Shuru
Apke Nagar Ki App…
जंगल के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक हाथी ने युवक पर अचानक हमला कर दिया। गुस्साए हाथी ने युवक को पहले सूंड से उठाकर कई बार जमीन पर पटका और फिर कुचल दिया। आसपास मौजूद लोग डर के मारे दूर खड़े देखते रहे, लेकिन कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप रही है।
Rahul Gupta CBI
जंगल के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक हाथी ने युवक पर अचानक हमला कर दिया। गुस्साए हाथी ने युवक को पहले सूंड से उठाकर कई बार जमीन पर पटका और फिर कुचल दिया। आसपास मौजूद लोग डर के मारे दूर खड़े देखते रहे, लेकिन कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पलिया-निघासन मार्ग पर शुक्रवार को ट्रक की टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार किसान नेता सहित अन्य लोग बाल-बाल बच गए। पलिया क्षेत्र के ग्राम बबौरा निवासी किसान नेता तरसेम सिंह खैरा शुक्रवार को किसी कार्य से ग्राम सरखना जा रहे थे। जैसे ही वह पलिया-निघासन मार्ग से सरखना रोड पर मुड़े, तभी एक ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के समय कार में सवार किसान नेता तरसेम सिंह खैरा व अन्य लोग सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना किसान नेता ने पुलिस को दे दी है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि घटना में शामिल ट्रक का पता लगाया जा रहा है। जानकारी होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में आज दिनांक 13.03.2026 को थाना पलिया पुलिस टीम द्वारा 10.10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर-स्मैक) बरामद करके 01 नफर अभियुक्त विशाल पुत्र घनश्याम निवासी मो0 किसान द्वितीय कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पलिया पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* विशाल पुत्र घनश्याम निवासी मो0 किसान द्वितीय कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी *बरामदगी विवरणः-* कुल 10.10 ग्रामब्राउन शुगर (स्मैक) – कीमत लगभग 35,000/- रुपये अभियुक्त के पास से बरामद । *अभियुक्त का आपराधिक विवरण-* मु0अ0सं0 318/2024 धारा 309(4)/317(2)/317(4) बीएऩएस थाना भीरा जनपद खीरी मु0अ0सं0 623/2024 धारा 309(4)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना कोतवाली सदर खीरी मु0अ0सं0 635/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली सदर खीरी मु0अ0सं0 615/2022 धारा 147/148/149/308/504 भादवि थाना पलिया खीरी मु0अ0सं0 120/2022 धारा 363/366/506 भादवि थाना पलिया खीरी मु0अ0सं0 197/2024 धारा 380/411 भादवि थाना मझगई जनपद खीरी मु0अ0सं0 387/2025 धारा 2(B)(i)/3यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना मझगईजनपद खीरी मु0अ0सं0 75/2026 अन्तर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जिला खीरी । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-* व0उ0नि0 रामजीत यादव, थाना पलिया जनपद खीरी । म0उ0नि0 निशा शुक्ला, थाना पलिया जनपद खीरी । हे0का0घनश्याम शर्मा, थाना पलिया जनपद खीरी । का0 अतुल त्रिपाठी, थाना पलिया जनपद खीरी । कां0 धर्मेन्द्र कुमार, थाना पलिया जनपद खीरी । कां0 सुनील रावत, थाना पलिया जनपद खीरी । का0 अमन राय, थाना पलिया जनपद खीरी । का0 अनुज कुमार, थाना पलिया जनपद खीरी ।1
- लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी में रमज़ान माह के आख़िरी जुमे यानी अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। कस्बे की विभिन्न मस्जिदों में सुबह से ही नमाज़ियों की भारी भीड़ देखने को मिली। दोपहर में अलविदा जुमे की नमाज़ अदा करने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों में पहुंचे। नमाज़ के बाद इमामों ने मुल्क में अमन-ओ-अमान, भाईचारा और खुशहाली कायम रहने की दुआ कराई। इस मौके पर लोगों ने रोज़ा, नमाज़ और इबादत के साथ अल्लाह की बारगाह में अपने गुनाहों की माफी भी मांगी। अलविदा जुमे की नमाज़ को लेकर कस्बे में खासा उत्साह दिखाई दिया और मस्जिदों के आसपास रौनक का माहौल बना रहा। रमज़ान के इस मुबारक मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और देश में शांति, तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआएं कीं।1
- yaha par bhaut log bike lekar gire h koi bhi es sadak par dhayan nhi de raha mera bas ye kahna h ki. ye sadak ban jaye es sadak kar na gram pardhan dhyan de raha h na jila pancyat sadasy1
- मोहनपुरवा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र की रामापुर चौकी अंतर्गत मोहनपुरवा गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- संपादक, नीरज जायसवाल (लखीमपुर खीरी)।* नज भारत न्यूज लखीमपुर में AIMIM ने बढ़ाया सियासी दायरा, नगर कार्यालय का हुआ उद्घाटन लखीमपुर खीरी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने जनपद में अपने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए लखीमपुर नगर कार्यालय का उद्घाटन किया। नगर के नौरंगाबाद क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। सेंट्रल जोन के सचिव नजमुल हसन ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं यूथ जिला अध्यक्ष आशु ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक युवा पार्टी से जुड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के हाथों को मजबूत करें। सदर विधानसभा अध्यक्ष मुजीबुर रहमान खान ने अपने संबोधन में कहा कि AIMIM लगातार उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी मजलूमों, गरीबों और दलितों की आवाज उठाने का काम कर रही है और कार्यकर्ताओं के सहयोग से आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। विधानसभा प्रभारी मोहम्मद हनीफ ने भी कार्यकर्ताओं से पूरी लगन और समर्पण के साथ संगठन को आगे बढ़ाने की अपील की। एडवोकेट सोहेल ने पार्टी के इतिहास और गठन के बारे में जानकारी देते हुए इसके उद्देश्य और विचारधारा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष अशरफ जैदी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नजमुल हसन, आशु, मुजीबुर रहमान खान, अशरफ जैदी, मोहम्मद हनीफ, अमीनुद्दीन, इरशाद कुरैशी, आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- पलिया (खीरी)। