अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान नेता की कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे सवार पलिया-निघासन मार्ग पर शुक्रवार को ट्रक की टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार किसान नेता सहित अन्य लोग बाल-बाल बच गए। पलिया क्षेत्र के ग्राम बबौरा निवासी किसान नेता तरसेम सिंह खैरा शुक्रवार को किसी कार्य से ग्राम सरखना जा रहे थे। जैसे ही वह पलिया-निघासन मार्ग से सरखना रोड पर मुड़े, तभी एक ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के समय कार में सवार किसान नेता तरसेम सिंह खैरा व अन्य लोग सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना किसान नेता ने पुलिस को दे दी है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि घटना में शामिल ट्रक का पता लगाया जा रहा है। जानकारी होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान नेता की कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे सवार पलिया-निघासन मार्ग पर शुक्रवार को ट्रक की टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार किसान नेता सहित अन्य लोग बाल-बाल बच गए। पलिया क्षेत्र के ग्राम बबौरा निवासी किसान नेता तरसेम सिंह खैरा शुक्रवार को किसी कार्य से ग्राम सरखना जा रहे थे। जैसे ही वह पलिया-निघासन मार्ग से सरखना रोड पर मुड़े, तभी एक ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के समय कार में सवार किसान नेता तरसेम सिंह खैरा व अन्य लोग सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना किसान नेता ने पुलिस को दे दी है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि घटना में शामिल ट्रक का पता लगाया जा रहा है। जानकारी होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- जंगल के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक हाथी ने युवक पर अचानक हमला कर दिया। गुस्साए हाथी ने युवक को पहले सूंड से उठाकर कई बार जमीन पर पटका और फिर कुचल दिया। आसपास मौजूद लोग डर के मारे दूर खड़े देखते रहे, लेकिन कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप रही है।1
- पलिया-निघासन मार्ग पर शुक्रवार को ट्रक की टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार किसान नेता सहित अन्य लोग बाल-बाल बच गए। पलिया क्षेत्र के ग्राम बबौरा निवासी किसान नेता तरसेम सिंह खैरा शुक्रवार को किसी कार्य से ग्राम सरखना जा रहे थे। जैसे ही वह पलिया-निघासन मार्ग से सरखना रोड पर मुड़े, तभी एक ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के समय कार में सवार किसान नेता तरसेम सिंह खैरा व अन्य लोग सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना किसान नेता ने पुलिस को दे दी है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि घटना में शामिल ट्रक का पता लगाया जा रहा है। जानकारी होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- खुद को पत्रकार बताकर बनाता था वीडियो, कर्मचारियों से वसूली के आरोप; मेले में हुई घटना का वीडियो वायरल खबर: लखीमपुर खीरी। धौरहरा और ईसानगर क्षेत्र में एक कथित यूट्यूबर की लोगों द्वारा जमकर धुलाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक खुद को पत्रकार बताकर वीडियो बनाता था और फिर तथाकथित दबाव बनाकर अवैध वसूली करता था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि धौरहरा से लेकर ईसानगर ब्लॉक तक कई छोटे कर्मचारियों और आम लोगों को वह लंबे समय से परेशान कर रहा था। इसी को लेकर मेले के दौरान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चों के एक झुंड ने युवक को दौड़ाकर पकड़ा और छोटे-छोटे हाथों-पैरों से उसकी पिटाई कर दी। जब वह थककर गिरने लगा तो कुछ बच्चों ने बेल्ट से भी उसकी सुताई कर दी। बताया जा रहा है कि बच्चों के ही एक साथी ने पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। नोट: वायरल वीडियो के आधार पर खबर सामने आई है, व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।1
