एकलव्य विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए, तिनका संस्था ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया एकलव्य विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए, तिनका संस्था ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया हरदा/रहटगांव- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, रहटगांव में कक्षा 6 से 12वीं तक की छात्राओं एवं महिला स्टॉफ के लिए तिनका सामाजिक संस्था एवं जिला कराटे संघ के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क एक दिवसीय आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो घंटे तक चले इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशल सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं सजग बनाना था। यह प्रशिक्षण वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित किया गया। बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में इस विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण संस्था के प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं एवं महिला स्टाफ को हाथ पकड़ने, पीछे से पकड़ने, बाल खींचने, धक्का देने तथा अन्य आपात परिस्थितियों से सुरक्षित निकलने की प्रभावी आत्मरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण की विशेषता यह रही कि प्रतिभागियों को केवल पारंपरिक आत्मरक्षा तकनीकों तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि यह भी सिखाया गया कि आपातकालीन परिस्थितियों में रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुओं का अपनी सुरक्षा के लिए प्रभावी ढंग से उपयोग कैसे किया जा सकता है। प्रशिक्षण में पानी की बोतल, पेन, किताब, नोटबुक, घड़ी, हेयर क्लिप, चाबी के गुच्छे तथा अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं का सुरक्षा के साधन के रूप में सुरक्षित एवं व्यवहारिक उपयोग समझाया गया। साथ ही संकट की स्थिति में बिना घबराए त्वरित निर्णय लेने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर स्वयं को सुरक्षित रखने के उपाय भी बताए गए। संस्था की ओर से बताया गया कि यह दो घंटे का विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम बालिकाओं एवं महिलाओं को जीवनभर के लिए आत्मविश्वासी और सजग बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। संस्था अब तक 94,423 बालिकाओं, महिलाओं एवं बच्चों को आत्मरक्षा एवं कराटे का प्रशिक्षण प्रदान कर चुकी है। विद्यालयों, महाविद्यालयों, छात्रावासों, महिला स्टाफ, कॉर्पोरेट संस्थानों तथा अन्य संस्थाओं में यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएँ और महिलाएँ स्वयं की सुरक्षा करने में सक्षम बन सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, महिला स्टाफ एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने तिनका सामाजिक संस्था एवं कराटे प्रशिक्षण दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक बालिका के लिए आत्मरक्षा का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के प्रशिक्षण न केवल आत्मविश्वास और साहस का विकास करते हैं, बल्कि किसी भी विषम परिस्थिति में स्वयं की सुरक्षा करने की क्षमता भी विकसित करते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
एकलव्य विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए, तिनका संस्था ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया एकलव्य विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए, तिनका संस्था ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया हरदा/रहटगांव- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, रहटगांव में कक्षा 6 से 12वीं तक की छात्राओं एवं महिला स्टॉफ के लिए तिनका सामाजिक संस्था एवं जिला कराटे संघ के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क एक दिवसीय आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो घंटे तक चले इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशल सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं सजग बनाना था। यह प्रशिक्षण वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित किया गया। बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं महिला सशक्तिकरण को ध्यान
