Shuru
Apke Nagar Ki App…
*नोएडा पुलिस की गाडी तोड़ दी और फिर पलट दी*होजरी कॉम्प्लेक्स डी ब्लॉक में प्रदर्शन नोएडा के फेस 2 थाना क्षेत्र का मामला नोएडा- भारी पुलिस बल, पीएसी भी तैनात रिचा ग्लोबल गारमेंट्स के कर्मचारी होजरी कॉम्प्लेक्स डी ब्लॉक में प्रदर्शन नोएडा के फेस 2 थाना क्षेत्र का मामला
Raghvendra singh
*नोएडा पुलिस की गाडी तोड़ दी और फिर पलट दी*होजरी कॉम्प्लेक्स डी ब्लॉक में प्रदर्शन नोएडा के फेस 2 थाना क्षेत्र का मामला नोएडा- भारी पुलिस बल, पीएसी भी तैनात रिचा ग्लोबल गारमेंट्स के कर्मचारी होजरी कॉम्प्लेक्स डी ब्लॉक में प्रदर्शन नोएडा के फेस 2 थाना क्षेत्र का मामला
More news from Barabanki and nearby areas
- *नहर में नहाने गए पुलिसकर्मी की डूबने से मौत, शव की तलाश जारी* *हरदोई* टड़ियावां थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिसकर्मी कुछ स्थानीय लोगों के साथ नहर में नहाने गए थे, इसी दौरान एक पुलिसकर्मी कथित रूप से गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ट्रेनिंग पर चल रहे पुलिसकर्मी गौरव उर्फ़ राजन टड़ियावां क्षेत्र में रसूलापुर के सामने नहर में नहाने पहुंचे थे। उनके डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों और पुलिसकर्मियों की मदद से शव की तलाश की जा रही है।2
- *"एक भी मियां नहीं, लेकिन नाम मियांपुर। अब ये मियांपुर नहीं रहेगा। इस बस्ती का नाम रविन्द्रनगर होगा"* CM योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी जिले के मियांपुर गांव का नाम बदलने का ऐलान किया। CM ने आज यहां 331 बांग्लादेशी हिंदू परिवारों को जमीन का मालिकाना हक सौंपा है।1
- बाराबंकी।नगर पालिका परिषद बाराबंकी के प्रांगण में आयोजित बाराबंकी महोत्सव में दिनांक 11.04.2026 को साइबर सेल की टीम द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से महोत्सव में आए आमजन को वर्तमान समय में बढ़ रहे डिजिटल फ्रॉड, ओटीपी शेयरिंग, बैंक धोखाधड़ी और सोशल मीडिया हैकिंग के खतरों के प्रति विस्तार से सतर्क किया गया। साइबर टीम ने जनता को महत्वपूर्ण सुरक्षा मानकों की जानकारी देते हुए बताया कि ओटीपी (OTP) और पासवर्ड कभी किसी के साथ साझा न करें, क्योंकि बैंक, पुलिस या कोई भी प्रतिष्ठित संस्था कभी भी ऐसी गोपनीय जानकारी नहीं मांगती है। आमजन को बताया गया कि वे अनजान कॉल्स (Fake Calls) से सावधान रहें और व्हाट्सएप या एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक या एपीके (APK) फाइल को डाउनलोड न करें। ऑनलाइन भुगतान के समय विशेष सावधानी बरतने के सम्बन्ध में बताया गया कि क्यूआर (QR) कोड को स्कैन करने का अर्थ पैसा भेजना होता है, न कि प्राप्त करना। इसके साथ ही स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स से दूर रहने और सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी सार्वजनिक न करने की अपील की गई। साइबर सेल ने विशेष रूप से 'न्यूड वीडियो कॉल' और 'ब्लैकमेलिंग स्कैम' के प्रति सचेत करते हुए बताया गया कि किसी भी अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल को न उठाएं और मोबाइल ऐप्स को केवल आधिकारिक प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें। साइबर टीम द्वारा बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो वह बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।1
- 🔥 दरियाबाद में दो घरों में भीषण आग, पूरी गृहस्थी जलकर राख 🔥 विधानसभा दरियाबाद अंतर्गत विकास खंड पूरे डलई के ग्राम सूबेदार पुरवा कोठरी गौरिया में भीषण आग लगने से श्री दशरथ लाल जी एवं श्री कुंवर बहादुर जी के दो रिहायशी घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। घर में रखी पूरी गृहस्थी आग की भेंट चढ़ गई। सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश सरकार के रसद एवं खाद्य विभाग के मंत्री सतीश शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने अग्नि पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी, आर्थिक सहायता प्रदान की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। #दरियाबाद #पूरेडलई #सूबेदारपुरवा #बाराबंकी #सतीशशर्मा #अग्निकांड #तत्काल_राहत3
- भारती किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति जिंदाबाद माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी कमलेश चौधरी जिंदाबाद। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आजाद जिंदाबाद। तुंगनाथ सिंह मंडल अध्यक्ष अयोध्या जिंदाबाद। युवा मंडल अध्यक्ष अयोध्या जिंदाबाद। जिला अध्यक्ष एडवोकेट अब्बास जैदी जिंदाबाद। आवश्यक सूचना सभी किसान भाइयों माता और बहनों कल 14 तारीख माननीय बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी जो की कोठी उस्मानपुर में उसमें मुख्य अतीत माननीय राष्ट्रीय कमलेश चौधरी जी वह प्रदेश और मंडल के सभी पदाधिकारी आएंगे उसके लिए कई आल्हा अधिकारी के फोन गए हैं माननीय राष्ट्रीय कमलेश चौधरी के पास आने से मना किया गया है तो मैं कहना चाहता हूं सभी अधिकारियों को कल हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी आएंगे और कार्यक्रम होगा शांतिपूर्वक होगा मैं पहले बता चुका हूं कार्यक्रम किसी एक का नहीं है 14 अप्रैल को माननीय बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है और मनाई जाएगी शांतिपूर्वक लिखित में और वीडियो के माध्यम से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी सूचित भी कर दिए थे और बराबर चल भी रहा है तभी दबाव बनाया जा रहा है तो सभी किसान मजदूर भाइयों से कहना चाहता हूं ज्यादा से ज्यादा संख्या में उस्मानपुर कोठी पहुंचे जितने पदाधिकारी बाराबंकी के हैदरगढ़ के सिद्धौर के रामसनेहीघाट के जितने बाराबंकी जिला के पदाधिकारी कार्यकर्ता सदस्य हैं सभी लोग उस्मानपुर कोठी पहुंचे समय का विशेष ध्यान रखें 11:00 कोठी उस्मानपुर पहुंचे किसी की आनाकानी नहीं चलेगी तो मैं शिवकुमार युवा मंडल अध्यक्ष अयोध्या सभी को बता चुका हूं समय का विशेष ध्यान रखें ज्यादा से ज्यादा संख्या में आए और प्रशासन से निवेदन करता हूं कार्यक्रम शांतिपूर्वक किया जाएगा ऐसा कोई काम ना करा जाए जिससे विवाद हो तो सभी किसान भाइयों पहुंचे जय जवान जय किसान जय संविधान भारत माता की जय।1
- हिंद हॉस्पिटल में लापरवाही का आरोप: बंद कमरे में जिला स्तरीय टीम ने की जांच, रिपोर्ट पर टिकी सबकी नजरें क्या मैनेज का चल रहा खेल संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया सीतापुर जिले के अटरिया स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज इन दिनों सुर्खियों में है। एक मरीज के इलाज में कथित गंभीर लापरवाही के आरोपों ने पूरे जिले में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद प्रशासन हरकत में आया और मामला अब जांच के केंद्र में पहुंच गया है। जिलाधिकारी की सख्ती, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने बिना देर किए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया। टीम को निर्देश दिया गया कि वह मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए और रिकॉर्ड की जांच करते हुए 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपे। इस त्वरित कार्रवाई ने साफ संकेत दे दिया कि प्रशासन इस मामले को हल्के में लेने के मूड में नहीं है। बंद कमरे में घंटों चली जांच रविवार को जांच टीम हिंद मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां कई घंटे तक बंद कमरे में गहन पड़ताल की गई। सूत्रों के मुताबिक: अस्पताल प्रबंधन से विस्तार से पूछताछ की गई ऑपरेशन और इलाज से जुड़े दस्तावेज खंगाले गए पीड़ित परिवार को भी बुलाकर उनका पक्ष सुना गया जांच पूरी होने के बाद टीम बिना कोई आधिकारिक बयान दिए लखनऊ के लिए रवाना हो गई, जिससे रहस्य और गहरा गया है। अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को किया खारिज जांच खत्म होते ही अस्पताल की चेयरपर्सन ऋचा मिश्रा मीडिया के सामने आईं और सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने दावा किया कि: अस्पताल में सभी सर्जरी अनुभवी डॉक्टरों द्वारा ही की जाती हैं जूनियर डॉक्टर केवल सहायक की भूमिका निभाते हैं पूरे मामले की आंतरिक जांच के लिए विशेषज्ञों की अलग टीम गठित कर दी गई है अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सच्चाई जांच रिपोर्ट के बाद सामने आ जाएगी। *दो जांच, एक सच — किस पर गिरेगी गाज?