logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए अंतिम ति‍थि बढ़ाकर 20 अगस्त 2026 निर्धारित की गई ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन 20 अगस्त तक, किसान भाई 10 अगस्त तक करा सकेंगे स्लॉट बुकिंग अब कृषक मूंग के कुल उत्पादन का 60 प्रतिशत तक कर सकेंगे विक्रय ---------- देवास, 30 जुलाई 2026/ भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए अंतिम ति‍थि बढ़ाकर 20 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। राज्य शासन द्वारा कृषकों के हित में लिए गए निर्णय के अनुक्रम में मूंग का उपार्जन कृषकों के कुल उत्पादन का 60 प्रतिशत तक किया गया है, जो कि पहले उत्पादन का 25 प्रतिशत था। फसल विक्रय के लिए स्लॉट बुक करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। उप संचालक कृषि श्री ज्ञानसिंह मोहनिया ने कृषकों से अपील की है कि पंजीकृत किसान भाई अपनी मूंग फसल का विक्रय करने के लिए 10 अगस्त 2026 तक स्लॉट बुकिंग कराकर योजना का लाभ लेवें।

19 hrs ago
user_Rajendra shreevas
Rajendra shreevas
Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
19 hrs ago

ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए अंतिम ति‍थि बढ़ाकर 20 अगस्त 2026 निर्धारित की गई ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन 20 अगस्त तक, किसान भाई 10 अगस्त तक करा सकेंगे स्लॉट बुकिंग अब कृषक मूंग के कुल उत्पादन का 60 प्रतिशत तक कर सकेंगे विक्रय ---------- देवास, 30 जुलाई 2026/ भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए अंतिम ति‍थि बढ़ाकर 20 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। राज्य शासन द्वारा कृषकों के हित में लिए गए निर्णय के अनुक्रम में मूंग का उपार्जन कृषकों के कुल उत्पादन का 60 प्रतिशत तक किया गया है, जो कि पहले उत्पादन का 25 प्रतिशत था। फसल विक्रय के लिए स्लॉट बुक करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। उप संचालक कृषि श्री ज्ञानसिंह मोहनिया ने कृषकों से अपील की है कि पंजीकृत किसान भाई अपनी मूंग फसल का विक्रय करने के लिए 10 अगस्त 2026 तक स्लॉट बुकिंग कराकर योजना का लाभ लेवें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • धर्म, आस्था और जनहित की हर बड़ी खबर सबसे पहले। 🔴 सीहोर में सावन की धूम | 3, 10, 17 और 25 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा | 11 किमी पैदल चलकर कुबेरेश्वर धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु | जगह-जगह लगेंगे सेवा शिविर सावन में शिवभक्ति की धूम: 3, 10, 17 और 25 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, तैयारियों में जुटा सीहोर सीहोर। सावन माह में इस बार सीहोर शहर शिवभक्ति के रंग में पूरी तरह रंगने जा रहा है। 3, 10, 17 और 25 अगस्त को शहर में चार भव्य कांवड़ यात्राओं का आयोजन होगा, जिनमें मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल होंगे। विटलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित के अनुसार, पहली कांवड़ यात्रा 3 अगस्त को शाम 4 बजे सीवन नदी तट से प्रारंभ होगी। इसके बाद 10, 17 और 25 अगस्त को भी इसी तरह भव्य यात्राएं निकाली जाएंगी। श्रद्धालु सीवन नदी से पवित्र जल भरकर करीब 11 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए कुबेरेश्वर धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यात्राओं से पहले ही सीवन नदी तट पर मेले जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। पूजा सामग्री, कांवड़ और धार्मिक वस्तुओं की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर-हर महादेव और शिवाय नमस्तुभ्यं के जयघोष से पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा है। यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विटलेश सेवा समिति एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह सेवा शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में चाय, ठंडा पानी, फलाहार, खिचड़ी और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। वहीं कुबेरेश्वर धाम पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सम्मान भी किया जाएगा।
    1
    धर्म, आस्था और जनहित की हर बड़ी खबर सबसे पहले। 
🔴 सीहोर में सावन की धूम | 3, 10, 17 और 25 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा | 11 किमी पैदल चलकर कुबेरेश्वर धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु | जगह-जगह लगेंगे सेवा शिविर
सावन में शिवभक्ति की धूम: 3, 10, 17 और 25 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, तैयारियों में जुटा सीहोर
