संपूर्ण समाधान दिवस में 45 फरियादियों ने दर्ज कराई शिकायतें, मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं संपूर्ण समाधान दिवस में 45 फरियादियों ने दर्ज कराई शिकायतें, मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं ठाकुरद्वारा। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं का अंबार लगा रहा। कुल 45 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन प्रशासन की ओर से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका, जिससे फरियादियों में निराशा देखने को मिली। उप जिलाधिकारी प्रीति सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने राजस्व, बिजली, बैंकिंग और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं रखीं। इसी दौरान तिलकपुर गुमानी निवासी हरस्वरूप सिंह पुत्र शोभा सिंह ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने ठाकुरद्वारा स्थित केनरा बैंक से 17 मार्च 2021 को ₹1,07,000 का लोन लिया था, जिसे उन्होंने 19 अप्रैल 2022 को ब्याज सहित ₹1,17,000 जमा कर चुका दिया। इसके बावजूद बैंक द्वारा उनका केसीसी खाता बंद नहीं किया गया और न ही ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब एक वर्ष बाद जब उनके खाते में ₹2000 किसान सम्मान निधि आई, तो बैंक कर्मचारियों ने वह राशि उनके खाते में नहीं चढ़ाई। इसको लेकर विवाद होने पर बैंक की ओर से केसीसी खाता बंद करने के नाम पर ₹200 और जमा कराए गए, लेकिन इसके बाद भी कोई प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। पीड़ित किसान ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है। समाधान दिवस में तहसीलदार आदित्य कुमार, खंड विकास अधिकारी उमाशंकर मुद्गल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
संपूर्ण समाधान दिवस में 45 फरियादियों ने दर्ज कराई शिकायतें, मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं संपूर्ण समाधान दिवस में 45 फरियादियों ने दर्ज कराई शिकायतें, मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं ठाकुरद्वारा। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं का अंबार लगा रहा। कुल 45 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन प्रशासन की ओर से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका, जिससे फरियादियों में निराशा देखने को मिली। उप जिलाधिकारी प्रीति सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने राजस्व, बिजली, बैंकिंग और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं रखीं। इसी दौरान तिलकपुर गुमानी निवासी हरस्वरूप सिंह पुत्र शोभा सिंह ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने ठाकुरद्वारा स्थित केनरा बैंक से
17 मार्च 2021 को ₹1,07,000 का लोन लिया था, जिसे उन्होंने 19 अप्रैल 2022 को ब्याज सहित ₹1,17,000 जमा कर चुका दिया। इसके बावजूद बैंक द्वारा उनका केसीसी खाता बंद नहीं किया गया और न ही ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब एक वर्ष बाद जब उनके खाते में ₹2000 किसान सम्मान निधि आई, तो बैंक कर्मचारियों ने वह राशि उनके खाते में नहीं चढ़ाई। इसको लेकर विवाद होने पर बैंक की ओर से केसीसी खाता बंद करने के नाम पर ₹200 और जमा कराए गए, लेकिन इसके बाद भी कोई प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। पीड़ित किसान ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है। समाधान दिवस में तहसीलदार आदित्य कुमार, खंड विकास अधिकारी उमाशंकर मुद्गल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
- Aks@ tkd News संवाददाता, ठाकुरद्वारा।निर्माणाधीन नेशनल हाईवे क्षेत्र में प्रशासन ने सख्ती का परिचय देते हुए अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के गांव फौलादपुर में हाईवे और ग्राम समाज की जमीन पर वर्षों से जमे अवैध कब्जों को शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने अपने निर्माण बचाने के लिए विरोध भी किया और अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध के बावजूद जेसीबी मशीनों ने एक-एक कर अवैध मकान और दुकानों को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार हाईवे किनारे ग्राम समाज और एनएच की जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर पक्के निर्माण कर लिए गए थे। इनमें एक पूर्व प्रधान सहित कई लोगों के नाम सामने आए हैं। शिकायतों के बाद प्रशासन ने जांच कराई और करीब छह महीने पहले पैमाइश कर भूमि को चिन्हित करते हुए कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए गए थे। साफ चेतावनी दी गई थी कि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा। इसके बावजूद कब्जाधारियों द्वारा जमीन