बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित मालीघाट मोर्चा कार्यालय में बिहार राज्य जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा "विकल्प" की मालीघाट इकाई का 19वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रथम सत्र का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा द्वारा ध्वजारोहण और शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित करके किया गया। खुले अधिवेशन में बिरादराना संगठनों के साथियों ने हिस्सा लिया, जिनमें AIDSO के शिव कुमार, राजनीतिज्ञ व सामाजिक कार्यकर्ता भूपनारायण सिंह, कवि उमेश राज, जिला सचिव विभाकर और नवोदित इकाई की सचिव पूनम कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दूसरे सत्र में सचिव पूजा द्वारा सांगठनिक कार्यवाही का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर प्रतिनिधियों ने अपने विचार और महत्वपूर्ण सुझाव रखे। संगठन को मजबूत व धारदार बनाने के उद्देश्य से हर महीने नुक्कड़ सभाएँ, मोहल्लों में जनसभाएँ और जनगीतों के जरिए विस्तार करने की जिम्मेदारी आगामी कमेटी को सौंपी गई। सम्मेलन में बढ़ती महंगाई, महंगी शिक्षा, बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक, लचर स्वास्थ्य व्यवस्था, महिला उत्पीड़न और शहर में बढ़ती गंदगी व जाम की समस्या के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। सम्मेलन के समापन पर 9 सदस्यीय नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें अरुण कुमार वर्मा को अध्यक्ष, पूजा कुमारी को सचिव, रणधीर कुमार को उपसचिव और आनंद कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा कामेश्वर प्रसाद दिनेश, धीरेन्द्र धीरु, बैजू कुमार, सुनील कुमार और अमन कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस मौके पर रिया कुमारी, निशा कुमारी, बिंदिया कुमारी, साक्षी कुमारी, शालिनी कुमारी और राजू कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे और गगनभेदी नारों के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।
बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित मालीघाट मोर्चा कार्यालय में बिहार राज्य जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा "विकल्प" की मालीघाट इकाई का 19वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रथम सत्र का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा द्वारा ध्वजारोहण और शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित करके किया गया। खुले अधिवेशन में बिरादराना संगठनों के साथियों ने हिस्सा लिया, जिनमें AIDSO के शिव कुमार, राजनीतिज्ञ व सामाजिक कार्यकर्ता
भूपनारायण सिंह, कवि उमेश राज, जिला सचिव विभाकर और नवोदित इकाई की सचिव पूनम कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दूसरे सत्र में सचिव पूजा द्वारा सांगठनिक कार्यवाही का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर प्रतिनिधियों ने अपने विचार और महत्वपूर्ण सुझाव रखे। संगठन को मजबूत व धारदार बनाने के उद्देश्य से हर महीने नुक्कड़ सभाएँ, मोहल्लों में जनसभाएँ और जनगीतों के जरिए विस्तार
करने की जिम्मेदारी आगामी कमेटी को सौंपी गई। सम्मेलन में बढ़ती महंगाई, महंगी शिक्षा, बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक, लचर स्वास्थ्य व्यवस्था, महिला उत्पीड़न और शहर में बढ़ती गंदगी व जाम की समस्या के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। सम्मेलन के समापन पर 9 सदस्यीय नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें अरुण कुमार वर्मा को अध्यक्ष, पूजा कुमारी को सचिव,
रणधीर कुमार को उपसचिव और आनंद कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा कामेश्वर प्रसाद दिनेश, धीरेन्द्र धीरु, बैजू कुमार, सुनील कुमार और अमन कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस मौके पर रिया कुमारी, निशा कुमारी, बिंदिया कुमारी, साक्षी कुमारी, शालिनी कुमारी और राजू कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे और गगनभेदी नारों के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।
- बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित मालीघाट मोर्चा कार्यालय में बिहार राज्य जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा "विकल्प" की मालीघाट इकाई का 19वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रथम सत्र का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा द्वारा ध्वजारोहण और शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित करके किया गया। खुले अधिवेशन में बिरादराना संगठनों के साथियों ने हिस्सा लिया, जिनमें AIDSO के शिव कुमार, राजनीतिज्ञ व सामाजिक कार्यकर्ता भूपनारायण सिंह, कवि उमेश राज, जिला सचिव विभाकर और नवोदित इकाई की सचिव पूनम कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दूसरे सत्र में सचिव पूजा द्वारा सांगठनिक कार्यवाही का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर प्रतिनिधियों ने अपने विचार और महत्वपूर्ण सुझाव रखे। संगठन को मजबूत व धारदार बनाने के उद्देश्य से हर महीने नुक्कड़ सभाएँ, मोहल्लों में जनसभाएँ और जनगीतों के जरिए विस्तार करने की जिम्मेदारी आगामी कमेटी