logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

​इटारसी नगर पालिका में एक तरफ जहाँ उत्कृष्ट राजस्व वसूली करने वाले कर्मचारी प्रदीप दुबे और घनश्याम सिंह को सीएमओ सुरेखा जाटव ने सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया, वहीं दूसरी तरफ नालों की सफाई में लापरवाही और जलभराव को लेकर कांग्रेस सेवादल ने मोर्चा खोल दिया। कांग्रेसजनों ने शहर में विरोध रैली निकालकर नगर पालिका परिसर में धरना दिया और प्री-मानसून सफाई के ₹20 लाख के बजट की जांच की मांग करते हुए सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। ​ ​#ItarsiNews #ItarsiNagarPalika #CongressSevaDal #MadhyaPradeshNews #ItarsiUpdates ​इटारसी नगर पालिका में एक तरफ जहाँ उत्कृष्ट राजस्व वसूली करने वाले कर्मचारी प्रदीप दुबे और घनश्याम सिंह को सीएमओ सुरेखा जाटव ने सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया, वहीं दूसरी तरफ नालों की सफाई में लापरवाही और जलभराव को लेकर कांग्रेस सेवादल ने मोर्चा खोल दिया। कांग्रेसजनों ने शहर में विरोध रैली निकालकर नगर पालिका परिसर में धरना दिया और प्री-मानसून सफाई के ₹20 लाख के बजट की जांच की मांग करते हुए सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। ​ ​#ItarsiNews #ItarsiNagarPalika #CongressSevaDal #MadhyaPradeshNews #ItarsiUpdates

3 hrs ago
user_Itarsi_update_786
Itarsi_update_786
Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

​इटारसी नगर पालिका में एक तरफ जहाँ उत्कृष्ट राजस्व वसूली करने वाले कर्मचारी प्रदीप दुबे और घनश्याम सिंह को सीएमओ सुरेखा जाटव ने सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया, वहीं दूसरी तरफ नालों की सफाई में लापरवाही और जलभराव को लेकर कांग्रेस सेवादल ने मोर्चा खोल दिया। कांग्रेसजनों ने शहर में विरोध रैली निकालकर नगर पालिका परिसर में धरना दिया और प्री-मानसून सफाई के ₹20 लाख के बजट की जांच की मांग करते हुए सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। ​ ​#ItarsiNews #ItarsiNagarPalika #CongressSevaDal #MadhyaPradeshNews #ItarsiUpdates ​इटारसी नगर पालिका में एक तरफ जहाँ उत्कृष्ट राजस्व वसूली करने वाले कर्मचारी प्रदीप दुबे और घनश्याम सिंह को सीएमओ सुरेखा जाटव ने सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया, वहीं दूसरी तरफ नालों की सफाई में लापरवाही और जलभराव को लेकर कांग्रेस सेवादल ने मोर्चा खोल दिया। कांग्रेसजनों ने शहर में विरोध रैली निकालकर नगर पालिका परिसर में धरना दिया और प्री-मानसून सफाई के ₹20 लाख के बजट की जांच की मांग करते हुए सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। ​ ​#ItarsiNews #ItarsiNagarPalika #CongressSevaDal #MadhyaPradeshNews #ItarsiUpdates

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 24 घंटे की भूख हड़ताल को कैसे एसडीएम सोहागपुर ने तुड़वाया 30 घंटे बाद एसडीएम बबीता राठौर डॉक्टरों को साथ लेकर भूख हड़ताल कर रहे छात्र छात्रों के पास पहुंची उन्हें समझा कर भूख हड़ताल को समाप्त कराया एसडीएम ने अपने हाथों से छात्रों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त कराया इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुड्डन पांडे भी समस्त कांग्रेसियों के साथ मौजूद रहे उन्होंने केंद्र सरकार पर छात्रों की अनदेखि का आरोप लगाया कल  कॉकरोच पार्टी के अभिजीत ने एक वीडियो जारी कर देशभर में छात्रों से आंदोलन की अपील की थी जिसके चलते सुहागपुर नगर में भी छात्र छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठ गए थे छात्रों ने गंभीरता पूर्व नीट पेपर लिक  मामले पर अपनी राय बताई एक छात्र अनंत  तिवारी को शुगर लेवल कम होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है  कांग्रेसओ ने भी समर्थन दिया और उनके साथ कांग्रेसी  भूख हड़ताल बैठ गए थे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्थिति की मांग कर रहे थे
    4
    24 घंटे की भूख हड़ताल को कैसे एसडीएम सोहागपुर ने तुड़वाया 
30 घंटे बाद एसडीएम बबीता राठौर डॉक्टरों को साथ लेकर भूख हड़ताल कर रहे छात्र छात्रों के पास पहुंची उन्हें समझा कर भूख हड़ताल को समाप्त कराया एसडीएम ने अपने हाथों से छात्रों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त कराया इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुड्डन पांडे भी समस्त कांग्रेसियों के साथ मौजूद रहे उन्होंने केंद्र सरकार पर छात्रों की अनदेखि का आरोप लगाया कल  कॉकरोच पार्टी के अभिजीत ने एक वीडियो जारी कर देशभर में छात्रों से आंदोलन की अपील की थी जिसके चलते सुहागपुर नगर में भी छात्र छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठ गए थे छात्रों ने गंभीरता पूर्व नीट पेपर लिक  मामले पर अपनी राय बताई एक छात्र अनंत  तिवारी को शुगर लेवल कम होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है  कांग्रेसओ ने भी समर्थन दिया और उनके साथ कांग्रेसी  भूख हड़ताल बैठ गए थे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्थिति की मांग कर रहे थे
    user_Devendra Kushwaha पत्रकार संघ
    Devendra Kushwaha पत्रकार संघ
    सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पर्यावास भवन का हाल भोपाल के एक सरकारी कार्यालय परिसर में बड़ी मात्रा में शराब की खाली बोतलें मिलने से गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रात के समय नियमित रूप से शराबखोरी होती है। यदि यह सत्य है, तो यह न केवल सरकारी नियमों और कार्यालय की गरिमा के विरुद्ध है, बल्कि जनता के विश्वास को भी ठेस पहुंचाता है। एक ओर मध्य प्रदेश सरकार प्रदेशभर में नशामुक्ति अभियान चलाकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर यदि सरकारी कार्यालयों में ही ऐसे कृत्य हो रहे हैं, तो यह दोहरे मानदंड का उदाहरण प्रतीत होता है। प्रशासन को इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि सरकारी कार्यालयों की गरिमा बनी रहे और कानून का समान रूप से पालन सुनिश्चित हो। न्यूज कोलार की धड़कन जनहित में जारी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पर्यावास भवन का हाल भोपाल के एक सरकारी कार्यालय परिसर में बड़ी मात्रा में शराब की खाली बोतलें मिलने से गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रात के समय नियमित रूप से शराबखोरी होती है। यदि यह सत्य है, तो यह न केवल सरकारी नियमों और कार्यालय की गरिमा के विरुद्ध है, बल्कि जनता के विश्वास को भी ठेस पहुंचाता है। एक ओर मध्य प्रदेश सरकार प्रदेशभर में नशामुक्ति अभियान चलाकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर यदि सरकारी कार्यालयों में ही ऐसे कृत्य हो रहे हैं, तो यह दोहरे मानदंड का उदाहरण प्रतीत होता है। प्रशासन को इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि सरकारी कार्यालयों की गरिमा बनी रहे और कानून का समान रूप से पालन सुनिश्चित हो। न्यूज कोलार की धड़कन जनहित में जारी
    1
    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पर्यावास भवन का हाल

भोपाल के एक सरकारी कार्यालय परिसर में बड़ी मात्रा में शराब की खाली बोतलें मिलने से गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रात के समय नियमित रूप से शराबखोरी होती है। यदि यह सत्य है, तो यह न केवल सरकारी नियमों और कार्यालय की गरिमा के विरुद्ध है, बल्कि जनता के विश्वास को भी ठेस पहुंचाता है।
एक ओर मध्य प्रदेश सरकार प्रदेशभर में नशामुक्ति अभियान चलाकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर यदि सरकारी कार्यालयों में ही ऐसे कृत्य हो रहे हैं, तो यह दोहरे मानदंड का उदाहरण प्रतीत होता है।

प्रशासन को इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि सरकारी कार्यालयों की गरिमा बनी रहे और कानून का समान रूप से पालन सुनिश्चित हो।

न्यूज कोलार की धड़कन 
जनहित में जारी 
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पर्यावास भवन का हाल
भोपाल के एक सरकारी कार्यालय परिसर में बड़ी मात्रा में शराब की खाली बोतलें मिलने से गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रात के समय नियमित रूप से शराबखोरी होती है। यदि यह सत्य है, तो यह न केवल सरकारी नियमों और कार्यालय की गरिमा के विरुद्ध है, बल्कि जनता के विश्वास को भी ठेस पहुंचाता है।
एक ओर मध्य प्रदेश सरकार प्रदेशभर में नशामुक्ति अभियान चलाकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर यदि सरकारी कार्यालयों में ही ऐसे कृत्य हो रहे हैं, तो यह दोहरे मानदंड का उदाहरण प्रतीत होता है।
प्रशासन को इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि सरकारी कार्यालयों की गरिमा बनी रहे और कानून का समान रूप से पालन सुनिश्चित हो।
न्यूज कोलार की धड़कन 
जनहित में जारी
    user_कोलार की धड़कन
    कोलार की धड़कन
    Voice of people कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रेलवे ओवरब्रिज पर निकली नुकीली लोहे की सरियों को युवाओं ने सीमेंट से ढंका, प्रशासन की लापरवाही पर उठाए सवाल रेलवे ओवरब्रिज पर निकली नुकीली लोहे की सरियों को युवाओं ने सीमेंट से ढंका, प्रशासन की लापरवाही पर उठाए सवाल 30/7/2026 छगन कुशवाहा पिपरिया। शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर लंबे समय से पुल के हिस्से से नुकीली लोहे की सरियां बाहर निकली हुई थीं, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ था। स्थानीय लोगों द्वारा इस गंभीर समस्या की जानकारी रेलवे और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को देने के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासनिक उदासीनता से नाराज होकर