logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने आज पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने लोगों को संबोधित करते हुए 80 वें स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज के पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि इन सेनानियों के त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली। महात्मा गांधी सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और तेजस्वी नेतृत्व ने अंतत: 1947 में देश को अंग्रेजी शासन से मुक्ति दिलाई। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ से अधिक भारतीयों ने विविधता में एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के प्रति अपनी अटूट आस्था के बल पर भारत को विश्व के सबसे बड़े और सशक्त लोकतंत्र के रूप में स्थापित किया है। यह हमारी आठ दशकों की लोकतांत्रिक यात्रा है जिसने इस भारत देश को एक सशक्त, मजबूत, लोकतांत्रिक देश के रुप में स्थापित किया है। हमारे संविधान निर्माताओं ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के जिन मूल्यों पर लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी थी, वह नींव समय के साथ और मजबूत हुई है।उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हमारे वीर सैनिकों को विशेष रूप से नमन करता हूं। विपरीत परिस्थितियों में भी वे तिरंगे की आन, बान और शान को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हमारी सरकार ने शहीदों के परिवारों के सम्मान और कल्याण को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी जा रही है। पिछले लगभग 12 वर्षों में लगभग सवा चार सौ शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। यह केवल सरकारी सहायता नहीं, बल्कि राष्ट्र की ओर से अपने वीर सपूतों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है। हरियाणा की धरती वीरता, त्याग और देशभक्ति की धरती है। इतिहास के पन्ने इस बात के साक्षी हैं कि 10 मई 1857 को अंबाला से उठी स्वतंत्रता आंदोलन की चिंगारी ने पूरे देश में आजादी की अलख जगाई थी। उस संघर्ष ने अंग्रेजी शासन की नींव को चुनौती दी और देशवासियों के मन में स्वतंत्रता की लौ को प्रज्वलित किया। इस गौरवपूर्ण इतिहास को आने वाली पीढय़िों तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा अंबाला छावनी में स्थापित किया जा रहा भव्य शहीदी स्मारक अब निर्माण के अंतिम चरण में है।यह स्मारक हमारे वीरों के त्याग, संघर्ष और देशभक्ति का स्थायी प्रतीक बनेगा। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल जिले में पिछले समय के दौरान विकास और सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति मिली है। जिले में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थान के माध्यम से युवाओं को आधुनिक कौशल एवं रोजगारपरक शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया गया है। वहीं, करोड़ों रुपए की लागत से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम को खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने के साथ-साथ खेल सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पलवल शहर की सुंदरता और पहचान को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए आगरा चौक का सौंदर्यीकरण, भगवान श्री कृष्ण एवं अर्जुन की विशालकाय प्रतिमाओं की स्थापना, क्लॉक टावर का विकास तथा शहर में तिरंगा लाइटों की व्यवस्था जैसे कार्य किए गए हैं। इसके साथ ही ओवर ब्रिज के सौंदर्यीकरण से शहर के प्रमुख मार्गों का स्वरूप और अधिक आकर्षक हुआ है। महाराणा प्रताप चौक का निर्माण भी शहर के प्रमुख विकास कार्यों में शामिल है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल नर्सरी एवं अन्य खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि पलवल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें। ये सभी परियोजनाएं पलवल को आधुनिक, सुंदर, विकसित और बेहतर नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में आगे बढ़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। आने वाले समय में भी पलवल जिले में विकास कार्यों को नई गति देते हुए आधारभूत सुविधाओं, शिक्षा, कौशल विकास, खेल और शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। तिरंगा यात्रा के दौरान देश-दुनिया ने पलवल की जनता के उत्साह, जोश और देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखा। पलवल वासियों ने जिस जुनून और एकजुटता के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया, वह अपने आप में ऐतिहासिक रहा। हर हाथ में तिरंगा और हर दिल में राष्ट्रभक्ति की भावना दिखाई दी। इस अभूतपूर्व आयोजन ने पलवल का नाम देश और दुनिया में गौरवान्वित किया तथा विश्व रिकॉर्ड बनाकर जिले की नई पहचान कायम की। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, एकता और गौरव का ऐसा संदेश था, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पलवल में रिकॉर्ड तोड विकास कार्य करवाए गए हैं। इन विकास कार्यों में पलवल के गांव दूधौला में करोड़ों रुपए की लागत से शुरू की गई श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। जिसकी कीर्ति पूरे देश में प्रख्यात हो रही है। इसके अलावा पलवल को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर जाम से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से करोड़ों रुपए की लागत से बनाया गया एलिवेटेड पुल भी विकास की धारा में शामिल है। एलिवेटिड पुल के बनने से पलवल को ट्रफिक जाम से निजात मिली है। इसी प्रकार पलवल को स्वच्छ और सुंदर बनाने की मुहिम के तहत शहर की कॉलोनियों, गांवों के रास्तों का निर्माण करवाया गया है। ग्रामीण आंचल में योगशालाएं और खेल स्टेडियम बनाकर देश के भविष्य को नशा से दूर रखने और खेलों से जोडक़र उनकी प्रतिभा को निखारने की दिशा में सशक्त कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढावा देने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने बेटी बचाओं-बेटी पढाओं को साकार करने के मद्देनजर गांवों में राजकीय महाविद्यालय खोले जा रहे हैं। करोड़ों रुपए की लागत से हथीन के गांव स्वामीका, मंडकोला, बडौली में राजकीय महाविद्यालय खोले गए हैं तथा गांव भैंडोली में राजकीय महाविद्यालय के भवन का निर्माण प्रगति पर है। आज ही के दिन 15 अगस्त को प्रदेश में पलवल जिला के रूप में घोषित हुआ था, जिसके उपरांत पलवल लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। पलवल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम का निर्माण भी करवाया जाएगा। पेलक में घोषित मेडिकल कॉलेज भी स्थापित किया जाएगा , जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती व विस्तार मिलेगा। जल्द ही पलवल को मेट्रो की भी विशेष सौगात मिलेगी। खेलों के क्षेत्र में भी हरियाणा ने देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। हमारे खिलाडय़िों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा से प्रदेश का नाम रोशन किया है। सरकार ने खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, खिलाडय़िों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और प्रतिभावान युवाओं को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया है। हाल ही में संपन्न ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीते। इनमें हरियाणा के खिलाडय़िों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। हरियाणा के खिलाडय़िों ने 10 पदक जीते, जिनमें 7 स्वर्ण पदक शामिल हैं। प्रदेश की बेटियों ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा का गौरव और बढ़ाया है।

3 hrs ago
user_Mahipal
Mahipal
Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
3 hrs ago

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने आज पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने लोगों को संबोधित करते हुए 80 वें स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज के पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि इन सेनानियों के त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली। महात्मा गांधी सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और तेजस्वी नेतृत्व ने अंतत: 1947 में देश को अंग्रेजी शासन से मुक्ति दिलाई। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ से अधिक भारतीयों ने विविधता में एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के प्रति अपनी अटूट आस्था के बल पर भारत को विश्व के सबसे बड़े और सशक्त लोकतंत्र के रूप में स्थापित किया है। यह हमारी आठ दशकों की लोकतांत्रिक यात्रा है जिसने इस भारत देश को एक सशक्त, मजबूत, लोकतांत्रिक देश के रुप में स्थापित किया है। हमारे संविधान निर्माताओं ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के जिन मूल्यों पर लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी थी, वह नींव समय के साथ और मजबूत हुई है।उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हमारे वीर सैनिकों को विशेष रूप से नमन करता हूं। विपरीत परिस्थितियों में भी वे तिरंगे की आन, बान और शान को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हमारी सरकार ने शहीदों के परिवारों के सम्मान और कल्याण को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी जा रही है। पिछले लगभग 12

वर्षों में लगभग सवा चार सौ शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। यह केवल सरकारी सहायता नहीं, बल्कि राष्ट्र की ओर से अपने वीर सपूतों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है। हरियाणा की धरती वीरता, त्याग और देशभक्ति की धरती है। इतिहास के पन्ने इस बात के साक्षी हैं कि 10 मई 1857 को अंबाला से उठी स्वतंत्रता आंदोलन की चिंगारी ने पूरे देश में आजादी की अलख जगाई थी। उस संघर्ष ने अंग्रेजी शासन की नींव को चुनौती दी और देशवासियों के मन में स्वतंत्रता की लौ को प्रज्वलित किया। इस गौरवपूर्ण इतिहास को आने वाली पीढय़िों तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा अंबाला छावनी में स्थापित किया जा रहा भव्य शहीदी स्मारक अब निर्माण के अंतिम चरण में है।