logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नशा मुक्त भारत अभियान में बड़ी जीत – 53 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त" मुंगेली जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बड़ी सफलता मिली है। भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के दौरान पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत जरहागांव क्षेत्र में छापा मारकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर, 6 मोबाइल, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और होंडा साइन बाइक सहित कुल लगभग 3.81 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में सप्लाई करता था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मुंगेली पुलिस ने साफ संदेश दिया है — "नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!"

3 hrs ago
user_CG RIGHT TIMES NEWS
CG RIGHT TIMES NEWS
पत्रकार Mungeli, Chhattisgarh•
3 hrs ago

नशा मुक्त भारत अभियान में बड़ी जीत – 53 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त" मुंगेली जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बड़ी सफलता मिली है। भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के दौरान पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत जरहागांव क्षेत्र में छापा मारकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर, 6 मोबाइल, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और होंडा साइन बाइक सहित कुल लगभग 3.81 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में सप्लाई करता था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मुंगेली पुलिस ने साफ संदेश दिया है — "नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!"

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • मुंगेली जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बड़ी सफलता मिली है। भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के दौरान पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत जरहागांव क्षेत्र में छापा मारकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर, 6 मोबाइल, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और होंडा साइन बाइक सहित कुल लगभग 3.81 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में सप्लाई करता था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मुंगेली पुलिस ने साफ संदेश दिया है — "नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!"
    1
    मुंगेली जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बड़ी सफलता मिली है। भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के दौरान पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत जरहागांव क्षेत्र में छापा मारकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर, 6 मोबाइल, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और होंडा साइन बाइक सहित कुल लगभग 3.81 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया।
बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में सप्लाई करता था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
मुंगेली पुलिस ने साफ संदेश दिया है —
"नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!"
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Mungeli, Chhattisgarh•
    3 hrs ago
  • ग्राम रिसदा मे होली के दिन निशुल्क मिर्गी का दवा दिया जाता है #chhattisgarhnews #gramrisda #mirgi #मिर्गी_की_दवा #मिर्गी_का_इलाज
    1
    ग्राम रिसदा मे होली के दिन निशुल्क मिर्गी का दवा दिया जाता है
#chhattisgarhnews #gramrisda #mirgi #मिर्गी_की_दवा
#मिर्गी_का_इलाज
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    3 hrs ago
  • कवर्धा। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) महोदय के मार्गदर्शन में, अति. पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री अमित पटेल के निर्देशन में तथा एसडीओपी कवर्धा आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 01/03/2026 को थाना कवर्धा कोतवाली क्षेत्र में देहात/कस्बा पेट्रोलिंग के दौरान अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही की गई। दिनांक 01/03/2026 को समय लगभग 14.20 बजे मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि नवीन बाजार सुलभ शौचालय के पास कवर्धा में चंद्रभान पार्त्रे नामक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना कवर्धा के सउनि सुनील यादव द्वारा हमराह स्टाफ व गवाहों के साथ बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर एक व्यक्ति शराब बिक्री हेतु शराब रखे हुए मिला, नाम पूछने पर उसने अपना नाम चंद्रभान पार्त्रे पिता स्व. प्रेमलाल पार्त्रे उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 27 नवीन बाजार कवर्धा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम (छ.ग.) बताया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के बोरी के थैले में रखी हुई देशी मसाला एवं देशी प्लेन शराब तथा बिक्री की नगदी रकम 260/- रुपये बरामद की गई। आरोपी के कब्जे से निम्न सामग्री जप्त की गई – 01. देशी मसाला शराब पौवा 180 एमएल की 41 शीशी, कुल मात्रा 7.380 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत 4100 रुपये 02. देशी प्लेन शराब पौवा 180 एमएल की 16 शीशी, कुल मात्रा 2.880 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत 1280 रुपये 03. शराब बिक्री की नगदी रकम 260/- रुपये कुल जप्त शराब 10.260 बल्क लीटर, कुल कीमत 5640 रुपये आरोपी द्वारा शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पाए जाने से मौके पर अपराध क्रमांक 00/2026 पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। घटना स्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया तथा देहाती नालसी लेख कर विवेचना में लिया गया है। कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपियों एवं इस प्रकार के अवैध कृत्यों में संलिप्त अन्य व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी जाती है कि वे अपने कृत्यों में सुधार लाएं। भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध और भी सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब बिक्री या किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना अथवा डायल 112 के माध्यम से दें।