- लखीमपुर खीरी। थाना खीरी पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग अभियान के दौरान की गई। पुलिस अधीक्षक खीरी व अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निराला तिवारी के नेतृत्व में 9 मार्च 2026 को थाना खीरी पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में बट्टर पुत्र बाबू निवासी ग्राम लखुपा, थाना व जिला खीरी भिम्पु पुत्र लालजी निवासी नकरा, थाना व जिला खीरी राहुल पुत्र सतनाम निवासी नमगरा, थाना बेहरा, जिला बहराइच कामनाथ पुत्र झल्लू निवासी इशरिया, थाना व जिला खीरी हीरा पुत्र मोहनलाल निवासी इशरिया, थाना व जिला खीरी शामिल हैं। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान भेज दिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रियंका गौतम, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश, कांस्टेबल रामलखन और कांस्टेबल शिवा शामिल रहे।1
- रमजान के पाक महीने में अलविदा की नमाज़ के बाद पलिया क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने अपने आवास पर पीडीए के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को ईद के मद्देनज़र नए सूट, सेवईं, चीनी और अन्य जरूरी सामान वितरित किया गया। रेहान खान ने कहा कि रमजान का महीना जरूरतमंदों की मदद और भाईचारे का संदेश देता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- BREAKING NEWS: गैस किल्लत के 'खौफ' के बीच नेशनल न्यूज़ लाइव का बड़ा धमाका! क्या वाकई खाली हो रहे हैं चूल्हे? देखिए ग्राउंड जीरो से संजय कुमार राठौर की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर, नेशनल न्यूज़ लाइव लखीमपुर खीरी लोकेशन: लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश एंकर लखीमपुर खीरी: पूरे देश में इस वक्त हाहाकार मचा है! अफवाहों का बाजार गर्म है और खबर उड़ रही है कि गैस सिलेंडर खत्म हो गए हैं। सुबह की पहली किरण के साथ ही बेचारी महिलाएं चूल्हा छोड़कर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ी होने को मजबूर हैं। दावा किया जा रहा है कि गैस बुकिंग के नंबर 'डेड' हो चुके हैं और हेल्पलाइन सिर्फ शोपीस बनकर रह गई है। लेकिन क्या यह हकीकत है या कोई बड़ी साजिश? इन्हीं सुलगते सवालों का जवाब ढूंढने के लिए नेशनल न्यूज़ लाइव की मीडिया टीम ने 'जीरो ग्राउंड' पर एक हाई-प्रोफाइल पड़ताल शुरू की। हमारे ब्यूरो संजय कुमार राठौर (लखीमपुर खीरी) ने सीधे उस 'हॉटस्पॉट' पर दस्तक दी, जहां से अफवाहों का धुआं उठ रहा था। एजेंसी मालिक सौरभ गुप्ता के साथ 'वन टू वन' तीखी बातचीत! लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी स्थित शक्ति गैस एजेंसी के मालिक सौरभ गुप्ता को जब संजय कुमार राठौर ने सवालों के घेरे में लिया, तो कई चौंकाने वाले सच सामने आए। देशव्यापी किल्लत और बुकिंग सिस्टम फेल होने के दावों पर सौरभ गुप्ता ने दो-टूक जवाब देते हुए सारी अफवाहों की हवा निकाल दी। एजेंसी मालिक सौरभ गुप्ता ने कैमरे पर दहाड़ते हुए कहा: > "गैस की कोई किल्लत नहीं है! यह सब कोरी अफवाहें हैं। हमारे पास गैस का ऐसा भंडार (Stock) है कि किसी का चूल्हा बुझने नहीं पाएगा। उपभोक्ताओं को डरने या घबराने की रत्ती भर भी जरूरत नहीं है।" > अफवाहों का पर्दाफाश: क्या वाकई लाइन में लग रही हैं औरतें? संजय कुमार राठौर ने जब मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं की नब्ज टटोली, तो तस्वीर कुछ और ही निकली। जिन लाइनों और किल्लत की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, ग्राउंड जीरो पर उनकी असलियत कुछ और ही थी। उपभोक्ताओं ने मुस्कुराते हुए कैमरे पर कुबूल किया कि: "गैस सिलेंडर तो आराम से मिल रहा है! कोई समस्या नहीं है, बस बाहर लोग डर फैला रहे हैं।" सावधान! अफवाह फैलाने वालों पर तीखा वार शक्ति गैस एजेंसी के मालिक सौरभ गुप्ता ने नेशनल न्यूज़ लाइव के माध्यम से जनता को आगाह किया