यह स्मारक हमारे वीरों के त्याग, संघर्ष और देशभक्ति का स्थायी प्रतीक बनेगा। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल जिले में पिछले समय के दौरान विकास और सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति मिली है। जिले में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थान के माध्यम से युवाओं को आधुनिक कौशल एवं रोजगारपरक शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया गया है। वहीं, करोड़ों रुपए की लागत से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम को खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने के साथ-साथ खेल सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पलवल शहर की सुंदरता और पहचान को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए आगरा चौक का सौंदर्यीकरण, भगवान श्री कृष्ण एवं अर्जुन की विशालकाय प्रतिमाओं की स्थापना, क्लॉक टावर का विकास तथा शहर में तिरंगा लाइटों की व्यवस्था जैसे कार्य किए गए हैं। इसके साथ ही ओवर ब्रिज के सौंदर्यीकरण से शहर के प्रमुख मार्गों का स्वरूप और अधिक आकर्षक हुआ है। महाराणा प्रताप चौक का निर्माण भी

शहर के प्रमुख विकास कार्यों में शामिल है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल नर्सरी एवं अन्य खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि पलवल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें। ये सभी परियोजनाएं पलवल को आधुनिक, सुंदर, विकसित और बेहतर नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में आगे बढ़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। आने वाले समय में भी पलवल जिले में विकास कार्यों को नई गति देते हुए आधारभूत सुविधाओं, शिक्षा, कौशल विकास, खेल और शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। तिरंगा यात्रा के दौरान देश-दुनिया ने पलवल की जनता के उत्साह, जोश और देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखा। पलवल वासियों ने जिस जुनून और एकजुटता के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया, वह अपने आप में ऐतिहासिक रहा। हर हाथ में तिरंगा और हर दिल में राष्ट्रभक्ति की भावना दिखाई दी। इस अभूतपूर्व आयोजन ने पलवल का नाम देश और दुनिया में गौरवान्वित किया तथा विश्व रिकॉर्ड बनाकर जिले की नई पहचान कायम की। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, एकता और गौरव का ऐसा संदेश था, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पलवल में रिकॉर्ड तोड विकास कार्य करवाए गए हैं। इन विकास कार्यों में पलवल के गांव दूधौला में करोड़ों रुपए की लागत से शुरू की गई श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। जिसकी कीर्ति पूरे देश में प्रख्यात हो रही है। इसके अलावा पलवल को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर जाम से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से करोड़ों रुपए की लागत से बनाया गया एलिवेटेड पुल भी विकास की धारा में शामिल है। एलिवेटिड पुल के बनने से पलवल को ट्रफिक जाम से निजात मिली है। इसी प्रकार पलवल को स्वच्छ

और सुंदर बनाने की मुहिम के तहत शहर की कॉलोनियों, गांवों के रास्तों का निर्माण करवाया गया है। ग्रामीण आंचल में योगशालाएं और खेल स्टेडियम बनाकर देश के भविष्य को नशा से दूर रखने और खेलों से जोडक़र उनकी प्रतिभा को निखारने की दिशा में सशक्त कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढावा देने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने बेटी बचाओं-बेटी पढाओं को साकार करने के मद्देनजर गांवों में राजकीय महाविद्यालय खोले जा रहे हैं। करोड़ों रुपए की लागत से हथीन के गांव स्वामीका, मंडकोला, बडौली में राजकीय महाविद्यालय खोले गए हैं तथा गांव भैंडोली में राजकीय महाविद्यालय के भवन का निर्माण प्रगति पर है। आज ही के दिन 15 अगस्त को प्रदेश में पलवल जिला के रूप में घोषित हुआ था, जिसके उपरांत पलवल लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। पलवल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम का निर्माण भी करवाया जाएगा। पेलक में घोषित मेडिकल कॉलेज भी स्थापित किया जाएगा , जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती व विस्तार मिलेगा। जल्द ही पलवल को मेट्रो की भी विशेष सौगात मिलेगी। खेलों के क्षेत्र में भी हरियाणा ने देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। हमारे खिलाडय़िों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा से प्रदेश का नाम रोशन किया है। सरकार ने खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, खिलाडय़िों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और प्रतिभावान युवाओं को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया है। हाल ही में संपन्न ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीते। इनमें हरियाणा के खिलाडय़िों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। हरियाणा के खिलाडय़िों ने 10 पदक जीते, जिनमें 7 स्वर्ण पदक शामिल हैं। प्रदेश की बेटियों ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा का गौरव और बढ़ाया है।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • पलवल के गांव राजोलका के श्री हवा सिंह नाथ ने पलवल का मान बढ़ाया। आज उनको राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया। श्री हवा सिंह नाथ ने हरियाणा लोक संगीत 2024 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सुशोभित किया। यह पलवल के गर्व और गौरव की बात है हवा सिंह जी बीन संगीत में माहिर है।