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस ने एक युवक को ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। पलिया थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में आज शुक्रवार को पुलिस टीम ने अभियान के दौरान नगर के मोहल्ला किसान द्वितीय निवासी विशाल पुत्र घनश्याम को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उक्त अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कई मुकदमें भी दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामजीत यादव, उपनिरीक्षक निशा शुक्ला, हेड कांस्टेबल धनश्याम शर्मा, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, सुनील रावत, अमन राय एवं अनुज कुमार शामिल रहे।1
- सभासदों के साथ अभद्रता का मामला गरमाया, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग, पलिया कलां (खीरी) शहर में स्मैक के बढ़ते अवैध कारोबार की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे नगर पालिका परिषद के सभासदों को उस समय गहरा झटका लगा, जब प्रभारी निरीक्षक ने उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। इस घटना से आक्रोशित सभासदों ने उप जिलाधिकारी (SDM) पलिया, डॉ. अमरीश कुमार से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई और एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा। पलिया क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही स्मैक और नशीले पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग लेकर कोतवाली गए थे। मनोज गुप्ता सभासद का आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी ने जनहित के इस मुद्दे पर कार्रवाई करने के बजाय उनके साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और उन्हें फटकार लगाई। ज्ञापन के माध्यम से सभासदों ने न केवल नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है, बल्कि पुलिस के इस व्यवहार के बाद अपने और अपने परिवार के जान-माल की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। एसडीएम डॉ. अमरीश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सभासदों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार होगा, तो आम जनता की सुनवाई कैसे होगी। समस्त सभासद रहे मौजूद।1
- लखीमपुर खीरी में किसान को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने का मामला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल निघासन / लखीमपुर खीरी लखीमपुर खीरी जिले के निघासन क्षेत्र से पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को हिरासत में लेने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, निघासन तहसील के थाना पढ़ुआ क्षेत्र की चौकी पढ़ुआ अंतर्गत ग्राम पंचायत ढखेरवा नानकार के उपगांव बिछुली निवासी कल्लू पासी (पुत्र बाबूराम पासी) को बुधवार दोपहर पुलिस ने खेत से हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि उस समय कल्लू पासी अपने खेत में गन्ना छीलकर घर लौट रहे थे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस बिना किसी सूचना या नोटिस के उन्हें अपने साथ चौकी ले गई। परिजनों के मुताबिक, पुलिस उन्हें चौकी ले जाने से पहले पढ़ुआ साइफन के पास अपनी फोर व्हीलर गाड़ी के साथ भारी जरीकेन रखकर फोटो और वीडियो भी बनाती दिखाई दी। इसके बाद उन्हें चौकी में बैठा लिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर कल्लू पासी के परिजनों ने आसपास के लोगों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। बाद में परिजन खेत मालिक के घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। खेत मालिक ने चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह से फोन पर संपर्क कर गिरफ्तारी के बारे में पूछताछ की। इस पर चौकी प्रभारी ने बताया कि वे न्यायालय कार्य से जिला मुख्यालय गए हैं और चौकी क्षेत्र में मौजूद सिपाहियों से जानकारी लेकर स्थिति स्पष्ट करेंगे।इसके बाद परिजनों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। श्री रसिक मोहन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष आशीष मोहन शुक्ला को मामले की जानकारी दी गई। उन्होंने तत्काल थाना अध्यक्ष पढ़ुआ से फोन पर बात की। थाना अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि यदि किसी शक या मुखबिर की सूचना के आधार पर व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाया गया है तो जांच के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। बताया गया कि बीट के सिपाही योगेंद्र सिंह ने भी फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि कल्लू पासी को शक के आधार परपूछताछ के लिए लाया गया थाऔरउन्हेंसम्मानपूर्वक छोड़ दिया जायेगा। इस बीच, हिरासत में लिए जाने की घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे हैं, जिनमें गिरफ्तार व्यक्ति पूरी घटना का बयान करता दिखाई दे रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।1