logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऊंचाहार:शोषित पीड़ित और वंचित लोगों के लिए नासूर बनी भाजपा सरकार,,, रिपोर्ट-सागर तिवारी ऊँचाहार(रायबरेली)। शोषित पीड़ित और वंचित लोगों के लिए नासूर बनी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी में ऊंचाहार के कार्यकर्ता पूरी तरह कमर कस चुके हैं । डिग्रियां लेकर नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं और निर्दोष लोगों को रोजगार देने में असफल सरकार ने लोगों को बेवजह और फर्जी मुकदमें लादकर परेशान करने की जो परिपाटी शुरू की है वह अत्यंत चिंताजनक है । उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है । यह बातें ऊंचाहार के बस स्टॉप स्थित सपा कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों नेताओं व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहीं हैं । उन्होंने कहा कि इस बार ऊँचाहार के मतदाता पुनः पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजने का काम करेंगे । इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हल्ला बोला । कार्यालय पहुंचे श्री यादव का सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माला फूल से जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज लोग गैस और डीजल पेट्रोल के लिए सारा दिन लाइन में खड़े हैं कोई सुनने वाला नही है। पीडीए ने मन बना लिया है सत्ताईस में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। इस मौके पर मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष बिंदेश्वरी पासी, इंजी मानसिंह पटेल, वरिष्ठ नेता रामजियावन यादव, कमलेश मौर्या, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बीएन मौर्या, केशव यादव, शुभम पाल, डॉ नारेंद्र यादव,घनश्याम मौर्या, पूर्व प्रधान, महेश यादव, राम अभिलाष यादव, प्रबंधक राम सजीवन यादव,मन्तोष पासी, पंकज पासी, निरंकुश यादव, मनोज यादव, बिंदोश विश्वकर्मा,डॉ मंसूरी, आफताब आलम,कार्यालय प्रभारी सर्वजीत सिंह यादव समेत सैकडों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

10 hrs ago
user_Harinarayan Tiwari
Harinarayan Tiwari
Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
6a64b82c-18bb-4f97-af49-5a0001451aaa

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रायबरेली। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत ऊंचाहार थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर चोरी की एक मोटरसाइकिल सहित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी प्रेम नारायण गुप्ता ने ऊंचाहार थाने में तहरीर दी थी कि 28 मार्च 2026 की रात मेडिकल स्टोर फ्लाईओवर के पास से उनकी मोटरसाइकिल (UP33BH2947) चोरी हो गई थी। पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी थी। गिरफ्तारी और बरामदगी सोमवार को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने जमुनियाहार चौराहा से अभियुक्त मो. जाबिर उर्फ सोनू, निवासी ग्राम दीनगंज (डलमऊ), को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। सराहनीय पुलिस टीम इस सफल कार्रवाई में उप-निरीक्षक सौरभ पाण्डेय, मुख्य आरक्षी मनोज सिंह, आरक्षी विशाल और आरक्षी संदीप मौर्या की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक रायबरेली ने टीम के इस कार्य की सराहना की है।
    1
    रायबरेली। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत ऊंचाहार थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर चोरी की एक मोटरसाइकिल सहित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी प्रेम नारायण गुप्ता ने ऊंचाहार थाने में तहरीर दी थी कि 28 मार्च 2026 की रात मेडिकल स्टोर फ्लाईओवर के पास से उनकी मोटरसाइकिल (UP33BH2947) चोरी हो गई थी। पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी थी।
गिरफ्तारी और बरामदगी
सोमवार को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने जमुनियाहार चौराहा से अभियुक्त मो. जाबिर उर्फ सोनू, निवासी ग्राम दीनगंज (डलमऊ), को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
सराहनीय पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में उप-निरीक्षक सौरभ पाण्डेय, मुख्य आरक्षी मनोज सिंह, आरक्षी विशाल और आरक्षी संदीप मौर्या की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक रायबरेली ने टीम के इस कार्य की सराहना की है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश रायबरेली जिले के ऊंचाहार में -आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय परिवार की ओर से ऊंचाहार नगर मे स्थित रामलीला मैदान मे कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र गुप्ता ऊँचाहार रहे !
    1
    उत्तर प्रदेश रायबरेली जिले के ऊंचाहार में -आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय परिवार की 
ओर से ऊंचाहार नगर मे स्थित रामलीला मैदान मे
कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र गुप्ता ऊँचाहार रहे !