    3
    पलवल के गांव राजोलका के श्री हवा सिंह नाथ ने पलवल का मान बढ़ाया। आज उनको राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया।
श्री हवा सिंह नाथ ने हरियाणा लोक संगीत 2024 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सुशोभित किया। यह पलवल के गर्व और गौरव की बात है हवा सिंह जी बीन संगीत  में माहिर है।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    19 hrs ago
  • पलवल में आज कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन अंबेडकर पार्क से किथवादी चौक होते हुए रहा
    1
    पलवल में आज कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन अंबेडकर पार्क से किथवादी चौक होते हुए रहा
    user_खबरदार पलवल
    खबरदार पलवल
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    19 hrs ago
  • हथीन नगरपालिका चेयरपर्सन श्रीमती रेनू लता के पति पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं व बधाई 💐
    1
    हथीन नगरपालिका चेयरपर्सन श्रीमती रेनू लता के पति पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं व बधाई 💐
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    18 hrs ago
  • टप्पेबाजी करके नकली सोना दिखाकर उसे बेचने वाली गिरोह की एक महिला सहित पाँच अभियुक्त गिरफ्तार टप्पेबाजी करके नकली सोना दिखाकर उसे बेचने वाली गिरोह की एक महिला सहित पाँच अभियुक्त गिरफ्तार पाँच किलो वजन के पीली धातु के दो मोतियों के गुच्छे, तीन किलो वजन के पीली धातु के सिक्के, तीन लाख रुपये सहित अन्य सामान बरामद ग्रेटर नोएडा संवाददाता,थाना बिसरख पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व लोकल इन्टेलीजेन्स के माध्यम से टप्पेबाजी करके नकली सोना दिखाकर उसे बेचने वाली गिरोह की एक महिला सहित पाँच अभियुक्तों किशोर राय पुत्र सेवा राम, विशाल राय पुत्र धर्मा, संजू राय पुत्र भाल चन्द्र,सेवा राम राय पुत्र हीरा लाल,मीना पत्नी सेवा राम निवासीगण जैन नगर थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद वर्तमान पता युसुफपुर चक शाहबेरी थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर को नेफोवा छट घाट की ग्रीन बेल्ट से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने पीली धातु के दो मोतियों के गुच्छे (वजन 5 किलो 224 ग्राम), पीली धातु के सिक्के (वजन 3 किलो 338 ग्राम),तीन लाख रुपये नगद, 10 मोबाइल फोन कीपैड विभिन्न कम्पनियो के,9 बैट्री (कीपैड मोबाइल), 6 स्मार्ट फोन और एक चाकू बरामद किया है।गौरतलब है कि वादी मुकदमा द्वारा थाना बिसरख पर तहरीर देकर सूचना दी गई कि दिनांक 10 जुलाई 2026 को उनकी माता फ्यूजन होम्स सोसाइटी की मार्केट में गयी थी। तभी उनके पास एक व्यक्ति आकर बैठ गया इसके पश्चचात दूसरा व्यक्ति भी वही आकर बैठ जाता है तथा दूसरा व्यक्ति बताने लगा कि उसके मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया है। वह उसके घर से पैसे लेकर आया है जो उसके पास बैग में है। इस पर वादी मुकदमा की माता जी के पास बैठे व्यक्ति ने कहा की हम लोगो को इसकी मदद करनी चाहिए तथा हम दोनो इसके पैसे आपस में बांट लेगें। मैं अपनी सोने के अंगूठी इसको दे रहा हूँ आप भी अपने ज्वलरी दे दीजिए। इस पर वादी मुकदमा की माता जी द्वारा अपनी गले की चैन तथा कान के कुण्डल उस व्यक्ति को दे दिए गये तथा उक्त दोनो व्यक्ति वादी मुकदमा की माता जी को गुमराह कर मौके से फरार हो गये। इस घटना के सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना बिसरख पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।घटना के अनावरण के पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया था। मुख्य अभियुक्त किशोर राय और अन्य अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हम लोग मिलकर व्यक्ति/आमजन को फंसाकर पहले उसे थोड़ा सा असली सोना दिखाते हैं और उससे कहते हैं पहले इसे चैक करा लो असली है या नकली है। जब सामने वाले व्यक्ति को भरोसा हो जाता है कि सोना असली है फिर हम उसे बेवकूफ बनाकर नकली सोना बेच देते हैं और पैसे लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं। इसी तरह हम अपने पास अधिक पैसा होने की कहकर सामने वाले व्यक्ति/आमजन से झांसे में लेकर सोना खरीद लेते हैं और उसके बदले कागजों की गड्डी के ऊपर नीचे असली नोट लगाकर उसे दे देते हैं।
    3
    टप्पेबाजी करके नकली सोना दिखाकर उसे बेचने वाली गिरोह की एक महिला सहित पाँच अभियुक्त गिरफ्तार 
