logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत बिधूना- ऐरवाकटरा मार्ग पर एक बस अनियंत्रित होकर पलटने के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई बाईट।*

23 min ago
user_दिलीप कुमार
दिलीप कुमार
Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
23 min ago

*थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत बिधूना- ऐरवाकटरा मार्ग पर एक बस अनियंत्रित होकर पलटने के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई बाईट।*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत बिधूना- ऐरवाकटरा मार्ग पर एक बस अनियंत्रित होकर पलटने के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई बाईट।*
    1
    *थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत बिधूना- ऐरवाकटरा मार्ग पर एक बस अनियंत्रित होकर पलटने के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई बाईट।*
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत बिधूना- ऐरवाकटरा मार्ग पर एक बस अनियंत्रित होकर पलटने के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई जानकारी थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत बिधूना- ऐरवाकटरा मार्ग पर एक बस अनियंत्रित होकर पलटने के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई जानकारी।
    1
    थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत बिधूना- ऐरवाकटरा मार्ग पर एक बस अनियंत्रित होकर पलटने के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई जानकारी
थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत बिधूना- ऐरवाकटरा मार्ग पर एक बस अनियंत्रित होकर पलटने के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई जानकारी।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुलिस ने दीपावली से पहले 25 लाख के 111 मोबाइल बरामद किए औरैया में दीपावली के पावन पर्व से पहले औरैया पुलिस ने आमजन के चेहरे पर मुस्कान बिखेरते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर थाना पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के बाद विभिन्न क्षेत्रों से गुमशुदा और गिरे हुए कुल एकसौग्यारह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग पच्चीस लाख रुपये है। आपको बतादें ​यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना पी.पुनीत मिश्रा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। वही साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार और उपनिरीक्षक हेमन्त चौधरी समेत पूरी टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से इन मोबाइलों को ट्रेस कर संबंधित धारकों को सूचित किया। पुलिस कार्यालय में जब लोगों को उनके खोए हुए फोन वापस मिले, तो उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने नागरिकों से अपील की है कि वह अपने फोन में 'संचार साथी' ऐप डाउनलोड करें और मोबाइल खोने पर सीईआईआर पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम में कई अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
    1
    पुलिस ने दीपावली से पहले 25 लाख के 111 मोबाइल बरामद किए
औरैया में दीपावली के पावन पर्व से पहले औरैया पुलिस ने आमजन के चेहरे पर मुस्कान बिखेरते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर थाना पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के बाद विभिन्न क्षेत्रों से गुमशुदा और गिरे हुए कुल एकसौग्यारह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग पच्चीस लाख रुपये है।
आपको बतादें ​यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना पी.पुनीत मिश्रा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। वही साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार और उपनिरीक्षक हेमन्त चौधरी समेत पूरी टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से इन मोबाइलों को ट्रेस कर संबंधित धारकों को सूचित किया। पुलिस कार्यालय में जब लोगों को उनके खोए हुए फोन वापस मिले, तो उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने नागरिकों से अपील की है कि वह अपने फोन में 'संचार साथी' ऐप डाउनलोड करें और मोबाइल खोने पर सीईआईआर पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम में कई अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा कुल – 111 मोबाइल (अनुमानित कीमत लगभग 25,00,000/- रुपये) रिकवर किये गए औरैया। पुलिस अधीक्षक निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना/साइबर के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद औरैया के विभिन्न थानों से आमजन के खोए/गिरे हुए मोबाइलों की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा लगातार अथक प्रयास के फलस्वरुप विभिन्न थानाक्षेत्रों से कुल-111 अदद मोबाइल (अनुमानित कीमत करीब 25,00,000/- रुपये) को सी0ई0आई0आर0 (CEIR) पोर्टल के माध्यम से बरामद कर सम्बन्धित मोबाईल धारकों को मोबाईल प्राप्त करने हेतु सूचित किया गया व उन्हें आज दिनाँक 06.11.2026 को उनके खोए/गिरे हुए मोबाईल फोन प्राप्त करवाये जा रहे हैं । पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे अपने मोबाइल फोन में ‘संचार साथी’ एप प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर लें, जिससे भविष्य में मोबाइल खो जाने की स्थिति में आवश्यक सूचनाएँ प्राप्त होती रहें । मोबाइल खोने की स्थिति में मोबाइल की बिल/आई.एम.ई.आई., आधार कार्ड एं पहचान पत्र के साथ अपने स्थानीय थाने पर उपस्थित होकर सी.ई.आई.आर. पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं ।
