कालपी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन की जयंती कालपी (जालौन)। भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन की जयंती स्थानीय नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके राष्ट्र निर्माण, हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार तथा स्वतंत्रता आंदोलन में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय नगर के मोतीचंद वर्मा विद्या निकेतन, सदर बाजार, कालपी के परिसर में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख समाजसेवी जय खत्री ने कहा कि राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, भारतीय संस्कृति और हिंदी भाषा के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। उनके उच्च आदर्श आज भी देश के युवाओं के लिए बड़े प्रेरणास्रोत हैं। समारोह के दौरान राजीव पुरवार, अनूप मेहरोत्रा, हर्षित खन्ना सहित बड़ी संख्या में समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर राजर्षि टंडन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को गहराई से याद किया। कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, गज़ल एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन के बताए गए मार्ग और आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रसेवा का दृढ़ संकल्प लिया।
कालपी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन की जयंती कालपी (जालौन)। भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन की जयंती स्थानीय नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके राष्ट्र निर्माण, हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार तथा स्वतंत्रता आंदोलन में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय नगर के मोतीचंद वर्मा विद्या
निकेतन, सदर बाजार, कालपी के परिसर में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख समाजसेवी जय खत्री ने कहा कि राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, भारतीय संस्कृति और हिंदी भाषा के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। उनके उच्च आदर्श आज भी देश के युवाओं के लिए बड़े प्रेरणास्रोत हैं। समारोह के दौरान राजीव पुरवार, अनूप मेहरोत्रा, हर्षित खन्ना सहित बड़ी संख्या में समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने
सहभागिता कर राजर्षि टंडन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को गहराई से याद किया। कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, गज़ल एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन के बताए गए मार्ग और आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रसेवा का दृढ़ संकल्प लिया।
- Jalaun : DM राजेश पाण्डेय पंहुचे कुकुरगांव स्कूल! बच्चों ने सुनाए पहाड़े और कविता!!. प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव पहुंचे जिलाधिकारी, बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता परखी ब्लैकबोर्ड पर स्वयं प्रश्न, उत्तर लिखवाकर जांची विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, पहाड़े, कविता और अंग्रेजी-हिंदी ज्ञान से हुए संतुष्ट जनपद में प्राथमिक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीधे कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक दक्षता का स्वयं परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड पर बुलाकर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न लिखवाए तथा उनका उत्तर देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और सहजता के साथ सभी प्रश्नों के सही एवं स्पष्ट उत्तर लिखकर अपनी शैक्षणिक तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की समझ, लेखन क्षमता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से 13, 14, 15 एवं 19 के पहाड़े भी सुनाए, जिन्हें बच्चों ने बिना किसी हिचकिचाहट के धाराप्रवाह सुनाकर अपनी गणितीय दक्षता का परिचय दिया। इसके अलावा बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में कविताओं का भी प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया, जिससे उनकी भाषाई क्षमता और शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए नियमित अभ्यास, नवाचारी शिक्षण पद्धति तथा अनुशासित वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि सभी बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित अध्यापिकाएं मौजूद रहे।1
- डकोर गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने विकासखंड गेट पर किया प्रदर्शन डकोर (जालौन)।भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्राम डकोर में पेयजल संकट ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। करीब एक महीने से गांव में पानी की सप्लाई ठप होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विकासखंड कार्यालय के गेट के सामने प्रदर्शन कर अपनी गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए उन्हें दूर-दराज से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है, जबकि जिम्मेदार विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, नादयी के पास तालाब के बगल में स्थित पानी की टंकी से पूरे गांव में जलापूर्ति की जाती थी। लंबे समय से सप्लाई बंद होने के कारण घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। हालात यह हैं कि ग्रामीणों के साथ पशुपालकों को भी पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों को मजबूरी में दूर से पानी लाकर अपनी घरेलू जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मौजूद पुरानी पानी की टंकी से पहले घर-घर नियमित जलापूर्ति होती थी। यदि पुरानी व्यवस्था को दोबारा चालू कर दिया जाए तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल संस्थान की ओर से समस्या का स्थायी समाधान कराने के लिए अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘नमामि गंगे’ योजना के तहत कभी-कभार पानी आने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता। जब तक नियमित रूप से घर-घर पानी नहीं पहुंचेगा, तब तक योजना का वास्तविक लाभ नहीं मिल पाएगा। प्रदर्शन में शामिल राजेंद्र सिंह, बृजेश यादव, ब्रजकिशोर मास्टर, हरिराम वसोर, हल्के सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी जालौन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर पेयजल व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जलापूर्ति बहाल नहीं हुई तो उच्च अधिकारियों के समक्ष दोबारा आवाज उठाई जाएगी। बड़ा सवाल: जब गांव में पुरानी टंकी से पहले घर-घर पानी पहुंचता था, तो आखिर उसे दोबारा चालू कराने में क्या अड़चन है? क्या जिम्मेदार विभाग ग्रामीणों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अब ठोस कदम उठाएगा?1
- किसानों के लिए बड़ी खबर: अगले 5 साल जारी रहेगी PM-KISAN योजना भोपाल। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) को लेकर किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अगले 5 वर्षों तक जारी रहेगी। इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से लगभग ₹3.15 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे। सरकार का यह कदम देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने और कृषि क्षेत्र को निरंतर समर्थन देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। — केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान1
- मडोरा में बन रहे पंचायत उत्सव भवन का डीएम ने किया निरीक्षण उरई,जालौन। उरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मडोरा में निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का शनिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय सीमा में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत बन रहा पंचायत उत्सव भवन ग्रामीणों को विवाह, मुंडन सहित अन्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुलभ और किफायती स्थान उपलब्ध कराएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया और कार्यदायी संस्था को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्र की महत्वपूर्ण जनोपयोगी परियोजना है,इसलिए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और समयबद्ध तरीके से भवन तैयार कराने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- अब ओवरस्पीडिंग नहीं होगी आसान जालौन पुलिस को मिलीं दो इंटरसेप्टर बाइक / तेज रफ्तार वालों की अब खैर नहीं /जालौन पुलिस ने उतारीं इंटरसेप्टर बाइक * * एसपी विनय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना / स्पीड लेजर गन और ई चालान कैमरे से होगी तत्काल कार्यवाही * जनपद जालौन उरई में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न मार्गों पर रवाना किया आधुनिक तकनीक से लैस इन बाइकों के माध्यम से अब तेज रफ्तार लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी1
- जालौन जालौन में दबंगों ने छात्र की घेरकर की पिटाई, स्कूल से लौटते समय कई दबंगों ने छात्र को बेरहमी से पीटा, मारपीट की घटना को अंजाम देकर मौके से दबंग हुए फरार, जालौन में दबंगों ने छात्र की घेरकर की पिटाई, स्कूल से लौटते समय कई दबंगों ने छात्र को बेरहमी से पीटा, मारपीट की घटना को अंजाम देकर मौके से दबंग हुए फरार, दबंगों के हमले में युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, मारपीट की लाइव घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के डिप्टीगंज चौकी क्षेत्र का मामला।1