logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हथीन नगरपालिका चेयरपर्सन श्रीमती रेनू लता के पति पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं व बधाई 💐

18 hrs ago
user_माथुर पत्रकार
माथुर पत्रकार
Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
18 hrs ago

हथीन नगरपालिका चेयरपर्सन श्रीमती रेनू लता के पति पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं व बधाई 💐

More news from हरियाणा and nearby areas
  • हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार युवा पीढ़ी को विभाजन के इतिहास से रूबरू कराने के लिए आज पलवल स्थित एडवांस्ड शिक्षण संस्थान में जिला स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन सम्मानजनक रूप से मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने की। कार्यक्रम में विभाजन के बाद जीवित बचे पलवल के महानुभावों और उनके परिजनों को सम्मानपूर्वक कार्यक्रम में आमंत्रित कर सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि विपिन बैंसला, उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर और महानुभाव ओमप्रकाश, प्रकाश चंद आहुजा और बंसीलाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्य अतिथि विपिन बैंसला और उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिला प्रशासन व सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में लगाई गई भव्य एवं आकर्षक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वीओं पलवल मुख्य अतिथि विपिन बैंसला ने जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान विस्थापन, पीड़ा और संघर्ष झेलने वाले लोगों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करना तथा युवा पीढ़ी को इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी त्रासदी थी जिसने लोगों को घर से बेघर कर दिया था। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे आपस में प्यार, प्रेम और भाईचारे के साथ रहें और देश की एकता और अखंडता को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य भावी पीढियों को इतिहास से सीख लेने और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे विभाजन की विभीषिका से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को जानें तथा राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। बाइट : विपिन बैसला जिला अध्यक्ष पलवल भाजपा फाइल नं 5 जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभाजन के बाद जीवित बचे पलवल के उपस्थित महानुभावों ओमप्रकाश, प्रकाश चंद आहुजा और बंसीलाल ने अपने-अपने संस्मरण सुनाए। ओमप्रकाश ने कहा कि उनके परिवार के लिए बड़े दुख की बात थी कि वे विभाजन के दौरान पाकिस्तान से यहां आए। वहां मार-काट चल रही थी, कत्लेआम हुआ वो मंजर याद आता है तो रूह कांप जाती है और रोना आता है। उन्होंने कहा कि मैं हिन्दुस्तानियों का धन्यवादी हूं जिन्होंने हमें अपनाया। प्रकाश चंद आहुजा ने कहा कि मेरा बचपन पाकिस्तान में शुरू हुआ। विभाजन के दौरान मैं केवल 10 वर्ष का था, वहां खून की नदियां बह रही थीं। पूरा मंजर दिल दहला देने वाला था। आज भी वह मंजर याद करके आंखें भर आती हैं। उन्होंने भावुक होकर हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन का कार्यक्रम आयोजित करवाने और उन्हें आमंत्रित करने पर दिल से धन्यवाद किया। बंसीलाल ने अपने संस्मरण सुनाते हुए बताया कि उनका जन्म पाकिस्तान के कोटला सरेमन में हुआ था। वे उस समय साढ़े चार-पांच साल के थे। विभाजन के दौरान वहां लाठियां और तलवारें चल गईं। उस दौरान मेरे पिता जी ने पाकिस्तानियों का डटकर सामना किया। मेरे पिता जी ने मेरी माता और अन्य परिजनों को यह सोचकर स्वयं ही गोली मार दी कि अब हमारा यहां जीवित रहना मुश्किल है। आज भी वह मंजर याद करके आंखें भर आती हैं।
    4
    हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार युवा पीढ़ी को विभाजन के इतिहास से रूबरू कराने के लिए आज पलवल स्थित एडवांस्ड शिक्षण संस्थान में जिला स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन सम्मानजनक रूप से मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने की। कार्यक्रम में विभाजन के बाद जीवित बचे पलवल के महानुभावों और उनके परिजनों को सम्मानपूर्वक कार्यक्रम में आमंत्रित कर सम्मानित भी किया गया।