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    पत्रकार ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Devendra Kumar
    1
    Post by Devendra Kumar
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    Interior designer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by रिपोर्टर-धर्मराज निषाद
    1
    Post by रिपोर्टर-धर्मराज निषाद
    user_रिपोर्टर-धर्मराज निषाद
    रिपोर्टर-धर्मराज निषाद
    Local News Reporter खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    1
    Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कौशाम्बी में जमीन विवाद ने रिश्तों का खौफनाक रूप दिखाया। महेवाघाट थाना क्षेत्र के अजरौली गांव में बेटे ने मां और भाई के साथ मिलकर पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपी लवलेश ने कबूल किया कि जमीन न होने से उसकी शादी नहीं हो पा रही थी, जिससे नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
    1
    कौशाम्बी में जमीन विवाद ने रिश्तों का खौफनाक रूप दिखाया। महेवाघाट थाना क्षेत्र के अजरौली गांव में बेटे ने मां और भाई के साथ मिलकर पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपी लवलेश ने कबूल किया कि जमीन न होने से उसकी शादी नहीं हो पा रही थी, जिससे नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
    user_रिपोर्टर /रामबाबू श्रीवास
    रिपोर्टर /रामबाबू श्रीवास
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशाम्बी 🚨 घरेलू कलह से तंग आकर विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम कौशाम्बी के कड़ाधाम थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में सास-बहू के विवाद से परेशान एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने गंभीर हालत में महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल किया गया रेफर घटना के बाद परिवार में मचा हड़कंप आखिर कब रुकेगा घरेलू कलह का यह खतरनाक अंजाम?
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशाम्बी 🚨
घरेलू कलह से तंग आकर विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम 
कौशाम्बी के कड़ाधाम थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में सास-बहू के विवाद से परेशान एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की।
परिजनों ने गंभीर हालत में महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया
हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल किया गया रेफर
घटना के बाद परिवार में मचा हड़कंप
आखिर कब रुकेगा घरेलू कलह का यह खतरनाक अंजाम?
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ऊंचाहार, रायबरेली। तहसील क्षेत्र के शहजादपुर गांव में सोमवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से निकली एक चिंगारी ने खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब आधा दर्जन किसानों की मेहनत चंद मिनटों में जलकर खाक हो गई। घटना सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे की है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस अग्निकांड में शहजादपुर निवासी हंसराज और पुष्पराज की लगभग डेढ़-डेढ़ बीघा फसल नष्ट हो गई है। वहीं रामचंद्र मिश्रा, हरिश्चंद्र मिश्रा, रामलाल और बिंदा मंगरे के खेतों में भी भारी नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त इटोरा बुजुर्ग निवासी गायत्री देवी की 15 बिस्वा फसल भी आग की भेंट चढ़ गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ऊंचाहार, विवेक कुमार राजपूत ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम, जिसमें लेखपाल और कानूनगो शामिल हैं, उन्हें मौके पर भेजकर नष्ट हुई फसल का सटीक आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन द्वारा तैयार की गई क्षति रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित किसानों को उचित सरकारी राहत और मुआवजा दिलाया जाएगा। फिलहाल, क्षेत्रीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
    1
    ऊंचाहार, रायबरेली। तहसील क्षेत्र के शहजादपुर गांव में सोमवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से निकली एक चिंगारी ने खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब आधा दर्जन किसानों की मेहनत चंद मिनटों में जलकर खाक हो गई।
घटना सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे की है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
इस अग्निकांड में शहजादपुर निवासी हंसराज और पुष्पराज की लगभग डेढ़-डेढ़ बीघा फसल नष्ट हो गई है। वहीं रामचंद्र मिश्रा, हरिश्चंद्र मिश्रा, रामलाल और बिंदा मंगरे के खेतों में भी भारी नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त इटोरा बुजुर्ग निवासी गायत्री देवी की 15 बिस्वा फसल भी आग की भेंट चढ़ गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ऊंचाहार, विवेक कुमार राजपूत ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम, जिसमें लेखपाल और कानूनगो शामिल हैं, उन्हें मौके पर भेजकर नष्ट हुई फसल का सटीक आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन द्वारा तैयार की गई क्षति रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित किसानों को उचित सरकारी राहत और मुआवजा दिलाया जाएगा। फिलहाल, क्षेत्रीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.