Shuru
Apke Nagar Ki App…
केसीजी जिले के संयुक्त कलेक्टर सुमनराज ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, 1 मार्च रविवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के संयुक्त कलेक्टर सुमनराज ने सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने दस्तावेजों के संधारण, गोपनीयता और पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संकटग्रस्त महिलाओं को विधिक सहायता, परामर्श, चिकित्सा और अस्थायी आश्रय जैसी सेवाएं समयबद्ध व संवेदनशील तरीके से उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। कर्मचारियों को शासन की मंशानुसार पीड़ित महिलाओं को राहत व मार्गदर्शन देकर आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए गए।
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
केसीजी जिले के संयुक्त कलेक्टर सुमनराज ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, 1 मार्च रविवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के संयुक्त कलेक्टर सुमनराज ने सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने दस्तावेजों के संधारण, गोपनीयता और पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संकटग्रस्त महिलाओं को विधिक सहायता, परामर्श, चिकित्सा और अस्थायी आश्रय जैसी सेवाएं समयबद्ध व संवेदनशील तरीके से उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। कर्मचारियों को शासन की मंशानुसार पीड़ित महिलाओं को राहत व मार्गदर्शन देकर आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए गए।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- 1 मार्च रविवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के संयुक्त कलेक्टर सुमनराज ने सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने दस्तावेजों के संधारण, गोपनीयता और पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संकटग्रस्त महिलाओं को विधिक सहायता, परामर्श, चिकित्सा और अस्थायी आश्रय जैसी सेवाएं समयबद्ध व संवेदनशील तरीके से उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। कर्मचारियों को शासन की मंशानुसार पीड़ित महिलाओं को राहत व मार्गदर्शन देकर आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए गए।1
- बोलेगांव में प्रशासनिक टीम की छापामार कार्यवाही: कथित फर्जी डॉक्टर के अवैध संचालित क्लिनिक पर दबिश देकर भारी मात्रा में दवाईयां की बरामद लांजी। हाल ही में एक दैनिक अखबार के द्वारा हाल ही में कुछ दिनों पूर्व हेडलाईन 1 साल से घर के आंगन में तथाकथित डॉक्टर का संचालित हो रहा साप्ताहिक अवैध क्लिनिक: मौन जिम्मेदारों से सांठगांठ की आ रही बू के नाम से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी, जिसमें प्रशासनिक लोगों के सांठगांठ का भी जिक्र किया गया था, आखिरकार इस खबर पर संज्ञान लेते हुये प्रशासनिक टीम के द्वारा रविवार 1 मार्च को पुनः की गई शिकायत पर छापामार कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में दवाईयां बरामद की है, इस कार्यवाही के दौरान लांजी नायब तहसीलदार बारस्कर, बीएमओ अक्षय उपराड़े अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। बता दें कि परविंदर सिंह नामक शख्स के द्वारा जो कि खुद को लखनादौन का निवासी बताता है, और उक्त शख्स खुद को डॉक्टर बताकर लांजी तहसील मुख्यालय से मात्र 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम बोलेगांव में साप्ताहिक अवैध क्लिनिक का संचालन करता रहा है, जानकारी की माने तो यह सब राजनैतिक संरक्षण में हो रहा था तो वहीं प्रशासन भी इतने दिनों तक कोई कार्यवाही नही कर रहा था लेकिन आखिरकार अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद और शिकायत होने के बाद संभवतः मजबूरीवश प्रशासन को यह कार्यवाही करनी पड़ी। बता दें कि यह कथित अवैध क्लिनिक लांजी-बालाघाट मुख्य मार्ग के एक घर की छपरी में संचालित हो रहा था, जिसमें परविंदर सिंह के द्वारा आयुर्वेदिक, एलोपैथिक और होम्योपैथिक दवाईयां मरीजों को दी जा रही थी। परविंदर के विजिटिंग कार्ड पर गगन आयुर्वेदिक औषधालय लिखा हुआ है और उसके नाम के सामने प्रोपाईटर लिखा हुआ है जिसमें ऑफिस का पता लखनादौन जिला सिवनी लिखा है और वह भी फर्जी है, जानकारी के मुताबिक परविंदर एक आयुर्वेदिक कंपनी के सेलर के तौर पर काम करता है और वह कोई डॉक्टर नहीं है, ऐसे में इस कथित फर्जी डॉक्टर की अनभिज्ञता से प्रशासन का इतने दिनों से मौन रहना सांठगांठ की तरफ इंगित करता है जो कि जांच का विषय है। यह फर्जी डॉक्टर सप्ताह में एक दिन आकर मरीजों को लाखो रूपयो की दवाईयां देकर विगत 1 वर्ष से भी अधिक समय से धड़ल्ले से कारोबार संचालित किया जा रहा है, लेकिन हैरानी की बात है कि लगता है इस मामले से जिला स्वास्थ्य प्रशासन से लेकर स्थानीय स्वास्थ्य प्रशासन भी अनभिज्ञ है या अनभिज्ञता का ढोंग रच रहे है, स्थानीय बीएमओ के इस मामले के संज्ञान में नहीं होने अथवा संज्ञान में होने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं किये जाने कारण जो भी हो यह स्वास्थ्य विभाग की लचर कार्यप्रणाली को दर्शाता है कि कैसे प्रति सप्ताह लाखों रूपयो की एलोपैथिक, आयुर्वेदिक और अन्य पैथियों की दवाईयां मरीजो को थमा दी जा रही है। बहरहाल जब 1 मार्च को प्रशासनिक टीम के द्वारा कार्यवाही की गई उसके बाद वहां मौजूद मरीजों में आक्रोश भी देखा गया कि सरकारी अस्पताल में ईलाज नहीं हो पाता तो क्या ही करते, इनकी दवाईयों से उन्हे आराम मिलता है, हालांकि पंचनामा कार्यवाही करने के उपरांत मामले में एफआईआर किये जाने की बात बीएमओ अक्षय उपराड़े के द्वारा कही गई है, देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन कहां तलक कार्यवाही कर पाता है।1