मुख्य अतिथि विपिन बैंसला, उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर और महानुभाव ओमप्रकाश, प्रकाश चंद आहुजा और बंसीलाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्य अतिथि विपिन बैंसला और उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिला प्रशासन व सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में लगाई गई भव्य एवं आकर्षक प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
वीओं
पलवल मुख्य अतिथि विपिन बैंसला ने जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान विस्थापन, पीड़ा और संघर्ष झेलने वाले लोगों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करना तथा युवा पीढ़ी को इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी त्रासदी थी जिसने लोगों को घर से बेघर कर दिया था। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे आपस में प्यार, प्रेम और भाईचारे के साथ रहें और देश की एकता और अखंडता को मजबूत करें।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य भावी पीढियों को इतिहास से सीख लेने और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे विभाजन की विभीषिका से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को जानें तथा राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
बाइट : विपिन बैसला जिला अध्यक्ष पलवल भाजपा फाइल नं 5
जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभाजन के बाद जीवित बचे पलवल के उपस्थित महानुभावों ओमप्रकाश, प्रकाश चंद आहुजा और बंसीलाल ने अपने-अपने संस्मरण सुनाए। ओमप्रकाश ने कहा कि उनके परिवार के लिए बड़े दुख की बात थी कि वे विभाजन के दौरान पाकिस्तान से यहां आए। वहां मार-काट चल रही थी, कत्लेआम हुआ वो मंजर याद आता है तो रूह कांप जाती है और रोना आता है। उन्होंने कहा कि मैं हिन्दुस्तानियों का धन्यवादी हूं जिन्होंने हमें अपनाया।
प्रकाश चंद आहुजा ने कहा कि मेरा बचपन पाकिस्तान में शुरू हुआ। विभाजन के दौरान मैं केवल 10 वर्ष का था, वहां खून की नदियां बह रही थीं। पूरा मंजर दिल दहला देने वाला था। आज भी वह मंजर याद करके आंखें भर आती हैं। उन्होंने भावुक होकर हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन का कार्यक्रम आयोजित करवाने और उन्हें आमंत्रित करने पर दिल से धन्यवाद किया।
बंसीलाल ने अपने संस्मरण सुनाते हुए बताया कि उनका जन्म पाकिस्तान के कोटला सरेमन में हुआ था। वे उस समय साढ़े चार-पांच साल के थे। विभाजन के दौरान वहां लाठियां और तलवारें चल गईं। उस दौरान मेरे पिता जी ने पाकिस्तानियों का डटकर सामना किया। मेरे पिता जी ने मेरी माता और अन्य परिजनों को यह सोचकर स्वयं ही गोली मार दी कि अब हमारा यहां जीवित रहना मुश्किल है। आज भी वह मंजर याद करके आंखें भर आती हैं।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • पलवल के गांव राजोलका के श्री हवा सिंह नाथ ने पलवल का मान बढ़ाया। आज उनको राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया। श्री हवा सिंह नाथ ने हरियाणा लोक संगीत 2024 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सुशोभित किया। यह पलवल के गर्व और गौरव की बात है हवा सिंह जी बीन संगीत में माहिर है।
    3
    पलवल के गांव राजोलका के श्री हवा सिंह नाथ ने पलवल का मान बढ़ाया। आज उनको राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया।
श्री हवा सिंह नाथ ने हरियाणा लोक संगीत 2024 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सुशोभित किया। यह पलवल के गर्व और गौरव की बात है हवा सिंह जी बीन संगीत  में माहिर है।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    19 hrs ago
  • पलवल में आज कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन अंबेडकर पार्क से किथवादी चौक होते हुए रहा
    1
    पलवल में आज कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन अंबेडकर पार्क से किथवादी चौक होते हुए रहा
    user_खबरदार पलवल
    खबरदार पलवल
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    19 hrs ago