टप्पेबाजी करके नकली सोना दिखाकर उसे बेचने वाली गिरोह की एक महिला सहित पाँच अभियुक्त गिरफ्तार 
पाँच किलो वजन के पीली धातु के दो मोतियों के गुच्छे, तीन किलो वजन के पीली धातु के सिक्के, तीन लाख रुपये सहित अन्य सामान बरामद
ग्रेटर नोएडा संवाददाता,थाना बिसरख पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व लोकल इन्टेलीजेन्स के माध्यम से टप्पेबाजी करके नकली सोना दिखाकर उसे बेचने वाली गिरोह की एक महिला सहित पाँच अभियुक्तों किशोर राय पुत्र सेवा राम, विशाल राय पुत्र धर्मा, संजू राय पुत्र भाल चन्द्र,सेवा राम राय पुत्र हीरा लाल,मीना पत्नी सेवा राम निवासीगण जैन नगर थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद वर्तमान पता युसुफपुर चक शाहबेरी थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर को नेफोवा छट घाट की ग्रीन बेल्ट से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने पीली धातु के दो मोतियों के गुच्छे (वजन 5 किलो 224 ग्राम), पीली धातु के सिक्के (वजन 3 किलो 338 ग्राम),तीन लाख रुपये नगद, 10 मोबाइल फोन कीपैड विभिन्न कम्पनियो के,9 बैट्री (कीपैड मोबाइल), 6 स्मार्ट फोन और एक चाकू बरामद किया है।गौरतलब है कि वादी मुकदमा द्वारा थाना बिसरख पर तहरीर देकर सूचना दी गई कि दिनांक 10 जुलाई 2026 को उनकी माता फ्यूजन होम्स सोसाइटी की मार्केट में गयी थी। तभी उनके पास एक व्यक्ति आकर बैठ गया इसके पश्चचात दूसरा व्यक्ति भी वही आकर बैठ जाता है तथा दूसरा व्यक्ति बताने लगा कि उसके मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया है। वह उसके घर से पैसे लेकर आया है जो उसके पास बैग में है। इस पर वादी मुकदमा की माता जी के पास बैठे व्यक्ति ने कहा की हम लोगो को इसकी मदद करनी चाहिए तथा हम दोनो इसके पैसे आपस में बांट लेगें। मैं अपनी सोने के अंगूठी इसको दे रहा हूँ आप भी अपने ज्वलरी दे दीजिए। इस पर वादी मुकदमा की माता जी द्वारा अपनी गले की चैन तथा कान के कुण्डल उस व्यक्ति को दे दिए गये तथा उक्त दोनो व्यक्ति वादी मुकदमा की माता जी को गुमराह कर मौके से फरार हो गये। इस घटना के सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना बिसरख पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।घटना के अनावरण के पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया था। मुख्य अभियुक्त किशोर राय और अन्य अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हम लोग मिलकर व्यक्ति/आमजन को फंसाकर पहले उसे थोड़ा सा असली सोना दिखाते हैं और उससे कहते हैं पहले इसे चैक करा लो असली है या नकली है। जब सामने वाले व्यक्ति को भरोसा हो जाता है कि सोना असली है फिर हम उसे बेवकूफ बनाकर नकली सोना बेच देते हैं और पैसे लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं। इसी तरह हम अपने पास अधिक पैसा होने की कहकर सामने वाले व्यक्ति/आमजन से झांसे में लेकर सोना खरीद लेते हैं और उसके बदले कागजों की गड्डी के ऊपर नीचे असली नोट लगाकर उसे दे देते हैं।
    user_S k sharma
    S k sharma
    Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • आवाज ए हिंदुस्तान की न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है। आज अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन 7262 के जिला अध्यक्ष श्री राधे पार्चा जी का जन्मदिन नोएडा, गौतम बुद्ध नगर सहित अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। जगह-जगह केक काटकर राधे पार्चा जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर श्री राधे पार्चा जी ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे इतना सारा प्यार, सम्मान और आशीर्वाद देने के लिए मैं सभी का दिल से शुक्रगुजार हूं। उन्होंने सभी से अपना प्यार और आशीर्वाद हमेशा बनाए रखने की अपील की। वहीं प्रदेश मंत्री श्री बबलू पार्चा जी ने भी राधे पार्चा जी को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर रॉयल वाल्मीकि आर्मी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्री नितिन चौटाला जी भी मौजूद रहे। आवाज ए हिंदुस्तान — सच की आवाज, जनता के साथ।
    1
    आवाज ए हिंदुस्तान की न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है। आज अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन 7262 के जिला अध्यक्ष श्री राधे पार्चा जी का जन्मदिन नोएडा, गौतम बुद्ध नगर सहित अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। जगह-जगह केक काटकर राधे पार्चा जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर श्री राधे पार्चा जी ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे इतना सारा प्यार, सम्मान और आशीर्वाद देने के लिए मैं सभी का दिल से शुक्रगुजार हूं। उन्होंने सभी से अपना प्यार और आशीर्वाद हमेशा बनाए रखने की अपील की।
वहीं प्रदेश मंत्री श्री बबलू पार्चा जी ने भी राधे पार्चा जी को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर रॉयल वाल्मीकि आर्मी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्री नितिन चौटाला जी भी मौजूद रहे।
आवाज ए हिंदुस्तान — सच की आवाज, जनता के साथ।
    user_Raviparcha
