logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भरथना/इटावा । आगामी त्योहारों को मद्दे नजर पीस कमेठी की वैठक। *नवरात्र–रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक, कालिका देवी मंदिर में प्रवेश-निकास अलग व्यवस्था* ⏩ आगामी चैत्र नवरात्र और रमजान के पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बकेवर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापार मण्डल अध्यक्ष शीलू शर्मा ने कहा कि बकेवर और लखना क्षेत्र के लोग हमेशा आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाते आए हैं और इस बार भी सभी लोग मिलजुल कर शांति व सौहार्द के साथ पर्व मनाएंगे। उन्होंने व्यापारियों व नगरवासियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी भरथना काव्या सिंह ने की। ⏩ बैठक में विशेष रूप से लखना स्थित ऐतिहासिक कालिका देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को लेकर व्यवस्थाओं पर विचार किया गया। प्रशासन ने बताया कि नवरात्र के समय दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए मंदिर परिसर में प्रवेश और निकास की अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। ⏩ श्रद्धालुओं को एक गेट से प्रवेश कराया जाएगा और दर्शन के बाद दूसरे गेट से बाहर निकाला जाएगा, जिससे भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति न बने। बैठक के दौरान लखना क्षेत्र के व्यापारी संजीव त्रिपाठी ने नगर में अवैध आढ़तों और अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि मंदिर प्रवेश मार्ग पर सड़क किनारे अवैध रूप से आढ़त लगने के कारण रास्ता संकरा हो जाता है और राहगीरों को परेशानी होती है। इस पर प्रशासन ने समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ⏩ इसके अलावा बैठक में लखना कस्बे में पार्किंग की समस्या और सुबह के समय सड़क पर लगने वाली सब्जी मंडी को लेकर भी चर्चा हुई। व्यापारियों ने बताया कि सड़क पर मंडी लगने से यातायात बाधित होता है, जबकि नगर के अंदर इसके लिए स्थान उपलब्ध है। अधिकारियों ने व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ⏩ बैठक में तहसीलदार राजकुमार, थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक, अधिशासी अधिकारी श्याम बचन सरोज, लिपिक सुकृत शरण, व्यापार मण्डल अध्यक्ष शीलू शर्मा, समीम अहमद, मोहम्मद कामिल, दीपक राजपूत, अनुज तिवारी, बलवीर सिंह यादव सहित प्रशासनिक अधिकारी, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता व धर्मगुरु मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की।

on 12 March
user_Kanhaiya lal
Kanhaiya lal
Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
on 12 March
a7aa6ad6-95d8-4344-a1d6-d0cc715076db

भरथना/इटावा । आगामी त्योहारों को मद्दे नजर पीस कमेठी की वैठक। *नवरात्र–रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक, कालिका देवी मंदिर में प्रवेश-निकास अलग व्यवस्था* ⏩ आगामी चैत्र नवरात्र और रमजान के पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बकेवर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापार मण्डल अध्यक्ष शीलू शर्मा ने कहा कि बकेवर और लखना क्षेत्र के लोग हमेशा आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाते आए हैं और इस बार भी सभी लोग मिलजुल कर शांति व सौहार्द के साथ पर्व मनाएंगे। उन्होंने व्यापारियों व नगरवासियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी भरथना काव्या सिंह ने की। ⏩ बैठक में विशेष रूप से लखना स्थित ऐतिहासिक कालिका देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को लेकर व्यवस्थाओं पर विचार किया गया। प्रशासन ने बताया कि नवरात्र के समय दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए मंदिर परिसर में प्रवेश और निकास की अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। ⏩ श्रद्धालुओं को एक गेट से प्रवेश कराया जाएगा और दर्शन के बाद दूसरे गेट से बाहर निकाला जाएगा, जिससे भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति न बने। बैठक के दौरान लखना क्षेत्र के व्यापारी संजीव त्रिपाठी ने नगर में अवैध आढ़तों और अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि मंदिर प्रवेश मार्ग पर सड़क किनारे अवैध रूप से आढ़त लगने के कारण रास्ता संकरा हो जाता है और राहगीरों को परेशानी होती है। इस पर