  • टप्पेबाजी करके नकली सोना दिखाकर उसे बेचने वाली गिरोह की एक महिला सहित पाँच अभियुक्त गिरफ्तार टप्पेबाजी करके नकली सोना दिखाकर उसे बेचने वाली गिरोह की एक महिला सहित पाँच अभियुक्त गिरफ्तार पाँच किलो वजन के पीली धातु के दो मोतियों के गुच्छे, तीन किलो वजन के पीली धातु के सिक्के, तीन लाख रुपये सहित अन्य सामान बरामद ग्रेटर नोएडा संवाददाता,थाना बिसरख पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व लोकल इन्टेलीजेन्स के माध्यम से टप्पेबाजी करके नकली सोना दिखाकर उसे बेचने वाली गिरोह की एक महिला सहित पाँच अभियुक्तों किशोर राय पुत्र सेवा राम, विशाल राय पुत्र धर्मा, संजू राय पुत्र भाल चन्द्र,सेवा राम राय पुत्र हीरा लाल,मीना पत्नी सेवा राम निवासीगण जैन नगर थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद वर्तमान पता युसुफपुर चक शाहबेरी थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर को नेफोवा छट घाट की ग्रीन बेल्ट से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने पीली धातु के दो मोतियों के गुच्छे (वजन 5 किलो 224 ग्राम), पीली धातु के सिक्के (वजन 3 किलो 338 ग्राम),तीन लाख रुपये नगद, 10 मोबाइल फोन कीपैड विभिन्न कम्पनियो के,9 बैट्री (कीपैड मोबाइल), 6 स्मार्ट फोन और एक चाकू बरामद किया है।गौरतलब है कि वादी मुकदमा द्वारा थाना बिसरख पर तहरीर देकर सूचना दी गई कि दिनांक 10 जुलाई 2026 को उनकी माता फ्यूजन होम्स सोसाइटी की मार्केट में गयी थी। तभी उनके पास एक व्यक्ति आकर बैठ गया इसके पश्चचात दूसरा व्यक्ति भी वही आकर बैठ जाता है तथा दूसरा व्यक्ति बताने लगा कि उसके मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया है। वह उसके घर से पैसे लेकर आया है जो उसके पास बैग में है। इस पर वादी मुकदमा की माता जी के पास बैठे व्यक्ति ने कहा की हम लोगो को इसकी मदद करनी चाहिए तथा हम दोनो इसके पैसे आपस में बांट लेगें। मैं अपनी सोने के अंगूठी इसको दे रहा हूँ आप भी अपने ज्वलरी दे दीजिए। इस पर वादी मुकदमा की माता जी द्वारा अपनी गले की चैन तथा कान के कुण्डल उस व्यक्ति को दे दिए गये तथा उक्त दोनो व्यक्ति वादी मुकदमा की माता जी को गुमराह कर मौके से फरार हो गये। इस घटना के सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना बिसरख पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।घटना के अनावरण के पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया था। मुख्य अभियुक्त किशोर राय और अन्य अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हम लोग मिलकर व्यक्ति/आमजन को फंसाकर पहले उसे थोड़ा सा असली सोना दिखाते हैं और उससे कहते हैं पहले इसे चैक करा लो असली है या नकली है। जब सामने वाले व्यक्ति को भरोसा हो जाता है कि सोना असली है फिर हम उसे बेवकूफ बनाकर नकली सोना बेच देते हैं और पैसे लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं। इसी तरह हम अपने पास अधिक पैसा होने की कहकर सामने वाले व्यक्ति/आमजन से झांसे में लेकर सोना खरीद लेते हैं और उसके बदले कागजों की गड्डी के ऊपर नीचे असली नोट लगाकर उसे दे देते हैं।
    3
    टप्पेबाजी करके नकली सोना दिखाकर उसे बेचने वाली गिरोह की एक महिला सहित पाँच अभियुक्त गिरफ्तार 
टप्पेबाजी करके नकली सोना दिखाकर उसे बेचने वाली गिरोह की एक महिला सहित पाँच अभियुक्त गिरफ्तार 
पाँच किलो वजन के पीली धातु के दो मोतियों के गुच्छे, तीन किलो वजन के पीली धातु के सिक्के, तीन लाख रुपये सहित अन्य सामान बरामद
ग्रेटर नोएडा संवाददाता,थाना बिसरख पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व लोकल इन्टेलीजेन्स के माध्यम से टप्पेबाजी करके नकली सोना दिखाकर उसे बेचने वाली गिरोह की एक महिला सहित पाँच अभियुक्तों किशोर राय पुत्र सेवा राम, विशाल राय पुत्र धर्मा, संजू राय पुत्र भाल चन्द्र,सेवा राम राय पुत्र हीरा लाल,मीना पत्नी सेवा राम निवासीगण जैन नगर थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद वर्तमान पता युसुफपुर चक शाहबेरी थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर को नेफोवा छट घाट की ग्रीन बेल्ट से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने पीली धातु के दो मोतियों के गुच्छे (वजन 5 किलो 224 ग्राम), पीली धातु के सिक्के (वजन 3 किलो 338 ग्राम),तीन लाख रुपये नगद, 10 मोबाइल फोन कीपैड विभिन्न कम्पनियो के,9 बैट्री (कीपैड मोबाइल), 6 स्मार्ट फोन और एक चाकू बरामद किया है।गौरतलब है कि वादी मुकदमा द्वारा थाना बिसरख पर तहरीर देकर सूचना दी गई कि दिनांक 10 जुलाई 2026 को उनकी माता फ्यूजन होम्स सोसाइटी की मार्केट में गयी थी। तभी उनके पास एक व्यक्ति आकर बैठ गया इसके पश्चचात दूसरा व्यक्ति भी वही आकर बैठ जाता है तथा दूसरा व्यक्ति बताने लगा कि उसके मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया है। वह उसके घर से पैसे लेकर आया है जो उसके पास बैग में है। इस पर वादी मुकदमा की माता जी के पास बैठे व्यक्ति ने कहा की हम लोगो को इसकी मदद करनी चाहिए तथा हम दोनो इसके पैसे आपस में बांट लेगें। मैं अपनी सोने के अंगूठी इसको दे रहा हूँ आप भी अपने ज्वलरी दे दीजिए। इस पर वादी मुकदमा की माता जी द्वारा अपनी गले की चैन तथा कान के कुण्डल उस व्यक्ति को दे दिए गये तथा उक्त दोनो व्यक्ति वादी मुकदमा की माता जी को गुमराह कर मौके से फरार हो गये। इस घटना के सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना बिसरख पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।