स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन के सचिव एवं छात्र नेता वैभव शर्मा ने अपने युवा साथियों के साथ स्वयं पहल करते हुए बाहर निकली नुकीली सरियों को सीमेंट से ढंक दिया, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना को रोका जा सके। युवाओं का कहना है कि यह केवल मरम्मत का प्रयास नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विरोध भी है। उनका सवाल है कि यदि समय रहते जिम्मेदार विभाग पुल की मरम्मत कर देता, तो युवाओं को यह जिम्मेदारी अपने हाथ में नहीं लेनी पड़ती। युवाओं ने मांग की कि रेलवे ओवरब्रिज का तकनीकी निरीक्षण कर तत्काल आवश्यक मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका समाप्त हो सके। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा से जुड़े मामलों में संबंधित विभागों को शिकायतों का इंतजार करने के बजाय नियमित निरीक्षण और त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर शहर में बुनियादी सुविधाओं के रखरखाव और जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि आम लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं आगे आना पड़े, तो यह व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाता है।
    1
    रेलवे ओवरब्रिज पर निकली नुकीली लोहे की सरियों को युवाओं ने सीमेंट से ढंका, प्रशासन की लापरवाही पर उठाए सवाल
रेलवे ओवरब्रिज पर निकली नुकीली लोहे की सरियों को युवाओं ने सीमेंट से ढंका, प्रशासन की लापरवाही पर उठाए सवाल
30/7/2026 छगन कुशवाहा
पिपरिया। शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर लंबे समय से पुल के हिस्से से नुकीली लोहे की सरियां बाहर निकली हुई थीं, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ था। स्थानीय लोगों द्वारा इस गंभीर समस्या की जानकारी रेलवे और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को देने के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई।
प्रशासनिक उदासीनता से नाराज होकर स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन के सचिव एवं छात्र नेता वैभव शर्मा ने अपने युवा साथियों के साथ स्वयं पहल करते हुए बाहर निकली नुकीली सरियों को सीमेंट से ढंक दिया, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना को रोका जा सके।
युवाओं का कहना है कि यह केवल मरम्मत का प्रयास नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विरोध भी है। उनका सवाल है कि यदि समय रहते जिम्मेदार विभाग पुल की मरम्मत कर देता, तो युवाओं को यह जिम्मेदारी अपने हाथ में नहीं लेनी पड़ती।
युवाओं ने मांग की कि रेलवे ओवरब्रिज का तकनीकी निरीक्षण कर तत्काल आवश्यक मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका समाप्त हो सके। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा से जुड़े मामलों में संबंधित विभागों को शिकायतों का इंतजार करने के बजाय नियमित निरीक्षण और त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।
इस घटना ने एक बार फिर शहर में बुनियादी सुविधाओं के रखरखाव और जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि आम लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं आगे आना पड़े, तो यह व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाता है।
    user_Chhagan Kushawaha
    Chhagan Kushawaha
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नशा मुक्ति अभियान 2.0के तहत बनखेड़ी थाने से रैली निकाली नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत बनखेड़ी के स्कूलों बच्चों द्वारा बनखेड़ी थाने से जनजागरूकता रैली निकाली गई
    1
    नशा मुक्ति अभियान 2.0के तहत बनखेड़ी थाने से रैली निकाली 
नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत बनखेड़ी के स्कूलों बच्चों द्वारा बनखेड़ी थाने से जनजागरूकता रैली निकाली गई
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • किसानों ने बीमा राशि में गड़बड़ी को लेकर फिर सौंपा ज्ञापन, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी किसानों ने बीमा राशि में गड़बड़ी को लेकर फिर सौंपा ज्ञापन, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी हरदा/रहटगांव- हल्का नंबर 22 अंतर्गत ग्राम नजरपुरा, उमरधा और मोहनपुर के किसानों ने वर्ष 2025 की फसल बीमा राशि में कथित गड़बड़ी को लेकर एक बार फिर रहटगांव तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि वर्ष 2025 की फसल बीमा राशि के नाम पर उन्हें मात्र 70 से 80 रुपये प्रति एकड़ का भुगतान किया गया, जो वास्तविक नुकसान की तुलना में बेहद कम है। किसानों ने बताया कि इस संबंध में वे पहले 22 जुलाई 2026 को रहटगांव तहसील तथा 23 जुलाई 2026 को हरदा में कलेक्टर एवं कृषि विभाग को भी आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में