logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समस्तीपुर के नगर क्षेत्र में जर्जर सड़कों, नाला, जलनिकासी, पेयजल की समस्या और आवास योजना में धांधली को लेकर भाकपा माले ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बदहाल सड़कों के कारण आम लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है, वहीं आवास योजना में अनियमितता और लाभुकों से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इन जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इधर, हरिशंकरपुर बघौनी में रविवार को खेग्रामस की ओर से चलाए गए सदस्यता अभियान के तहत 47 नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया। इस अभियान का नेतृत्व भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह और खेग्रामस के प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने किया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि दलितों, गरीबों, खेत मजदूरों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए संगठन विस्तार जरूरी है। इसके साथ ही सड़क, पानी और आवास योजना में पात्र गरीबों को हक दिलाने की मांग को लेकर आगामी 10 अगस्त को होने वाले नगर परिषद कार्यालय घेराव में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई।

6 hrs ago
user_Jan-Kranti hindi news bulletin
Jan-Kranti hindi news bulletin
Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
6 hrs ago

समस्तीपुर के नगर क्षेत्र में जर्जर सड़कों, नाला, जलनिकासी, पेयजल की समस्या और आवास योजना में धांधली को लेकर भाकपा माले ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बदहाल सड़कों के कारण आम लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है, वहीं आवास योजना में अनियमितता और लाभुकों से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इन जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इधर, हरिशंकरपुर बघौनी में रविवार को खेग्रामस की ओर से चलाए गए सदस्यता अभियान के तहत 47 नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया। इस अभियान का नेतृत्व भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह और खेग्रामस के प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने किया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि दलितों, गरीबों, खेत मजदूरों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए संगठन विस्तार जरूरी है। इसके साथ ही सड़क, पानी और आवास योजना में पात्र गरीबों को हक दिलाने की मांग को लेकर आगामी 10 अगस्त को होने वाले नगर परिषद कार्यालय घेराव में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई।

More news from बिहार and nearby areas
  • समस्तीपुर के नगर क्षेत्र में जर्जर सड़कों, नाला, जलनिकासी, पेयजल की समस्या और आवास योजना में धांधली को लेकर भाकपा माले ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बदहाल सड़कों के कारण आम लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है, वहीं आवास योजना में अनियमितता और लाभुकों से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इन जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इधर, हरिशंकरपुर बघौनी में रविवार को खेग्रामस की ओर से चलाए गए सदस्यता अभियान के तहत 47 नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया। इस अभियान का नेतृत्व भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह और खेग्रामस के प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने किया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि दलितों, गरीबों, खेत मजदूरों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए संगठन विस्तार जरूरी है। इसके साथ ही सड़क, पानी और आवास योजना में पात्र गरीबों को हक दिलाने की मांग को लेकर आगामी 10 अगस्त को होने वाले नगर परिषद कार्यालय घेराव में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई।
    1
    समस्तीपुर के नगर क्षेत्र में जर्जर सड़कों, नाला, जलनिकासी, पेयजल की समस्या और आवास योजना में धांधली को लेकर भाकपा माले ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बदहाल सड़कों के कारण आम लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है, वहीं आवास योजना में अनियमितता और लाभुकों से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इन जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