घटना के अनावरण के पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया था। मुख्य अभियुक्त किशोर राय और अन्य अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हम लोग मिलकर व्यक्ति/आमजन को फंसाकर पहले उसे थोड़ा सा असली सोना दिखाते हैं और उससे कहते हैं पहले इसे चैक करा लो असली है या नकली है। जब सामने वाले व्यक्ति को भरोसा हो जाता है कि सोना असली है फिर हम उसे बेवकूफ बनाकर नकली सोना बेच देते हैं और पैसे लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं। इसी तरह हम अपने पास अधिक पैसा होने की कहकर सामने वाले व्यक्ति/आमजन से झांसे में लेकर सोना खरीद लेते हैं और उसके बदले कागजों की गड्डी के ऊपर नीचे असली नोट लगाकर उसे दे देते हैं।
    user_S k sharma
    S k sharma
    Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • किशनगढ बास पंचायत समिति में विधायक दीपचन्द खैरिया व प्रधान बीपी सुमन ने स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया
    1
    किशनगढ बास पंचायत समिति में विधायक दीपचन्द खैरिया व प्रधान बीपी सुमन ने स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • "ऑपरेशन ट्रेकडाउन"अंतर्गत पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,हथीन थाना पुलिस व एसटीएफ गुरुग्राम के जॉइंट ऑपरेशन में पुलिस ने डकैती मामले में एक लाख 5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, 3दिन के रिमांड पर लिया *आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा के विभिन्न थानों में डकैती,लूट जैसे संगीन अपराधों के तहत 4 मामले हैं दर्ज।* पलवल पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में ऑपरेशन ट्रेकडाउन"अंतर्गत अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हथीन थाना पुलिस और एसटीएफ गुरुग्राम की संयुक्त टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे एक लाख 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मुख्य आरोपी धारा सिंह निवासी रायपुर बांगर थाना नौझील जिला मथुरा (यूपी), हाल निवासी जुई जिला भिवानी (हरियाणा) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए हथीन थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि दिनांक 23 अप्रैल 2026 को वार्ड नंबर 10, खरिया मोहल्ला, हथीन निवासी सन्नी के घर में रात के समय 8-10 हथियारबंद बदमाशों ने जबरन घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया था और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए थे। इस वारदात के संदर्भ में थाना हथीन में मुकदमा नंबर 122/26 बीएनएस व आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी। इस मामले में थाना अंतर्गत चौकी शहर हथीन प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पूर्व में ही इस वारदात में शामिल 3 मुख्य क्रिमिनलों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुभाष निवासी संग्रामपुर रोड कस्बा, थाना खैर, जनपद अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश),नरेश निवासी रायपुर बांगर, नौझील (उत्तर प्रदेश) हाल असावटी, थाना गदपुरी, जिला पलवल, 5 हजार रुपए का इनामी अरविन्द तथा एक लाख 5 हजार रुपए का इनामी शंकर पहलवान पुत्र बसन्त, निवासी मैना, थाना लम्बी, तहसील मलोट, जिला श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब के रूप में हुई थी। जिनसे वारदात में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल, डंडा व लूटी गई रकम में से हिस्सा बरामद किया जा चुका है। दिनांक 13 अगस्त 2026 को आरोपी धारा सिंह को नियमानुसार साक्ष्य जुटाकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी धारा सिंह की क्रिमिनल हिस्ट्री संगीन अपराधों से भरी है, जिसके रिकॉर्ड और इनामी राशि का विवरण इस प्रकार है: 1. मुकदमा नंबर 122/2026 धारा 127(2), 310(2), 351(2) बीएनएस व 25 आर्म्स एक्ट, थाना हथीन, पलवल। इस मामले में आरोपी की संलिप्तता और फरारी को देखते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में डकैती,लूट जैसे संगीन अपराधों के तहत 3 मामले दर्ज हैं, जिनमें एक डकैती मामले में ₹100000 का ईनाम घोषित है। आरोपी धारा सिंह को माननीय अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में लूटी गई शेष राशि, सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए जाएंगे तथा अन्य सह-आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि जिला पलवल में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को सहन नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    1
