Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया पुलिस द्वारा आरोपियों से जब्त किए गए अवैध हथियारों के विनष्टीकरण की कार्रवाई पुलिस कंट्रोल रूम में की गई है।
Pradeep Kumar bairwa
दतिया पुलिस द्वारा आरोपियों से जब्त किए गए अवैध हथियारों के विनष्टीकरण की कार्रवाई पुलिस कंट्रोल रूम में की गई है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- दतिया पुलिस द्वारा आरोपियों से जब्त किए गए अवैध हथियारों के विनष्टीकरण की कार्रवाई पुलिस कंट्रोल रूम में की गई है।1
- कोटा मेडिकल कॉलेज में सीजेरियन प्रसव के बाद महिलाओं की किडनी फेल होने के बेहद गंभीर मामले में नया मोड़ आ गया है। अस्पताल के नेफ्रोलॉजी वार्ड में भर्ती पांच पीड़ित महिलाओं में से चार बुधवार को मीडिया के सामने आईं। महिलाओं ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया और कहा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती हुए दो महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। उन्होंने मांग की है कि अब सरकार या तो उनके किडनी ट्रांसप्लांट की व्यवस्था करवाए, नहीं तो उन्हें इच्छा मृत्यु की अनुमति दे दे। इससे पहले इन पीड़ित महिलाओं के परिजनों ने दो दिन पहले जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर किडनी ट्रांसप्लांट की मांग की थी और प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इस अल्टीमेटम की अवधि पूरी होने के बाद, अपना विरोध दर्ज कराते हुए इन महिलाओं ने बुधवार से डायलिसिस कराने से भी साफ मना कर दिया है।1
- झालावाड़-कोटा मार्ग पर स्थित दरा घाटी का भयंकर जाम अब केवल एक यातायात समस्या नहीं, बल्कि आम लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाली गंभीर चुनौती बन चुका है। लोग यहाँ वर्षों से घंटों जाम में फंसने को मजबूर हैं, जिससे किसी की अस्पताल पहुंचने में देरी हो रही है तो किसी छात्र का भविष्य समय पर परीक्षा केंद्र न पहुंच पाने के कारण संकट में पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार एंबुलेंस के फंसने से मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाया है, लेकिन इसके बावजूद दरा के नए हाईवे और टनल को अब तक आमजन के लिए शुरू नहीं किया गया है। हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी कोटा प्रवास पर आए, लेकिन लोगों को अब भी इंतजार है कि आखिर इस परियोजना के उद्घाटन की तारीख कब तय होगी। जनता का सीधा सवाल है कि जब निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है तो इसे शुरू करने में आखिर देरी क्यों हो रही है। अब कोटा और झालावाड़ सहित पूरे हाड़ौती क्षेत्र के लाखों लोगों की उम्मीदें इस बात पर टिकी हैं कि कब इस हाईवे को जनता के लिए समर्पित किया जाएगा। इस परियोजना के तहत दरा क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के तहत लगभग 4.9 किलोमीटर लंबी ट्विन ट्यूब (दोहरी) टनल बनाई गई है, जो देश की सबसे चौड़ी 8-लेन सड़क टनलों में से एक है। टनल में अत्याधुनिक वेंटिलेशन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी सिस्टम और आपातकालीन निकास की बेहतरीन सुविधाएं दी गई हैं। इसके प्रत्येक ट्यूब में चार-चार लेन हैं, जिससे भारी यातायात सुगमता से गुजर सकेगा और कोटा-झालावाड़ के बीच की यात्रा सुरक्षित और तेज होने के साथ दरा घाटी के जाम से स्थायी राहत मिल सकेगी।2
- Post by Dhanraj Meena1
- राजस्थान के झालावाड़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले संत रविदास प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहर के राजकीय पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में दसवीं और बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र तथा प्रतीक चिन्ह प्रदान किए। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि जब उनकी माता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस क्षेत्र में आई थीं, तब झालावाड़ शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ था। लेकिन अब जिले में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और एग्रीकल्चर कॉलेज सहित कई शिक्षण संस्थाएं तेजी से उभरकर सामने आई हैं। उन्होंने बेहतर परिणाम हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे भी हर संभव मदद के लिए तैयार रहने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में मौजूद आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो छात्रों को राष्ट्रवाद की भावना से ओत-प्रोत कर सभ्यता, संस्कृति और व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रेरित करता है। इस गरिमामयी अवसर पर कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु पी.वी. सरस्वत, तकनीकी विश्वविद्यालय के निमित रंजन चौधरी सहित एबीवीपी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।2
- झालावाड़ के कॉलेज ऑडिटोरियम में आज एबीवीपी झालावाड़ का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस भव्य समारोह के दौरान करीब 600 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दुष्यन्त सिंह मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. बीपी सारस्वत ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के कुलगुरू प्रो. निमित्त रंजन और आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री वीरेन्द्र सिंह शक्तावत शामिल हुए।3
- मुंबई के अंधेरी इलाके में अभिनेत्री सब्बी सूरी को स्पॉट किया गया है, जहाँ उनका अंदाज कैमरों में कैद हो गया। सार्वजनिक स्थान पर अपने सामान्य अंदाज में नजर आईं अभिनेत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। उनके प्रशंसकों के बीच इस वीडियो और तस्वीरों को बेहद तेजी से साझा किया जा रहा है।1
- राजस्थान के कोटा जिले के सिमलिया क्षेत्र स्थित पोलाई खुर्द गांव में पानी-पतासे खाने के बाद करीब 115 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। इन सभी बच्चों में उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायतें सामने आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए दीगोद के उपखंड अधिकारी दीपक महावर, सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र नावर और सुल्तानपुर के बीसीएमओ डॉ. राजेश सामर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। डॉ. सामर ने तुरंत 108 एम्बुलेंस सहित दो मेडिकल टीमों को गांव में रवाना कर उपचार और सर्वे का काम शुरू करवाया। गंभीर रूप से प्रभावित करीब एक दर्जन बच्चों को सिमलिया के सीएचसी में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है, जबकि एएनएम और आशा कार्यकर्ता पूरे गांव में घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। इस घटना की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को शोली गांव भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, पानी-पतासे बेचने वाला विक्रेता इसी शोली गांव से आया था, जिसके बाद विभाग मामले की जांच में जुट गया है।2