NH-30 के 4-लेन विस्तार को केंद्र की मंजूरी, कवर्धा बायपास को भी स्वीकृति! NH-30 के 4-लेन विस्तार को केंद्र की मंजूरी, कवर्धा बायपास को भी स्वीकृति कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) के महत्वपूर्ण हिस्सों के 4-लेन उन्नयन को केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल गई है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर जबलपुर से रायपुर के बीच बढ़ते यातायात दबाव और सड़क सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। अपने पत्र में उप मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया था कि जबलपुर से रायपुर के मध्य स्थित यह मार्ग जिला कबीरधाम मुख्यालय से होकर गुजरता है और व्यावसायिक, सामाजिक तथा राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मार्ग पर प्रतिदिन भारी वाहनों का आवागमन होता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए 4-लेन विस्तार की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने यह भी बताया था कि जबलपुर–मंडला–चिल्फी सेक्शन (लगभग 160 किमी) को पहले ही 4-लेन किए जाने की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में चिल्फी (धरईपानी) से सिमगा (रायपुर) तक लगभग 122 किमी के शेष हिस्से को भी 4-लेन में उन्नयन की स्वीकृति मिलना जरूरी था, ताकि जबलपुर से रायपुर तक निर्बाध और सीधी 4-लेन कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा, लोकहित और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कवर्धा बायपास (4L + PS) निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। इससे शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। केंद्र से मिली स्वीकृति के बाद क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं जगी हैं। 4-लेन सड़क बनने से व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं आम नागरिकों को सुरक्षित और तेज आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस निर्णय के लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

- NH-30 के 4-लेन विस्तार को केंद्र की मंजूरी, कवर्धा बायपास को भी स्वीकृति कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) के महत्वपूर्ण हिस्सों के 4-लेन उन्नयन को केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल गई है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर जबलपुर से रायपुर के बीच बढ़ते यातायात दबाव और सड़क सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। अपने पत्र में उप मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया था कि जबलपुर से रायपुर के मध्य स्थित यह मार्ग जिला कबीरधाम मुख्यालय से होकर गुजरता है और व्यावसायिक, सामाजिक तथा राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मार्ग पर प्रतिदिन भारी वाहनों का आवागमन होता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए 4-लेन विस्तार की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने यह भी बताया था कि जबलपुर–मंडला–चिल्फी सेक्शन (लगभग 160 किमी) को पहले ही 4-लेन किए जाने की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में चिल्फी (धरईपानी) से सिमगा (रायपुर) तक लगभग 122 किमी के शेष हिस्से को भी 4-लेन में उन्नयन की स्वीकृति मिलना जरूरी था, ताकि जबलपुर से रायपुर तक निर्बाध और सीधी 4-लेन कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा, लोकहित और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कवर्धा बायपास (4L + PS) निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। इससे शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। केंद्र से मिली स्वीकृति के बाद क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं जगी हैं। 4-लेन सड़क बनने से व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं आम नागरिकों को सुरक्षित और तेज आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस निर्णय के लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।1
- आपको बता दे की प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा से उड़ीसा क्षेत्र में सक्रिय रहे 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करने के लिए फोन कॉल के माध्यम से बात किया जिसकी वीडियो सामने आई है.1
- कवर्धा। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) महोदय के मार्गदर्शन में, अति. पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री अमित पटेल के निर्देशन में तथा एसडीओपी कवर्धा आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 01/03/2026 को थाना कवर्धा कोतवाली क्षेत्र में देहात/कस्बा पेट्रोलिंग के दौरान अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही की गई। दिनांक 01/03/2026 को समय लगभग 14.20 बजे मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि नवीन बाजार सुलभ शौचालय के पास कवर्धा में चंद्रभान पार्त्रे नामक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना कवर्धा के सउनि सुनील यादव द्वारा हमराह स्टाफ व गवाहों के साथ बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर एक व्यक्ति शराब बिक्री हेतु शराब रखे हुए मिला, नाम पूछने पर उसने अपना नाम चंद्रभान पार्त्रे पिता स्व. प्रेमलाल पार्त्रे उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 27 नवीन बाजार कवर्धा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम (छ.