    "ऑपरेशन ट्रेकडाउन"अंतर्गत पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,हथीन थाना पुलिस व एसटीएफ गुरुग्राम के जॉइंट ऑपरेशन में पुलिस ने डकैती मामले में एक लाख 5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, 3दिन के रिमांड पर लिया
*आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा के विभिन्न थानों में डकैती,लूट जैसे संगीन अपराधों के तहत 4 मामले हैं दर्ज।*
पलवल पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में ऑपरेशन ट्रेकडाउन"अंतर्गत अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हथीन थाना पुलिस और एसटीएफ गुरुग्राम की संयुक्त टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे एक लाख 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी  मुख्य आरोपी धारा सिंह निवासी रायपुर बांगर थाना नौझील जिला मथुरा (यूपी), हाल निवासी जुई जिला भिवानी (हरियाणा) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए हथीन थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि दिनांक 23 अप्रैल 2026 को वार्ड नंबर 10, खरिया मोहल्ला, हथीन निवासी सन्नी के घर में रात के समय 8-10 हथियारबंद बदमाशों ने जबरन घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया था और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए थे। इस वारदात के संदर्भ में थाना हथीन में मुकदमा नंबर 122/26 बीएनएस व आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी।
इस मामले में थाना अंतर्गत चौकी शहर हथीन प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पूर्व में ही इस वारदात में शामिल 3 मुख्य क्रिमिनलों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुभाष निवासी संग्रामपुर रोड कस्बा, थाना खैर, जनपद अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश),नरेश  निवासी रायपुर बांगर, नौझील (उत्तर प्रदेश) हाल असावटी, थाना गदपुरी, जिला पलवल, 5 हजार रुपए का इनामी अरविन्द तथा एक लाख 5 हजार रुपए का इनामी शंकर पहलवान पुत्र बसन्त, निवासी मैना, थाना लम्बी, तहसील मलोट, जिला श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब के रूप में हुई थी। जिनसे वारदात में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल, डंडा व लूटी गई रकम में से हिस्सा बरामद किया जा चुका है।
दिनांक 13 अगस्त 2026 को आरोपी धारा सिंह को नियमानुसार साक्ष्य जुटाकर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी धारा सिंह की क्रिमिनल हिस्ट्री संगीन अपराधों से भरी है, जिसके रिकॉर्ड और इनामी राशि का विवरण इस प्रकार है:
1. मुकदमा नंबर 122/2026 धारा 127(2), 310(2), 351(2) बीएनएस व 25 आर्म्स एक्ट, थाना हथीन, पलवल। इस मामले में आरोपी की संलिप्तता और फरारी को देखते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।
इसके अलावा आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में डकैती,लूट जैसे संगीन अपराधों के तहत 3 मामले दर्ज हैं, जिनमें एक डकैती मामले में ₹100000 का ईनाम घोषित है।
आरोपी धारा सिंह को माननीय अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में लूटी गई शेष राशि, सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए जाएंगे तथा अन्य सह-आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि जिला पलवल में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को सहन नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    21 hrs ago
  • पटियाला के घुम्मन नगर में एक दंपति पर पिटबुल प्रजाति के कुत्तों ने किया आक्रामक हमला। एक दंपति किराए के मकान देखने के लिए गये थे। वहां अचानक एक पिटबुल ने जानलेवा हमला पहले महिला पर किया ज़ख़्मी कर दिया सके बाद उसके पति को भी जख्मी कर दिया पड़ोसी ने आकर बचाया । दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा । इसलिए पालतू जानवरों से सावधान रहे।
    1
