logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़। तहसील क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पत्रकार के साथ मारपीट की घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल के तहसील रिपोर्टर यज्ञ राज मौर्य ने बताया कि क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खिलाने का अवैध काम कर रहे थे। इसी दौरान नाबालिग लड़कों को जुआ खेलने से मना किया गया, जिस बात से जुआ खिलाने वाले लोग भड़क गए। आरोप है कि इसके बाद उन लोगों ने पत्रकार दिनेश आचार्य पर हमला कर दिया और उनके साथ बेल्ट से मारपीट की गई। इस घटना के बाद क्षेत्र के पत्रकारों और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पत्रकार समाज की आवाज उठाते हैं और यदि उन्हीं पर हमला होगा तो यह बेहद चिंता की बात है। स्थानीय पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। कैमरा मैन के साथ, यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ के लिए इन लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए

2 hrs ago
user_Rahul Gupta CBI
Rahul Gupta CBI
लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़। तहसील क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पत्रकार के साथ मारपीट की घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल के तहसील रिपोर्टर यज्ञ राज मौर्य ने बताया कि क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खिलाने का अवैध काम कर रहे थे। इसी दौरान नाबालिग लड़कों को जुआ खेलने से मना किया गया, जिस बात से जुआ खिलाने वाले लोग भड़क गए। आरोप है कि इसके बाद उन लोगों ने पत्रकार दिनेश आचार्य पर हमला कर दिया और उनके साथ बेल्ट से मारपीट की गई। इस घटना के बाद क्षेत्र के पत्रकारों और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पत्रकार समाज की आवाज उठाते हैं और यदि उन्हीं पर हमला होगा तो यह बेहद चिंता की बात है। स्थानीय पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। कैमरा मैन के साथ, यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ के लिए इन लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए

More news from Lakhimpur Kheri and nearby areas
  • लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के हजरतपुर गांव के पास गन्ना लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल चालक को ट्रॉली के नीचे से निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में गन्ना अधिक लदा होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस भी मामले की जानकारी में जुट गई है।
    1
    लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के हजरतपुर गांव के पास गन्ना लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल चालक को ट्रॉली के नीचे से निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में गन्ना अधिक लदा होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस भी मामले की जानकारी में जुट गई है।
    user_Dileep Tripathi
    Dileep Tripathi
    Agricultural production Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    1 hr ago
  • पलिया कलां (खीरी)। पलिया में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने अलविदा जुमे के मौके पर अपने आवास पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों को ईद का तोहफा वितरित किया। पीडीए के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग पहुंचे। रेहान खान ने आने वाले ईद पर्व को देखते हुए सभी को विशेष उपहार भेंट किए। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ हिंदू समाज के जरूरतमंद लोग भी शामिल हुए। रेहान खान ने बिना किसी भेदभाव के सभी का स्वागत करते हुए उपहार वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि त्योहार खुशियां बांटने का नाम है और जब हम एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनते हैं, तभी त्योहार की असली भावना सामने आती है। उन्होंने कहा कि पीडीए का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची सेवा है। स्थानीय लोगों ने सपा नेता की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सौहार्द की मिसाल बताया। कार्यक्रम के दौरान लोगों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया और सभी ने एक-दूसरे को आगामी ईद की शुभकामनाएं दीं।