में रखते हुए विद्यालय में इस विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण संस्था के प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं एवं महिला स्टाफ को हाथ पकड़ने, पीछे से पकड़ने, बाल खींचने, धक्का देने तथा अन्य आपात परिस्थितियों से सुरक्षित निकलने की प्रभावी आत्मरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण की विशेषता यह रही कि प्रतिभागियों को केवल पारंपरिक आत्मरक्षा तकनीकों तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि यह भी सिखाया गया कि आपातकालीन परिस्थितियों में रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुओं का अपनी सुरक्षा के लिए प्रभावी ढंग से उपयोग कैसे किया जा सकता है। प्रशिक्षण में पानी की बोतल, पेन, किताब, नोटबुक, घड़ी, हेयर क्लिप, चाबी के गुच्छे तथा अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं का सुरक्षा
के साधन के रूप में सुरक्षित एवं व्यवहारिक उपयोग समझाया गया। साथ ही संकट की स्थिति में बिना घबराए त्वरित निर्णय लेने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर स्वयं को सुरक्षित रखने के उपाय भी बताए गए। संस्था की ओर से बताया गया कि यह दो घंटे का विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम बालिकाओं एवं महिलाओं को जीवनभर के लिए आत्मविश्वासी और सजग बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। संस्था अब तक 94,423 बालिकाओं, महिलाओं एवं बच्चों को आत्मरक्षा एवं कराटे का प्रशिक्षण प्रदान कर चुकी है। विद्यालयों, महाविद्यालयों, छात्रावासों, महिला स्टाफ, कॉर्पोरेट संस्थानों तथा अन्य संस्थाओं में यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएँ और महिलाएँ
स्वयं की सुरक्षा करने में सक्षम बन सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, महिला स्टाफ एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने तिनका सामाजिक संस्था एवं कराटे प्रशिक्षण दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक बालिका के लिए आत्मरक्षा का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के प्रशिक्षण न केवल आत्मविश्वास और साहस का विकास करते हैं, बल्कि किसी भी विषम परिस्थिति में स्वयं की सुरक्षा करने की क्षमता भी विकसित करते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
- ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 अगस्त 2026 निर्धारित की गई ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन 20 अगस्त तक, किसान भाई 10 अगस्त तक करा सकेंगे स्लॉट बुकिंग अब कृषक मूंग के कुल उत्पादन का 60 प्रतिशत तक कर सकेंगे विक्रय ---------- देवास, 30 जुलाई 2026/ भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। राज्य शासन द्वारा कृषकों के हित में लिए गए निर्णय के अनुक्रम में मूंग का उपार्जन कृषकों के कुल उत्पादन का 60 प्रतिशत तक किया गया है, जो कि पहले उत्पादन का 25 प्रतिशत था। फसल विक्रय के लिए स्लॉट बुक करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। उप संचालक कृषि श्री ज्ञानसिंह मोहनिया ने कृषकों से अपील की है कि पंजीकृत किसान भाई अपनी मूंग फसल का विक्रय करने के लिए 10 अगस्त 2026 तक स्लॉट बुकिंग कराकर योजना का लाभ लेवें।1
