Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौर शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा जालौर शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सनातन धर्म सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ शोभा यात्रा भारत माता चौक से रवाना होते हुए तिलक द्वार जोशी सर्कल पंचायत समिति सदर बाजार मानक चौक पूरा मोहल्ला बाईपास अस्पताल चौराहा होते हुए तिलक द्वार के अंदर बाबा रामदेव मंदिर पहुंची जहां पर भगवान कृष्ण की महा आरती के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ शोभायात्रा में साधु संतों का सानिध्य शोभायात्रा में राधे कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही शोभायात्रा के दौरान गोविंदा की टोली ने विभिन्न स्थानों पर लगी हुई मटकियों को फोड़ा
कमलेश शर्मा
जालौर शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा जालौर शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सनातन धर्म सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ शोभा यात्रा भारत माता चौक से रवाना होते हुए तिलक द्वार जोशी सर्कल पंचायत समिति सदर बाजार मानक चौक पूरा मोहल्ला बाईपास अस्पताल चौराहा होते हुए तिलक द्वार के अंदर बाबा रामदेव मंदिर पहुंची जहां पर भगवान कृष्ण की महा आरती के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ शोभायात्रा में साधु संतों का सानिध्य शोभायात्रा में राधे कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही शोभायात्रा के दौरान गोविंदा की टोली ने विभिन्न स्थानों पर लगी हुई मटकियों को फोड़ा
More news from राजस्थान and nearby areas
- जालौर शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा जालौर शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सनातन धर्म सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ शोभा यात्रा भारत माता चौक से रवाना होते हुए तिलक द्वार जोशी सर्कल पंचायत समिति सदर बाजार मानक चौक पूरा मोहल्ला बाईपास अस्पताल चौराहा होते हुए तिलक द्वार के अंदर बाबा रामदेव मंदिर पहुंची जहां पर भगवान कृष्ण की महा आरती के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ शोभायात्रा में साधु संतों का सानिध्य शोभायात्रा में राधे कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही शोभायात्रा के दौरान गोविंदा की टोली ने विभिन्न स्थानों पर लगी हुई मटकियों को फोड़ा2
- सांडेराव-दुजाना मार्ग पर निजी बस पलटी, दर्जनभर यात्री घायल सुमेरपुर: सांडेराव-दुजाना मार्ग पर शुक्रवार को निजी खालसा कंपनी की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब दर्जनभर यात्रियों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार खालसा कंपनी की बस सांडेराव बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर तखतगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान दुजाना मार्ग पर अचानक चालक का बस से संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में 20 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही सांडेराव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सांडेराव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा तखतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।सांडेराव पुलिस के एएसआई मोहनलाल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक का संतुलन बिगड़ने से बस पलटी है। वहीं, एक महिला यात्री ने आरोप लगाया कि बस चालक ड्राइविंग के दौरान नाश्ता कर रहा था और इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया।हादसे के बाद बस चालक के मौके से फरार होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घायलों की संख्या और उनकी स्थिति की जानकारी जुटा रही है।2
- मंडवाड़ा में कई वर्षों बाद भील समाज की महिलाओं ने किया आठम पूजन, बरसात के लिए की प्रार्थना* *मंडवाड़ा में कई वर्षों बाद भील समाज की महिलाओं ने किया आठम पूजन, बरसात के लिए की प्रार्थना* *आज मंडवाड़ा में भील समाज की महिलाओं ने कई वर्षों बाद परंपरागत *आठम पूजन किया* महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर कर्णेश्वर डेरी नाड़ी पहुंची। इस बार नाड़ी में पानी कम होने से ग्रामीण चिंतित हैं। महिलाओं ने वहीं पर विधि-विधान से आठम का पूजन किया और भगवान से हाथ जोड़कर *अच्छी बरसात आने की प्रार्थना की*, ताकि नाड़ी फिर से पानी से भर जाए, खेत-खलिहान हरे-भरे रहें और पशुओं को पानी की कमी न हो4
- बंदर का अंतिम संस्कार देखना माना जाता है अत्यंत दुर्लभ और शुभ: मान्यता, दूर होते हैं सारे कष्ट, घर में होता है धन का आगमन सनातन धर्म और लोक मान्यताओं में वानर को पवनपुत्र हनुमान जी का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में किसी मृत बंदर का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार होते देखना एक अत्यंत दुर्लभ और चमत्कारी शकुन माना गया है। ज्योतिष और धर्म शास्त्रों के जानकारों के अनुसार, जो भी व्यक्ति इस दृश्य का साक्षी बनता है, उस पर संकटमोचन हनुमान जी की विशेष कृपा बरसती है और उसके जीवन से दरिद्रता हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। अटके काम बनने के संकेत स्थानीय धर्मविदों का कहना है कि बंदर की अंतिम यात्रा या दाह संस्कार देखने से व्यक्ति के दुर्भाग्य का अंत होता है। * बाधाओं से मुक्ति: वर्षों से अटके सरकारी, कानूनी या पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद स्वतः सुलझने लगते हैं। * ग्रह शांति: कुंडली में शनि, राहु और मंगल से जुड़े क्रूर दोषों का नकारात्मक प्रभाव समाप्त होता है। * नकारात्मकता का नाश: घर में लंबे समय से चली आ रही अशांति, तनाव और कलह से राहत मिलती है। आर्थिक तंगी से छुटकारा और धन लाभ मान्यता है कि इस अलौकिक संयोग को देखने वाले जातक के जीवन में धन के नए स्रोत बनने लगते हैं। व्यापार में घाटा झेल रहे कारोबारियों को अचानक लाभ के अवसर मिलते हैं, पुराना कर्ज उतरने लगता है और परिवार में संपन्नता आती है। जानकारों की सलाह यदि रास्ते में कभी अनायास ही बंदर का अंतिम संस्कार या उसकी अंतिम यात्रा दिख जाए, तो व्यक्ति को तुरंत मार्ग पर रुककर सिर झुकाना चाहिए। दोनों हाथ जोड़कर मन ही मन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और प्रभु से अपने कष्टों के निवारण की प्रार्थना करनी चाहिए।1
- भूमिपुत्र किसानों ने महा पड़ाव की चेतावनी की चेतावनी दी बालोतरा। भूमिपुत्र किसानों ने महा पड़ाव की चेतावनी की चेतावनी दी1
- पाली में बांगड़ धर्मशाला में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान आयोजित भव्य भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं: गायक राकेश प्रजापति एवं पार्टी: राकेश प्रजापति और उनकी टीम ने अपनी सुरीली आवाज में कृष्ण भजनों की ऐसी तान छेड़ी कि पूरा पंडाल 'जय श्री कृष्णा' और 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' के जयकारों से गूंज उठा। विक्रम सिंह राठौड़ की विशेष प्रस्तुति: लोकप्रिय गायक विक्रम सिंह राठौड़ ने भी अपने प्रसिद्ध भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे श्रद्धालु झूमने और नाचने पर मजबूर हो गए। मनमोहक झांकियां: कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप और विभिन्न लीलाओं पर आधारित सुंदर झांकियां सजाई गईं। महाआरती और प्रसाद वितरण: मध्यरात्रि में भगवान श्री कृष्ण के जन्म के समय महाआरती की गई और श्रद्धालुओं के बीच माखन-मिश्री का प्रसाद बांटा गया।4
- हैदराबाद जेएनटीयू हॉस्टल में तीजोत्सव के दौरान छात्रों के दो गुटों में खूनी झड़प हैदराबाद: जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU) परिसर में तीजोत्सव के दौरान छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। गुरुवार देर रात शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में कई छात्र घायल हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, बीती रात हॉस्टल परिसर में तीज का त्योहार मनाया जा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ छात्रों ने एक छात्र पर हमला कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और 'गौतमी' तथा 'मंजीरा' हॉस्टल के छात्र आमने-सामने आ गए। दोनों हॉस्टल के छात्रों के बीच पूरी रात रुक-रुक कर हंगामा और मारपीट चलती रही। हंगामे की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। जेएनटीयू के कर्मचारियों ने घायल छात्रों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। परिसर में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।1
- सुमेरपुर 4 सितंबर निकाय चुनाव 2026 नाम वापसी के बाद शुक्रवार को सुमेरपुर और तखतगढ़ निकाय चुनाव की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। सुमेरपुर में रिटर्निंग अधिकारी कालूराम कुम्हार ने उपखंड कार्यालय में प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए। वार्ड 26 में भाजपा प्रत्याशी वीणा देवड़ा के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद अब 35 में से 34 वार्डों में चुनाव होंगे। कुल 144 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें भाजपा 34, कांग्रेस 32, आप 6 और 72 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।वहीं तखतगढ़ में रिटर्निंग अधिकारी पूरण कुमार तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी जितेंद्र कुमार बवेरवाल और राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह दिए। वार्ड 22 में निर्विरोध निर्वाचन के बाद 25 में से 24 वार्डों में मतदान होगा। यहां भाजपा 24, कांग्रेस 23 और निर्दलीय 40 प्रत्याशी मैदान में हैं।दोनों निकायों में 11 सितंबर को मतदान और 14 सितंबर को मतगणना होगी। प्रत्याशी अधिकतम ₹1.50 लाख खर्च कर सकेंगे। प्रचार वाहनों और बैनर के लिए अनुमति जरूरी होगी। आदर्श आचार संहिता की पालना के निर्देश दिए गए हैं। ईवीएम से मतदान होगा। चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया।3
- पाली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस्कॉन केंद्र में भव्य धार्मिक कार्यक्रम, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब पाली (राजस्थान)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पाली स्थित इस्कॉन केंद्र में भव्य और दिव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरा मंदिर परिसर हरे रामा-हरे कृष्णा के महामंत्र से गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं का हुजूम भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन व भक्ति संध्या में भाग लेने पहुंचा। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री राधा-कृष्ण के विशेष श्रृंगार व मंगला आरती के साथ हुई। मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी लाइटों और रंग-बिरंगे सुगंधित फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। इस अवसर पर भगवान का दूध, दही, शहद, घी और पंचामृत से भव्य महाभिषेक किया गया। संध्या समय इस्कॉन संकीर्तन मंडली द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों और हरे कृष्णा महामंत्र के कीर्तन पर श्रद्धालु झूमते और नृत्य करते नजर आए। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के प्रकटोत्सव पर महाआरती की गई और महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पाली शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन व मंदिर समिति द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन प्राप्त हुए। रिपोर्टर: दीपान्शु चौहान स्थान: पाली (राजस्थान)3