किसानों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि सोमवार, 3 अगस्त 2026 तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। मौके पर एसडीएम ने तत्काल कृषि विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। किसानों के अनुसार, कृषि विभाग ने मामले के निराकरण के लिए सोमवार तक का समय मांगा है। किसानों का कहना है कि हल्का नंबर 22 के किसान लगातार फसल बीमा योजना में उपेक्षा का शिकार होते रहे हैं। उनका आरोप है कि वर्ष 2019 में भी उन्हें बीमा राशि से वंचित रखा गया था और अब 2025 में भी वही स्थिति दोहराई गई है। किसानों का कहना है कि उन्हें मुआवजे की राशि तो मिल जाती है, लेकिन फसल बीमा का उचित भुगतान नहीं किया जाता, जिससे उनमें गहरा आक्रोश है।
    3
    किसानों ने बीमा राशि में गड़बड़ी को लेकर फिर सौंपा ज्ञापन, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
किसानों ने बीमा राशि में गड़बड़ी को लेकर फिर सौंपा ज्ञापन, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
हरदा/रहटगांव-
हल्का नंबर 22 अंतर्गत ग्राम नजरपुरा, उमरधा और मोहनपुर के किसानों ने वर्ष 2025 की फसल बीमा राशि में कथित गड़बड़ी को लेकर एक बार फिर रहटगांव तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
किसानों का आरोप है कि वर्ष 2025 की फसल बीमा राशि के नाम पर उन्हें मात्र 70 से 80 रुपये प्रति एकड़ का भुगतान किया गया, जो वास्तविक नुकसान की तुलना में बेहद कम है। किसानों ने बताया कि इस संबंध में वे पहले 22 जुलाई 2026 को रहटगांव तहसील तथा 23 जुलाई 2026 को हरदा में कलेक्टर एवं कृषि विभाग को भी आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ज्ञापन में किसानों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि सोमवार, 3 अगस्त 2026 तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
मौके पर एसडीएम ने तत्काल कृषि विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। किसानों के अनुसार, कृषि विभाग ने मामले के निराकरण के लिए सोमवार तक का समय मांगा है।
किसानों का कहना है कि हल्का नंबर 22 के किसान लगातार फसल बीमा योजना में उपेक्षा का शिकार होते रहे हैं। उनका आरोप है कि वर्ष 2019 में भी उन्हें बीमा राशि से वंचित रखा गया था और अब 2025 में भी वही स्थिति दोहराई गई है। किसानों का कहना है कि उन्हें मुआवजे की राशि तो मिल जाती है, लेकिन फसल बीमा का उचित भुगतान नहीं किया जाता, जिससे उनमें गहरा आक्रोश है।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    27 min ago
  • इटारसी में नगरपालिका का दोहरा रवैया: कार्ड धारक गरीब महिला की दुकान पर चला बुलडोजर! ​इटारसी नगरपालिका के अतिक्रमण अमले का एक संवेदनहीन और पक्षपातपूर्ण चेहरा सामने आया है। तालाब के पास मनिहारी की छोटी सी दुकान चलाकर अपने परिवार का पेट पालने वाली असहाय महिला लीला बाई मालवीय की दुकान को बिना कोई समय दिए जेसीबी से तोड़ दिया गया। ​हैरानी की बात यह है कि महिला के पास नगरपालिका द्वारा ही जारी किया गया 'वैध पथ विक्रेता कार्ड' और 'तहबाजारी पंजीयन कार्ड' मौजूद था। महिला अधिकारियों के सामने रोती-बिलखती रही, लेकिन अमले ने एक न सुनी और उसका सामान भी जब्त कर लिया। वहीं दूसरी ओर, उसी लाइन में मौजूद रसूखदारों के पक्के अतिक्रमणों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। ​क्या नियम-कानून और बुलडोजर सिर्फ गरीबों के लिए ही हैं? इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और सोए हुए प्रशासन तक इस बेबस महिला की आवाज पहुंचाएं! ​5 Hashtags (हैशटैग): ​#ItarsiNews ​#JusticeForVendor ​#ItarsiNagarPalika ​#StreetVendorsRights ​#MPNews इटारसी में नगरपालिका का दोहरा रवैया: कार्ड धारक गरीब महिला की दुकान पर चला बुलडोजर! ​इटारसी नगरपालिका के अतिक्रमण अमले का एक संवेदनहीन और पक्षपातपूर्ण चेहरा सामने आया है। तालाब के पास मनिहारी की छोटी सी दुकान चलाकर अपने परिवार का पेट पालने वाली असहाय महिला लीला बाई मालवीय की दुकान को बिना कोई समय दिए जेसीबी से तोड़ दिया गया। ​हैरानी की बात यह है कि महिला के पास नगरपालिका द्वारा ही जारी किया गया 'वैध पथ विक्रेता कार्ड' और 'तहबाजारी पंजीयन कार्ड' मौजूद था। महिला अधिकारियों के सामने रोती-बिलखती रही, लेकिन अमले ने एक न सुनी और उसका सामान भी जब्त कर लिया। वहीं दूसरी ओर, उसी लाइन में मौजूद रसूखदारों के पक्के अतिक्रमणों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। ​क्या नियम-कानून और बुलडोजर सिर्फ गरीबों के लिए ही हैं? इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और सोए हुए प्रशासन तक इस बेबस महिला की आवाज पहुंचाएं! ​5 Hashtags (हैशटैग): ​#ItarsiNews ​#JusticeForVendor ​#ItarsiNagarPalika ​#StreetVendorsRights ​#MPNews
    1
    इटारसी में नगरपालिका का दोहरा रवैया: कार्ड धारक गरीब महिला की दुकान पर चला बुलडोजर!