प्रशासन ने समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ⏩ इसके अलावा बैठक में लखना कस्बे में पार्किंग की समस्या और सुबह के समय सड़क पर लगने वाली सब्जी मंडी को लेकर भी चर्चा हुई। व्यापारियों ने बताया कि सड़क पर मंडी लगने से यातायात बाधित होता है, जबकि नगर के अंदर इसके लिए स्थान उपलब्ध है। अधिकारियों ने व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ⏩ बैठक में तहसीलदार राजकुमार, थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक, अधिशासी अधिकारी श्याम बचन सरोज, लिपिक सुकृत शरण, व्यापार मण्डल अध्यक्ष शीलू शर्मा, समीम अहमद, मोहम्मद कामिल, दीपक राजपूत, अनुज तिवारी, बलवीर सिंह यादव सहित प्रशासनिक अधिकारी, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता व धर्मगुरु मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विकास खंड महेवा की ग्राम पंचायत असदपुर में निर्माण कार्यों में लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव के जनसेवा केन्द्र के पीछे हाल ही में खड़ंजा उखाड़कर इंटरलॉकिंग ईंटें बिछाई गईं, लेकिन नाली निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार नाली तो बनाई गई, लेकिन उसे दूसरी गली की नाली से जोड़ा नहीं गया। नतीजतन गंदा पानी खुली नाली से बहकर मुख्य गली में जमा हो रहा है, जिससे वहां से निकलना दूभर हो गया है। गली में बदबू और गंदगी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है और संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। इस संबंध में जब ग्रामीणों ने ग्राम सचिव से शिकायत की, तो उन्होंने बजट न होने का हवाला दिया। ग्रामीणों का सवाल है कि जब बजट ही नहीं था, तो नाली निर्माण कार्य शुरू क्यों कराया गया। अधूरी नाली छोड़कर उसे दूसरी गली में खोल देना सीधे तौर पर लोगों को गंदे पानी में चलने के लिए मजबूर करना है। ग्रामीण अजय कुमार, अविनाश कुमार, रवीश, लालाराम, प्रेमशंकर, सुनील कुमार, नारायण, गौरव और रविन्द्र कुमार समेत कई लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इस मामले में पंचायत सचिव रवि शंखवार ने कहा कि उन्हें इस समस्या की जानकारी मिली है और वह मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कराएंगे।
    1
    विकास खंड महेवा की ग्राम पंचायत असदपुर में निर्माण कार्यों में लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव के जनसेवा केन्द्र के पीछे हाल ही में खड़ंजा उखाड़कर इंटरलॉकिंग ईंटें बिछाई गईं, लेकिन नाली निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार नाली तो बनाई गई, लेकिन उसे दूसरी गली की नाली से जोड़ा नहीं गया। नतीजतन गंदा पानी खुली नाली से बहकर मुख्य गली में जमा हो रहा है, जिससे वहां से निकलना दूभर हो गया है। गली में बदबू और गंदगी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है और संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है।
इस संबंध में जब ग्रामीणों ने ग्राम सचिव से शिकायत की, तो उन्होंने बजट न होने का हवाला दिया। ग्रामीणों का सवाल है कि जब बजट ही नहीं था, तो नाली निर्माण कार्य शुरू क्यों कराया गया। अधूरी नाली छोड़कर उसे दूसरी गली में खोल देना सीधे तौर पर लोगों को गंदे पानी में चलने के लिए मजबूर करना है।
ग्रामीण अजय कुमार, अविनाश कुमार, रवीश, लालाराम, प्रेमशंकर, सुनील कुमार, नारायण, गौरव और रविन्द्र कुमार समेत कई लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
इस मामले में पंचायत सचिव रवि शंखवार ने कहा कि उन्हें इस समस्या की जानकारी मिली है और वह मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कराएंगे।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अजीतमल। अजीतमल क्षेत्र के ग्राम अमावता में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के विराम दिवस पर आचार्य पंडित सागर दास जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा की मार्मिक कथा का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि सुदामा जी अत्यंत निर्धन होने के बावजूद भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट प्रेम और सच्ची मित्रता का भाव रखते थे। जब सुदामा जी द्वारिका पहुंचे, तो भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं दौड़कर अपने मित्र का स्वागत किया, उन्हें गले लगाया और उनके चरण धोकर सच्चे मित्रता धर्म का परिचय