    1
    कवर्धा।  पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) महोदय के मार्गदर्शन में, अति. पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री अमित पटेल के निर्देशन में तथा एसडीओपी कवर्धा आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 01/03/2026 को थाना कवर्धा कोतवाली क्षेत्र में देहात/कस्बा पेट्रोलिंग के दौरान अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
दिनांक 01/03/2026 को समय लगभग 14.20 बजे मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि नवीन बाजार सुलभ शौचालय के पास कवर्धा में चंद्रभान पार्त्रे नामक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना कवर्धा के सउनि सुनील यादव द्वारा हमराह स्टाफ व गवाहों के साथ बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।
मौके पर एक व्यक्ति शराब बिक्री हेतु शराब रखे हुए मिला, नाम पूछने पर उसने अपना नाम चंद्रभान पार्त्रे पिता स्व. प्रेमलाल पार्त्रे उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 27 नवीन बाजार कवर्धा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम (छ.ग.) बताया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के बोरी के थैले में रखी हुई देशी मसाला एवं देशी प्लेन शराब तथा बिक्री की नगदी रकम 260/- रुपये बरामद की गई।
आरोपी के कब्जे से निम्न सामग्री जप्त की गई –
01. देशी मसाला शराब पौवा 180 एमएल की 41 शीशी, कुल मात्रा 7.380 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत 4100 रुपये
02. देशी प्लेन शराब पौवा 180 एमएल की 16 शीशी, कुल मात्रा 2.880 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत 1280 रुपये
03. शराब बिक्री की नगदी रकम 260/- रुपये
कुल जप्त शराब 10.260 बल्क लीटर, कुल कीमत 5640 रुपये
आरोपी द्वारा शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पाए जाने से मौके पर अपराध क्रमांक 00/2026 पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। घटना स्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया तथा देहाती नालसी लेख कर विवेचना में लिया गया है।
कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपियों एवं इस प्रकार के अवैध कृत्यों में संलिप्त अन्य व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी जाती है कि वे अपने कृत्यों में सुधार लाएं। भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध और भी सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब बिक्री या किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना अथवा डायल 112 के माध्यम से दें।
    user_Vishvnath Sahu
    Vishvnath Sahu
    Newspaper publisher पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • परसदा के पास नेशनल हाईवे सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला एक अज्ञात युवक जिसकी डायल 112 को दी गई सूचना शनिवार की रात 10:30 बजे कालर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात 8:30 बजे ग्राम परसदा में रहने वाले कालर कौशल कुमार निर्मलकर ने डायल 112 को फोन से सूचना दी की नेशनल हाईवे रोड पर परसदा के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटना स्थल पहुंची जहा जाने पर देखा गया की एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था जिसकी उम्र 18 से 20 वर्ष के करीब होगी वह व्यक्ति कौन था कहां का रहने वाला था इसकी जानकारी जुटाने की कोशिश की गई तो आसपास के लोगों ने बताया कि वह व्यक्ति उनके गांव क्षेत्र का नहीं है शायद मानसिक रूप से विछिप्त है जिसके बाद तत्काल आहट को डायल 112 वाहन से बिल्हा अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है और बिल्हा थाने में सूचना दी गई है
    1
    परसदा के पास नेशनल हाईवे सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला एक अज्ञात युवक जिसकी डायल 112 को दी गई सूचना 
शनिवार की रात 10:30 बजे कालर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात 8:30 बजे ग्राम परसदा में रहने वाले कालर कौशल कुमार निर्मलकर ने डायल 112 को फोन से सूचना दी की नेशनल हाईवे रोड पर परसदा के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटना स्थल पहुंची जहा जाने पर देखा गया की एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था जिसकी उम्र 18 से 20 वर्ष के करीब होगी वह व्यक्ति कौन था कहां का रहने वाला था इसकी जानकारी जुटाने की कोशिश की गई तो आसपास के लोगों ने बताया कि वह व्यक्ति उनके गांव क्षेत्र का नहीं है शायद मानसिक रूप से विछिप्त है जिसके बाद तत्काल आहट को डायल  112 वाहन से बिल्हा अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है
और बिल्हा थाने में सूचना दी गई है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    12 hrs ago