    2
    साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा कुल – 111 मोबाइल (अनुमानित कीमत लगभग 25,00,000/- रुपये) रिकवर किये गए
औरैया। पुलिस अधीक्षक निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना/साइबर के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद औरैया के विभिन्न थानों से आमजन के खोए/गिरे हुए मोबाइलों की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा लगातार अथक प्रयास के फलस्वरुप विभिन्न थानाक्षेत्रों से कुल-111 अदद मोबाइल (अनुमानित कीमत करीब 25,00,000/- रुपये) को सी0ई0आई0आर0 (CEIR) पोर्टल के माध्यम से बरामद कर सम्बन्धित मोबाईल धारकों को मोबाईल प्राप्त करने हेतु सूचित किया गया व उन्हें आज दिनाँक 06.11.2026  को  उनके खोए/गिरे हुए मोबाईल फोन प्राप्त करवाये जा रहे हैं ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे अपने मोबाइल फोन में ‘संचार साथी’ एप प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर लें, जिससे भविष्य में मोबाइल खो जाने की स्थिति में आवश्यक सूचनाएँ प्राप्त होती रहें । मोबाइल खोने की स्थिति में मोबाइल की बिल/आई.एम.ई.आई., आधार कार्ड एं पहचान पत्र के साथ अपने स्थानीय थाने पर उपस्थित होकर सी.ई.आई.आर. पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं ।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • निजी कोष से गरीबों की दीपावली रोशन कर रहे संदलपुर ब्लॉक के शिक्षक, गांव-गांव पहुंचा रहे उपहार कानपुरदेहात, जहां अक्सर शिक्षकों की कार्यशैली और कर्तव्यों को लेकर सवाल उठते रहते हैं, वहीं ब्लॉक संदलपुर के कुछ शिक्षक अपनी समाजसेवा के जरिए एक अलग पहचान बना रहे हैं। ये शिक्षक पिछले कई वर्षों से अपने निजी कोष से गरीब और जरूरतमंद परिवारों की दीपावली रोशन करने का सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि आर्थिक तंगी के चलते किसी भी परिवार की दीपावली की खुशियां फीकी न पड़ें। ग्रामीण शिक्षा उत्थान एवं मानव सेवा समिति, मंगलपुर की ओर से संचालित इस सेवा अभियान के तहत पहले विभिन्न गांवों में सर्वे कराकर वास्तविक जरूरतमंद परिवारों की सूची तैयार की जाती है। इसके बाद शिक्षकों की टीम स्वयं गांव-गांव पहुंचकर परिवारों को दीपावली के उपहार वितरित करती है। इसी क्रम में शनिवार को कटरा, सतौरा, नवाबपुर, जौरवा, बरी, हरपुरा और डेरा शाहपुर सहित कई गांवों में जरूरतमंद परिवारों को खील, खिलौने, लइया, चीनी एवं गट्टा वितरित किया गया। दीपावली के उपहार पाकर गरीब परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ग्रामीणों ने शिक्षकों की इस मानवीय पहल की जमकर सराहना की। समिति के संस्थापक महेंद्र वर्मा ने बताया कि दीपावली उपहारों का निःशुल्क वितरण आठ नवंबर तक डोर-टू-डोर किया जाएगा। समिति का संकल्प है कि समाज का कोई भी गरीब और जरूरतमंद परिवार त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से गांव-गांव सर्वे कराकर वास्तविक पात्र परिवारों तक सहायता पहुंचाई जा रही है। उन्होंने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि समाज के सामर्थ्यवान और सच्चे समाजसेवी लोग भी इस पुनीत कार्य में आगे आएं और जरूरतमंदों की मदद करें, ताकि हर घर में दीपावली का दीप जल सके और हर चेहरे पर मुस्कान बिखर सके। इस मौके पर पंकज सिंह भदौरिया, प्रदीप तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, राजेंद्र वर्मा, दीपेंद्र सविता, विश्व दीपक मिश्रा, मोहम्मद अख्तर, मधुकर कटियार, शशि प्रकाश द्विवेदी, महेंद्र यादव, अजब सिंह राजपूत, विजय बहादुर राजपूत, अंकुश सिंह, प्रीति कुशवाहा, सुदीक्षा पांडेय, स्मृता कटियार, रश्मि पोरवाल, शशिकरण, प्रेमलता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    निजी कोष से गरीबों की दीपावली रोशन कर रहे संदलपुर ब्लॉक के शिक्षक, गांव-गांव पहुंचा रहे उपहार
कानपुरदेहात, जहां अक्सर शिक्षकों की कार्यशैली और कर्तव्यों को लेकर सवाल उठते रहते हैं, वहीं ब्लॉक संदलपुर के कुछ शिक्षक अपनी समाजसेवा के जरिए एक अलग पहचान बना रहे हैं। ये शिक्षक पिछले कई वर्षों से अपने निजी कोष से गरीब और जरूरतमंद परिवारों की दीपावली रोशन करने का सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि आर्थिक तंगी के चलते किसी भी परिवार की दीपावली की खुशियां फीकी न पड़ें।
