Shuru
Apke Nagar Ki App…
एआई इम्पैक्ट समिट में हंगामे के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन विकास के मुद्दों से घबराई कांग्रेस फैला रही भ्रम,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुमन पांडे एआई इम्पैक्ट समिट में हंगामे के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन विकास के मुद्दों से घबराई कांग्रेस फैला रही भ्रम,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुमन पांडे
Kush BAZPUR
एआई इम्पैक्ट समिट में हंगामे के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन विकास के मुद्दों से घबराई कांग्रेस फैला रही भ्रम,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुमन पांडे एआई इम्पैक्ट समिट में हंगामे के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन विकास के मुद्दों से घबराई कांग्रेस फैला रही भ्रम,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुमन पांडे
More news from Udam Singh Nagar and nearby areas
- एआई इम्पैक्ट समिट में हंगामे के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन विकास के मुद्दों से घबराई कांग्रेस फैला रही भ्रम,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुमन पांडे1
- ठाकुरद्वारा। काशीपुर–मुरादाबाद हाईवे पर ग्राम मुंशीगंज के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर सड़क पर टहल रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम मुंशीगंज के पास नई बस्ती निवासी फहीम अहमद पुत्र लियाकत हुसैन सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल फहीम को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरद्वारा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।2
- विडियो देखें-उत्तराखंड उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में नाहिद सिनेमा हॉल के पीछे वाली गली के कूड़े के ढेर में लगभग चार माह का एक भ्रूण मिला। यह जांच का विषय बना हुआ है पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी।1
- नैनीताल: सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा शुक्रवार को भवाली बाईपास पर नव निर्मित पुल जिसकी लागत, लगभग 546.75 लाख रुपये है के साथ ही कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया गया, इस दौरान उन्होंने कैंचीधाम में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें 39 करोड़ की लगता से बनाई जा रही वाहन पार्किंग एव अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कैंचीधाम में बहुमंजिला पार्किंग आदि बन जाने से श्रद्धालुओं को पार्किंग सुविधा का लाभ मिलेगा, साथ ही भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर लगने वाले जाम से भी बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भवाली रातिघाट बाईपास के निर्माण से भी यातायात सुगम और सुविधाजनक हो जाएगा है, जिससे कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों को जाने वाले आम जनमानस को जाम से निजात मिलेगी। इस दौरान उन्होंने कैंची धाम में बन रही बहुमंजिला पार्किंग के कार्यों को पूरी गुणवत्ता एव मानकों के अनुसार कार्य करने के निर्देश कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में कोई भी कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। इस दौरान श्री भट्ट स्थानीय लोगों से भी मिले। इसके उपरांत उन्होंने बाबा नीम करौरी के भी दर्शन किए।1
- 📰 📚 यूपी बोर्ड की अंग्रेज़ी परीक्षा संपन्न पिपलिया मिश्र/रामपुर: आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं कक्षा की अंग्रेज़ी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यह इस सत्र की महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक थी, जिसे लेकर छात्रों में विशेष उत्साह और हल्की घबराहट भी देखी गई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। प्रशासन की निगरानी में परीक्षा निष्पक्ष और नकलविहीन माहौल में आयोजित कराई गई। परीक्षा समाप्त होते ही छात्रों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी। छात्रों का कहना है कि प्रश्नपत्र संतुलित और पाठ्यक्रम पर आधारित था। कई विद्यार्थियों ने उम्मीद जताई कि इस बार परिणाम बेहतर रहेगा। अब सभी परीक्षार्थी अपनी आगामी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए हैं। 📢 अधिक खबरों के लिए जुड़े रहें — “Rampur ki Taza Khabar Faizan ke sath” ✍️ रिपोर्ट: फैज़ान हुसैन1