    पटियाला के घुम्मन नगर में एक दंपति पर पिटबुल प्रजाति के कुत्तों ने किया आक्रामक हमला।
एक दंपति किराए के मकान देखने के लिए गये थे। वहां अचानक एक पिटबुल ने जानलेवा हमला पहले महिला पर किया ज़ख़्मी कर दिया सके बाद उसके पति को भी जख्मी कर दिया  पड़ोसी ने आकर बचाया । दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा । इसलिए पालतू जानवरों से सावधान रहे।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • जिला प्रशासन द्वारा विभाजन के बाद जीवित बचे महानुभावों को कार्यक्रम में ससम्मान आमंत्रित कर किया गया सम्मानित विभाजन विभीषिका स्मृति से संबंधित प्रदर्शनी में दुर्लभ छायाचित्रों, दस्तावेजों एवं ऐतिहासिक तथ्यों को किया गया प्रदर्शित पलवल हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार युवा पीढ़ी को विभाजन के इतिहास से रूबरू कराने के लिए शुक्रवार को पलवल स्थित एडवांस्ड शिक्षण संस्थान में जिला स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन सम्मानजनक रूप से मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने की। कार्यक्रम में विभाजन के बाद जीवित बचे पलवल के महानुभावों और उनके परिजनों को सम्मानपूर्वक कार्यक्रम में आमंत्रित कर सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि विपिन बैंसला, उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर और महानुभाव ओमप्रकाश, प्रकाश चंद आहुजा और बंसीलाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्य अतिथि विपिन बैंसला और उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिला प्रशासन व सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में लगाई गई भव्य एवं आकर्षक प्रदर्शनी का अवलोकन किया मुख्य अतिथि विपिन बैंसला ने जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान विस्थापन, पीड़ा और संघर्ष झेलने वाले लोगों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करना तथा युवा पीढ़ी को इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी त्रासदी थी जिसने लोगों को घर से बेघर कर दिया था। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे आपस में प्यार, प्रेम और भाईचारे के साथ रहें और देश की एकता और अखंडता को मजबूत करें। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कार्यक्रम में उपस्थित विभाजन के बाद  जीवित बचे पलवल के महानुभावों को नमन करते हुए कहा कि विभाजन की त्रासदी केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि लोगों के जीवन से जुड़ी संवेदनाओं, संघर्ष और साहस की गाथा है। हमें उन लोगों के त्याग, धैर्य और साहस को सदैव स्मरण रखना चाहिए, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया। ऐसे आयोजन राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उपायुक्त ने कहा कि भारत सरकार के आह्वान पर प्रतिवर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाता है और विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले तथा विस्थापन का दर्द झेलने वाले लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य भावी पीढिय़ों को इतिहास से सीख लेने और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे विभाजन की विभीषिका से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को जानें तथा राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जितेंद्र कुमार ने कहा कि हम सभी को आपस में मिलजुलकर रहना चाहिए ताकि ऐसी त्रासदी हमें फिर से न देखनी पड़े। उन्होंने कहा कि इतिहास से सीख लेकर वर्तमान और भावी पीढ़ी को देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए निरंतर प्रेरित होना चाहिए। उन्होंने सभी का कार्यक्रम में पहुंचने पर अभिनंदन करते हुए धन्यवाद किया।
    1
    जिला प्रशासन द्वारा विभाजन के बाद जीवित बचे महानुभावों को कार्यक्रम में ससम्मान आमंत्रित कर किया गया सम्मानित विभाजन विभीषिका स्मृति से संबंधित प्रदर्शनी में दुर्लभ छायाचित्रों, दस्तावेजों एवं ऐतिहासिक तथ्यों को किया गया प्रदर्शित