ग्रामीण शिक्षा उत्थान एवं मानव सेवा समिति, मंगलपुर की ओर से संचालित इस सेवा अभियान के तहत पहले विभिन्न गांवों में सर्वे कराकर वास्तविक जरूरतमंद परिवारों की सूची तैयार की जाती है। इसके बाद शिक्षकों की टीम स्वयं गांव-गांव पहुंचकर परिवारों को दीपावली के उपहार वितरित करती है।
इसी क्रम में शनिवार को कटरा, सतौरा, नवाबपुर, जौरवा, बरी, हरपुरा और डेरा शाहपुर सहित कई गांवों में जरूरतमंद परिवारों को खील, खिलौने, लइया, चीनी एवं गट्टा वितरित किया गया। दीपावली के उपहार पाकर गरीब परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ग्रामीणों ने शिक्षकों की इस मानवीय पहल की जमकर सराहना की।
समिति के संस्थापक महेंद्र वर्मा ने बताया कि दीपावली उपहारों का निःशुल्क वितरण आठ नवंबर तक डोर-टू-डोर किया जाएगा। समिति का संकल्प है कि समाज का कोई भी गरीब और जरूरतमंद परिवार त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से गांव-गांव सर्वे कराकर वास्तविक पात्र परिवारों तक सहायता पहुंचाई जा रही है।
उन्होंने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि समाज के सामर्थ्यवान और सच्चे समाजसेवी लोग भी इस पुनीत कार्य में आगे आएं और जरूरतमंदों की मदद करें, ताकि हर घर में दीपावली का दीप जल सके और हर चेहरे पर मुस्कान बिखर सके।
इस मौके पर पंकज सिंह भदौरिया, प्रदीप तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, राजेंद्र वर्मा, दीपेंद्र सविता, विश्व दीपक मिश्रा, मोहम्मद अख्तर, मधुकर कटियार, शशि प्रकाश द्विवेदी, महेंद्र यादव, अजब सिंह राजपूत, विजय बहादुर राजपूत, अंकुश सिंह, प्रीति कुशवाहा, सुदीक्षा पांडेय, स्मृता कटियार, रश्मि पोरवाल, शशिकरण, प्रेमलता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 min ago
  • धनतेरस पर सिकंदरा बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी रही पुलिस सिकंदरा कस्बे में धनतेरस के पर्व पर बाजार में सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्व को लेकर दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया था। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटने से बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही। भीड़ को देखते हुए सिकंदरा पुलिस भी लगातार मुस्तैद रही। शाम करीब चार बजे हरिहरपुर चौराहे पर उपनिरीक्षक राहुल कुमार पुलिस बल के साथ भीड़ को नियंत्रित करते और यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए। वहीं, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे। अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए यातायात पुलिस का वाहन भी कस्बे में भ्रमण करता दिखाई दिया।
    1
    धनतेरस पर सिकंदरा बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी रही पुलिस
सिकंदरा कस्बे में धनतेरस के पर्व पर बाजार में सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्व को लेकर दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया था। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटने से बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही।
भीड़ को देखते हुए सिकंदरा पुलिस भी लगातार मुस्तैद रही। शाम करीब चार बजे हरिहरपुर चौराहे पर उपनिरीक्षक राहुल कुमार पुलिस बल के साथ भीड़ को नियंत्रित करते और यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए। वहीं, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे। अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए यातायात पुलिस का वाहन भी कस्बे में भ्रमण करता दिखाई दिया।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • धनतेरस पर संदलपुर में उमड़ी खरीदारों की भीड़, हिंसावा चौराहे पर लगा वाहनों का जाम त्योहार की रौनक से गुलजार रहा कस्बा, यातायात व्यवस्था संभालने में चौकन्नी दिखी पुलिस संवाददाता : उजागर लाल कटियार कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के संदलपुर कस्बे में धनतेरस के अवसर पर बाजारों में खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही कस्बे में खरीदारी को लेकर लोगों का आवागमन शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ ही बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ती गई। दुकानों पर लोगों की चहल-पहल से पूरे कस्बे में त्योहार की रौनक दिखाई दी। धनतेरस पर उमड़ी भीड़ का असर यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिला। कस्बे के हिंसावा चौराहे पर दोपहिया, चारपहिया समेत अन्य वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम जैसी स्थिति बन गई। चौराहे से निकलने वाले वाहन चालकों को कुछ समय तक आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों और वाहनों की अधिक संख्या के चलते सड़क पर काफी भीड़भाड़ नजर आई। वहीं, संदलपुर कस्बा चौकी पुलिस भी पूरी तरह चौकन्नी नजर आई। पुलिसकर्मी चौराहे और बाजार क्षेत्र में सतर्क दिखाई दिए, जिससे यातायात व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए निगरानी की जाती रही। धनतेरस के मौके पर कस्बे में देर तक रौनक और लोगों की आवाजाही बनी रही।