- बिलासपुर में रमजान के पहले जुमे को लेकर रोजेदार नमाजियों से नगर क्षेत्र की मस्जिदें खचाखच भरी नज़र आई।इस दौरान उलेमाओं ने पाक महीने की फजीलत बयां करते हुए मुस्लमान पर रोजा नमाज को फ़र्ज़ बताया। शुक्रवार को रमजान के पहले जुमे को लेकर नगर की हाजी जी वाली मस्जिद,सय्यदो वाली मस्जिद,जामा मस्जिद,इमाम साहब वाली मस्जिद,खजूरों वाली मस्जिद,अमलताश वाली मस्जिद,नूरी मस्जिद,शन्नु खां आदि मस्जिदों में समयनुसार उलेमाओं द्वारा तकरीर बयां की गई।इस दौरान उन्होंने कहा कि अल्लाह ताआला ने इस मुक़द्दस महीने में ही कुरआन नाजिल किया।यह पाक महीना रहमत,बरकत और मगफिरत तीनों के लिए है,इसमें जितनी सच्चे मन से इबादत और कुरआन की तिलावत की जाए,उसका सवाब अल्लाह ताआला देता है,और आखिरत में भी अच्छा मुकाम हासिल होता है।उन्होंने कहा जो अल्लाह ने हम पर रोजा-नमाज फर्ज बताया उसे कज़ा न करें।और नेकी के रास्ते पर चलकर बुराईयों से बचें।इसके पश्चात कुतुबा पढ़ा गया और शांति पूर्ण नमाज अदा की गई।वहीं पहले जुमे को लेकर मस्जिदों के बाहर नगरपालिका द्वारा विशेष सफाई अभियान चलवाकर चूना इत्यादि डलवाया गया था।और सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह,प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह और एलआईयूआई उप निरीक्षक जीत सिंह बिष्ट आदि पुलिस दलबल के साथ जगह-जगह तैनात रहे।1
- + उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल पद्मभूषण भगत सिंह कोश्यारी एवं महामण्डलेश्वर सोमेश्वर यति महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का किया शुभारम्भ + पूर्व केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने स्कूल प्रबन्धक व प्रधानाचार्य के त्याग, समर्पण एवं परिश्रम को बताया राष्ट्र निर्माण में सराहनीय योगदान + भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी रहे समारोह के प्रमुख आकर्षण + स्कूली बच्चों के देश भक्ति एवं विविध रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता के अनूठे उदाहरण किए पेश, जमकर लूटी दर्शकों की वाहवाही मोटाहल्दू / नैनीताल । बेरीपड़ाव- मोटाहल्दू के ग्रामसभा भवानसिंह नवाड़ स्थित कारगिल शहीद सैनिक स्कूल का 20वां वार्षिक दिवस समारोह गुरुवार को बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । वार्षिकोत्सव समारोह का विधिवत शुभारम्भ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र तथा गोआ के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, महालक्ष्मी मन्दिर के महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी महाराज एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं वर्तमान में नैनताल - उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने बतौर मुख्य अतिथि, समारोह में शिरकत की । इसी के साथ नन्हे - मुन्ने स्कूली बच्चों द्वारा भक्तिमय एवं मनमोहक सरस्वती वंदना की शानदार प्रस्तुति दी गई । तत्पश्चात एक से बढ़कर एक देशभक्ति के गीतों एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में भारी संख्या में उपस्थित दर्शकों को थिरकने पर विवश कर दिया । दिनभर चले समारोह में कारगिल शहीद सैनिक स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत कुमाऊंनी संस्कृति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रमों के अलावा गढ़वाली, राजस्थानी, पंजाबी व मराठी संस्कृति से जुड़े गीतों एवं नाटकों के जरिए सभी का मन मोह लिया । इससे पूर्व स्कूल प्रबन्धन की ओर से प्रबन्धक डॉ उमेश चन्दोला व प्रधानचार्या श्रीमती कृष्णा भट्ट चन्दोला द्वारा उक्त सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र- गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सामाजिक जीवन में नागरिक व राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन करने के लिए शिक्षा को पहली प्राथमिकता बताया । उन्होंने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही मनुष्य का सर्वांगीण विकास संभव है । इसलिए स्कूलों में इस प्रकार की शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, जिससे बच्चा आगे चल कर अनुशासित, व्यवस्थित, संस्कारित,बहादुर और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत बन सके । श्री कोश्यारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं भाषा के समृद्ध होने से ही भारत में फिर से राम- राज्य की स्थापना होगी और उन्हें विश्वास है कि वह दिन अवश्य आएगा । पद्म भूषण श्री कोश्यारी ने स्कूल प्रबन्धक डॉ उमेश चन्दोला तथा प्रधानाचार्या श्रीमती कृष्णा भट्ट चन्दोला द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के चहुंमुखी विकास एवं राष्ट्र निर्माण में उनका समर्पण भाव एवं सतत योगदान काबिले तारीफ है । उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही कारगिल शहीद सैनिक स्कूल के बच्चों का चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में स्कूल द्वारा की जा रही मेहनत, नन्हे - मुन्ने बच्चों की आकर्षक तथा प्रेरणादायी प्रस्तुतियों से यहाँ साबित हो रही है। उन्होंने स्कूल के विस्तार एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने कारगिल शहीद सैनिक स्कूल के प्रबन्धक डॉ उमेश चन्दोला,, प्रधानाचार्या श्रीमती कृष्णा चन्दोला व स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा लगातार की जा रही मेहनत की जमकर सराहना की । उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद स्कूल में बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ - साथ अपनी जड़ों से जुड़ी हुई भारतीय संस्कृति पर आधारित शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है । उन्होंने कहा स्कूल के बच्चों द्वारा जिस तरह एक से बढ़कर एक सुन्दर, मोहक एवं आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई, उससे साफ देखा जा सकता है कि बच्चों के पीछे अच्छी मेहनत की जा रही है। सांसद अजय भट्ट ने स्कूली बच्चों के विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय को अपने सांसद निधि से ढाई लाख रुपए देने की भी घोषणा की । महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी तथा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र । कोश्यारी ने भी स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत विविध कार्यक्रमों की सराहना की तथा संस्कारवान शिक्षा दिए जाने पर विशेष बल दिया । अपने लम्बे उद्बोधन में सोमेश्वर यति महाराज ने बच्चों के अभिभावकों से कहा कि भारत और भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए उनको अपने बच्चों को सनातन के संस्कार सिखाने ही होंगे । बच्चा क्या बनेगा, कैसा बनेगा यह सब माता- पिता पर निर्भर करता है । भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने भी कहा कि घर में और बचपन में प्राप्त शिक्षा ही बच्चों के लिए जीवन में आगे के रास्ते तैयार करती है। उन्होंने कहा आजकल माता- पिता बच्चों के भविष्य को लेकर सारी जिम्मेवारी स्कूलों पर छोड़ दे रहे हैं, अपनी जिम्मेवारी को भूलते जा रहे हैं, जिसके बहुत ही खतरनाक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा हर अभिभावक को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर उमेश चंदोला ने सभी आए हुए अतिथियों के अलवा उपस्थित अभिभावकों एव उपस्थित जनता का आभार व्यक्त किया । विद्यालय के प्रिंसिपल कृष्णा भट्ट चंदोला ने विद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों का विस्तार से जिक्र किया । कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सांसद अजय के हाथों पुरुष्कार वितरित किए गए । इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, भाजपा बेतालघाट मण्डल के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दलीप बोहरा, इंदर सिंह बिष्ट, भास्कर भट्ट, जगदीश पांडे, रोहन, मनमोहन पुरोहित, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, राजेन्द्र दुर्गापाल,कौस्तुभ चंदोला समेत अनेकों गणमान्य लोग, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे । कार्यक्रम का शानदार संचालन दलीप बोहरा व सुंदर कांडपाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।4
- काशीपुर“यह केवल एक मशीन या उनके चालान का मुद्दा नहीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों की रोज़ी-रोटी का प्रश्न है। यदि प्रशासन पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं देता है तो हम सभी प्रभावित परिवार एकजुट होकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।”1