    1
    पलिया कलां (खीरी)। पलिया में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने अलविदा जुमे के मौके पर अपने आवास पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों को ईद का तोहफा वितरित किया।
पीडीए के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग पहुंचे। रेहान खान ने आने वाले ईद पर्व को देखते हुए सभी को विशेष उपहार भेंट किए। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ हिंदू समाज के जरूरतमंद लोग भी शामिल हुए।
रेहान खान ने बिना किसी भेदभाव के सभी का स्वागत करते हुए उपहार वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि त्योहार खुशियां बांटने का नाम है और जब हम एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनते हैं, तभी त्योहार की असली भावना सामने आती है।
उन्होंने कहा कि पीडीए का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची सेवा है।
स्थानीय लोगों ने सपा नेता की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सौहार्द की मिसाल बताया। कार्यक्रम के दौरान लोगों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया और सभी ने एक-दूसरे को आगामी ईद की शुभकामनाएं दीं।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जंगल के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक हाथी ने युवक पर अचानक हमला कर दिया। गुस्साए हाथी ने युवक को पहले सूंड से उठाकर कई बार जमीन पर पटका और फिर कुचल दिया। आसपास मौजूद लोग डर के मारे दूर खड़े देखते रहे, लेकिन कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप रही है।
    1
    जंगल के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक हाथी ने युवक पर अचानक हमला कर दिया। गुस्साए हाथी ने युवक को पहले सूंड से उठाकर कई बार जमीन पर पटका और फिर कुचल दिया। आसपास मौजूद लोग डर के मारे दूर खड़े देखते रहे, लेकिन कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप रही है।
    user_Rahul Gupta CBI
    Rahul Gupta CBI
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खुद को पत्रकार बताकर बनाता था वीडियो, कर्मचारियों से वसूली के आरोप; मेले में हुई घटना का वीडियो वायरल खबर: लखीमपुर खीरी। धौरहरा और ईसानगर क्षेत्र में एक कथित यूट्यूबर की लोगों द्वारा जमकर धुलाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक खुद को पत्रकार बताकर वीडियो बनाता था और फिर तथाकथित दबाव बनाकर अवैध वसूली करता था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि धौरहरा से लेकर ईसानगर ब्लॉक तक कई छोटे कर्मचारियों और आम लोगों को वह लंबे समय से परेशान कर रहा था। इसी को लेकर मेले के दौरान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चों के एक झुंड ने युवक को दौड़ाकर पकड़ा और छोटे-छोटे हाथों-पैरों से उसकी पिटाई कर दी। जब वह थककर गिरने लगा तो कुछ बच्चों ने बेल्ट से भी उसकी सुताई कर दी। बताया जा रहा है कि बच्चों के ही एक साथी ने पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। नोट: वायरल वीडियो के आधार पर खबर सामने आई है, व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
    1
    खुद को पत्रकार बताकर बनाता था वीडियो, कर्मचारियों से वसूली के आरोप; मेले में हुई घटना का वीडियो वायरल
खबर:
लखीमपुर खीरी। धौरहरा और ईसानगर क्षेत्र में एक कथित यूट्यूबर की लोगों द्वारा जमकर धुलाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक खुद को पत्रकार बताकर वीडियो बनाता था और फिर तथाकथित दबाव बनाकर अवैध वसूली करता था।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि धौरहरा से लेकर ईसानगर ब्लॉक तक कई छोटे कर्मचारियों और आम लोगों को वह लंबे समय से परेशान कर रहा था। इसी को लेकर मेले के दौरान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चों के एक झुंड ने युवक को दौड़ाकर पकड़ा और छोटे-छोटे हाथों-पैरों से उसकी पिटाई कर दी। जब वह थककर गिरने लगा तो कुछ बच्चों ने बेल्ट से भी उसकी सुताई कर दी।
बताया जा रहा है कि बच्चों के ही एक साथी ने पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
नोट: वायरल वीडियो के आधार पर खबर सामने आई है, व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
