रमज़ान के पहले जुमे पर बिलासपुर में रोजेदार नमाजियों से खचाखच भरी मस्जिदें, बिलासपुर में रमजान के पहले जुमे को लेकर रोजेदार नमाजियों से नगर क्षेत्र की मस्जिदें खचाखच भरी नज़र आई।इस दौरान उलेमाओं ने पाक महीने की फजीलत बयां करते हुए मुस्लमान पर रोजा नमाज को फ़र्ज़ बताया। शुक्रवार को रमजान के पहले जुमे को लेकर नगर की हाजी जी वाली मस्जिद,सय्यदो वाली मस्जिद,जामा मस्जिद,इमाम साहब वाली मस्जिद,खजूरों वाली मस्जिद,अमलताश वाली मस्जिद,नूरी मस्जिद,शन्नु खां आदि मस्जिदों में समयनुसार उलेमाओं द्वारा तकरीर बयां की गई।इस दौरान उन्होंने कहा कि अल्लाह ताआला ने इस मुक़द्दस महीने में ही कुरआन नाजिल किया।यह पाक महीना रहमत,बरकत और मगफिरत तीनों के लिए है,इसमें जितनी सच्चे मन से इबादत और कुरआन की तिलावत की जाए,उसका सवाब अल्लाह ताआला देता है,और आखिरत में भी अच्छा मुकाम हासिल होता है।उन्होंने कहा जो अल्लाह ने हम पर रोजा-नमाज फर्ज बताया उसे कज़ा न करें।और नेकी के रास्ते पर चलकर बुराईयों से बचें।इसके पश्चात कुतुबा पढ़ा गया और शांति पूर्ण नमाज अदा की गई।वहीं पहले जुमे को लेकर मस्जिदों के बाहर नगरपालिका द्वारा विशेष सफाई अभियान चलवाकर चूना इत्यादि डलवाया गया था।और सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह,प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह और एलआईयूआई उप निरीक्षक जीत सिंह बिष्ट आदि पुलिस दलबल के साथ जगह-जगह तैनात रहे।

- पुलिस अभिरक्षा से भागा युवक, आधे घंटे बाद फिर दबोचा गया1
- बहेड़ी पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध शस्त्र सप्लाई गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 अवैध पिस्टल .32 बोर, 36 जिंदा कारतूस, 2 तमंचे .315 और .12 बोर, कारतूस, एक स्विफ्ट कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान तस्लीम और सोमू खान उर्फ औशाफ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों कुख्यात हिस्ट्रीशीटर इशरत अली के सहयोगी हैं, जो फिलहाल फरार है। जांच में खुलासा हुआ है कि 26 सितंबर 2025 को हुए बरेली दंगों में अवैध असलहों की सप्लाई इन्हीं के नेटवर्क के जरिए की गई थी। मोबाइल डेटा और वीडियो कॉल लॉग से इस बात के अहम सबूत मिले हैं। पुलिस का दावा है कि दंगों के दौरान जिन अवैध हथियारों से फायरिंग हुई, उनकी सप्लाई इसी गैंग ने की थी। फिलहाल पुलिस टीम आगे की गिरफ्तारी और कार्रवाई के लिए लगातार दबिश दे रही है।1
- अविवाहित बड़े भाई के हिस्से की जायदाद हड़पने के लिए सगे छोटे भाई ने उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और उसका शव घर के पीछे जमीन में दफना दिया। इतना नहीं, अपने अपराध को छिपाने के लिए थाने जाकर खुद बड़े भाई की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। पुलिस की तफ्तीश में सामने आए तथ्य व मृतक के मामा द्वारा सन्देह जताए जाने के बाद पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। पुलिस ने बताए गए स्थान पर खुदाई कराई और शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया।प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित बिहारीपुरा खड़इया मोहल्ला निवासी तारिक बेग (38) पुत्र अकील अली अविवाहित था। उसने बीबीए की पढ़ाई की थी। उसके छोटे भाई मसारिक बेग की शादी लगभग 2 माह पहले हुई थी। पिता नहीं हैं, जबकि माँ तहसील के पास रहती हैं। बिहारीपुरा में दोनों भाई रहते थे। नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित कचहरी के पास रहने वाले मामा सलीम ने बताया कि तारिक ने शादी नहीं की थी। प्रॉपर्टी पर रहती थी नजर इसलिए उसके हिस्से की प्रॉपर्टी पर हमेशा मसारिक बेग की नजर रहती थी। 