- इटारसी नगर पालिका में एक तरफ जहाँ उत्कृष्ट राजस्व वसूली करने वाले कर्मचारी प्रदीप दुबे और घनश्याम सिंह को सीएमओ सुरेखा जाटव ने सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया, वहीं दूसरी तरफ नालों की सफाई में लापरवाही और जलभराव को लेकर कांग्रेस सेवादल ने मोर्चा खोल दिया। कांग्रेसजनों ने शहर में विरोध रैली निकालकर नगर पालिका परिसर में धरना दिया और प्री-मानसून सफाई के ₹20 लाख के बजट की जांच की मांग करते हुए सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। #ItarsiNews #ItarsiNagarPalika #CongressSevaDal #MadhyaPradeshNews #ItarsiUpdates इटारसी नगर पालिका में एक तरफ जहाँ उत्कृष्ट राजस्व वसूली करने वाले कर्मचारी प्रदीप दुबे और घनश्याम सिंह को सीएमओ सुरेखा जाटव ने सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया, वहीं दूसरी तरफ नालों की सफाई में लापरवाही और जलभराव को लेकर कांग्रेस सेवादल ने मोर्चा खोल दिया। कांग्रेसजनों ने शहर में विरोध रैली निकालकर नगर पालिका परिसर में धरना दिया और प्री-मानसून सफाई के ₹20 लाख के बजट की जांच की मांग करते हुए सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। #ItarsiNews #ItarsiNagarPalika #CongressSevaDal #MadhyaPradeshNews #ItarsiUpdates1
- Sivani Malwa Hastinapur Se lekar Kurla Nanpara road yah samasya Hai road ki1
- नशा मुक्ति अभियान में उत्कृष्ट जनजागरूकता के लिए खालवा ब्लॉक से मोहन रोकड़े, प्रियांशी रोकड़े और धर्मेंद्र लौवंशी सम्मानित खंडवा। मध्य प्रदेश शासन के “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति को लेकर उत्कृष्ट जनजागरूकता कार्य करने वाले खालवा ब्लॉक के सोशल मीडिया क्रिएटर्स एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया। खंडवा के किशोर कुमार सभागृह में आयोजित समापन एवं सम्मान समारोह में खालवा ब्लॉक से समाजसेवी मोहन रोकड़े, प्रियांशी रोकड़े एवं क्रिएटर धर्मेंद्र लौवंशी को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, पुलिस अधीक्षक श्री अमन जैन, जिला पंचायत सीईओ नागार्जुन बी. गोंडा सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अभियान के दौरान तैयार किए गए जागरूकता वीडियो के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाजहित के ऐसे अभियानों में सोशल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। सम्मान प्राप्त करने पर मोहन रोकड़े ने कहा कि यह सम्मान सभी सहयोगियों, शुभचिंतकों और अभियान से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान है। उन्होंने भविष्य में भी समाजहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने की बात कही।4
- हज-2027 के लिए मध्य प्रदेश के आज़मीने-हज (हज आवेदकों) की चयन प्रक्रिया (कुर्रा-अंदाज़ी) सफलतापूर्वक संपन्न हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा मुंबई में आयोजित इस मुख्य डिजिटल रैंडम सिलेक्शन प्रक्रिया की लाइव स्ट्रीमिंग राज्य हज कमेटी कार्यालय, हज हाउस भोपाल में की गई थी, जहाँ कई गणमान्य नागरिक और आवेदक मौजूद रहे। इस चयन प्रक्रिया और सीटों के आवंटन से जुड़े मुख्य आंकड़े इस प्रकार हैं:मध्य प्रदेश हज-2027 चयन के मुख्य आंकड़ेकुल आवंटित सीटें: मध्य प्रदेश को इस वर्ष 5,998 हज सीटें मिली हैं।कुल वैध आवेदन: प्रदेश से कुल 10,058 वैध आवेदन प्राप्त हुए थे। बिना लॉटरी (कुर्रा) के चयन: आरक्षित श्रेणियों (जैसे 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और बिना मेहरम महिलाओं) के 1,300 आवेदकों का चयन सीधे किया गया। कुर्रा (लॉटरी) से चयन: सामान्य श्रेणी की बची हुई 4,698 सीटों के लिए कुल 8,758 आवेदकों के बीच ऑनलाइन डिजिटल कुर्रा निकाला गया। प्रतीक्षा सूची: बाकी बचे सभी सामान्य श्रेणी के आवेदकों को वेटिंग लिस्ट (प्रतीक्षासूची) में रखा गया है।1