    user_Ajay shukla
    Ajay shukla
    Journalist Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    2 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी। थाना खीरी पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग अभियान के दौरान की गई। पुलिस अधीक्षक खीरी व अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निराला तिवारी के नेतृत्व में 9 मार्च 2026 को थाना खीरी पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में बट्टर पुत्र बाबू निवासी ग्राम लखुपा, थाना व जिला खीरी भिम्पु पुत्र लालजी निवासी नकरा, थाना व जिला खीरी राहुल पुत्र सतनाम निवासी नमगरा, थाना बेहरा, जिला बहराइच कामनाथ पुत्र झल्लू निवासी इशरिया, थाना व जिला खीरी हीरा पुत्र मोहनलाल निवासी इशरिया, थाना व जिला खीरी शामिल हैं। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान भेज दिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रियंका गौतम, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश, कांस्टेबल रामलखन और कांस्टेबल शिवा शामिल रहे।
    1
    लखीमपुर खीरी।
थाना खीरी पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग अभियान के दौरान की गई।
पुलिस अधीक्षक खीरी व अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निराला तिवारी के नेतृत्व में 9 मार्च 2026 को थाना खीरी पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में
बट्टर पुत्र बाबू निवासी ग्राम लखुपा, थाना व जिला खीरी
भिम्पु पुत्र लालजी निवासी नकरा, थाना व जिला खीरी
राहुल पुत्र सतनाम निवासी नमगरा, थाना बेहरा, जिला बहराइच
कामनाथ पुत्र झल्लू निवासी इशरिया, थाना व जिला खीरी
हीरा पुत्र मोहनलाल निवासी इशरिया, थाना व जिला खीरी
शामिल हैं।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान भेज दिया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक प्रियंका गौतम, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश, कांस्टेबल रामलखन और कांस्टेबल शिवा शामिल रहे।
    user_Nawaz ahmad Rizvi
    Nawaz ahmad Rizvi
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रमजान के पाक महीने में अलविदा की नमाज़ के बाद पलिया क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने अपने आवास पर पीडीए के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को ईद के मद्देनज़र नए सूट, सेवईं, चीनी और अन्य जरूरी सामान वितरित किया गया। रेहान खान ने कहा कि रमजान का महीना जरूरतमंदों की मदद और भाईचारे का संदेश देता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    1
    रमजान के पाक महीने में अलविदा की नमाज़ के बाद पलिया क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने अपने आवास पर पीडीए के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को ईद के मद्देनज़र नए सूट, सेवईं, चीनी और अन्य जरूरी सामान वितरित किया गया। रेहान खान ने कहा कि रमजान का महीना जरूरतमंदों की मदद और भाईचारे का संदेश देता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_Shahnawaz Gauri
    Shahnawaz Gauri
    पत्रकार लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • BREAKING NEWS: गैस किल्लत के 'खौफ' के बीच नेशनल न्यूज़ लाइव का बड़ा धमाका! क्या वाकई खाली हो रहे हैं चूल्हे? देखिए ग्राउंड जीरो से संजय कुमार राठौर की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर, नेशनल न्यूज़ लाइव लखीमपुर खीरी लोकेशन: लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश एंकर लखीमपुर खीरी: पूरे देश में इस वक्त हाहाकार मचा है! अफवाहों का बाजार गर्म है और खबर उड़ रही है कि गैस सिलेंडर खत्म हो गए हैं। सुबह की पहली किरण के साथ ही बेचारी महिलाएं चूल्हा छोड़कर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ी होने को मजबूर हैं। दावा किया जा रहा है कि गैस बुकिंग के नंबर 'डेड' हो चुके हैं और हेल्पलाइन सिर्फ शोपीस बनकर रह गई है। लेकिन क्या यह हकीकत है या कोई बड़ी साजिश? इन्हीं सुलगते सवालों का जवाब ढूंढने के लिए नेशनल न्यूज़ लाइव की मीडिया टीम ने 'जीरो ग्राउंड' पर एक हाई-प्रोफाइल पड़ताल शुरू की। हमारे ब्यूरो संजय कुमार राठौर (लखीमपुर खीरी) ने सीधे उस 'हॉटस्पॉट' पर दस्तक