खाली न करने पर शनिवार को प्रशासन, एनएचआई विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बिना किसी ढिलाई के बुलडोजर चला दिया। पूरी कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी गई। ग्राम प्रधान रहीस अहमद ने बताया कि यह जमीन ग्राम समाज की थी, जिसका उपयोग पहले कूड़ा निस्तारण के लिए होता था, लेकिन धीरे-धीरे इस पर अवैध कब्जे हो गए। अब हाईवे निर्माण के चलते यह जमीन बाधा बन रही थी, जिसे खाली कराना अनिवार्य हो गया था। वहीं एनएचआई के इंजीनियर कृष्ण कुमार ने दो टूक कहा कि हाईवे की जमीन पर कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक प्रार्थना विद्यालय का हिस्सा, पूर्व प्रधान हाजी दिलशाद, छिद्धा अहमद, बाबू की दुकान, जावेद सैफी, नन्हे शाह समेत कई लोगों के निर्माण हटाए गए हैं। साथ ही करीब एक दर्जन से अधिक अन्य कब्जाधारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए एक सप्ताह का समय दिया गया है कि वे स्वयं कब्जा हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ भी बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फोटो कैप्शन :2
- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1
- घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर चोरी, नामजद तहरीर सीसीटीवी कैमरे में दिखा संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। ठाकुरद्वारा नगर की नई बस्ती क्षेत्र में एक महिला के घर का ताला तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के जेवर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस मामले में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नई बस्ती निवासी उजमा पत्नी रिजवान ने थाना ठाकुरद्वारा में दी तहरीर में बताया कि दिनांक 04 अप्रैल 2026 को वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गई हुई थी। जब वह वापस घर लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता के अनुसार घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए, जिनमें टीका, झुमके, चैन, पायल सहित अन्य जेवर शामिल हैं। सोने का अनुमानित वजन लगभग सात तोला बताया गया है। पीड़िता ने तहरीर में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए बताया कि घटना के समय एक व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में घर के पास से जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से नामजद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तथा चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ठाकुरद्वारा — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष4
- थाना कोतवाली नगर की पुलिस टीम द्वारा महिला की हत्या के मामले में 10 हजार रुपये के इनामियां आरोपी अभियुक्त को मय आलाकत्ल के साथ किया गिरफ्तार।1
- नजीबाबाद रोड पर डीपीएस स्कूल के पास भीषण हादसा दो गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर। टक्कर के बाद एक गाड़ी में लगी आग मौके पर मची अफरा-तफरी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला गया घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर। दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही।1
- Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी1
- अमरोहा। जनपद की मंडी धनौरा थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मंडी धनौरा थाना पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान रामगंगा नहर की पटरी के पास से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी की तीन ई-रिक्शा, वारदात में इस्तेमाल की गई एक ईको कार, 12 बैटरियां और अन्य पुर्जे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुनसान स्थानों से ई-रिक्शा चोरी करते थे और बाद में उनके पुर्जे अलग-अलग कर कबाड़ियों को बेच देते थे। गिरोह का एक सदस्य पिन्टू अपनी कबाड़ी की दुकान की आड़ में चोरी का माल खपाने का काम करता था। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ई-रिक्शा की नंबर प्लेट और चेसिस नंबर भी मिटा देते थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नईम और नाजिर निवासी बिजनौर तथा पिन्टू निवासी अमरोहा के रूप में की है। तीनों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह यादव ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है। वहीं गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।4
- बिजनौर क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास होंडा अमेज तथा मारुति अल्टो में आमने-सामने की टक्कर हुई जिसमें दोनों ड्राइवर का देहांत हो गया होंडा सिटी वाला ड्राइवर रॉन्ग साइड आ रहा था ऑटो गाड़ी पर एडवोकेट का लोगो लगा हुआ है1