    Raviparcha
    Salesperson नोएडा, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हरियाणा के यमुनानगर में पुलिस द्वारा की गई एक गिरफ्तारी के मामले का जिक्र है, जहां तीन बच्चों की मां बताई जा रही एक महिला को कथित तौर पर एंटी-नारकोटिक्स सेल द्वारा 54 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था।
    1
    हरियाणा के यमुनानगर में पुलिस द्वारा की गई एक गिरफ्तारी के मामले का जिक्र है, जहां तीन बच्चों की मां बताई जा रही एक महिला को कथित तौर पर एंटी-नारकोटिक्स सेल द्वारा 54 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था।
    user_Reporter Shahnawaz
    Reporter Shahnawaz
    Local News Reporter Hauz Khas, South Delhi•
    7 hrs ago
  • पटियाला के घुम्मन नगर में एक दंपति पर पिटबुल प्रजाति के कुत्तों ने किया आक्रामक हमला। एक दंपति किराए के मकान देखने के लिए गये थे। वहां अचानक एक पिटबुल ने जानलेवा हमला पहले महिला पर किया ज़ख़्मी कर दिया सके बाद उसके पति को भी जख्मी कर दिया पड़ोसी ने आकर बचाया । दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा । इसलिए पालतू जानवरों से सावधान रहे।
    1
    पटियाला के घुम्मन नगर में एक दंपति पर पिटबुल प्रजाति के कुत्तों ने किया आक्रामक हमला।
एक दंपति किराए के मकान देखने के लिए गये थे। वहां अचानक एक पिटबुल ने जानलेवा हमला पहले महिला पर किया ज़ख़्मी कर दिया सके बाद उसके पति को भी जख्मी कर दिया  पड़ोसी ने आकर बचाया । दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा । इसलिए पालतू जानवरों से सावधान रहे।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • जिला प्रशासन द्वारा विभाजन के बाद जीवित बचे महानुभावों को कार्यक्रम में ससम्मान आमंत्रित कर किया गया सम्मानित विभाजन विभीषिका स्मृति से संबंधित प्रदर्शनी में दुर्लभ छायाचित्रों, दस्तावेजों एवं ऐतिहासिक तथ्यों को किया गया प्रदर्शित पलवल हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार युवा पीढ़ी को विभाजन के इतिहास से रूबरू कराने के लिए शुक्रवार को पलवल स्थित एडवांस्ड शिक्षण संस्थान में जिला स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन सम्मानजनक रूप से मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने की। कार्यक्रम में विभाजन के बाद जीवित बचे पलवल के महानुभावों और उनके परिजनों को सम्मानपूर्वक कार्यक्रम में आमंत्रित कर सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि विपिन बैंसला, उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर और महानुभाव ओमप्रकाश, प्रकाश चंद आहुजा और बंसीलाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्य अतिथि विपिन बैंसला और उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिला प्रशासन व सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में लगाई गई भव्य एवं आकर्षक प्रदर्शनी का अवलोकन किया मुख्य अतिथि विपिन बैंसला ने जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान विस्थापन, पीड़ा और संघर्ष झेलने वाले लोगों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करना तथा युवा पीढ़ी को इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी त्रासदी थी जिसने लोगों को घर से बेघर कर दिया था। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे आपस में प्यार, प्रेम और भाईचारे के साथ रहें और देश की एकता और अखंडता को मजबूत करें। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कार्यक्रम में उपस्थित विभाजन के बाद  जीवित बचे पलवल के महानुभावों को नमन करते हुए कहा कि विभाजन की त्रासदी केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि लोगों के जीवन से जुड़ी संवेदनाओं, संघर्ष और साहस की गाथा है। हमें उन लोगों के त्याग, धैर्य और साहस को सदैव स्मरण रखना चाहिए, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया। ऐसे आयोजन राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उपायुक्त ने कहा कि भारत सरकार के आह्वान पर प्रतिवर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाता है और विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले तथा विस्थापन का दर्द झेलने वाले लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य भावी पीढिय़ों को इतिहास से सीख लेने और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे विभाजन की विभीषिका से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को जानें तथा राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जितेंद्र कुमार ने कहा कि हम सभी को आपस में मिलजुलकर रहना चाहिए ताकि ऐसी त्रासदी हमें फिर से न देखनी पड़े। उन्होंने कहा कि इतिहास से सीख लेकर वर्तमान और भावी पीढ़ी को देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए निरंतर प्रेरित होना चाहिए। उन्होंने सभी का कार्यक्रम में पहुंचने पर अभिनंदन करते हुए धन्यवाद किया।
    1