दी, जहां से अफवाहों का धुआं उठ रहा था। एजेंसी मालिक सौरभ गुप्ता के साथ 'वन टू वन' तीखी बातचीत! लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी स्थित शक्ति गैस एजेंसी के मालिक सौरभ गुप्ता को जब संजय कुमार राठौर ने सवालों के घेरे में लिया, तो कई चौंकाने वाले सच सामने आए। देशव्यापी किल्लत और बुकिंग सिस्टम फेल होने के दावों पर सौरभ गुप्ता ने दो-टूक जवाब देते हुए सारी अफवाहों की हवा निकाल दी। एजेंसी मालिक सौरभ गुप्ता ने कैमरे पर दहाड़ते हुए कहा: > "गैस की कोई किल्लत नहीं है! यह सब कोरी अफवाहें हैं। हमारे पास गैस का ऐसा भंडार (Stock) है कि किसी का चूल्हा बुझने नहीं पाएगा। उपभोक्ताओं को डरने या घबराने की रत्ती भर भी जरूरत नहीं है।" > अफवाहों का पर्दाफाश: क्या वाकई लाइन में लग रही हैं औरतें? संजय कुमार राठौर ने जब मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं की नब्ज टटोली, तो तस्वीर कुछ और ही निकली। जिन लाइनों और किल्लत की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, ग्राउंड जीरो पर उनकी असलियत कुछ और ही थी। उपभोक्ताओं ने मुस्कुराते हुए कैमरे पर कुबूल किया कि: "गैस सिलेंडर तो आराम से मिल रहा है! कोई समस्या नहीं है, बस बाहर लोग डर फैला रहे हैं।" सावधान! अफवाह फैलाने वालों पर तीखा वार शक्ति गैस एजेंसी के मालिक सौरभ गुप्ता ने नेशनल न्यूज़ लाइव के माध्यम से जनता को आगाह किया है। उन्होंने अपील की है कि: * डर के मारे बुकिंग न करें: केवल वही लोग आएं जिन्हें सच में जरूरत है। बेवजह भीड़ बढ़ाकर अव्यवस्था न फैलाएं। * फेक न्यूज से बचें: हेल्पलाइन नंबर और बुकिंग सेवाएं चालू हैं, बस पैनिक (Panic) के कारण सिस्टम पर लोड बढ़ रहा है। * अफवाहबाजों को जवाब: एजेंसी प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है और गैस की सप्लाई चेन फौलाद की तरह मजबूत है। नेशनल न्यूज़ लाइव का बड़ा खुलासा हमारी पड़ताल में यह साफ हो गया है कि देश में गैस की कमी नहीं, बल्कि 'अफवाहों का तूफान' ज्यादा खतरनाक है। लखीमपुर खीरी की शक्ति गैस एजेंसी ने यह साबित कर दिया है कि यदि उपभोक्ता धैर्य रखें, तो सिलेंडर आपके दरवाजे तक पहुंचेगा। संजय कुमार राठौर की इस जांबाज रिपोर्टिंग ने उन लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया है जो जनता को डराकर माहौल बिगाड़ना चाहते थे। वाइट शक्ति गैस एजेंसी के मालिक सौरभ गुप्ता वाइट उपभोक्ताओं की
    4
    BREAKING NEWS: गैस किल्लत के 'खौफ' के बीच नेशनल न्यूज़ लाइव का बड़ा धमाका! क्या वाकई खाली हो रहे हैं चूल्हे?
देखिए ग्राउंड जीरो से संजय कुमार राठौर की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर, नेशनल न्यूज़ लाइव लखीमपुर खीरी
लोकेशन: लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश 
एंकर
लखीमपुर खीरी: पूरे देश में इस वक्त हाहाकार मचा है! अफवाहों का बाजार गर्म है और खबर उड़ रही है कि गैस सिलेंडर खत्म हो गए हैं। सुबह की पहली किरण के साथ ही बेचारी महिलाएं चूल्हा छोड़कर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ी होने को मजबूर हैं। दावा किया जा रहा है कि गैस बुकिंग के नंबर 'डेड' हो चुके हैं और हेल्पलाइन सिर्फ शोपीस बनकर रह गई है। लेकिन क्या यह हकीकत है या कोई बड़ी साजिश?
इन्हीं सुलगते सवालों का जवाब ढूंढने के लिए नेशनल न्यूज़ लाइव की मीडिया टीम ने 'जीरो ग्राउंड' पर एक हाई-प्रोफाइल पड़ताल शुरू की। हमारे ब्यूरो संजय कुमार राठौर (लखीमपुर खीरी) ने सीधे उस 'हॉटस्पॉट' पर दस्तक दी, जहां से अफवाहों का धुआं उठ रहा था।
एजेंसी मालिक सौरभ गुप्ता के साथ 'वन टू वन' तीखी बातचीत!
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी स्थित शक्ति गैस एजेंसी के मालिक सौरभ गुप्ता को जब संजय कुमार राठौर ने सवालों के घेरे में लिया, तो कई चौंकाने वाले सच सामने आए। देशव्यापी किल्लत और बुकिंग सिस्टम फेल होने के दावों पर सौरभ गुप्ता ने दो-टूक जवाब देते हुए सारी अफवाहों की हवा निकाल दी।
एजेंसी मालिक सौरभ गुप्ता ने कैमरे पर दहाड़ते हुए कहा:
> "गैस की कोई किल्लत नहीं है! यह सब कोरी अफवाहें हैं। हमारे पास गैस का ऐसा भंडार (Stock) है कि किसी का चूल्हा बुझने नहीं पाएगा। उपभोक्ताओं को डरने या घबराने की रत्ती भर भी जरूरत नहीं है।"
> 
अफवाहों का पर्दाफाश: क्या वाकई लाइन में लग रही हैं औरतें?