सीहोर। सावन माह में इस बार सीहोर शहर शिवभक्ति के रंग में पूरी तरह रंगने जा रहा है। 3, 10, 17 और 25 अगस्त को शहर में चार भव्य कांवड़ यात्राओं का आयोजन होगा, जिनमें मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल होंगे।
विटलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित के अनुसार, पहली कांवड़ यात्रा 3 अगस्त को शाम 4 बजे सीवन नदी तट से प्रारंभ होगी। इसके बाद 10, 17 और 25 अगस्त को भी इसी तरह भव्य यात्राएं निकाली जाएंगी। श्रद्धालु सीवन नदी से पवित्र जल भरकर करीब 11 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए कुबेरेश्वर धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
यात्राओं से पहले ही सीवन नदी तट पर मेले जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। पूजा सामग्री, कांवड़ और धार्मिक वस्तुओं की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर-हर महादेव और शिवाय नमस्तुभ्यं के जयघोष से पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा है।
यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विटलेश सेवा समिति एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह सेवा शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में चाय, ठंडा पानी, फलाहार, खिचड़ी और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। वहीं कुबेरेश्वर धाम पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सम्मान भी किया जाएगा।
    user_OMPRAKASH MUKATI
    OMPRAKASH MUKATI
    Local News Reporter इछावर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • खंडवा से भाजपा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने गुरु पूर्णिमा उत्सव और पवित्र धार्मिक आयोजनों के दौरान श्री दादाजी धूनीवाले दरबार पहुंचकर छोटे दादाजी महाराज और बड़े दादाजी महाराज की पावन समाधि के दर्शन किए, उनका स्वागत-वंदन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वा खंडवा से भाजपा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने गुरु पूर्णिमा उत्सव और पवित्र धार्मिक आयोजनों के दौरान श्री दादाजी धूनीवाले दरबार पहुंचकर छोटे दादाजी महाराज और बड़े दादाजी महाराज की पावन समाधि के दर्शन किए, उनका स्वागत-वंदन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आशीवार्ड लिया
    1
    खंडवा से भाजपा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने गुरु पूर्णिमा उत्सव और पवित्र धार्मिक आयोजनों के दौरान श्री दादाजी धूनीवाले दरबार पहुंचकर छोटे दादाजी महाराज और बड़े दादाजी महाराज की पावन समाधि के दर्शन किए, उनका स्वागत-वंदन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वा
खंडवा से भाजपा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने गुरु पूर्णिमा उत्सव और पवित्र धार्मिक आयोजनों के दौरान श्री दादाजी धूनीवाले दरबार पहुंचकर छोटे दादाजी महाराज और बड़े दादाजी महाराज की पावन समाधि के दर्शन किए, उनका स्वागत-वंदन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आशीवार्ड लिया
    user_The harsud news
    The harsud news
    Court reporter हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • थाना अहमदपुर मे पुलिस को 44000रूपये की अवैध शराब परिवाहन कर रहे, आरोपी को धर दबोचा। सीहोर, अहमदपुर थाना अंतर्गत नशे से दुरी हे जरूरी अभियान क़े अंतर्गत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली, दिनांक 29/7/26 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेरा बंदी कर एक नीले रंग की वेगन आर वाहन जिसका नंबर mp 04 CG7739 को पकड़ा जो अवैध शराब परिवाहन कर रहाथा, पुलिस ने आबकारी एक्ट धारा 34(2)क़े तहत कार्यवाही कर वाहन समेत 250000हजार का मशरुका जप्त किया.। थाना प्रभारी श्री रमन सिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह यादव, प्रधान आरक्षक अजय प्रताप सिंह, आरक्षक पवन वर्मा, अजय विश्वकर्मा, सैनिक बलराम भिलाला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    2
    थाना अहमदपुर मे पुलिस को 44000रूपये की अवैध शराब परिवाहन कर रहे, आरोपी को धर दबोचा।
सीहोर, अहमदपुर थाना अंतर्गत नशे से दुरी हे जरूरी अभियान क़े अंतर्गत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली, दिनांक 29/7/26 
को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेरा बंदी कर एक नीले रंग की वेगन आर वाहन जिसका नंबर mp 04 CG7739 को पकड़ा जो अवैध शराब परिवाहन कर रहाथा, पुलिस ने आबकारी एक्ट धारा 34(2)क़े तहत कार्यवाही कर वाहन समेत 250000हजार का मशरुका जप्त किया.।
