Shuru
Apke Nagar Ki App…
*खंडवा में अत्यधिक वर्षा के कारण 31 जुलाई को स्कूलों में अवकाश* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) *खंडवा में अत्यधिक वर्षा के कारण 31 जुलाई को स्कूलों में अवकाश* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें 👇🏻
The harsud news
*खंडवा में अत्यधिक वर्षा के कारण 31 जुलाई को स्कूलों में अवकाश* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) *खंडवा में अत्यधिक वर्षा के कारण 31 जुलाई को स्कूलों में अवकाश* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें 👇🏻
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- किसानों ने बीमा राशि में गड़बड़ी को लेकर फिर सौंपा ज्ञापन, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी किसानों ने बीमा राशि में गड़बड़ी को लेकर फिर सौंपा ज्ञापन, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी हरदा/रहटगांव- हल्का नंबर 22 अंतर्गत ग्राम नजरपुरा, उमरधा और मोहनपुर के किसानों ने वर्ष 2025 की फसल बीमा राशि में कथित गड़बड़ी को लेकर एक बार फिर रहटगांव तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि वर्ष 2025 की फसल बीमा राशि के नाम पर उन्हें मात्र 70 से 80 रुपये प्रति एकड़ का भुगतान किया गया, जो वास्तविक नुकसान की तुलना में बेहद कम है। किसानों ने बताया कि इस संबंध में वे पहले 22 जुलाई 2026 को रहटगांव तहसील तथा 23 जुलाई 2026 को हरदा में कलेक्टर एवं कृषि विभाग को भी आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में किसानों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि सोमवार, 3 अगस्त 2026 तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। मौके पर एसडीएम ने तत्काल कृषि विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। किसानों के अनुसार, कृषि विभाग ने मामले के निराकरण के लिए सोमवार तक का समय मांगा है। किसानों का कहना है कि हल्का नंबर 22 के किसान लगातार फसल बीमा योजना में उपेक्षा का शिकार होते रहे हैं। उनका आरोप है कि वर्ष 2019 में भी उन्हें बीमा राशि से वंचित रखा गया था और अब 2025 में भी वही स्थिति दोहराई गई है। किसानों का कहना है कि उन्हें मुआवजे की राशि तो मिल जाती है, लेकिन फसल बीमा का उचित भुगतान नहीं किया जाता, जिससे उनमें गहरा आक्रोश है।3
- # ANT बुरहानपुर में दो सौ किसानों ने लिया बलराम कृषि महोत्सव में भाग झिरमीटी इकाई सम्मानित उधर बसाली कुंडिया रोड को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा बुरहानपुर बलराम महोत्सव में जैविक खेती का संदेश और सात गांवों की पक्की सड़क की मांग डेडतलाई क्लस्टर के किसान जागरूक तो बसाली में आजादी के बाद से आज तक नहीं बनी सड़क ( *दैनिक आल न्यूज़ टाइम्स भोपाल और खंडवा से प्रकाशन & ANT चैनल और अखबार की एजेंसी क़े लिए अभी संपर्क करे 9424550560*✍️ ) # ANT बुरहानपुर में दो सौ किसानों ने लिया बलराम कृषि महोत्सव में भाग झिरमीटी इकाई सम्मानित उधर बसाली कुंडिया रोड को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा बुरहानपुर बलराम महोत्सव में जैविक खेती का संदेश और सात गांवों की पक्की सड़क की मांग डेडतलाई क्लस्टर के किसान जागरूक तो बसाली में आजादी के बाद से आज तक नहीं बनी सड़क ( *दैनिक आल न्यूज़ टाइम्स भोपाल और खंडवा से प्रकाशन & ANT चैनल और अखबार की एजेंसी क़े लिए अभी संपर्क करे 9424550560*✍️ )1
- श्री दादा जी परहित सेवा संस्थान, खातेगांव के तत्वावधान में गणेश मंदिर नर्मदा कॉलोनी में साधक संत गुरुदेव दादाभाई के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। भागवत आचार्यों एवं गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मान, गुरु पूर्णिमा महोत्सव का हुआ समापन खातेगांव। श्री दादा जी परहित सेवा संस्थान, खातेगांव के तत्वावधान में गणेश मंदिर नर्मदा कॉलोनी में साधक संत गुरुदेव दादाभाई के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री दादाजी नाम संकीर्तन का 539वां आयोजन भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के भागवत आचार्यों, गुरुजनों एवं संगीत गुरु का पुष्पवर्षा, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर भव्य सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले विद्वानों में भागवत आचार्य लोकेश कृष्ण शास्त्री (जियागांव), पं. कैलाश तिवारी, पं. नित्यानंद शास्त्री, पं. नारायण प्रसाद तिवारी, गणेश मंदिर के पुजारी तथा संगीत गुरु चंद्रमोहन बड़ोदिया का श्री दादा जी परहित सेवा संस्थान के रामदयाल रावाडिया, पंडित जितेंद्र दुबे, दिनेश राठौर,पूनम विश्नोई ने स्वागत सम्मान किया।