ग.) बताया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के बोरी के थैले में रखी हुई देशी मसाला एवं देशी प्लेन शराब तथा बिक्री की नगदी रकम 260/- रुपये बरामद की गई। आरोपी के कब्जे से निम्न सामग्री जप्त की गई – 01. देशी मसाला शराब पौवा 180 एमएल की 41 शीशी, कुल मात्रा 7.380 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत 4100 रुपये 02. देशी प्लेन शराब पौवा 180 एमएल की 16 शीशी, कुल मात्रा 2.880 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत 1280 रुपये 03. शराब बिक्री की नगदी रकम 260/- रुपये कुल जप्त शराब 10.260 बल्क लीटर, कुल कीमत 5640 रुपये आरोपी द्वारा शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पाए जाने से मौके पर अपराध क्रमांक 00/2026 पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। घटना स्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया तथा देहाती नालसी लेख कर विवेचना में लिया गया है। कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपियों एवं इस प्रकार के अवैध कृत्यों में संलिप्त अन्य व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी जाती है कि वे अपने कृत्यों में सुधार लाएं। भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध और भी सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब बिक्री या किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना अथवा डायल 112 के माध्यम से दें।1
- मुंगेली जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बड़ी सफलता मिली है। भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के दौरान पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत जरहागांव क्षेत्र में छापा मारकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर, 6 मोबाइल, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और होंडा साइन बाइक सहित कुल लगभग 3.81 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में सप्लाई करता था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मुंगेली पुलिस ने साफ संदेश दिया है — "नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!"1
- 1 मार्च रविवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के संयुक्त कलेक्टर सुमनराज ने सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने दस्तावेजों के संधारण, गोपनीयता और पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संकटग्रस्त महिलाओं को विधिक सहायता, परामर्श, चिकित्सा और अस्थायी आश्रय जैसी सेवाएं समयबद्ध व संवेदनशील तरीके से उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। कर्मचारियों को शासन की मंशानुसार पीड़ित महिलाओं को राहत व मार्गदर्शन देकर आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए गए।1
- https://youtu.be/-BUSmuJULRY?si=IIaFQOSaqmoopcnD1
- नयापारा चकरभाठा मे 3 युवाको की अनियंत्रित महिला कार चालक की कार से एक्सीडेंट होते बचा पर बछड़े को लिया चपेट मे थाना चकरभाठा का मामला रविवार की रात 9 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकरी अनुसार नाम प्रार्थी प्रिंस विश्वकर्मा पिता स्व रमेश विश्वकर्मा उम्र 33 साल निवासी कंपनी बाजार थाना कोतवाली जिल्ला अंबिकापुर हामु वार्ड 04 नयापारा आकाक्षा विश्वकर्मा के किराये के पाण्डेय का मकान थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग. ने रविवार की दोपहर 13.18 बजे थाना चकरभाठा मे उपिस्थित हो कर रिपोर्ट दर्ज कराई है की मै हाल हामु वार्ड के 04 नयापारा आकाक्षा विश्वकर्मा के किराये के पाण्डेय के मकान थाना चकरभाठा मे रहता हु स्नाकोत्तर तक पढाई किया हु । जो मेरी दीदी आकाक्षा विश्वकर्मा का स्वास्थ्य खराब होने से चकरभाठा आया था कि दिनांक 28-02-2026 के शाम करीबन 06.45 बजे के आसपास में अपने दोस्त विनोव धुरी निवासी वार्ड क्रे 10 छत्तीना एवं अभिषेक पाण्डेय निवासी म क्रं 26 इत्अमेजिका के साथ नयापारा चौक के पास खड़े थे कुछ बाते कर रहें थे उसी समय चकरभाठा की ओर से आ रही कार के CG 10 AZ 9488 की महिला चालक अपने कार को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाई और हमारे तरफ गाडी को चढ़ा रही थी जिससे हम लोग बाल बाल बच गये एवं रोड किनारे बैठी गाय को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दि। एक्सीडेन्ट होने से गाय को चोट आबा है जिसे इलाज हेतु गौ सेवा धाम छतौना कि टीम को सूचने दे कर इलाज हेतु गौ सेवा धाम छतौना भिजवाया गया महोदय बीती साम 6:45 दिनांक 28.02.2026 लगभग नया पारा चौक अनमोल फर्नीचर के पास एक महिला कार चालक ने जिसका गाड़ी नंबर सीजी 10 ए जेड 9488 जिनके फैमिली ने मोबाइल नॉबर दिया था उसे रुकवाया गया तो वह उस स्थान से फरार हो गई अपना मोबाइल नंबर देकर बाद में नंबर लगाने पर रिप्लाई नही दिए जिससे मैं भी बाल बाल बच गया अतः थाना प्रभारी जी से निवेदन है कि उसे महिला कार ड्राइवर पर उचित कार्रवाई करें1
- 1 मार्च रविवार को सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार राज्य सरकार की कृषक उन्नति योजना के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के चौबीस लाख अट्ठाईस हजार किसानों को दस हजार करोड़ रुपए की कृषि आदान सहायता राशि जारी की। बिलासपुर के ग्राम रहंगी में आयोजित कार्यक्रम से राशि का हस्तांतरण किया गया। खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के छियासठ हजार दो सौ इक्यासी किसानों को कुल दो सौ तिहत्तर करोड़ आठ लाख बयालीस हजार रुपए सीधे बैंक खातों में प्राप्त हुए। यह राशि खरीफ विपणन वर्ष दो हजार पच्चीस छब्बीस में धान विक्रय के आधार पर दी गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण खैरागढ़ और छुईखदान में किया गया। जनप्रतिनिधियों ने इसे किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।1