मडोरा में बन रहे पंचायत उत्सव भवन का डीएम ने किया निरीक्षण उरई,जालौन। उरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मडोरा में निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का शनिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय सीमा में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत बन रहा पंचायत उत्सव भवन ग्रामीणों को विवाह, मुंडन सहित अन्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुलभ और किफायती स्थान उपलब्ध कराएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया और कार्यदायी संस्था को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्र की महत्वपूर्ण जनोपयोगी परियोजना है,इसलिए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और समयबद्ध तरीके से भवन तैयार कराने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
मडोरा में बन रहे पंचायत उत्सव भवन का डीएम ने किया निरीक्षण उरई,जालौन। उरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मडोरा में निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का शनिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय सीमा में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत बन रहा पंचायत उत्सव भवन ग्रामीणों को विवाह, मुंडन सहित अन्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुलभ और किफायती स्थान उपलब्ध कराएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया और कार्यदायी संस्था को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्र की महत्वपूर्ण जनोपयोगी परियोजना है,इसलिए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और समयबद्ध तरीके से भवन तैयार कराने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
- कोंच पुलिस की बड़ी कामयाबी: 9 वर्षीय मासूम बच्ची सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान 📍 जालौन/कोंच। कोंच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और सतर्कता का परिचय देते हुए लापता 9 वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम ने बच्ची को एट क्षेत्र से सुरक्षित खोज निकालकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 📌 बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही कोंच पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस ने संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू करते हुए लगातार अभियान चलाया। अथक प्रयासों के बाद बच्ची को एट क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। 😊 बच्ची के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और कोंच पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मुस्तैदी की सराहना की। ⚖️ पुलिस द्वारा बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। 🎙️ बाइट: आईपीएस डॉ. ईशान सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक, जालौन ✍️ संजयकुमार पत्रकार जालौन1
- मडोरा में बन रहे पंचायत उत्सव भवन का डीएम ने किया निरीक्षण उरई,जालौन। उरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मडोरा में निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का शनिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय सीमा में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत बन रहा पंचायत उत्सव भवन ग्रामीणों को विवाह, मुंडन सहित अन्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुलभ और किफायती स्थान उपलब्ध कराएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया और कार्यदायी संस्था को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्र की महत्वपूर्ण जनोपयोगी परियोजना है,इसलिए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और समयबद्ध तरीके से भवन तैयार कराने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- अब ओवरस्पीडिंग नहीं होगी आसान जालौन पुलिस को मिलीं दो इंटरसेप्टर बाइक / तेज रफ्तार वालों की अब खैर नहीं /जालौन पुलिस ने उतारीं इंटरसेप्टर बाइक * * एसपी विनय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना / स्पीड लेजर गन और ई चालान कैमरे से होगी तत्काल कार्यवाही * जनपद जालौन उरई में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न मार्गों पर रवाना किया आधुनिक तकनीक से लैस इन बाइकों के माध्यम से अब तेज रफ्तार लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी1
- जालौन। तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 35 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपकर उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश एसडीएम ने दिए। एसडीएम राकेश कुमार सोनी की अध्यक्षता और सीओ अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान, राजस्व विभाग से संबंधित सर्वाधिक 12 शिकायतें दर्ज की गई। इसके अलावा पुलिस विभाग की 11, विकास विभाग की सात, बिजली निगम की तीन, नगर पालिका और चिकित्सा विभाग की एक एक शिकायत दर्ज की गई। जिनमें राजस्व विभाग की चार और पुलिस विभाग की एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 30 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपकर एसडीएम ने निर्देश दिए कि शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। शिकायत के निस्तारण के संबध में शिकायतकर्ता को अवगत कराकर उसका फीडबैक भी लें। शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी तहसीलदार तारा शुक्ला, नायब तहसीलदार सतेंद्र गुप्ता, डॉ. राजीव दुबे, एडीओ पंचायत महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।3
- "जरा सोचिए... जहां बच्चों को साफ हवा में पढ़ाई करनी चाहिए, वहीं कूड़ाघर की बदबू के बीच पढ़ने को मजबूर हैं मासूम बच्चे..."1
- जालौन जिले में जब मजिस्ट्रेट की गाड़ी भी नहीं है सुरक्षित नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के उरई तहसील से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक अजीबोगरीब घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया दरअसल एक व्यक्ति ने मजिस्ट्रेट की गाड़ी चुराई और उसे ले जाने वाला ही था कि पकड़ा गया उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है1
- *अब ओवरस्पीडिंग नहीं होगी आसान जालौन पुलिस को मिलीं दो इंटरसेप्टर बाइक /तेज रफ्तार वालों की अब खैर नहीं /जालौन पुलिस ने उतारीं इंटरसेप्टर बाइक* *एसपी विनय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना /स्पीड लेजर गन और ई चालान कैमरे से होगी तत्काल कार्यवाही* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *अब ओवरस्पीडिंग नहीं होगी आसान जालौन पुलिस को मिलीं दो इंटरसेप्टर बाइक /तेज रफ्तार वालों की अब खैर नहीं /जालौन पुलिस ने उतारीं इंटरसेप्टर बाइक* *एसपी विनय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना /स्पीड लेजर गन और ई चालान कैमरे से होगी तत्काल कार्यवाही* जनपद जालौन उरई में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न मार्गों पर रवाना किया आधुनिक तकनीक से लैस इन बाइकों के माध्यम से अब तेज रफ्तार लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी आप को बता दें पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों में अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं जिनकी मदद से सड़क पर चल रहे वाहनों की गति का सटीक आकलन किया जा सकेगा बाइक में स्पीड लेजर गन ई-चालान कैमरा मल्टी टोन सायरन पब्लिक एड्रेस पीए सिस्टम फ्लैशर और वार्निंग लाइट सहित कई आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हैं वहीं इन उपकरणों की सहायता से ओवरस्पीड वाहन की पहचान कर मौके पर ही उसका ई-चालान किया जा सकेगा तथा आवश्यकतानुसार अन्य वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी वहीं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी है ऐसे में इंटरसेप्टर मोटर साइकिलों के संचालन से न केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगेगा बल्कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी उन्होंने यातायात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रमुख मार्गों व्यस्त चौराहों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में नियमित अभियान चलाकर ओवरस्पीड बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट गलत दिशा में वाहन चलाने तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं बल्कि लोगों के जीवन की सुरक्षा करना है यदि सभी वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें और यातायात नियमों का ईमानदारी से अनुपालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है आधुनिक संसाधनों और तकनीक के बेहतर उपयोग से जनपद की यातायात व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं सुरक्षित बनाया जाएगा इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों के संचालन से अब हाईवे प्रमुख सड़कों और शहर के व्यस्त मार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों पर त्वरित निगरानी संभव होगी इससे यातायात व्यवस्था में सुधार आने के साथ साथ सड़क सुरक्षा को भी नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है आप को बता दें इस अवसर पर यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे3
- कदौरा में वृद्ध पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, ग्वालियर रेफर कदौरा (जालौन) चतेला गांव में शनिवार को कालका प्रसाद कुशवाहा नामक वृद्ध पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगा है। परिजनों के मुताबिक परिवार के ही प्रदीप, दीपक, उदयभान समेत चार लोगों ने गाली-गलौज के बाद उन्हें घर से खींचकर ले गए और कमरे में कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट की। आरोप है कि कुल्हाड़ी से सिर पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में कदौरा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।1