पलवल हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार युवा पीढ़ी को विभाजन के इतिहास से रूबरू कराने के लिए शुक्रवार को पलवल स्थित एडवांस्ड शिक्षण संस्थान में जिला स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन सम्मानजनक रूप से मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने की। कार्यक्रम में विभाजन के बाद जीवित बचे पलवल के महानुभावों और उनके परिजनों को सम्मानपूर्वक कार्यक्रम में आमंत्रित कर सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि विपिन बैंसला, उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर और महानुभाव ओमप्रकाश, प्रकाश चंद आहुजा और बंसीलाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्य अतिथि विपिन बैंसला और उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिला प्रशासन व सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में लगाई गई भव्य एवं आकर्षक प्रदर्शनी का अवलोकन किया मुख्य अतिथि विपिन बैंसला ने जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान विस्थापन, पीड़ा और संघर्ष झेलने वाले लोगों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करना तथा युवा पीढ़ी को इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी त्रासदी थी जिसने लोगों को घर से बेघर कर दिया था। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे आपस में प्यार, प्रेम और भाईचारे के साथ रहें और देश की एकता और अखंडता को मजबूत करें।
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कार्यक्रम में उपस्थित विभाजन के बाद  जीवित बचे पलवल के महानुभावों को नमन करते हुए कहा कि विभाजन की त्रासदी केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि लोगों के जीवन से जुड़ी संवेदनाओं, संघर्ष और साहस की गाथा है। हमें उन लोगों के त्याग, धैर्य और साहस को सदैव स्मरण रखना चाहिए, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया। ऐसे आयोजन राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उपायुक्त ने कहा कि भारत सरकार के आह्वान पर प्रतिवर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाता है और विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले तथा विस्थापन का दर्द झेलने वाले लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य भावी पीढिय़ों को इतिहास से सीख लेने और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे विभाजन की विभीषिका से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को जानें तथा राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जितेंद्र कुमार ने कहा कि हम सभी को आपस में मिलजुलकर रहना चाहिए ताकि ऐसी त्रासदी हमें फिर से न देखनी पड़े। उन्होंने कहा कि इतिहास से सीख लेकर वर्तमान और भावी पीढ़ी को देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए निरंतर प्रेरित होना चाहिए। उन्होंने सभी का कार्यक्रम में पहुंचने पर अभिनंदन करते हुए धन्यवाद किया।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    21 hrs ago
  • कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के साथ मारपीट का आरोप, स्थानीय लोगों पर लगे गंभीर आरोप मथुरा जनपद के नौझील क्षेत्र मे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं मथुरा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मुकेश धनगर के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि नौझील क्षेत्र में किसी मामले को लेकर हुए विवाद के दौरान मुकेश धनगर के साथ कुछ स्थानीय लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई।आरोप है कि विवाद के दौरान मुकेश धनगर के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लग गई।फिलहाल मारपीट के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी और विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं।पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो पाएगी।
    1
    कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के साथ मारपीट का आरोप, स्थानीय लोगों पर लगे गंभीर आरोप
मथुरा जनपद के नौझील क्षेत्र मे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं मथुरा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मुकेश धनगर के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि नौझील क्षेत्र में किसी मामले को लेकर हुए विवाद के दौरान मुकेश धनगर के साथ कुछ स्थानीय लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई।आरोप है कि विवाद के दौरान मुकेश धनगर के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लग गई।फिलहाल मारपीट के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी और विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं।पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो पाएगी।
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.