इस अवसर पर सभी भागवत आचार्यों ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु ही ज्ञान, संस्कार और आत्मिक उन्नति का वास्तविक मार्गदर्शक होता है। गुरु के सानिध्य से ही जीवन सफल और सार्थक बनता है। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए समाज से इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।नगर व क्षेत्र में लगातार एक माह तक प्रति दिन दादा जी नाम संकीर्तन भजन-कीर्तन, गुरु वंदना में सेवा देने वाले भजन गायक सतीष वर्मा,संजय शर्मा, शालिग्राम दुरान्द, रामेश्वर पटेल, कैलाश माली,पूनम भाई, कोमल साहू,अथर्व साहू, माधव वर्मा को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया । सम्मान समारोह के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। आयोजक मंडलज्ञके प्रदीप साहू,दौलत रावडिया ने सभी श्रद्धालुओं, भागवत आचार्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी आयोजनों में भी इसी उत्साह से सहभागिता का आग्रह किया।4
- सनावद पुलिस की बड़ी कार्यवाही अंतर राज्य मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की सनावद पुलिस की बड़ी कार्यवाही अंतर राज्य मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की 50 लाख रुपए मूल्य की 51 मोटरसाइकिल बरामद सनावद :- विगत कुछ समय से मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें बडने लगी थी खरगोन जिले में दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मोटर साइकिल चोरी की घटनाएं हो रही थी । मोटर साइकिल चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव के द्वारा कुशल रणनीति अपनाते हुए थाने से विशेष पुलिस टीम का गठन कर मोटर साइकिल चोरी की घटना में संलिप्त आरोपी की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस टीम के द्वारा मोटर साइकिल चोरी की घटना के घटनास्थल व आसपास के संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेजो का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं उन्हें खंगाला गया । साथ ही जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में हो रही चोरी के भी सीसीटीव्ही फुटेजो को बारीकी से निरीक्षण गया जिसमें टीम के द्वारा सीसीटीव्ही फुटेजो में दिख रहे संदिग्धों को चिह्नित किया गया तथा उनकी पहचान करने हेतु मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया । परिणामस्वरूप पुलिस टीम को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि, उक्त सीसीटीव्ही फूटेजों में दिख रहे संदिग्ध मनोहर निवासी एल.आई.जी. कालोनी पंधाना जिला खंडवा, बादल निवासी रहीमपुरा खरगोन व बंटी निवासी पिपराना निम्बोला जिला बुरहानपुर है जो की शातिर चोर है पुलिस रिकार्ड खंगालने पर इनपर पूर्व से भी चोरी, एनडीपीएस आर्म्स एक्ट के प्रकरण होने की जानकारी पुलिस को मिली प्राप्त जानकारियों के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा तीनों संदेहियों को अभिरक्षा में लिया गया व माननीय न्यायालय से पुलिस रिमान्ड प्राप्त कर मोटर साइकिल चोरी की घटना के बारे में बारीकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई जिसमें तीनों ने क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया । पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर जिला खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, महू एवं हरदा से कुल 51 मोटरसाइकिलें कीमती लगभग 50 लाख रुपये की को जप्त करने में सफलता हासिल की है । इन जप्त 51 साइकिलों में खरगोन जिले की 34, इंदौर जिले की 06, बड़वानी जिले की 03, धार जिले की 01, खंडवा की जिले 04 एवं बुरहानपुर की जिले 03 मोटर मोटरसाइकिलें शामिल है । मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने परआरोपियों ने बताया किवह पहले ऐसे वाहनों की तलाश करते थे जिनके लॉक पुराने अथवा खराब होते थे या उनमें मोटर साइकिल की चाबी लगी होती हो ऐसे वाहनों को चिन्हित कर वे भीड़भाड़ वाले बाजारों, अस्पतालों, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों से महज 05 मिनट के भीतर चोरी कर