    जिला प्रशासन द्वारा विभाजन के बाद जीवित बचे महानुभावों को कार्यक्रम में ससम्मान आमंत्रित कर किया गया सम्मानित विभाजन विभीषिका स्मृति से संबंधित प्रदर्शनी में दुर्लभ छायाचित्रों, दस्तावेजों एवं ऐतिहासिक तथ्यों को किया गया प्रदर्शित

पलवल हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार युवा पीढ़ी को विभाजन के इतिहास से रूबरू कराने के लिए शुक्रवार को पलवल स्थित एडवांस्ड शिक्षण संस्थान में जिला स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन सम्मानजनक रूप से मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने की। कार्यक्रम में विभाजन के बाद जीवित बचे पलवल के महानुभावों और उनके परिजनों को सम्मानपूर्वक कार्यक्रम में आमंत्रित कर सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि विपिन बैंसला, उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर और महानुभाव ओमप्रकाश, प्रकाश चंद आहुजा और बंसीलाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्य अतिथि विपिन बैंसला और उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिला प्रशासन व सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में लगाई गई भव्य एवं आकर्षक प्रदर्शनी का अवलोकन किया मुख्य अतिथि विपिन बैंसला ने जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान विस्थापन, पीड़ा और संघर्ष झेलने वाले लोगों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करना तथा युवा पीढ़ी को इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी त्रासदी थी जिसने लोगों को घर से बेघर कर दिया था। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे आपस में प्यार, प्रेम और भाईचारे के साथ रहें और देश की एकता और अखंडता को मजबूत करें।
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कार्यक्रम में उपस्थित विभाजन के बाद  जीवित बचे पलवल के महानुभावों को नमन करते हुए कहा कि विभाजन की त्रासदी केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि लोगों के जीवन से जुड़ी संवेदनाओं, संघर्ष और साहस की गाथा है। हमें उन लोगों के त्याग, धैर्य और साहस को सदैव स्मरण रखना चाहिए, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया। ऐसे आयोजन राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उपायुक्त ने कहा कि भारत सरकार के आह्वान पर प्रतिवर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाता है और विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले तथा विस्थापन का दर्द झेलने वाले लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य भावी पीढिय़ों को इतिहास से सीख लेने और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे विभाजन की विभीषिका से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को जानें तथा राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जितेंद्र कुमार ने कहा कि हम सभी को आपस में मिलजुलकर रहना चाहिए ताकि ऐसी त्रासदी हमें फिर से न देखनी पड़े। उन्होंने कहा कि इतिहास से सीख लेकर वर्तमान और भावी पीढ़ी को देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए निरंतर प्रेरित होना चाहिए। उन्होंने सभी का कार्यक्रम में पहुंचने पर अभिनंदन करते हुए धन्यवाद किया।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    21 hrs ago
  • "ऑपरेशन ट्रेकडाउन"अंतर्गत पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,हथीन थाना पुलिस व एसटीएफ गुरुग्राम के जॉइंट ऑपरेशन में पुलिस ने डकैती मामले में एक लाख 5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, 3दिन के रिमांड पर लिया *आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा के विभिन्न थानों में डकैती,लूट जैसे संगीन अपराधों के तहत 4 मामले हैं दर्ज।* पलवल पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में ऑपरेशन ट्रेकडाउन"अंतर्गत अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हथीन थाना पुलिस और एसटीएफ गुरुग्राम की संयुक्त टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे एक लाख 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मुख्य आरोपी धारा सिंह निवासी रायपुर बांगर थाना नौझील जिला मथुरा (यूपी), हाल निवासी जुई जिला भिवानी (हरियाणा) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए हथीन थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि दिनांक 23 अप्रैल 2026 को वार्ड नंबर 10, खरिया मोहल्ला, हथीन निवासी सन्नी के घर में रात के समय 8-10 हथियारबंद बदमाशों ने जबरन घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया था और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए थे। इस वारदात के संदर्भ में थाना हथीन में मुकदमा नंबर 122/26 बीएनएस व आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी। इस मामले में थाना अंतर्गत चौकी शहर हथीन प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पूर्व में ही इस वारदात में शामिल 3 मुख्य क्रिमिनलों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुभाष निवासी संग्रामपुर रोड कस्बा, थाना खैर, जनपद अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश),नरेश निवासी रायपुर बांगर, नौझील (उत्तर प्रदेश) हाल असावटी, थाना गदपुरी, जिला पलवल, 5 हजार रुपए का इनामी अरविन्द तथा एक लाख 5 हजार रुपए का इनामी शंकर पहलवान पुत्र बसन्त, निवासी मैना, थाना लम्बी, तहसील मलोट, जिला श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब के रूप में हुई थी। जिनसे वारदात में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल, डंडा व लूटी गई रकम में से हिस्सा बरामद किया जा चुका है। दिनांक 13 अगस्त 2026 को आरोपी धारा सिंह को नियमानुसार साक्ष्य जुटाकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी धारा सिंह की क्रिमिनल हिस्ट्री संगीन अपराधों से भरी है, जिसके रिकॉर्ड और इनामी राशि का विवरण इस प्रकार है: 1. मुकदमा नंबर 122/2026 धारा 127(2), 310(2), 351(2) बीएनएस व 25 आर्म्स एक्ट, थाना हथीन, पलवल। इस मामले में आरोपी की संलिप्तता और फरारी को देखते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में डकैती,लूट जैसे संगीन अपराधों के तहत 3 मामले दर्ज हैं, जिनमें एक डकैती मामले में ₹100000 का ईनाम घोषित है। आरोपी धारा सिंह को माननीय अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में लूटी गई शेष राशि, सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए जाएंगे तथा अन्य सह-आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि जिला पलवल में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को सहन नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    1
    "ऑपरेशन ट्रेकडाउन"अंतर्गत पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,हथीन थाना पुलिस व एसटीएफ गुरुग्राम के जॉइंट ऑपरेशन में पुलिस ने डकैती मामले में एक लाख 5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, 3दिन के रिमांड पर लिया
*आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा के विभिन्न थानों में डकैती,लूट जैसे संगीन अपराधों के तहत 4 मामले हैं दर्ज।*
पलवल पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में ऑपरेशन ट्रेकडाउन"अंतर्गत अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हथीन थाना पुलिस और एसटीएफ गुरुग्राम की संयुक्त टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे एक लाख 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी  मुख्य आरोपी धारा सिंह निवासी रायपुर बांगर थाना नौझील जिला मथुरा (यूपी), हाल निवासी जुई जिला भिवानी (हरियाणा) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए हथीन थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि दिनांक 23 अप्रैल 2026 को वार्ड नंबर 10, खरिया मोहल्ला, हथीन निवासी सन्नी के घर में रात के समय 8-10 हथियारबंद बदमाशों ने जबरन घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया था और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए थे। इस वारदात के संदर्भ में थाना हथीन में मुकदमा नंबर 122/26 बीएनएस व आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी।
इस मामले में थाना अंतर्गत चौकी शहर हथीन प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पूर्व में ही इस वारदात में शामिल 3 मुख्य क्रिमिनलों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुभाष निवासी संग्रामपुर रोड कस्बा, थाना खैर, जनपद अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश),नरेश  निवासी रायपुर बांगर, नौझील (उत्तर प्रदेश) हाल असावटी, थाना गदपुरी, जिला पलवल, 5 हजार रुपए का इनामी अरविन्द तथा एक लाख 5 हजार रुपए का इनामी शंकर पहलवान पुत्र बसन्त, निवासी मैना, थाना लम्बी, तहसील मलोट, जिला श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब के रूप में हुई थी। जिनसे वारदात में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल, डंडा व लूटी गई रकम में से हिस्सा बरामद किया जा चुका है।
दिनांक 13 अगस्त 2026 को आरोपी धारा सिंह को नियमानुसार साक्ष्य जुटाकर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी धारा सिंह की क्रिमिनल हिस्ट्री संगीन अपराधों से भरी है, जिसके रिकॉर्ड और इनामी राशि का विवरण इस प्रकार है:
1. मुकदमा नंबर 122/2026 धारा 127(2), 310(2), 351(2) बीएनएस व 25 आर्म्स एक्ट, थाना हथीन, पलवल। इस मामले में आरोपी की संलिप्तता और फरारी को देखते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।
इसके अलावा आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में डकैती,लूट जैसे संगीन अपराधों के तहत 3 मामले दर्ज हैं, जिनमें एक डकैती मामले में ₹100000 का ईनाम घोषित है।
आरोपी धारा सिंह को माननीय अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में लूटी गई शेष राशि, सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए जाएंगे तथा अन्य सह-आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि जिला पलवल में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को सहन नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.