    1
    धनतेरस पर संदलपुर में उमड़ी खरीदारों की भीड़, हिंसावा चौराहे पर लगा वाहनों का जाम
त्योहार की रौनक से गुलजार रहा कस्बा, यातायात व्यवस्था संभालने में चौकन्नी दिखी पुलिस
संवाददाता : उजागर लाल कटियार
कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के संदलपुर कस्बे में धनतेरस के अवसर पर बाजारों में खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही कस्बे में खरीदारी को लेकर लोगों का आवागमन शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ ही बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ती गई। दुकानों पर लोगों की चहल-पहल से पूरे कस्बे में त्योहार की रौनक दिखाई दी।
धनतेरस पर उमड़ी भीड़ का असर यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिला। कस्बे के हिंसावा चौराहे पर दोपहिया, चारपहिया समेत अन्य वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम जैसी स्थिति बन गई। चौराहे से निकलने वाले वाहन चालकों को कुछ समय तक आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों और वाहनों की अधिक संख्या के चलते सड़क पर काफी भीड़भाड़ नजर आई।
वहीं, संदलपुर कस्बा चौकी पुलिस भी पूरी तरह चौकन्नी नजर आई। पुलिसकर्मी चौराहे और बाजार क्षेत्र में सतर्क दिखाई दिए, जिससे यातायात व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए निगरानी की जाती रही। धनतेरस के मौके पर कस्बे में देर तक रौनक और लोगों की आवाजाही बनी रही।
    user_उजागर लाल कटियार
    उजागर लाल कटियार
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 1001 दीयों से जगमगाई औरैया मंडी: पहली बार मना भव्य दीपोत्सव, किसानों और व्यापारियों को किया गया सम्मानित औरैया की कृषि उत्पादन मंडी समिति में दीपावली के पावन अवसर पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। हाईवे किनारे स्थित मंडी परिसर में 1001 दीये जलाकर पूरे परिसर को रोशनी से सराबोर कर दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'शुभ मंडी-स्वच्छ मंडी' अभियान के तहत किसानों और व्यापारियों को प्रोत्साहित करना था। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ मंडी सचिव हरबिलास सिंह और महामंत्री जमाली सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पांच किसानों—नरेश, अनीता पाठक, महाराज सिंह, माताप्रसाद और आनंद पोरवाल—को उपहार देकर सम्मानित किया गया, जबकि एक किसान को चेक भी प्रदान की गई। इसके साथ ही पूरे वर्ष बेहतरीन व्यापारिक योगदान देने और सबसे ज्यादा मंडी शुल्क जमा करने वाले 13 व्यापारियों को भी सम्मानित किया गया। मंडी सचिव हरबिलास सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में औरैया मंडी समिति द्वारा पहली बार इस तरह का दीपोत्सव आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य मंडी में स्वच्छता और बेहतर व्यवस्था को बढ़ावा देना है। इस अनूठे आयोजन ने त्योहार की खुशियों के बीच किसानों और व्यापारियों के सम्मान के साथ-साथ एक स्वच्छ और व्यवस्थित मंडी का सकारात्मक संदेश दिया।
    4
    1001 दीयों से जगमगाई औरैया मंडी: पहली बार मना भव्य दीपोत्सव, किसानों और व्यापारियों को किया गया सम्मानित
औरैया की कृषि उत्पादन मंडी समिति में दीपावली के पावन अवसर पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। हाईवे किनारे स्थित मंडी परिसर में 1001 दीये जलाकर पूरे परिसर को रोशनी से सराबोर कर दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'शुभ मंडी-स्वच्छ मंडी' अभियान के तहत किसानों और व्यापारियों को प्रोत्साहित करना था।
नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ मंडी सचिव हरबिलास सिंह और महामंत्री जमाली सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पांच किसानों—नरेश, अनीता पाठक, महाराज सिंह, माताप्रसाद और आनंद पोरवाल—को उपहार देकर सम्मानित किया गया, जबकि एक किसान को चेक भी प्रदान की गई। इसके साथ ही पूरे वर्ष बेहतरीन व्यापारिक योगदान देने और सबसे ज्यादा मंडी शुल्क जमा करने वाले 13 व्यापारियों को भी सम्मानित किया गया।
मंडी सचिव हरबिलास सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में औरैया मंडी समिति द्वारा पहली बार इस तरह का दीपोत्सव आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य मंडी में स्वच्छता और बेहतर व्यवस्था को बढ़ावा देना है। इस अनूठे आयोजन ने त्योहार की खुशियों के बीच किसानों और व्यापारियों के सम्मान के साथ-साथ एक स्वच्छ और व्यवस्थित मंडी का सकारात्मक संदेश दिया।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.