फरार हो जाते थे । मोटर साइकल चोरी करने के बाद आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को कम कीमत पर भोले-भाले ग्रामीणों को बेच देते थे तथा उन्हें 02 से 04 दिनों के भीतर वाहन के दस्तावेज उपलब्ध कराने का झूठा आश्वासन देकर गुमराह करते थे । सनावद पुलिस द्वारा अर्जित की गई सफलता पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवम अंजुमन इस्लाम कमेटी सनावद द्वारा थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव एवं समस्त पुलिस स्टाफ को हारमाला पहना कर स्वागत किया गया उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी बड़वाह अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में उनि सुरेंद्र पंवार, उनि राजेंद्र चौहान, उनि करणसिंग डावर, उनि बहादुर सिंह रावत, सउनि संदीप कुशवाह, प्र.आर राजेश जायसवाल, कैलाश सागरिया, महिपाल पिंडारे, विनोद गौड़, राजेंद्र चौहान, अनिल मीणा, रविंद्र चौहान, आर राजीव गुर्जर, श्रीकृष्ण बिरला, सुनील कुमार, अरुण मीणा, आर 998 राहुल गुर्जर, आर 812 विजय सिसोदिया, सरदार निगम, छोटू जमरा, कपिल करोसिया एवं साइबर सेल खरगोन से आर सचिन चौधरी व आर अभिलाष डोंगरे का विशेष योगदान रहा ।4
- अम्बिकेश्वर महादेव को श्रावण मे डेढ़ लाख बिल्व पत्र अर्पण का अनुष्ठान हुआ प्रारंभ, प्रतिदिन 5100 बिल्व पत्रों से हो रहा अनुष्ठान..1
- मूंग खरीदी पर सरकार ने किया वादाखिलाफी, किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे: संतोष पटवारे मूंग खरीदी पर सरकार ने किया वादाखिलाफी, किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे: संतोष पटवारे मूंग खरीदी को लेकर हाल ही में हुए किसान आंदोलन के बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पटवारे ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान सरकार और किसान नेताओं के बीच जो सहमति बनी थी, उसका पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे किसान स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। पटवारे ने बताया कि आंदोलन के दौरान सरकार पहले खरीदी को प्रतिशत के आधार पर तय करने की बात कर रही थी। उन्होंने कहा, "हमें प्रतिशत की गणना समझ में नहीं आती, इसलिए हमने प्रति एकड़ खरीदी की मांग रखी। हमारी मांग साढ़े तीन क्विंटल प्रति एकड़ थी, जबकि सरकार तीन क्विंटल प्रति एकड़ पर सहमत हो गई थी।" उन्होंने दावा किया कि पहली बैठक बिना अंतिम सहमति के समाप्त हो गई थी, लेकिन बाद में मंत्री ने स्वयं फोन कर दोबारा चर्चा के लिए बुलाया। दूसरी बैठक में मंत्री ने स्पष्ट रूप से तीन क्विंटल प्रति एकड़ मूंग खरीदी का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद वर्तमान में किसानों के जो बिल जारी हो रहे हैं, उनमें लगभग 7 क्विंटल 15 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की खरीदी दिखाई दे रही है, जबकि चर्चा 7.5 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के समतुल्य खरीदी को लेकर हुई थी। पटवारे ने कहा कि व्यवहारिक रूप से किसानों को इससे भी कम उपज का भुगतान मिलेगा, क्योंकि 50 किलो से कम की मात्रा का अलग बिल नहीं बनता। ऐसे में सरकार द्वारा किया गया आश्वासन पूरी तरह लागू होता दिखाई नहीं दे रहा है। खाद वितरण व्यवस्था पर भी उठाए सवाल संतोष पटवारे ने बताया कि आंदोलन की दूसरी प्रमुख मांग खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की परेशानी को देखते हुए 10 दिनों के लिए पोर्टल बंद कर वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। अब किसान आधार कार्ड और बही की प्रति के आधार पर भी खाद प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नौ महीने पहले शुरू किए गए पोर्टल में अब तक आवश्यक सुधार नहीं हो पाए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि व्यवस्था में सुधार की गति बेहद धीमी है। उनका कहना था कि यदि तकनीकी व्यवस्था किसानों के हित में बनाई गई है तो उसका लाभ भी किसानों को समय पर मिलना चाहिए। बार-बार आंदोलन समाधान नहीं पटवारे ने कहा कि किसान बार-बार आंदोलन नहीं करना चाहते। सरकार और किसान संगठनों के बीच जो सहमति बनी है, उसका ईमानदारी से पालन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व से भी चर्चा की जाएगी तथा क्षेत्र के सांसद और विधायकों से व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभावी पहल करने का आग्रह किया जाएगा।1