  • NH-30 के 4-लेन विस्तार को केंद्र की मंजूरी, कवर्धा बायपास को भी स्वीकृति कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) के महत्वपूर्ण हिस्सों के 4-लेन उन्नयन को केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल गई है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर जबलपुर से रायपुर के बीच बढ़ते यातायात दबाव और सड़क सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। अपने पत्र में उप मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया था कि जबलपुर से रायपुर के मध्य स्थित यह मार्ग जिला कबीरधाम मुख्यालय से होकर गुजरता है और व्यावसायिक, सामाजिक तथा राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मार्ग पर प्रतिदिन भारी वाहनों का आवागमन होता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए 4-लेन विस्तार की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने यह भी बताया था कि जबलपुर–मंडला–चिल्फी सेक्शन (लगभग 160 किमी) को पहले ही 4-लेन किए जाने की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में चिल्फी (धरईपानी) से सिमगा (रायपुर) तक लगभग 122 किमी के शेष हिस्से को भी 4-लेन में उन्नयन की स्वीकृति मिलना जरूरी था, ताकि जबलपुर से रायपुर तक निर्बाध और सीधी 4-लेन कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा, लोकहित और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कवर्धा बायपास (4L + PS) निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। इससे शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। केंद्र से मिली स्वीकृति के बाद क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं जगी हैं। 4-लेन सड़क बनने से व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं आम नागरिकों को सुरक्षित और तेज आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस निर्णय के लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
    1
    NH-30 के 4-लेन विस्तार को केंद्र की मंजूरी, कवर्धा बायपास को भी स्वीकृति
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) के महत्वपूर्ण हिस्सों के 4-लेन उन्नयन को केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल गई है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर जबलपुर से रायपुर के बीच बढ़ते यातायात दबाव और सड़क सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।
अपने पत्र में उप मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया था कि जबलपुर से रायपुर के मध्य स्थित यह मार्ग जिला कबीरधाम मुख्यालय से होकर गुजरता है और व्यावसायिक, सामाजिक तथा राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मार्ग पर प्रतिदिन भारी वाहनों का आवागमन होता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए 4-लेन विस्तार की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
उन्होंने यह भी बताया था कि जबलपुर–मंडला–चिल्फी सेक्शन (लगभग 160 किमी) को पहले ही 4-लेन किए जाने की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में चिल्फी (धरईपानी) से सिमगा (रायपुर) तक लगभग 122 किमी के शेष हिस्से को भी 4-लेन में उन्नयन की स्वीकृति मिलना जरूरी था, ताकि जबलपुर से रायपुर तक निर्बाध और सीधी 4-लेन कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके।
इसके अलावा, लोकहित और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कवर्धा बायपास (4L + PS) निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। इससे शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।
केंद्र से मिली स्वीकृति के बाद क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं जगी हैं। 4-लेन सड़क बनने से व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं आम नागरिकों को सुरक्षित और तेज आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। 
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस निर्णय के लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
    user_GURUJITV NEWS
    GURUJITV NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • बिलासपुर के मस्तूरी मुख्यमार्ग स्थित ढेंका गांव में सड़क हादसे का दिल दहला देने वाला CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक बेकाबू कार फिल्मी अंदाज़ में घूमते हुए सीधे घर के सामने खड़ी कार से जा टकराती दिख रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खड़ी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन नाबालिग चला रहा था और पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। गनीमत रही कि सड़क किनारे उस समय कोई बच्चा या राहगीर मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
    1
    बिलासपुर के मस्तूरी मुख्यमार्ग स्थित ढेंका गांव में सड़क हादसे का दिल दहला देने वाला CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक बेकाबू कार फिल्मी अंदाज़ में घूमते हुए सीधे घर के सामने खड़ी कार से जा टकराती दिख रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खड़ी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन नाबालिग चला रहा था और पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। गनीमत रही कि सड़क किनारे उस समय कोई बच्चा या राहगीर मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • आपको बता दे की प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा से उड़ीसा क्षेत्र में सक्रिय रहे 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करने के लिए फोन कॉल के माध्यम से बात किया जिसकी वीडियो सामने आई है.