​इटारसी नगरपालिका के अतिक्रमण अमले का एक संवेदनहीन और पक्षपातपूर्ण चेहरा सामने आया है। तालाब के पास मनिहारी की छोटी सी दुकान चलाकर अपने परिवार का पेट पालने वाली असहाय महिला लीला बाई मालवीय की दुकान को बिना कोई समय दिए जेसीबी से तोड़ दिया गया।
​हैरानी की बात यह है कि महिला के पास नगरपालिका द्वारा ही जारी किया गया 'वैध पथ विक्रेता कार्ड' और 'तहबाजारी पंजीयन कार्ड' मौजूद था। महिला अधिकारियों के सामने रोती-बिलखती रही, लेकिन अमले ने एक न सुनी और उसका सामान भी जब्त कर लिया। वहीं दूसरी ओर, उसी लाइन में मौजूद रसूखदारों के पक्के अतिक्रमणों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
​क्या नियम-कानून और बुलडोजर सिर्फ गरीबों के लिए ही हैं? इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और सोए हुए प्रशासन तक इस बेबस महिला की आवाज पहुंचाएं!
​5 Hashtags (हैशटैग):
​#ItarsiNews
​#JusticeForVendor
​#ItarsiNagarPalika
​#StreetVendorsRights
​#MPNews
इटारसी में नगरपालिका का दोहरा रवैया: कार्ड धारक गरीब महिला की दुकान पर चला बुलडोजर!
​इटारसी नगरपालिका के अतिक्रमण अमले का एक संवेदनहीन और पक्षपातपूर्ण चेहरा सामने आया है। तालाब के पास मनिहारी की छोटी सी दुकान चलाकर अपने परिवार का पेट पालने वाली असहाय महिला लीला बाई मालवीय की दुकान को बिना कोई समय दिए जेसीबी से तोड़ दिया गया।
​हैरानी की बात यह है कि महिला के पास नगरपालिका द्वारा ही जारी किया गया 'वैध पथ विक्रेता कार्ड' और 'तहबाजारी पंजीयन कार्ड' मौजूद था। महिला अधिकारियों के सामने रोती-बिलखती रही, लेकिन अमले ने एक न सुनी और उसका सामान भी जब्त कर लिया। वहीं दूसरी ओर, उसी लाइन में मौजूद रसूखदारों के पक्के अतिक्रमणों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
​क्या नियम-कानून और बुलडोजर सिर्फ गरीबों के लिए ही हैं? इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और सोए हुए प्रशासन तक इस बेबस महिला की आवाज पहुंचाएं!
​5 Hashtags (हैशटैग):
​#ItarsiNews
​#JusticeForVendor
​#ItarsiNagarPalika
​#StreetVendorsRights
​#MPNews
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • विधायक विजयपाल सिंह और सांसद दर्शन सिंह ने खेड़ापति मंदिर और व्यायामशाला को दी सौगात क्षेत्रीय  विधायक विजयपाल सिंह द्वारा 9 लाख 15 हजार 48 रुपये की लागत से मातपुरावार्ड़ एवं सुभाषवार्ड़ में बनने वाली नई सड़क का भूमिपूजन किया गया। इसके अतिरिक्त लगभग 4 लाख रुपये की राशि विधायक निधि से अन्य निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत की गई है। वहीं, धार्मिक और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधायक विजयपाल सिंह ने प्रसिद्ध खेड़ापति मंदिर के विकास और व्यायाम शाला के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की, जबकि सांसद दर्शन सिंह चौधरी द्वारा व्यायामशाला निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की घोषणा की गई। इस प्रकार व्यायामशाला और खेड़ापति मंदिर क्षेत्र में कुल 8 लाख रुपये से अधिक की राशि से विभिन्न निर्माण कार्य संपन्न कराए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत में सड़क निर्माण का भूमिपूजन संपन्न हुआ, जिसके बाद मुख्य मंच पर अतिथियों और जनप्रतिनिधियों का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच से संबोधित करते हुए विधायक विजयपाल सिंह ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा, लेकिन वे अपने कार्यकाल का एक भी उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं गिना सकते। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और विचारधारा के लिए कार्य करती है। विधायक ने जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि नगर में 1600 पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देकर सशक्त बनाया गया है। सरकार जन्म से लेकर मृत्यु तक हर स्तर पर नागरिकों को सहायता, शिक्षा और रोजगार उपलब्ध करा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2019 में तत्कालीन सरकार ने लाडली लक्ष्मी और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं को बंद कर दिया था। राष्ट्रीय सुरक्षा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाओं की रक्षा मजबूती से हो रही है और आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। युवाओं और किसानों के हितों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि उद्योगों की स्थापना के लिए किसानों की भूमि का 4 गुना मूल्य दिया जाएगा। साथ ही आगामी चुनाव तक लाडली बहनों के खातों में प्रतिमाह 3000 रुपये की राशि अंतरित करने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक विजयपाल सिंह ने उपस्थित वार्डवासियों पर पुष्पहार की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। मंच के कार्यक्रम के पश्चात खेड़ापति मंदिर में सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं विधायक विजयपाल सिंह का फलों से भव्य तुलादान किया गया। मुख्य मंच पर विधायक विजयपाल सिंह, नगरपंचायत प्रतिनिधि यशवंत पटेल, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश मीडिया प्रभारी गौरव अग्रवाल, राममोहन पांडे, इंदरकुमार दीवान, शैलेंद्र शर्मा, नपा उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा, अभिषेक चौहान, पार्षद भास्कर मांझी, गोपाल माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, अभिनव पालीवाल, नितिन कहार वेल्डरमैन, पार्षद आशीष मालवीय, गौरव पालीवाल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं युवा उपस्थित रहे।