को सौंपी गई। सम्मेलन में बढ़ती महंगाई, महंगी शिक्षा, बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक, लचर स्वास्थ्य व्यवस्था, महिला उत्पीड़न और शहर में बढ़ती गंदगी व जाम की समस्या के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। सम्मेलन के समापन पर 9 सदस्यीय नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें अरुण कुमार वर्मा को अध्यक्ष, पूजा कुमारी को सचिव, रणधीर कुमार को उपसचिव और आनंद कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा कामेश्वर प्रसाद दिनेश, धीरेन्द्र धीरु, बैजू कुमार, सुनील कुमार और अमन कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस मौके पर रिया कुमारी, निशा कुमारी, बिंदिया कुमारी, साक्षी कुमारी, शालिनी कुमारी और राजू कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे और गगनभेदी नारों के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।4
- that’s the concern, it’s important to treat it as an emergency. that’s the concern, it’s important to treat it as an emergency.1
- तेजस्वी यादव अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव के समर्थन में उतर आए हैं। बिहार की राजनीति से जुड़े इस घटनाक्रम में तेजस्वी यादव ने अपने भाई तेजप्रताप का समर्थन किया है।1
- जननेता राजकुमार सहनी की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जननेता राजकुमार सहनी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई, जो आज भी लोगों की यादों में जीवित हैं।1
- डॉक्टर लाल पैथ लैब की महेशखूंट शाखा द्वारा एक दिवसीय मुफ़्त स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान मौके पर मौजूद डॉक्टर मयंक ने लोगों को निःशुल्क परामर्श दिया।1
- समस्तीपुर के नगर क्षेत्र में जर्जर सड़कों, नाला, जलनिकासी, पेयजल की समस्या और आवास योजना में धांधली को लेकर भाकपा माले ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बदहाल सड़कों के कारण आम लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है, वहीं आवास योजना में अनियमितता और लाभुकों से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इन जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इधर, हरिशंकरपुर बघौनी में रविवार को खेग्रामस की ओर से चलाए गए सदस्यता अभियान के तहत 47 नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया। इस अभियान का नेतृत्व भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह और खेग्रामस के प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने किया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि दलितों, गरीबों, खेत मजदूरों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए संगठन विस्तार जरूरी है। इसके साथ ही सड़क, पानी और आवास योजना में पात्र गरीबों को हक दिलाने की मांग को लेकर आगामी 10 अगस्त को होने वाले नगर परिषद कार्यालय घेराव में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई।1
- समस्तीपुर पुलिस ने जिले के बहुचर्चित गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य वांछित कुख्यात अपराधी बिट्टू कुमार को उसके सहयोगी अंशु कुमार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से अवैध हथियार, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस, मैगजीन, मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और नकद राशि बरामद की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि बिट्टू कुमार के पास से जब्त पिस्टल का इस्तेमाल ही गणेश सहनी की हत्या में किया गया था। पुलिस के अनुसार, ताजपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी गणेश सहनी की 8 फरवरी 2026 को ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ताजपुर थाना में कांड संख्या-29/26 दर्ज कर बिट्टू कुमार को नामजद किया गया था, जिसके बाद से वह फरार था। इसके अलावा 16 मई 2026 की रात हलई थाना क्षेत्र के लोदीपुर नारायण गांव में महायज्ञ मेले के दौरान उसने अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें हलई थाना में कांड संख्या-86/26 दर्ज है। इन मामलों को देखते हुए गठित एसआईटी को 25 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी वाजितपुर करनैल स्थित चौर में एक पोखर के पास बने मचान पर छिपा है, जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान इन्द्रवारा निवासी बिट्टू कुमार के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, मोबाइल और ₹2,000 नकद मिले। वहीं वाजितपुर करनैल निवासी उसके सहयोगी अंशु कुमार के पास से एक लोडेड मैगजीन (छह कारतूस), एक अन्य मैगजीन, मोबाइल और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। इस सफलता में हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, नितुन कुमार, योगेन्द्र सिंह, पप्पू कुमार और अविनाश कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। हलई थाना में आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज कर पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।1
- लड़कियों ने बीजेपी, मोदी सरकार और सम्राट चौधरी को आड़े हाथों लेते हुए बिना साबुन के धो डाला है और उन्हें सीधी खुली चुनौती दे डाली है।1