- .होली मिलन समारोह हुआ सम्पन्न अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भिलाई-3 में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अहिवारा विधानसभा के विधायक डोमन लाल कुरसेवाडा उपस्थित रहे। समारोह में रंग-गुलाल के साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष नटवर ताम्रकार ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है, जिसे मिल-जुलकर मनाना चाहिए। वहीं विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू ने कहा कि इस वर्ष रमजान और होली एक साथ पड़ रहे हैं, जो आपसी सद्भाव और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से मिलकर त्योहार की खुशियां साझा करने की बात कही। कार्यक्रम में दुर्ग जिला पंचायत के सभापति जितेंद्र यादव ने भी सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की।1
- दुर्ग नगर पालिका निगम क्षेत्र में लगातार अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही में भेदभाव की नीति सामने नजर आ रही है। रसूखदारों द्वारा किए कब्जे पर शहरी सरकार मौन है अवैध बाजार संचालन पर शहरी सरकार मौन है गरीबों के ठेले गुमठी पर चल रहा बुलडोजर1
- छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भाजपा नेता और समाजसेवी बसंत अग्रवाल का देखिए शानदार इंटरव्यू इन्होंने छत्तीसगढ़ बाद जमीन से जुड़े सभी आलोचनाओं पर खुलकर जवाब दिया1
- NH-30 के 4-लेन विस्तार को केंद्र की मंजूरी, कवर्धा बायपास को भी स्वीकृति कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) के महत्वपूर्ण हिस्सों के 4-लेन उन्नयन को केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल गई है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर जबलपुर से रायपुर के बीच बढ़ते यातायात दबाव और सड़क सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। अपने पत्र में उप मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया था कि जबलपुर से रायपुर के मध्य स्थित यह मार्ग जिला कबीरधाम मुख्यालय से होकर गुजरता है और व्यावसायिक, सामाजिक तथा राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मार्ग पर प्रतिदिन भारी वाहनों का आवागमन होता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए 4-लेन विस्तार की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने यह भी बताया था कि जबलपुर–मंडला–चिल्फी सेक्शन (लगभग 160 किमी) को पहले ही 4-लेन किए जाने की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में चिल्फी (धरईपानी) से सिमगा (रायपुर) तक लगभग 122 किमी के शेष हिस्से को भी 4-लेन में उन्नयन की स्वीकृति मिलना जरूरी था, ताकि जबलपुर से रायपुर तक निर्बाध और सीधी 4-लेन कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा, लोकहित और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कवर्धा बायपास (4L + PS) निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। इससे शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। केंद्र से मिली स्वीकृति के बाद क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं जगी हैं। 4-लेन सड़क बनने से व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं आम नागरिकों को सुरक्षित और तेज आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस निर्णय के लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।1
- आपको बता दे की प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा से उड़ीसा क्षेत्र में सक्रिय रहे 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करने के लिए फोन कॉल के माध्यम से बात किया जिसकी वीडियो सामने आई है.1
- 1 मार्च रविवार को सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार राज्य सरकार की कृषक उन्नति योजना के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के चौबीस लाख अट्ठाईस हजार किसानों को दस हजार करोड़ रुपए की कृषि आदान सहायता राशि जारी की। बिलासपुर के ग्राम रहंगी में आयोजित कार्यक्रम से राशि का हस्तांतरण किया गया। खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के छियासठ हजार दो सौ इक्यासी किसानों को कुल दो सौ तिहत्तर करोड़ आठ लाख बयालीस हजार रुपए सीधे बैंक खातों में प्राप्त हुए। यह राशि खरीफ विपणन वर्ष दो हजार पच्चीस छब्बीस में धान विक्रय के आधार पर दी गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण खैरागढ़ और छुईखदान में किया गया। जनप्रतिनिधियों ने इसे किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।1