* एक ओर प्रशासन की त्रिस्तरीय जांच टीम है, तो दूसरी ओर अस्पताल की अपनी विशेषज्ञ टीम। ऐसे में अब बड़ा सवाल यही है कि: क्या लापरवाही हुई थी? अगर हुई, तो जिम्मेदार कौन? *जिलेभर की निगाहें रिपोर्ट पर* फिलहाल पूरा मामला जांच रिपोर्ट पर टिका हुआ है। जैसे ही रिपोर्ट सामने आएगी, यह स्पष्ट हो जाएगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और किसके खिलाफ कार्रवाई होगी। हिन्द हॉस्पिटल के बंद कमरे में जांच, बाहर बयानबाज़ी—प्रकरण ने पकड़ा तूल हिंद हॉस्पिटल में कथित लापरवाही के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित त्रिस्तरीय जांच टीम ने अस्पताल पहुंचकर बंद कमरे में गहन जांच की और इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गई। हालांकि जांच के निष्कर्षों का खुलासा अभी नहीं हुआ है—अब सभी की नजरें टीम द्वारा सौंपी जाने वाली रिपोर्ट पर टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान अस्पताल की चेयरपर्सन ऋचा मिश्रा टीम के साथ मौजूद रहीं। कुछ समय बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों को भी बुलाकर उनका पक्ष सुना गया। करीब कई घंटे चली इस प्रक्रिया के बाद जांच टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई, जबकि परिजन अपने घर लौट गए। जांच के तुरंत बाद चेयरपर्सन ऋचा मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए अस्पताल पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए अस्पताल स्तर पर भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गठित की गई है। उन्होंने बताया कि सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. दीनदयाल, एनेस्थीसिया विभाग के एचओडी डॉ. सोनकर और आर्थोपेडिक विभाग के एचओडी डॉ. गौरव की टीम इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। इसके अलावा ऑर्थो सर्जन डॉ. शकील द्वारा पूरे प्रकरण का आकलन किया जा रहा है। चेयरपर्सन ने स्पष्ट किया कि संबंधित मरीज का ऑपरेशन डॉक्टर अश्वनी द्वारा किया गया, जो असिस्टेंट प्रोफेसर स्तर के अनुभवी चिकित्सक हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में किसी भी प्रकार की सर्जरी जूनियर डॉक्टरों से नहीं कराई जाती, बल्कि वे केवल सहायक की भूमिका में रहते हैं। अब देखना यह होगा कि त्रिस्तरीय जांच टीम अपनी रिपोर्ट में क्या तथ्य सामने लाती है और इस पूरे मामले में किसकी जिम्मेदारी तय होती है। फिलहाल, यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। (विशेष टिप्पणी) स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही का आरोप कोई मामूली बात नहीं होती। यह मामला न केवल एक अस्पताल की साख से जुड़ा है, बल्कि आम लोगों के भरोसे का भी सवाल है। ऐसे में प्रशासन की सख्ती और पारदर्शिता ही सच्चाई को सामने ला सकती है। वहीं लोगों में यह चर्चाएं जोरो से हैं कि हिंद प्रशासन के द्वारा जांच टीम और परिजनों को मैनेज करने के लिए एक साथ बन्द कमरे में बुलाया गया था अब बंद किस तरह की जांच हुई और क्या हुआ यह तो जांच टीम जानती है या हिन्द हॉस्पिटल प्रशासन4
- "जो कहते है बंगाल में उर्दू बोली जाएगी — उन्हें कहो जहाँ उर्दू बोली जाती है वहाँ चले जाए"1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- थाना बंथरा क्षेत्रान्तर्गत हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा दी गयी बाइट/1