    1
    आपको बता दे की प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा से उड़ीसा क्षेत्र में सक्रिय रहे 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करने के लिए फोन कॉल के माध्यम से बात किया जिसकी वीडियो सामने आई है.
    user_Jeevan Yadav
    Jeevan Yadav
    Court reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • एन एच सड़क पर मूढ़ीपार के पास शराबी बाइक चालक गिरकर हुआ लहू लहान जिसे डायल 112 से पहुंचाया गया सिम्स अस्पताल शनिवार की रात 11:00 बजे सूचक से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात 10:45 पर सूचक एनएच सड़क पर मूढ़ी पार रोड से पर हो रहा था तभी उसकी नजर सड़क पर पड़े एक घायल व्यक्ति पर पड़ी जो व्यक्ति अत्यधिक शराब के नशे में बाइक से गिरकर घायल पड़ा था जिसके सिर में गंभीर चोटें आई थी और काफी सारा खून बह रहा था जिसके बाद सूचक ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 को दी सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटना स्थल पहुंची तो देखा गया एक 30 35 वर्ष करीब का व्यक्ति अपने खुद की बाइक से गिरकर घायल हो गया था जिसके चेहरे में गंभीर चोटें आई थी और खून बह रहा था अब घायल व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार कर एक्सीडेंट किया था या वह खुद गिरा था इसकी जानकारी घायल ने नहीं दे पाई एवं घायल व्यक्ति शराब के नशे में लग रहा था जिसे तत्काल डायल 112 वाहन से सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाकर भर्ती कराया गया जहां घायल का इलाज जारी है
    1
    एन एच सड़क पर मूढ़ीपार  के पास शराबी बाइक चालक गिरकर हुआ लहू लहान जिसे डायल 112 से पहुंचाया गया सिम्स अस्पताल 
शनिवार की रात 11:00 बजे सूचक से मिली जानकारी के अनुसार 
शनिवार की रात 10:45 पर सूचक एनएच सड़क पर मूढ़ी पार रोड से पर हो रहा था तभी उसकी नजर सड़क पर पड़े एक घायल व्यक्ति पर पड़ी जो व्यक्ति अत्यधिक शराब के नशे में बाइक से गिरकर घायल पड़ा था जिसके सिर में गंभीर चोटें आई थी और काफी सारा खून बह रहा था जिसके बाद सूचक ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 को दी सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटना स्थल पहुंची तो देखा गया एक 30 35 वर्ष करीब का व्यक्ति अपने खुद की बाइक से गिरकर घायल हो गया था जिसके चेहरे में गंभीर चोटें आई थी और खून बह रहा था अब घायल व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार कर एक्सीडेंट किया था या वह खुद गिरा था इसकी जानकारी घायल ने नहीं दे पाई एवं घायल व्यक्ति शराब के नशे में लग रहा था जिसे तत्काल डायल 112 वाहन से सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाकर भर्ती कराया गया जहां घायल का इलाज जारी है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.