15 फरवरी को मसारिक बेग ने प्रेमनगर थाने की पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि बड़ा भाई तारिक बेग 9-10 फरवरी की रात से गायब है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। मोबाइल फोन की लोकेशन चेक की तो मालूम हुआ कि फोन घर पर ही उसी रात बन्द हो गया था। पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ की। मामा सलीम ने पुलिस को प्रॉपर्टी का विवाद बताते हुए छोटे भाँजे मसारिक बेग पर तारिक की हत्या करने का सन्देह जताया। पुलिस ने तुरन्त तारिक को पकड़कर उससे पूछताछ की तो पहले वह पुलिस को गुमराह करता रहा। बाद में सख्ती बरतने पर वह टूट गया और जो बताया, उससे पुलिस हतप्रभ रह गई। आरोपी ने बताया कि वह बड़े भाई के हिस्से की जायदाद हड़पना चाहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी, इसलिए उसके न रहने पर पूरी जायदाद का वह अकेला वारिस होता, इसलिए उसने योजनाबद्ध तरीके से 9-10 फरवरी की रात सोते समय तारिक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को घर के पीछे खाली पड़ी जमीन में दफना दिया। पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर खुदाई कराई और शव को बाहर निकालकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पाण्डेय के अनुसार मामा सलीम की तहरीर के आधार पर आरोपी मसारिक बेग के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल पर फॉरेन्सिक टीम बुलाई गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही आलाकत्ल की बरामदगी की जा रही है।2
- शक्तिफार्म/उधम सिंह नगर। उत्तराखण्ड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे प्रयास अब ज़मीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। इसका प्रेरणादायक उदाहरण विकास खंड रुद्रपुर के दानपुर ग्राम की निवासी श्रीमती गीता कम्बोज हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों से निकलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। एक समय आर्थिक तंगी से जूझ रहीं गीता कम्बोज के लिए सीमित पारिवारिक आय और बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच घर चलाना चुनौतीपूर्ण हो गया था। इसी दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने जीवन की दिशा बदलने का निर्णय लिया। समूह में सक्रिय भागीदारी के साथ उन्होंने ग्राम संगठन और क्लस्टर स्तर तक अपनी भूमिका निभाई। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की टीम द्वारा उन्हें व्यक्तिगत उद्यम योजना की जानकारी दी गई, जिससे उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिला। परियोजना के अंतर्गत उन्हें 50 हजार रुपये का बैंक ऋण, 30 हजार रुपये की अनुदान राशि तथा 20 हजार रुपये स्वयं का अंश लगाकर एक रेस्टोरेंट शुरू करने में सहयोग मिला। आज उनका छोटा सा रेस्टोरेंट एक सफल व्यवसाय में परिवर्तित हो चुका है। गीता कम्बोज प्रतिदिन लगभग 3 से 4 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। श्रीमती गीता की सफलता न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि राज्य सरकार की उन योजनाओं का भी प्रमाण है, जिनके माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। आज गीता जैसी अनेक महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।3
- मुरादाबाद मानपुर मुंडिया के अंतर्गत ट्राई साइकिल बैटरी वाली फट गई है चार्ज होते होते1
- moradabad ye wo chraha hai Rampur & sambhal ko jorhta hai magar yaan ka jaam kabi khatam nhi hota1
- थाना डिलारी में रमजान और होली को लेकर हुआ शांति समिति की बैठक का आयोजन ।1
- मुरादाबाद मानपुर ठेलियादान मुंडिया किसी भी तरह से कोई भी सफाई नहीं होती है कम से कम 1 साल के बाद सफाई होती है और कचरा उठा कर नहीं लेकर जाते यहीं पर छोड़ देते हैं1
- ये वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है। ये मेट्रो लगभग अखाड़ा बन चुकी है। आप ही तय कीजिए किसकी गलतीं है। नई जनरेशन खुदको सर्वेसर्वा समझती है। बड़ो से बातचीत की तमीज की कमी है।1