- खंडवा से भाजपा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने गुरु पूर्णिमा उत्सव और पवित्र धार्मिक आयोजनों के दौरान श्री दादाजी धूनीवाले दरबार पहुंचकर छोटे दादाजी महाराज और बड़े दादाजी महाराज की पावन समाधि के दर्शन किए, उनका स्वागत-वंदन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वा खंडवा से भाजपा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने गुरु पूर्णिमा उत्सव और पवित्र धार्मिक आयोजनों के दौरान श्री दादाजी धूनीवाले दरबार पहुंचकर छोटे दादाजी महाराज और बड़े दादाजी महाराज की पावन समाधि के दर्शन किए, उनका स्वागत-वंदन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आशीवार्ड लिया1
- एकलव्य विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए, तिनका संस्था ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया एकलव्य विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए, तिनका संस्था ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया हरदा/रहटगांव- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, रहटगांव में कक्षा 6 से 12वीं तक की छात्राओं एवं महिला स्टॉफ के लिए तिनका सामाजिक संस्था एवं जिला कराटे संघ के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क एक दिवसीय आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो घंटे तक चले इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशल सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं सजग बनाना था। यह प्रशिक्षण वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित किया गया। बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में इस विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण संस्था के प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं एवं महिला स्टाफ को हाथ पकड़ने, पीछे से पकड़ने, बाल खींचने, धक्का देने तथा अन्य आपात परिस्थितियों से सुरक्षित निकलने की प्रभावी आत्मरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण की विशेषता यह रही कि प्रतिभागियों को केवल पारंपरिक आत्मरक्षा तकनीकों तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि यह भी सिखाया गया कि आपातकालीन परिस्थितियों में रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुओं का अपनी सुरक्षा के लिए प्रभावी ढंग से उपयोग कैसे किया जा सकता है। प्रशिक्षण में पानी की बोतल, पेन, किताब, नोटबुक, घड़ी, हेयर क्लिप, चाबी के गुच्छे तथा अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं का सुरक्षा के साधन के रूप में सुरक्षित एवं व्यवहारिक उपयोग समझाया गया। साथ ही संकट की स्थिति में बिना घबराए त्वरित निर्णय लेने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर स्वयं को सुरक्षित रखने के उपाय भी बताए गए। संस्था की ओर से बताया गया कि यह दो घंटे का विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम बालिकाओं एवं महिलाओं को जीवनभर के लिए आत्मविश्वासी और सजग बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। संस्था अब तक 94,423 बालिकाओं, महिलाओं एवं बच्चों को आत्मरक्षा एवं कराटे का प्रशिक्षण प्रदान कर चुकी है। विद्यालयों, महाविद्यालयों, छात्रावासों, महिला स्टाफ, कॉर्पोरेट संस्थानों तथा अन्य संस्थाओं में यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएँ और महिलाएँ स्वयं की सुरक्षा करने में सक्षम बन सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, महिला स्टाफ एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने तिनका सामाजिक संस्था एवं कराटे प्रशिक्षण दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक बालिका के लिए आत्मरक्षा का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के प्रशिक्षण न केवल आत्मविश्वास और साहस का विकास करते हैं, बल्कि किसी भी विषम परिस्थिति में स्वयं की सुरक्षा करने की क्षमता भी विकसित करते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।4
- *दैनिक आल न्यूज़ टाइम्स भोपाल और खंडवा से प्रकाशन & ANT चैनल और अखबार की एजेंसी क़े लिए अभी संपर्क करे 9424550560* *दैनिक आल न्यूज़ टाइम्स भोपाल और खंडवा से प्रकाशन & ANT चैनल और अखबार की एजेंसी क़े लिए अभी संपर्क करे 9424550560*1