    1
    विधायक विजयपाल सिंह और सांसद दर्शन सिंह ने खेड़ापति मंदिर और व्यायामशाला को दी सौगात
क्षेत्रीय  विधायक विजयपाल सिंह द्वारा 9 लाख 15 हजार 48 रुपये की लागत से मातपुरावार्ड़ एवं सुभाषवार्ड़ में बनने वाली नई सड़क का भूमिपूजन किया गया। इसके अतिरिक्त लगभग 4 लाख रुपये की राशि विधायक निधि से अन्य निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत की गई है। वहीं, धार्मिक और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधायक विजयपाल सिंह ने प्रसिद्ध खेड़ापति मंदिर के विकास और व्यायाम शाला के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की, जबकि सांसद दर्शन सिंह चौधरी द्वारा व्यायामशाला निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की घोषणा की गई। इस प्रकार व्यायामशाला और खेड़ापति मंदिर क्षेत्र में कुल 8 लाख रुपये से अधिक की राशि से विभिन्न निर्माण कार्य संपन्न कराए जाएंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत में सड़क निर्माण का भूमिपूजन संपन्न हुआ, जिसके बाद मुख्य मंच पर अतिथियों और जनप्रतिनिधियों का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच से संबोधित करते हुए विधायक विजयपाल सिंह ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा, लेकिन वे अपने कार्यकाल का एक भी उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं गिना सकते। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और विचारधारा के लिए कार्य करती है।
विधायक ने जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि नगर में 1600 पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देकर सशक्त बनाया गया है। सरकार जन्म से लेकर मृत्यु तक हर स्तर पर नागरिकों को सहायता, शिक्षा और रोजगार उपलब्ध करा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2019 में तत्कालीन सरकार ने लाडली लक्ष्मी और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं को बंद कर दिया था। राष्ट्रीय सुरक्षा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाओं की रक्षा मजबूती से हो रही है और आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
युवाओं और किसानों के हितों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि उद्योगों की स्थापना के लिए किसानों की भूमि का 4 गुना मूल्य दिया जाएगा। साथ ही आगामी चुनाव तक लाडली बहनों के खातों में प्रतिमाह 3000 रुपये की राशि अंतरित करने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक विजयपाल सिंह ने उपस्थित वार्डवासियों पर पुष्पहार की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
मंच के कार्यक्रम के पश्चात खेड़ापति मंदिर में सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं विधायक विजयपाल सिंह का फलों से भव्य तुलादान किया गया।
मुख्य मंच पर विधायक विजयपाल सिंह, नगरपंचायत प्रतिनिधि यशवंत पटेल, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश मीडिया प्रभारी गौरव अग्रवाल, राममोहन पांडे, इंदरकुमार दीवान, शैलेंद्र शर्मा, नपा उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा, अभिषेक चौहान, पार्षद भास्कर मांझी, गोपाल माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, अभिनव पालीवाल, नितिन कहार वेल्डरमैन, पार्षद आशीष मालवीय, गौरव पालीवाल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं युवा उपस्थित रहे।
    user_Devendra Kushwaha पत्रकार संघ
    Devendra Kushwaha पत्रकार संघ
    सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • एकलव्य विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए, तिनका संस्था ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया एकलव्य विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए, तिनका संस्था ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया हरदा/रहटगांव- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, रहटगांव में कक्षा 6 से 12वीं तक की छात्राओं एवं महिला स्टॉफ के लिए तिनका सामाजिक संस्था एवं जिला कराटे संघ के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क एक दिवसीय आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो घंटे तक चले इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशल सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं सजग बनाना था। यह प्रशिक्षण वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित किया गया। बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में इस विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण संस्था के प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं एवं महिला स्टाफ को हाथ पकड़ने, पीछे से पकड़ने, बाल खींचने, धक्का देने तथा अन्य आपात परिस्थितियों से सुरक्षित निकलने की प्रभावी आत्मरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण की विशेषता यह रही कि प्रतिभागियों को केवल पारंपरिक आत्मरक्षा तकनीकों तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि यह भी सिखाया गया कि आपातकालीन परिस्थितियों में रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुओं का अपनी सुरक्षा के लिए प्रभावी ढंग से उपयोग कैसे किया जा सकता है। प्रशिक्षण में पानी की बोतल, पेन, किताब, नोटबुक, घड़ी, हेयर क्लिप, चाबी के गुच्छे तथा अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं का सुरक्षा के साधन के रूप में सुरक्षित एवं व्यवहारिक उपयोग समझाया गया। साथ ही संकट की स्थिति में बिना घबराए त्वरित निर्णय लेने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर स्वयं को सुरक्षित रखने के उपाय भी बताए गए। संस्था की ओर से बताया गया कि यह दो घंटे का विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम बालिकाओं एवं महिलाओं को जीवनभर के लिए आत्मविश्वासी और सजग बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। संस्था अब तक 94,423 बालिकाओं, महिलाओं एवं बच्चों को आत्मरक्षा एवं कराटे का प्रशिक्षण प्रदान कर चुकी है। विद्यालयों, महाविद्यालयों, छात्रावासों, महिला स्टाफ, कॉर्पोरेट संस्थानों तथा अन्य संस्थाओं में यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएँ और महिलाएँ स्वयं की सुरक्षा करने में सक्षम बन सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, महिला स्टाफ एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने तिनका सामाजिक संस्था एवं कराटे प्रशिक्षण दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक बालिका के लिए आत्मरक्षा का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के प्रशिक्षण न केवल आत्मविश्वास और साहस का विकास करते हैं, बल्कि किसी भी विषम परिस्थिति में स्वयं की सुरक्षा करने की क्षमता भी विकसित करते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
    4
    एकलव्य विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए, तिनका संस्था ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
एकलव्य विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए, तिनका संस्था ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
हरदा/रहटगांव- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, रहटगांव में कक्षा 6 से 12वीं तक की छात्राओं एवं महिला स्टॉफ के लिए तिनका सामाजिक संस्था एवं जिला कराटे संघ के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क एक दिवसीय आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो घंटे तक चले इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशल सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं सजग बनाना था।
यह प्रशिक्षण वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित किया गया। बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में इस विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण संस्था के प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं एवं महिला स्टाफ को हाथ पकड़ने, पीछे से पकड़ने, बाल खींचने, धक्का देने तथा अन्य आपात परिस्थितियों से सुरक्षित निकलने की प्रभावी आत्मरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।
प्रशिक्षण की विशेषता यह रही कि प्रतिभागियों को केवल पारंपरिक आत्मरक्षा तकनीकों तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि यह भी सिखाया गया कि आपातकालीन परिस्थितियों में रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुओं का अपनी सुरक्षा के लिए प्रभावी ढंग से उपयोग कैसे किया जा सकता है। प्रशिक्षण में पानी की बोतल, पेन, किताब, नोटबुक, घड़ी, हेयर क्लिप, चाबी के गुच्छे तथा अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं का सुरक्षा के साधन के रूप में सुरक्षित एवं व्यवहारिक उपयोग समझाया गया। साथ ही संकट की स्थिति में बिना घबराए त्वरित निर्णय लेने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर स्वयं को सुरक्षित रखने के उपाय भी बताए गए।
संस्था की ओर से बताया गया कि यह दो घंटे का विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम बालिकाओं एवं महिलाओं को जीवनभर के लिए आत्मविश्वासी और सजग बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। संस्था अब तक 94,423 बालिकाओं, महिलाओं एवं बच्चों को आत्मरक्षा एवं कराटे का प्रशिक्षण प्रदान कर चुकी है। विद्यालयों, महाविद्यालयों, छात्रावासों, महिला स्टाफ, कॉर्पोरेट संस्थानों तथा अन्य संस्थाओं में यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएँ और महिलाएँ स्वयं की सुरक्षा करने में सक्षम बन सकें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, महिला स्टाफ एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने तिनका सामाजिक संस्था एवं कराटे प्रशिक्षण दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक बालिका के लिए आत्मरक्षा का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के प्रशिक्षण न केवल आत्मविश्वास और साहस का विकास करते हैं, बल्कि किसी भी विषम परिस्थिति में स्वयं की सुरक्षा करने की क्षमता भी विकसित करते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *अधूरी नाली बनी हादसों का कारण, फिर घायल हुई छात्रा; आखिर कब जागेगा प्रशासन?