इधर, हरिशंकरपुर बघौनी में रविवार को खेग्रामस की ओर से चलाए गए सदस्यता अभियान के तहत 47 नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया। इस अभियान का नेतृत्व भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह और खेग्रामस के प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने किया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि दलितों, गरीबों, खेत मजदूरों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए संगठन विस्तार जरूरी है। इसके साथ ही सड़क, पानी और आवास योजना में पात्र गरीबों को हक दिलाने की मांग को लेकर आगामी 10 अगस्त को होने वाले नगर परिषद कार्यालय घेराव में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई।
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-कैजिया विशनपुर के पास स्कूल जाने के दौरान छात्रा सुमन कुमारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25,000 रुपये के इनामी नामजद अभियुक्त बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता उमेश ठाकुर के आवेदन के आधार पर वैनी थाना में कांड संख्या 93/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता एवं 27 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (सदर-1) श्री संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था, लुकआउट नोटिस जारी किया था और सोशल मीडिया पर भी प्रचार-प्रसार किया था। इसी प्रचार-प्रसार के आधार पर मिली महत्वपूर्ण सूचना और तकनीकी/मानवीय इनपुट की मदद से एसआईटी ने छापेमारी कर चंदौली वार्ड 13 निवासी नामजद अभियुक्त बबलू कुमार (पिता-लालबाबू साह) को गिरफ्तार किया। पूछताछ और स्वीकारोक्ति बयान में उसने स्वीकार किया कि वह मृतका से प्रेम करता था और उस पर शादी का दबाव बना रहा था। मृतका के इनकार करने पर उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और अपना मोबाइल परिजनों को देकर भाग गया था। पुलिस ने अभियुक्त बबलू कुमार का नोकिया कंपनी का मोबाइल और उसके बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त स्पेलेंडर मोटरसाइकिल (नंबर BR33BE0203) बरामद कर ली है। इसके अलावा घटनास्थल से 4 खोखा तथा मृतिका के शव से 2 पिलेट बरामद किए गए हैं, जबकि हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए प्रयास जारी हैं। समस्तीपुर पुलिस ने पीड़ित परिवार के विश्वास के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है और कहा है कि इस मामले का त्वरित विचारण (स्पीड ट्रायल) कराकर अभियुक्त को अविलंब सजा दिलाई जाएगी। साथ ही, सूचना देने वाले और एसआईटी/छापेमारी दल के पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
    1
    समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-कैजिया विशनपुर के पास स्कूल जाने के दौरान छात्रा सुमन कुमारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25,000 रुपये के इनामी नामजद अभियुक्त बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता उमेश ठाकुर के आवेदन के आधार पर वैनी थाना में कांड संख्या 93/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता एवं 27 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (सदर-1) श्री संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था, लुकआउट नोटिस जारी किया था और सोशल मीडिया पर भी प्रचार-प्रसार किया था। इसी प्रचार-प्रसार के आधार पर मिली महत्वपूर्ण सूचना और तकनीकी/मानवीय इनपुट की मदद से एसआईटी ने छापेमारी कर चंदौली वार्ड 13 निवासी नामजद अभियुक्त बबलू कुमार (पिता-लालबाबू साह) को गिरफ्तार किया। पूछताछ और स्वीकारोक्ति बयान में उसने स्वीकार किया कि वह मृतका से प्रेम करता था और उस पर शादी का दबाव बना रहा था। मृतका के इनकार करने पर उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और अपना मोबाइल परिजनों को देकर भाग गया था।

पुलिस ने अभियुक्त बबलू कुमार का नोकिया कंपनी का मोबाइल और उसके बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त स्पेलेंडर मोटरसाइकिल (नंबर BR33BE0203) बरामद कर ली है। इसके अलावा घटनास्थल से 4 खोखा तथा मृतिका के शव से 2 पिलेट बरामद किए गए हैं, जबकि हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए प्रयास जारी हैं। समस्तीपुर पुलिस ने पीड़ित परिवार के विश्वास के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है और कहा है कि इस मामले का त्वरित विचारण (स्पीड ट्रायल) कराकर अभियुक्त को अविलंब सजा दिलाई जाएगी। साथ ही, सूचना देने वाले और एसआईटी/छापेमारी दल के पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Farmer Samastipur, Bihar•
    13 hrs ago
  • समस्तीपुर पुलिस ने जिले के बहुचर्चित गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य वांछित कुख्यात अपराधी बिट्टू कुमार को उसके सहयोगी अंशु कुमार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से अवैध हथियार, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस, मैगजीन, मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और नकद राशि बरामद की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि बिट्टू कुमार के पास से जब्त पिस्टल का इस्तेमाल ही गणेश सहनी की हत्या में किया गया था। पुलिस के अनुसार, ताजपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी गणेश सहनी की 8 फरवरी 2026 को ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ताजपुर थाना में कांड संख्या-29/26 दर्ज कर बिट्टू कुमार को नामजद किया गया था, जिसके बाद से वह फरार था। इसके अलावा 16 मई 2026 की रात हलई थाना क्षेत्र के लोदीपुर नारायण गांव में महायज्ञ मेले के दौरान उसने अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें हलई थाना में कांड संख्या-86/26 दर्ज है। इन मामलों को देखते हुए गठित एसआईटी को 25 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी वाजितपुर करनैल स्थित चौर में एक पोखर के पास बने मचान पर छिपा है, जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान इन्द्रवारा निवासी बिट्टू कुमार के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, मोबाइल और ₹2,000 नकद मिले। वहीं वाजितपुर करनैल निवासी उसके सहयोगी अंशु कुमार के पास से एक लोडेड मैगजीन (छह कारतूस), एक अन्य मैगजीन, मोबाइल और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। इस सफलता में हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, नितुन कुमार, योगेन्द्र सिंह, पप्पू कुमार और अविनाश कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। हलई थाना में आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज कर पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।
    1
    समस्तीपुर पुलिस ने जिले के बहुचर्चित गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य वांछित कुख्यात अपराधी बिट्टू कुमार को उसके सहयोगी अंशु कुमार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से अवैध हथियार, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस, मैगजीन, मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और नकद राशि बरामद की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि बिट्टू कुमार के पास से जब्त पिस्टल का इस्तेमाल ही गणेश सहनी की हत्या में किया गया था।

पुलिस के अनुसार, ताजपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी गणेश सहनी की 8 फरवरी 2026 को ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ताजपुर थाना में कांड संख्या-29/26 दर्ज कर बिट्टू कुमार को नामजद किया गया था, जिसके बाद से वह फरार था। इसके अलावा 16 मई 2026 की रात हलई थाना क्षेत्र के लोदीपुर नारायण गांव में महायज्ञ मेले के दौरान उसने अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें हलई थाना में कांड संख्या-86/26 दर्ज है। इन मामलों को देखते हुए गठित एसआईटी को 25 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी वाजितपुर करनैल स्थित चौर में एक पोखर के पास बने मचान पर छिपा है, जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान इन्द्रवारा निवासी बिट्टू कुमार के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, मोबाइल और ₹2,000 नकद मिले। वहीं वाजितपुर करनैल निवासी उसके सहयोगी अंशु कुमार के पास से एक लोडेड मैगजीन (छह कारतूस), एक अन्य मैगजीन, मोबाइल और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। इस सफलता में हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, नितुन कुमार, योगेन्द्र सिंह, पप्पू कुमार और अविनाश कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। हलई थाना में आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज कर पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।
    user_Zkhanmedia
    Zkhanmedia
    कल्याणपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित मालीघाट मोर्चा कार्यालय में बिहार राज्य जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा "विकल्प" की मालीघाट इकाई का 19वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रथम सत्र का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा द्वारा ध्वजारोहण और शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित करके किया गया। खुले अधिवेशन में बिरादराना संगठनों के साथियों ने हिस्सा लिया, जिनमें AIDSO के शिव कुमार, राजनीतिज्ञ व सामाजिक कार्यकर्ता भूपनारायण सिंह, कवि उमेश राज, जिला सचिव विभाकर और नवोदित इकाई की सचिव पूनम कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दूसरे सत्र में सचिव पूजा द्वारा सांगठनिक कार्यवाही का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर प्रतिनिधियों ने अपने विचार और महत्वपूर्ण सुझाव रखे। संगठन को मजबूत व धारदार बनाने के उद्देश्य से हर महीने नुक्कड़ सभाएँ, मोहल्लों में जनसभाएँ और जनगीतों के जरिए विस्तार करने की जिम्मेदारी आगामी कमेटी को सौंपी गई। सम्मेलन में बढ़ती महंगाई, महंगी शिक्षा, बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक, लचर स्वास्थ्य व्यवस्था, महिला उत्पीड़न और शहर में बढ़ती गंदगी व जाम की समस्या के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। सम्मेलन के समापन पर 9 सदस्यीय नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें अरुण कुमार वर्मा को अध्यक्ष, पूजा कुमारी को सचिव, रणधीर कुमार को उपसचिव और आनंद कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा कामेश्वर प्रसाद दिनेश, धीरेन्द्र धीरु, बैजू कुमार, सुनील कुमार और अमन कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस मौके पर रिया कुमारी, निशा कुमारी, बिंदिया कुमारी, साक्षी कुमारी, शालिनी कुमारी और राजू कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे और गगनभेदी नारों के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।
    4
    बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित मालीघाट मोर्चा कार्यालय में बिहार राज्य जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा "विकल्प" की मालीघाट इकाई का 19वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रथम सत्र का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा द्वारा ध्वजारोहण और शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित करके किया गया। खुले अधिवेशन में बिरादराना संगठनों के साथियों ने हिस्सा लिया, जिनमें AIDSO के शिव कुमार, राजनीतिज्ञ व सामाजिक कार्यकर्ता भूपनारायण सिंह, कवि उमेश राज, जिला सचिव विभाकर और नवोदित इकाई की सचिव पूनम कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