थाना प्रभारी श्री रमन सिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह यादव, प्रधान आरक्षक अजय प्रताप सिंह, आरक्षक पवन वर्मा, अजय विश्वकर्मा, सैनिक बलराम भिलाला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Tripathi
    Tripathi
    News Anchor सीहोर नगर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • देवास जिले के खातेगांव तहसील की ग्राम पंचायत पटरानी के आंगनबाड़ी केंद्रों में अव्यवस्थाओं का अंबार, मासूम बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल देवास जिले के खातेगांव तहसील की ग्राम पंचायत पटरानी के आंगनबाड़ी केंद्रों में अव्यवस्थाओं का अंबार, मासूम बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल देवास (खातेगांव)। देवास जिले की खातेगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पटरानी के आंगनबाड़ी केंद्रों में कई गंभीर समस्याएं सामने आई हैं। केंद्रों में फैली गंदगी, जलभराव, पेयजल की व्यवस्था का अभाव और मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, एक आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास गंदगी फैली हुई है तथा परिसर के पास पानी भरा रहने से मच्छरों के पनपने और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। केंद्र में पीने के पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। वहीं शौचालय के दरवाजे तक नहीं लगे हैं, जिससे स्वच्छता और सुरक्षा दोनों पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। ग्राम पंचायत के दूसरे आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। यहां पेयजल के लिए लगाई गई पानी की टंकी चोरी हो चुकी है, जिसके बाद से बच्चों और हितग्राहियों के लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा एक आंगनबाड़ी केंद्र के समीप बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। बरसात के मौसम में आसपास जलभराव होने के कारण करंट फैलने की आशंका बनी रहती है, जिससे बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की जा रही है। मौके पर पहुंचे पत्रकार द्वारा किए गए अवलोकन के दौरान केंद्र में लगभग 5 बच्चे ही उपस्थित मिले, जबकि उपस्थिति रजिस्टर में 30 से 35 बच्चों की उपस्थिति दर्ज पाई गई। यदि जांच में यह तथ्य सही पाया जाता है, तो यह सरकारी रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितता का मामला हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्रों की इन समस्याओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए तथा बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
    1
    देवास जिले के खातेगांव तहसील की ग्राम पंचायत पटरानी के आंगनबाड़ी केंद्रों में अव्यवस्थाओं का अंबार, मासूम बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देवास जिले के खातेगांव तहसील की ग्राम पंचायत पटरानी के आंगनबाड़ी केंद्रों में अव्यवस्थाओं का अंबार, मासूम बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देवास (खातेगांव)। देवास जिले की खातेगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पटरानी के आंगनबाड़ी केंद्रों में कई गंभीर समस्याएं सामने आई हैं। केंद्रों में फैली गंदगी, जलभराव, पेयजल की व्यवस्था का अभाव और मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, एक आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास गंदगी फैली हुई है तथा परिसर के पास पानी भरा रहने से मच्छरों के पनपने और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। केंद्र में पीने के पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। वहीं शौचालय के दरवाजे तक नहीं लगे हैं, जिससे स्वच्छता और सुरक्षा दोनों पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।
ग्राम पंचायत के दूसरे आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। यहां पेयजल के लिए लगाई गई पानी की टंकी चोरी हो चुकी है, जिसके बाद से बच्चों और हितग्राहियों के लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।
इसके अलावा एक आंगनबाड़ी केंद्र के समीप बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। बरसात के मौसम में आसपास जलभराव होने के कारण करंट फैलने की आशंका बनी रहती है, जिससे बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की जा रही है।
मौके पर पहुंचे पत्रकार द्वारा किए गए अवलोकन के दौरान केंद्र में लगभग 5 बच्चे ही उपस्थित मिले, जबकि उपस्थिति रजिस्टर में 30 से 35 बच्चों की उपस्थिति दर्ज पाई गई। यदि जांच में यह तथ्य सही पाया जाता है, तो यह सरकारी रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितता का मामला हो सकता है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्रों की इन समस्याओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए तथा बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