है। उन्होंने अपील की है कि: * डर के मारे बुकिंग न करें: केवल वही लोग आएं जिन्हें सच में जरूरत है। बेवजह भीड़ बढ़ाकर अव्यवस्था न फैलाएं। * फेक न्यूज से बचें: हेल्पलाइन नंबर और बुकिंग सेवाएं चालू हैं, बस पैनिक (Panic) के कारण सिस्टम पर लोड बढ़ रहा है। * अफवाहबाजों को जवाब: एजेंसी प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है और गैस की सप्लाई चेन फौलाद की तरह मजबूत है। नेशनल न्यूज़ लाइव का बड़ा खुलासा हमारी पड़ताल में यह साफ हो गया है कि देश में गैस की कमी नहीं, बल्कि 'अफवाहों का तूफान' ज्यादा खतरनाक है। लखीमपुर खीरी की शक्ति गैस एजेंसी ने यह साबित कर दिया है कि यदि उपभोक्ता धैर्य रखें, तो सिलेंडर आपके दरवाजे तक पहुंचेगा। संजय कुमार राठौर की इस जांबाज रिपोर्टिंग ने उन लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया है जो जनता को डराकर माहौल बिगाड़ना चाहते थे। वाइट शक्ति गैस एजेंसी के मालिक सौरभ गुप्ता वाइट उपभोक्ताओं की4
- पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में आज दिनांक 13.03.2026 को थाना पलिया पुलिस टीम द्वारा 10.10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर-स्मैक) बरामद करके 01 नफर अभियुक्त विशाल पुत्र घनश्याम निवासी मो0 किसान द्वितीय कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पलिया पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* विशाल पुत्र घनश्याम निवासी मो0 किसान द्वितीय कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी *बरामदगी विवरणः-* कुल 10.10 ग्रामब्राउन शुगर (स्मैक) – कीमत लगभग 35,000/- रुपये अभियुक्त के पास से बरामद । *अभियुक्त का आपराधिक विवरण-* मु0अ0सं0 318/2024 धारा 309(4)/317(2)/317(4) बीएऩएस थाना भीरा जनपद खीरी मु0अ0सं0 623/2024 धारा 309(4)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना कोतवाली सदर खीरी मु0अ0सं0 635/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली सदर खीरी मु0अ0सं0 615/2022 धारा 147/148/149/308/504 भादवि थाना पलिया खीरी मु0अ0सं0 120/2022 धारा 363/366/506 भादवि थाना पलिया खीरी मु0अ0सं0 197/2024 धारा 380/411 भादवि थाना मझगई जनपद खीरी मु0अ0सं0 387/2025 धारा 2(B)(i)/3यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना मझगईजनपद खीरी मु0अ0सं0 75/2026 अन्तर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जिला खीरी । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-* व0उ0नि0 रामजीत यादव, थाना पलिया जनपद खीरी । म0उ0नि0 निशा शुक्ला, थाना पलिया जनपद खीरी । हे0का0घनश्याम शर्मा, थाना पलिया जनपद खीरी । का0 अतुल त्रिपाठी, थाना पलिया जनपद खीरी । कां0 धर्मेन्द्र कुमार, थाना पलिया जनपद खीरी । कां0 सुनील रावत, थाना पलिया जनपद खीरी । का0 अमन राय, थाना पलिया जनपद खीरी । का0 अनुज कुमार, थाना पलिया जनपद खीरी ।1
- नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़। तहसील क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पत्रकार के साथ मारपीट की घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल के तहसील रिपोर्टर यज्ञ राज मौर्य ने बताया कि क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खिलाने का अवैध काम कर रहे थे। इसी दौरान नाबालिग लड़कों को जुआ खेलने से मना किया गया, जिस बात से जुआ खिलाने वाले लोग भड़क गए। आरोप है कि इसके बाद उन लोगों ने पत्रकार दिनेश आचार्य पर हमला कर दिया और उनके साथ बेल्ट से मारपीट की गई। इस घटना के बाद क्षेत्र के पत्रकारों और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पत्रकार समाज की आवाज उठाते हैं और यदि उन्हीं पर हमला होगा तो यह बेहद चिंता की बात है। स्थानीय पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। कैमरा मैन के साथ, यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ के लिए इन लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए1