ग्रामीणों ने मंदिर में स्थापित प्राचीन हनुमान जी की मूर्ति को जली हुई अवस्था में देखा! इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम जाम से कटंगी थाना परिसर तक विशाल पैदल रैली निकाली, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठन भी शामिल हुए। थाना परिसर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने जमीन पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर अपना विरोध दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी और एसडीओपी कटंगी अभिषेक चौधरी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया और दोषियों पर जल्द कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है! ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि 20 मार्च तक असामाजिक तत्व पकड़े नहीं गए तो कटंगी बंद का आह्वान किया जाएगा। फिलहाल नगर की शांति व्यवस्था बनाए रखने और मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है!1
- Post by Samarpit sahu1
- प्रेम से बोलो राधे राधे 🥰1
- ठेल्का चौक बना हादसों का हॉटस्पॉट, एक हफ्ते में 8 सड़क दुर्घटनाएं क्षेत्र में दहशत - धमधा क्षेत्र का ठेल्का चौक इन दिनों सड़क हादसों का बड़ा हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। बीते एक हफ्ते में यहां लगातार 8 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों देखने को मिल रही हैं। मंगलवार सुबह एक और बड़ा हादसा सामने आया, जब कोयला से लदी 10 चक्का गाड़ी अछोली मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि ड्राइवर ने सूझबूझ से कूदकर अपनी जान बचा ली। इससे पहले सोमवार को भी धमधा-खैरागढ़ मुख्य मार्ग स्थित ठेलका चौक में सड़क दुर्घटना हुई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि यह पूरा इलाका अब दुर्घटना-प्रभाव क्षेत्र बन चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार, मोड़ों पर चेतावनी संकेतों की कमी और सड़क सुरक्षा उपायों का अभाव इन हादसों की बड़ी वजह है। खासकर ठेल्का चौक और अछोली मोड़ जैसे स्थानों पर भारी वाहनों की आवाजाही ज्यादा होने के कारण जोखिम और बढ़ जाता है। ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से तत्काल स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है, ताकि इन हादसों पर लगाम लगाई जा सके। अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह हादसों का सिलसिला और भी भयावह रूप ले सकता है।1
- वारी में पांढरी पाढ मंदिर के पीछे जंगल में मिली युवक की लाश: पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया लांजी। बहेला पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम वारी के पांढरी पाढ मंदिर के पीछे स्थित जंगल में एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया, मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को इस बात की सूचना मिली जिसके बाद मौके पर बहेला पुलिस पंहुची जहां मंदिर के पीछे जंगल में सागौन के पेड़ के पास एक व्यक्ति का मृत अवस्था में शव मिला, जिसकी तलाशी के दौरान युवक की लाश से बरामद पर्स से आधार कार्ड, पेन कार्ड और ड्राईविंग लाईसेंस के आधार पर युवक की पहचान चुरण गिर पिता गिरवर गिर 33 वर्ष निवासी रामपुर छत्तीसगढ़ के तौर पर हुई, जिसकी पहचान उसके मृतक के परिजनों के द्वारा की गई, पुलिस ने मौका पंचनामा कार्यवाही कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल लांजी भेजा जहां मर्चुरी में लाश सुरक्षित रखी गई, वहीं पुलिस ने मामले में मर्ग क्रमांक 04/26 के तहत कायम कर जांच में लिया है।1