दिया। उन्होंने आगे बताया कि सुदामा जी द्वारा लाए गए सादा चावल (पोहे) को भगवान ने अत्यंत प्रेमपूर्वक स्वीकार किया और बिना कुछ मांगे ही उनके जीवन की समस्त दरिद्रता को दूर कर दिया। यह प्रसंग सच्ची मित्रता, समर्पण और प्रेम का अनुपम उदाहरण है। कथा के दौरान परीक्षित पार्वती देवी, जयकरण सिंह सेंगर एवं उनके परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। विराम दिवस पर कृष्ण-सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे और पूरा पंडाल भक्ति रस में सराबोर हो गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अजीतमल रजनीश पांडे ने व्यास पीठ का सम्मान कर आचार्य पंडित सागर दास जी महाराज का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
    1
    अजीतमल। अजीतमल क्षेत्र के ग्राम अमावता में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के विराम दिवस पर आचार्य पंडित सागर दास जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा की मार्मिक कथा का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया।
कथा के दौरान उन्होंने बताया कि सुदामा जी अत्यंत निर्धन होने के बावजूद भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट प्रेम और सच्ची मित्रता का भाव रखते थे। जब सुदामा जी द्वारिका पहुंचे, तो भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं दौड़कर अपने मित्र का स्वागत किया, उन्हें गले लगाया और उनके चरण धोकर सच्चे मित्रता धर्म का परिचय दिया।
उन्होंने आगे बताया कि सुदामा जी द्वारा लाए गए सादा चावल (पोहे) को भगवान ने अत्यंत प्रेमपूर्वक स्वीकार किया और बिना कुछ मांगे ही उनके जीवन की समस्त दरिद्रता को दूर कर दिया। यह प्रसंग सच्ची मित्रता, समर्पण और प्रेम का अनुपम उदाहरण है।
कथा के दौरान परीक्षित पार्वती देवी, जयकरण सिंह सेंगर एवं उनके परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। विराम दिवस पर कृष्ण-सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे और पूरा पंडाल भक्ति रस में सराबोर हो गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अजीतमल रजनीश पांडे ने व्यास पीठ का सम्मान कर आचार्य पंडित सागर दास जी महाराज का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शिवपाल यादव ने अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि: संविधान की रक्षा और एकजुट संघर्ष का किया आह्वान जसवंतनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और स्थानीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार दोपहर को डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम नगर के मोहल्ला कोठी कैस्त में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने विभिन्न देशों के संविधानों का अध्ययन कर भारत को एक सशक्त संविधान दिया है, जिसके कारण आज प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने बाबा साहेब के सपनों को साकार करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। यादव ने संविधान की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में एकजुट होकर संघर्ष करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संविधान पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी, और यदि ऐसा होता है तो सभी को सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करना होगा। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा की कथित बेईमानी के कारण समाजवादी पार्टी को कम सीटें मिलीं। राजनीतिक संदर्भ में, शिवपाल सिंह यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का जिक्र किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने वर्तमान सरकार पर विकास के नाम पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार शाक्य, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, सांसद प्रतिनिधि हाजी मो.शमीम, सपा कन्नौज प्रभारी अनिल प्रताप सिंह यादव, जीतेन्द्र मोना यस्दव, सत्यवती यादव, हाजी अहसान पेंटर, राशिद सिद्दीकी, डा. धर्मेंद्र जाटव, मो. जहीर, रामवीर यादव, डीलर शिव प्रकाश, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    1
    शिवपाल यादव ने अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि: संविधान की रक्षा और एकजुट संघर्ष का किया आह्वान
जसवंतनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और स्थानीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार दोपहर को डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम नगर के मोहल्ला कोठी कैस्त में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने विभिन्न देशों के संविधानों का अध्ययन कर भारत को एक सशक्त संविधान दिया है, जिसके कारण आज प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने बाबा साहेब के सपनों को साकार करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
यादव ने संविधान की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में एकजुट होकर संघर्ष करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संविधान पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी, और यदि ऐसा होता है तो सभी को सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करना होगा। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा की कथित बेईमानी के कारण समाजवादी पार्टी को कम सीटें मिलीं।
राजनीतिक संदर्भ में, शिवपाल सिंह यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का जिक्र किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने वर्तमान सरकार पर विकास के नाम पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया।
इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार शाक्य, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता,  विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, सांसद प्रतिनिधि हाजी मो.शमीम, सपा कन्नौज प्रभारी अनिल प्रताप सिंह यादव, जीतेन्द्र मोना यस्दव, सत्यवती यादव, हाजी अहसान पेंटर, राशिद सिद्दीकी, डा. धर्मेंद्र जाटव, मो. जहीर, रामवीर यादव, डीलर शिव प्रकाश, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • किशनी- भारत रत्न,संविधान निर्माण डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर नगर में जोरदार तरीके से शोभायात्रा का आयोजन किया गया।शोभायात्रा में अपार भीड़ जुटी जिसने बाबासाहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मंगलवार सांय नगर के बाईपास पर अम्बेडकर स्थल पर बाबासाहेब के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला गया।बौद्ध गायकों ने बेहतरीन गायन के माध्यम से लोगों को डॉ.अम्बेडकर के दर्शन के बारे में बताया।सांय पांच बजे स्थल से अम्बेडकर शोभायात्रा की शुरुआत हुई।शोभायात्रा का प्राइवेट बस स्टैंड तिराहा,रोडवेज बस स्टैंड,सदर बाजार,गढ़ी,हवेली,रामनगर तिराहा होते हुए अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर समापन हुआ।शोभायात्रा में मौजूद भीड़ ने बाबासाहेब अमर रहे व जय भीम के नारे जमकर लगाए।शोभायात्रा में शामिल भारी संख्या में युवाओं व महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।शोभायात्रा का नगर के एक दर्जन स्थानों पर स्वागत हुआ और जलपान कराया गया।कार्यक्रम में शांति व्यवस्था के लिये थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
    1
    किशनी- भारत रत्न,संविधान निर्माण डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर नगर में जोरदार तरीके से शोभायात्रा का आयोजन किया गया।शोभायात्रा में अपार भीड़ जुटी जिसने बाबासाहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
मंगलवार सांय नगर के बाईपास पर अम्बेडकर स्थल पर बाबासाहेब के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला गया।बौद्ध गायकों ने बेहतरीन गायन के माध्यम से लोगों को डॉ.अम्बेडकर के दर्शन के बारे में बताया।सांय पांच बजे स्थल से अम्बेडकर शोभायात्रा की शुरुआत हुई।शोभायात्रा का प्राइवेट बस स्टैंड तिराहा,रोडवेज बस स्टैंड,सदर बाजार,गढ़ी,हवेली,रामनगर तिराहा होते हुए अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर समापन हुआ।शोभायात्रा में मौजूद भीड़ ने बाबासाहेब अमर रहे व जय भीम के नारे जमकर लगाए।शोभायात्रा में शामिल भारी संख्या में युवाओं व महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।शोभायात्रा का नगर के एक दर्जन स्थानों पर स्वागत हुआ और जलपान कराया गया।कार्यक्रम में शांति व्यवस्था के लिये थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
    user_Rachit pandey journalist
    Rachit pandey journalist
    Media company किशनी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    2
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.