"ऑपरेशन ट्रेकडाउन"अंतर्गत पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,हथीन थाना पुलिस व एसटीएफ गुरुग्राम के जॉइंट ऑपरेशन में पुलिस ने डकैती मामले में एक लाख 5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, 3दिन के रिमांड पर लिया *आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा के विभिन्न थानों में डकैती,लूट जैसे संगीन अपराधों के तहत 4 मामले हैं दर्ज।* पलवल पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में ऑपरेशन ट्रेकडाउन"अंतर्गत अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हथीन थाना पुलिस और एसटीएफ गुरुग्राम की संयुक्त टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे एक लाख 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मुख्य आरोपी धारा सिंह निवासी रायपुर बांगर थाना नौझील जिला मथुरा (यूपी), हाल निवासी जुई जिला भिवानी (हरियाणा) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए हथीन थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि दिनांक 23 अप्रैल 2026 को वार्ड नंबर 10, खरिया मोहल्ला, हथीन निवासी सन्नी के घर में रात के समय 8-10 हथियारबंद बदमाशों ने जबरन घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया था और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए थे। इस वारदात के संदर्भ में थाना हथीन में मुकदमा नंबर 122/26 बीएनएस व आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी। इस मामले में थाना अंतर्गत चौकी शहर हथीन प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पूर्व में ही इस वारदात में शामिल 3 मुख्य क्रिमिनलों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुभाष निवासी संग्रामपुर रोड कस्बा, थाना खैर, जनपद अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश),नरेश निवासी रायपुर बांगर, नौझील (उत्तर प्रदेश) हाल असावटी, थाना गदपुरी, जिला पलवल, 5 हजार रुपए का इनामी अरविन्द तथा एक लाख 5 हजार रुपए का इनामी शंकर पहलवान पुत्र बसन्त, निवासी मैना, थाना लम्बी, तहसील मलोट, जिला श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब के रूप में हुई थी। जिनसे वारदात में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल, डंडा व लूटी गई रकम में से हिस्सा बरामद किया जा चुका है। दिनांक 13 अगस्त 2026 को आरोपी धारा सिंह को नियमानुसार साक्ष्य जुटाकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी धारा सिंह की क्रिमिनल हिस्ट्री संगीन अपराधों से भरी है, जिसके रिकॉर्ड और इनामी राशि का विवरण इस प्रकार है: 1. मुकदमा नंबर 122/2026 धारा 127(2), 310(2), 351(2) बीएनएस व 25 आर्म्स एक्ट, थाना हथीन, पलवल। इस मामले में आरोपी की संलिप्तता और फरारी को देखते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में डकैती,लूट जैसे संगीन अपराधों के तहत 3 मामले दर्ज हैं, जिनमें एक डकैती मामले में ₹100000 का ईनाम घोषित है। आरोपी धारा सिंह को माननीय अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में लूटी गई शेष राशि, सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए जाएंगे तथा अन्य सह-आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि जिला पलवल में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को सहन नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

- 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में हथीन के विधायक चौधरी मोहम्मद इसराईल परेड का निरीक्षण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह का अभिवादन करते हुए1
- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने आज पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने लोगों को संबोधित करते हुए 80 वें स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज के पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि इन सेनानियों के त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली। महात्मा गांधी सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और तेजस्वी नेतृत्व ने अंतत: 1947 में देश को अंग्रेजी शासन से मुक्ति दिलाई। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ से अधिक भारतीयों ने विविधता में एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के प्रति अपनी अटूट आस्था के बल पर भारत को विश्व के सबसे बड़े और सशक्त लोकतंत्र के रूप में स्थापित किया है। यह हमारी आठ दशकों की लोकतांत्रिक यात्रा है जिसने इस भारत देश को एक सशक्त, मजबूत, लोकतांत्रिक देश के रुप में स्थापित किया है। हमारे संविधान निर्माताओं ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के जिन मूल्यों पर लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी थी, वह नींव समय के साथ और मजबूत हुई है।उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हमारे वीर सैनिकों को विशेष रूप से नमन करता हूं। विपरीत परिस्थितियों में भी वे तिरंगे की आन, बान और शान को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हमारी सरकार ने शहीदों के परिवारों के सम्मान और कल्याण को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी जा रही है। पिछले लगभग 12 वर्षों में लगभग सवा चार सौ शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। यह केवल सरकारी सहायता नहीं, बल्कि राष्ट्र की ओर से अपने वीर सपूतों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है। हरियाणा की धरती वीरता, त्याग और देशभक्ति की धरती है। इतिहास के पन्ने इस बात के साक्षी हैं कि 10 मई 1857 को अंबाला से उठी स्वतंत्रता आंदोलन की चिंगारी ने पूरे देश में आजादी की अलख जगाई थी। उस संघर्ष ने अंग्रेजी शासन की नींव को चुनौती दी और देशवासियों के मन में स्वतंत्रता की लौ को प्रज्वलित किया। इस गौरवपूर्ण इतिहास को आने वाली पीढय़िों तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा अंबाला छावनी में स्थापित किया जा रहा भव्य शहीदी स्मारक अब निर्माण के अंतिम चरण में है।यह स्मारक हमारे वीरों के त्याग, संघर्ष और देशभक्ति का स्थायी प्रतीक बनेगा। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल जिले में पिछले समय के दौरान विकास और सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति मिली है। जिले में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थान के माध्यम से युवाओं को आधुनिक कौशल एवं रोजगारपरक शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया गया है। वहीं, करोड़ों रुपए की लागत से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम को खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने के साथ-साथ खेल सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पलवल शहर की सुंदरता और पहचान को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए आगरा चौक का सौंदर्यीकरण, भगवान श्री कृष्ण एवं अर्जुन की विशालकाय प्रतिमाओं की स्थापना, क्लॉक टावर का विकास तथा शहर में तिरंगा लाइटों की व्यवस्था जैसे कार्य किए गए हैं। इसके साथ ही ओवर ब्रिज के सौंदर्यीकरण से शहर के प्रमुख मार्गों का स्वरूप और अधिक आकर्षक हुआ है। महाराणा प्रताप चौक का निर्माण भी शहर के प्रमुख विकास कार्यों में शामिल है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल नर्सरी एवं अन्य खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि पलवल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें। ये सभी परियोजनाएं पलवल को आधुनिक, सुंदर, विकसित और बेहतर नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में आगे बढ़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। आने वाले समय में भी पलवल जिले में विकास कार्यों को नई गति देते हुए आधारभूत सुविधाओं, शिक्षा, कौशल विकास, खेल और शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। तिरंगा यात्रा के दौरान देश-दुनिया ने पलवल की जनता के उत्साह, जोश और देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखा। पलवल वासियों ने जिस जुनून और एकजुटता के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया, वह अपने आप में ऐतिहासिक रहा। हर हाथ में तिरंगा और हर दिल में राष्ट्रभक्ति की भावना दिखाई दी। इस अभूतपूर्व आयोजन ने पलवल का नाम देश और दुनिया में गौरवान्वित किया तथा विश्व रिकॉर्ड बनाकर जिले की नई पहचान कायम की। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, एकता और गौरव का ऐसा संदेश था, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पलवल में रिकॉर्ड तोड विकास कार्य करवाए गए हैं। इन विकास कार्यों में पलवल के गांव दूधौला में करोड़ों रुपए की लागत से शुरू की गई श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। जिसकी कीर्ति पूरे देश में प्रख्यात हो रही है। इसके अलावा पलवल को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर जाम से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से करोड़ों रुपए की लागत से बनाया गया एलिवेटेड पुल भी विकास की धारा में शामिल है। एलिवेटिड पुल के बनने से पलवल को ट्रफिक जाम से निजात मिली है। इसी प्रकार पलवल को स्वच्छ और सुंदर बनाने की मुहिम के तहत शहर की कॉलोनियों, गांवों के रास्तों का निर्माण करवाया गया है। ग्रामीण आंचल में योगशालाएं और खेल स्टेडियम बनाकर देश के भविष्य को नशा से दूर रखने और खेलों से जोडक़र उनकी प्रतिभा को निखारने की दिशा में सशक्त कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढावा देने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने बेटी बचाओं-बेटी पढाओं को साकार करने के मद्देनजर गांवों में राजकीय महाविद्यालय खोले जा रहे हैं। करोड़ों रुपए की लागत से हथीन के गांव स्वामीका, मंडकोला, बडौली में राजकीय महाविद्यालय खोले गए हैं तथा गांव भैंडोली में राजकीय महाविद्यालय के भवन का निर्माण प्रगति पर है। आज ही के दिन 15 अगस्त को प्रदेश में पलवल जिला के रूप में घोषित हुआ था, जिसके उपरांत पलवल लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। पलवल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम का निर्माण भी करवाया जाएगा। पेलक में घोषित मेडिकल कॉलेज भी स्थापित किया जाएगा , जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती व विस्तार मिलेगा। जल्द ही पलवल को मेट्रो की भी विशेष सौगात मिलेगी। खेलों के क्षेत्र में भी हरियाणा ने देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। हमारे खिलाडय़िों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा से प्रदेश का नाम रोशन किया है। सरकार ने खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, खिलाडय़िों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और प्रतिभावान युवाओं को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया है। हाल ही में संपन्न ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीते। इनमें हरियाणा के खिलाडय़िों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। हरियाणा के खिलाडय़िों ने 10 पदक जीते, जिनमें 7 स्वर्ण पदक शामिल हैं। प्रदेश की बेटियों ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा का गौरव और बढ़ाया है।4
- आज कैसा वक्त आ गया जो माँ बाप को अपनी लड़कियों से डरना पड़ता है। कानून व्यवस्था में उनको अपनी ही बेटी मां बाप को दुश्मन का दर्जा दिलवा देती है जिन्होंने अपनी ही कोख से ही पाला हो। यह 18 साल की उम्र का पड़ाव है सबके साथ नहीं होता। कुछ बेटियां 18 वर्ष की होने के बाद अपना फैसला लेना चाहती है। शादी अपनी मर्जी से करती है और कहती है कि मुझे अपने मां बाप से खतरा है और लड़के को भी कुछ होता हे तो उसके भी जिम्मेदार मां बाप है ।1
- AIM तेराकी स्पोर्ट्स अकैडमी के स्पोर्ट्स बॉय एंड गर्ल्स ने जल में लहराया तिरंगा1
- विधायक मोहम्मद इलियास ने 15 अगस्त के मौके पर फहराया तिरंगा झंडा अनाज मंडी पुनहाना विधायक मोहम्मद इलियास ने 15 अगस्त के मौके पर फहराया तिरंगा झंडा अनाज मंडी पुनहाना #highlight #highlightseveryone #highlightseveryonefollowers1
- आज 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देश सभी युवाओं को मान-स्वाभिमान-सम्मान से जिने का संकल्प लेना चाहिए। मास्टर श्यौराज1
- Post by Praveen Kumar1
- हथीन नगरपालिका चेयरपर्सन श्रीमती रेनू लता के पति पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं व बधाई 💐1