- जल निकासी अवरुद्ध होने से परेशान वार्डवासियों ने एसडीएम को सोंपा ज्ञापन, समस्या से निजात दिलाने की मांग करी जल निकासी अवरुद्ध होने से परेशान वार्डवासियों ने एसडीएम को सोंपा ज्ञापन, समस्या से निजात दिलाने की मांग करी हरदा-टिमरनी- टिमरनी नगर के छिदगांव रोड स्थित वार्ड क्रमांक 3 के रहवासी लंबे समय से जल निकासी मार्ग निर्माण की मांग करते आ रहे क्योंकि आसपास के खेतों से होता हुआ सिंचाई एवं बारिश का पानी वार्ड तीन स्थित नाले में आता है जो आगे चलकर छोटी पुलिया में से अवरुद्ध होकर वार्ड में भराता है । विगत दिनों भी महज 1 घंटे की बारिश में घरों में पानी भरा गया था । वार्डवासियों ने आज एसडीऐम शैलेंद्र बडोनिया को ज्ञापन देते हुए बताया की रेलवे ब्रिज निर्माण कंपनी के द्वारा जो पुलिया बनाई गई है उसमें छोटे पाइप डाले गए हैं जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है जल निकासी सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है ,इस पुलिया को तोड़कर बड़ी पुलिया बनाई जाए ,एप्रोच मार्ग शीघ्र निर्माण किया जाए ताकि घरों में पानी ना भराये,एवं नाले से होता हुआ पानी आगे निकल जाए ।एसडीएम बडोनिया ने ज्ञापन लेकर वार्ड में जाकर सर्वे करने की बात कही ,समस्या निराकरण कराने का दिया आश्वासन।4
- पुलिस के अनुसार, बाउंड ओवर अवधि के दौरान यदि संबंधित व्यक्ति दोबारा शांति भंग करता है तो उसे बाउंड राशि जमा करनी होगी, अन्यथा जेल भेजा जाएगा। देवास पुलिस का ‘ऑपरेशन पवित्र’ जारी, 20 आदतन अपराधी ₹9.10 लाख से बाउंड ओवर देवास पुलिस ने “ऑपरेशन पवित्र” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आपराधिक इतिहास रखने वाले 20 आदतन अपराधियों को कुल ₹9.10 लाख की राशि से फाइनल बाउंड ओवर कराया है। यह कार्रवाई हाटपीपल्या, सतवास और कन्नौद थाना पुलिस द्वारा बीएनएसएस के प्रावधानों के तहत की गई। जिला पुलिस अधिक्षक कार्यालय से बताया कि ऑपरेशन पवित्र” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आपराधिक इतिहास रखने वाले 20 आदतन अपराधियों को कुल ₹9.10 लाख की राशि से फाइनल बाउंड ओवर कराया है पुलिस के अनुसार, बाउंड ओवर अवधि के दौरान यदि संबंधित व्यक्ति दोबारा शांति भंग करता है तो उसे बाउंड राशि जमा करनी होगी, अन्यथा जेल भेजा जाएगा। कार्रवाई के तहत: * हाटपीपल्या थाना के 7 आरोपियों को 6 माह के लिए ₹50-50 हजार के बाउंड पर रखा गया। * सतवास थाना के 1 आरोपी को 6 माह के लिए ₹10 हजार से बाउंड ओवर किया गया। * कन्नौद थाना के 10 आरोपियों को 1 वर्ष के लिए कुल ₹4.50 लाख की राशि से बाउंड ओवर कराया गया। पुलिस का कहना है कि इन व्यक्तियों पर आए दिन मारपीट, झगड़ा और शांति भंग करने के आरोप रहे हैं। ऑपरेशन का उद्देश्य जिले में आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाकर आमजन में सुरक्षा का माहौल बनाना है। अब तक का आंकड़ा: 1 नवंबर 2024 से शुरू हुए ‘ऑपरेशन पवित्र’ के तहत अब तक 10,230 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें कुल ₹60.65 करोड़ से अधिक की राशि से फाइनल बाउंड ओवर कराया जा चुका है।1
- इटारसी में दर्दनाक हादसा: टीन शेड के कमरे पर गिरी दीवार, महिला मलबे में दबी, लाखों का सामान तबाह। 5 हैशटैग: #ItarsiNews #ItarsiUpdate #BreakingNewsMP #Itarsi #AccidentNews इटारसी में दर्दनाक हादसा: टीन शेड के कमरे पर गिरी दीवार, महिला मलबे में दबी, लाखों का सामान तबाह। 5 हैशटैग: #ItarsiNews #ItarsiUpdate #BreakingNewsMP #Itarsi #AccidentNews1
- किसानों के आंदोलन से भोपाल थमा, सरकार ने मानी प्रमुख मांगें राजधानी भोपाल में किसानों के बड़े आंदोलन ने पूरे शहर की रफ्तार रोक दी। हजारों किसान बैरिकेड्स पार करते हुए मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़े, जिससे कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करनी पड़ी। किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। देर रात तक चली बातचीत के बाद सरकार ने किसानों की कई प्रमुख मांगों पर सहमति जताई। इसके बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की गई। प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। कई स्थानों पर पुलिस और किसानों के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली, हालांकि स्थिति बाद में नियंत्रण में आ गई।2