संजय कुमार राठौर ने जब मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं की नब्ज टटोली, तो तस्वीर कुछ और ही निकली। जिन लाइनों और किल्लत की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, ग्राउंड जीरो पर उनकी असलियत कुछ और ही थी। उपभोक्ताओं ने मुस्कुराते हुए कैमरे पर कुबूल किया कि:
"गैस सिलेंडर तो आराम से मिल रहा है! कोई समस्या नहीं है, बस बाहर लोग डर फैला रहे हैं।"
सावधान! अफवाह फैलाने वालों पर तीखा वार
शक्ति गैस एजेंसी के मालिक सौरभ गुप्ता ने नेशनल न्यूज़ लाइव के माध्यम से जनता को आगाह किया है। उन्होंने अपील की है कि:
* डर के मारे बुकिंग न करें: केवल वही लोग आएं जिन्हें सच में जरूरत है। बेवजह भीड़ बढ़ाकर अव्यवस्था न फैलाएं।
* फेक न्यूज से बचें: हेल्पलाइन नंबर और बुकिंग सेवाएं चालू हैं, बस पैनिक (Panic) के कारण सिस्टम पर लोड बढ़ रहा है।
* अफवाहबाजों को जवाब: एजेंसी प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है और गैस की सप्लाई चेन फौलाद की तरह मजबूत है।
नेशनल न्यूज़ लाइव का बड़ा खुलासा
हमारी पड़ताल में यह साफ हो गया है कि देश में गैस की कमी नहीं, बल्कि 'अफवाहों का तूफान' ज्यादा खतरनाक है। लखीमपुर खीरी की शक्ति गैस एजेंसी ने यह साबित कर दिया है कि यदि उपभोक्ता धैर्य रखें, तो सिलेंडर आपके दरवाजे तक पहुंचेगा। संजय कुमार राठौर की इस जांबाज रिपोर्टिंग ने उन लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया है जो जनता को डराकर माहौल बिगाड़ना चाहते थे।
वाइट शक्ति गैस एजेंसी के मालिक सौरभ गुप्ता 
वाइट उपभोक्ताओं की
    user_Sanjay rathour
    Sanjay rathour
    Tour operator लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़। तहसील क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पत्रकार के साथ मारपीट की घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल के तहसील रिपोर्टर यज्ञ राज मौर्य ने बताया कि क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खिलाने का अवैध काम कर रहे थे। इसी दौरान नाबालिग लड़कों को जुआ खेलने से मना किया गया, जिस बात से जुआ खिलाने वाले लोग भड़क गए। आरोप है कि इसके बाद उन लोगों ने पत्रकार दिनेश आचार्य पर हमला कर दिया और उनके साथ बेल्ट से मारपीट की गई। इस घटना के बाद क्षेत्र के पत्रकारों और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पत्रकार समाज की आवाज उठाते हैं और यदि उन्हीं पर हमला होगा तो यह बेहद चिंता की बात है। स्थानीय पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। कैमरा मैन के साथ, यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ के लिए इन लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
    1
    नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़। तहसील क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पत्रकार के साथ मारपीट की घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल के तहसील रिपोर्टर यज्ञ राज मौर्य ने बताया कि क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खिलाने का अवैध काम कर रहे थे। इसी दौरान नाबालिग लड़कों को जुआ खेलने से मना किया गया, जिस बात से जुआ खिलाने वाले लोग भड़क गए। आरोप है कि इसके बाद उन लोगों ने पत्रकार दिनेश आचार्य पर हमला कर दिया और उनके साथ बेल्ट से मारपीट की गई। इस घटना के बाद क्षेत्र के पत्रकारों और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पत्रकार समाज की आवाज उठाते हैं और यदि उन्हीं पर हमला होगा तो यह बेहद चिंता की बात है। स्थानीय पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। कैमरा मैन के साथ, यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ के लिए इन लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
    user_Rahul Gupta CBI
    Rahul Gupta CBI
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.