दूसरे सत्र में सचिव पूजा द्वारा सांगठनिक कार्यवाही का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर प्रतिनिधियों ने अपने विचार और महत्वपूर्ण सुझाव रखे। संगठन को मजबूत व धारदार बनाने के उद्देश्य से हर महीने नुक्कड़ सभाएँ, मोहल्लों में जनसभाएँ और जनगीतों के जरिए विस्तार करने की जिम्मेदारी आगामी कमेटी को सौंपी गई। सम्मेलन में बढ़ती महंगाई, महंगी शिक्षा, बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक, लचर स्वास्थ्य व्यवस्था, महिला उत्पीड़न और शहर में बढ़ती गंदगी व जाम की समस्या के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए।

सम्मेलन के समापन पर 9 सदस्यीय नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें अरुण कुमार वर्मा को अध्यक्ष, पूजा कुमारी को सचिव, रणधीर कुमार को उपसचिव और आनंद कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा कामेश्वर प्रसाद दिनेश, धीरेन्द्र धीरु, बैजू कुमार, सुनील कुमार और अमन कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस मौके पर रिया कुमारी, निशा कुमारी, बिंदिया कुमारी, साक्षी कुमारी, शालिनी कुमारी और राजू कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे और गगनभेदी नारों के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।
    user_Sabir Husain
    Sabir Husain
    Department of Social Services Sakra, Muzaffarpur•
    6 hrs ago
  • समस्तीपुर के करपुरीग्राम थाना क्षेत्र स्थित सिंघिया खुर्द गांव में एएनएम कॉलेज के पास रात में एक विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ पकड़ा गया। इस घटना के सामने आने के बाद महिला के पति और गांव के लोगों ने मिलकर उस विवाहिता की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी।
    1
    समस्तीपुर के करपुरीग्राम थाना क्षेत्र स्थित सिंघिया खुर्द गांव में एएनएम कॉलेज के पास रात में एक विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ पकड़ा गया। इस घटना के सामने आने के बाद महिला के पति और गांव के लोगों ने मिलकर उस विवाहिता की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • वैशाली के जंदाहा क्षेत्र में मुख्य बाजार जाते समय लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। इसमें कहा गया है कि बाजार जाने के दौरान किसी भी व्यक्ति से कुछ भी न खाएं और न ही किसी से कोई सामान लें। इसके साथ ही, किसी भी अनजान व्यक्ति से परफ्यूम या कोई अन्य चीज न सूंघने की सख्त हिदायत दी गई है।
    1
    वैशाली के जंदाहा क्षेत्र में मुख्य बाजार जाते समय लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। इसमें कहा गया है कि बाजार जाने के दौरान किसी भी व्यक्ति से कुछ भी न खाएं और न ही किसी से कोई सामान लें। इसके साथ ही, किसी भी अनजान व्यक्ति से परफ्यूम या कोई अन्य चीज न सूंघने की सख्त हिदायत दी गई है।
    user_As Na
    As Na
    Nurse जनदाहा, वैशाली, बिहार•
    11 hrs ago
  • समस्तीपुर शहर के मालगोदाम चौक के पास स्थित अर्धनिर्मित जिला परिषद की दर्जनों दुकानों पर बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के कब्जा कर व्यवसाय चलाए जाने का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले में विभागीय तालमेल की बात सामने आ रही है, जिसके जरिए लोगों ने नियमों को दरकिनार करते हुए दुकानों पर अपना कब्जा जमा लिया है और धड़ल्ले से कारोबार कर रहे हैं।
    1
    समस्तीपुर शहर के मालगोदाम चौक के पास स्थित अर्धनिर्मित जिला परिषद की दर्जनों दुकानों पर बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के कब्जा कर व्यवसाय चलाए जाने का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले में विभागीय तालमेल की बात सामने आ रही है, जिसके जरिए लोगों ने नियमों को दरकिनार करते हुए दुकानों पर अपना कब्जा जमा लिया है और धड़ल्ले से कारोबार कर रहे हैं।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.