Shuru
Apke Nagar Ki App…
Dhanraj Meena
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Dhanraj Meena1
- झालावाड़-कोटा मार्ग पर स्थित दरा घाटी का भयंकर जाम अब केवल एक यातायात समस्या नहीं, बल्कि आम लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाली गंभीर चुनौती बन चुका है। लोग यहाँ वर्षों से घंटों जाम में फंसने को मजबूर हैं, जिससे किसी की अस्पताल पहुंचने में देरी हो रही है तो किसी छात्र का भविष्य समय पर परीक्षा केंद्र न पहुंच पाने के कारण संकट में पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार एंबुलेंस के फंसने से मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाया है, लेकिन इसके बावजूद दरा के नए हाईवे और टनल को अब तक आमजन के लिए शुरू नहीं किया गया है। हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी कोटा प्रवास पर आए, लेकिन लोगों को अब भी इंतजार है कि आखिर इस परियोजना के उद्घाटन की तारीख कब तय होगी। जनता का सीधा सवाल है कि जब निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है तो इसे शुरू करने में आखिर देरी क्यों हो रही है। अब कोटा और झालावाड़ सहित पूरे हाड़ौती क्षेत्र के लाखों लोगों की उम्मीदें इस बात पर टिकी हैं कि कब इस हाईवे को जनता के लिए समर्पित किया जाएगा। इस परियोजना के तहत दरा क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के तहत लगभग 4.9 किलोमीटर लंबी ट्विन ट्यूब (दोहरी) टनल बनाई गई है, जो देश की सबसे चौड़ी 8-लेन सड़क टनलों में से एक है। टनल में अत्याधुनिक वेंटिलेशन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी सिस्टम और आपातकालीन निकास की बेहतरीन सुविधाएं दी गई हैं। इसके प्रत्येक ट्यूब में चार-चार लेन हैं, जिससे भारी यातायात सुगमता से गुजर सकेगा और कोटा-झालावाड़ के बीच की यात्रा सुरक्षित और तेज होने के साथ दरा घाटी के जाम से स्थायी राहत मिल सकेगी।2
- राजस्थान के बारां जिले के छीपाबड़ौद में स्थित स्टेडियम में सुबह के डांस सेशन का आयोजन किया गया है।1
- राजस्थान के झालावाड़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले संत रविदास प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहर के राजकीय पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में दसवीं और बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र तथा प्रतीक चिन्ह प्रदान किए। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि जब उनकी माता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस क्षेत्र में आई थीं, तब झालावाड़ शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ था। लेकिन अब जिले में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और एग्रीकल्चर कॉलेज सहित कई शिक्षण संस्थाएं तेजी से उभरकर सामने आई हैं। उन्होंने बेहतर परिणाम हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे भी हर संभव मदद के लिए तैयार रहने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में मौजूद आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो छात्रों को राष्ट्रवाद की भावना से ओत-प्रोत कर सभ्यता, संस्कृति और व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रेरित करता है। इस गरिमामयी अवसर पर कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु पी.वी. सरस्वत, तकनीकी विश्वविद्यालय के निमित रंजन चौधरी सहित एबीवीपी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।2
- झालावाड़ के कॉलेज ऑडिटोरियम में आज एबीवीपी झालावाड़ का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस भव्य समारोह के दौरान करीब 600 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दुष्यन्त सिंह मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. बीपी सारस्वत ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के कुलगुरू प्रो. निमित्त रंजन और आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री वीरेन्द्र सिंह शक्तावत शामिल हुए।3
- विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।1
- दतिया पुलिस द्वारा आरोपियों से जब्त किए गए अवैध हथियारों के विनष्टीकरण की कार्रवाई पुलिस कंट्रोल रूम में की गई है।1
- झालावाड़ के बकानी में किसान संघ का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। इस मामले में अब तक कोई भी समाधान नहीं निकल पाया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि किसान संघ के जिलाध्यक्ष की बात को सुना जाए। किसी भी तरह का ठोस समाधान न होने के कारण बकानी में यह आंदोलन लगातार बना हुआ है।1