* *बोडखी बंधा रोड पर महीनों से अधूरा पड़ा निर्माण कार्य, स्कूली बच्चों और राहगीरों की जान जोखिम में* आमला। विकास कार्यों में लापरवाही का एक और मामला आमला के बोडखी बंधा रोड से मोक्षधाम जाने वाले मार्ग पर सामने आया है। यहां कई महीनों से निर्माणाधीन नाली आज भी अधूरी पड़ी है, जिससे यह मार्ग लोगों के लिए मुसीबत और हादसों का कारण बन गया है। सबसे ज्यादा परेशानी इस रास्ते से रोजाना आने-जाने वाले पैराडाइज स्कूल के छात्र-छात्राओं को हो रही है। शुक्रवार को एक बार फिर 11वीं कक्षा की एक छात्रा हादसे का शिकार हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नाली का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया गया। जहां नाली बनाई गई है, वहां किनारों पर मिट्टी की भराई भी नहीं की गई है। इससे सड़क पहले की तुलना में काफी संकरी हो गई है। एक ओर गहरी नाली और दूसरी ओर वाहनों की लगातार आवाजाही के बीच स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता है। रोजाना सुबह और दोपहर स्कूल के समय इस मार्ग पर भारी भीड़ रहती है। बच्चों को नाली से बचते हुए वाहनों के बीच से गुजरना पड़ता है। कई बार वाहन चालकों को भी अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई बच्चे और राहगीर गिरकर घायल हो चुके हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों का प्रतिदिन इसी मार्ग से आना-जाना होता है, लेकिन अधूरे निर्माण और लोगों की सुरक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नाली निर्माण पूरा कर सड़क की भराई कर दी जाती, तो बार-बार होने वाले हादसों से बचा जा सकता था। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अधूरे पड़े निर्माण कार्य को तत्काल पूरा कराया जाए, सड़क के दोनों किनारों की भराई कर मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए और निर्माण एजेंसी की लापरवाही की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। *नगर पालिका सीएमओ से नहीं हो सका संपर्क* मामले में नगर पालिका आमला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नितिन बिंजवे से उनका पक्ष जानने के लिए मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसलिए इस संबंध में उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। *इनका कहना है* "मामला मेरे संज्ञान में आया है। ठेकेदार को निर्देश देकर जल्द से जल्द अधूरा निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा, ताकि आम नागरिकों और स्कूली बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।" *नितिन गाडरे नगर पालिका अध्यक्ष*
    4
    *अधूरी नाली बनी हादसों का कारण, फिर घायल हुई छात्रा; आखिर कब जागेगा प्रशासन?*
*बोडखी बंधा रोड पर महीनों से अधूरा पड़ा निर्माण कार्य, स्कूली बच्चों और राहगीरों की जान जोखिम में*
आमला। विकास कार्यों में लापरवाही का एक और मामला आमला के बोडखी बंधा रोड से मोक्षधाम जाने वाले मार्ग पर सामने आया है। यहां कई महीनों से निर्माणाधीन नाली आज भी अधूरी पड़ी है, जिससे यह मार्ग लोगों के लिए मुसीबत और हादसों का कारण बन गया है। सबसे ज्यादा परेशानी इस रास्ते से रोजाना आने-जाने वाले पैराडाइज स्कूल के छात्र-छात्राओं को हो रही है। शुक्रवार को एक बार फिर 11वीं कक्षा की एक छात्रा हादसे का शिकार हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नाली का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया गया। जहां नाली बनाई गई है, वहां किनारों पर मिट्टी की भराई भी नहीं की गई है। इससे सड़क पहले की तुलना में काफी संकरी हो गई है। एक ओर गहरी नाली और दूसरी ओर वाहनों की लगातार आवाजाही के बीच स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता है।
रोजाना सुबह और दोपहर स्कूल के समय इस मार्ग पर भारी भीड़ रहती है। बच्चों को नाली से बचते हुए वाहनों के बीच से गुजरना पड़ता है। कई बार वाहन चालकों को भी अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई बच्चे और राहगीर गिरकर घायल हो चुके हैं।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों का प्रतिदिन इसी मार्ग से आना-जाना होता है, लेकिन अधूरे निर्माण और लोगों की सुरक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नाली निर्माण पूरा कर सड़क की भराई कर दी जाती, तो बार-बार होने वाले हादसों से बचा जा सकता था।
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अधूरे पड़े निर्माण कार्य को तत्काल पूरा कराया जाए, सड़क के दोनों किनारों की भराई कर मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए और निर्माण एजेंसी की लापरवाही की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
*नगर पालिका सीएमओ से नहीं हो सका संपर्क*
मामले में नगर पालिका आमला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नितिन बिंजवे से उनका पक्ष जानने के लिए मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसलिए इस संबंध में उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।
*इनका कहना है*
"मामला मेरे संज्ञान में आया है। ठेकेदार को निर्देश देकर जल्द से जल्द अधूरा निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा, ताकि आम नागरिकों और स्कूली बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।"
*नितिन गाडरे नगर पालिका अध्यक्ष*
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    16 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.