    user_Journalist shubham
    Journalist shubham
    Dewas, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • Gramin Vikas na hone ki samasya
    1
    Gramin Vikas na hone ki samasya
    user_Rajendra Chauhan
    Rajendra Chauhan
    Seoni-Malwa, Narmadapuram•
    7 hrs ago
  • शुक्रवारिया हाट में हाथ ठेला दुकानदारों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवारिया हाट में ठेला दुकानदारों से मारपीट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घटनास्थल पर कराया मौका मुआयना देवास। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के शुक्रवारिया हाट में हाथ ठेला दुकानदारों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सिटी कोतवाली पुलिस शुक्रवारिया हाट स्थित घटनास्थल पर आरोपियों को लेकर पहुंची, जहां घटना का मौका मुआयना कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ की और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि हाथ ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने दुकानदारों के साथ मारपीट की थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।
    2
    शुक्रवारिया हाट में हाथ ठेला दुकानदारों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवारिया हाट में ठेला दुकानदारों से मारपीट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घटनास्थल पर कराया मौका मुआयना
देवास। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के शुक्रवारिया हाट में हाथ ठेला दुकानदारों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सिटी कोतवाली पुलिस शुक्रवारिया हाट स्थित घटनास्थल पर आरोपियों को लेकर पहुंची, जहां घटना का मौका मुआयना कराया गया।
पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ की और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि हाथ ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने दुकानदारों के साथ मारपीट की थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे।
फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • इछावर में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण में योजनाओं, अभियानों और सामुदायिक नेतृत्व पर हुआ मंथन जन अभियान परिषद की 25 प्रस्फुटन समितियों का शक्ति संचय प्रशिक्षण संपन्न। इछावर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड इछावर द्वारा 25 ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन नेताजी सुभाषचंद्र बोस शासकीय स्नातक महाविद्यालय, इछावर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक वरुण आचार्य रहे। प्रशिक्षण में जिला समन्वयक पारुल उपाध्याय एवं विकासखंड समन्वयक बीलू भीलवारे ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। संभाग समन्वयक वरुण आचार्य ने परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों की विस्तृत जानकारी देते हुए आगामी कार्यक्रमों—तिरंगा यात्रा, नवांकुर सखी यात्रा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षाओं एवं प्रवेश प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। जिला समन्वयक पारुल उपाध्याय ने परिचय सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों से संवाद किया, विगत माह के कार्यों की समीक्षा की तथा आगामी गतिविधियों के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं विकासखंड समन्वयक बीलू भीलवारे ने स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की और विकासखंड में परिषद द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी साझा की। प्रशिक्षण में नवांकुर संस्था के प्रभारी संतोष परमार, धर्मेंद्र राठौर, विष्णु वर्मा, राजपाल परमार एवं रघुवीर परमार सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता राकेश चंद, विष्णु सेन, क्षमा परमार, बबीता नागर और श्रवण नागर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सेक्टर प्रभारी राजपाल परमार ने किया, जबकि अंत में परामर्शदाता विष्णु सेन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
    1
    इछावर में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण में योजनाओं, अभियानों और सामुदायिक नेतृत्व पर हुआ मंथन
जन अभियान परिषद की 25 प्रस्फुटन समितियों का शक्ति संचय प्रशिक्षण संपन्न।
इछावर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड इछावर द्वारा 25 ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन नेताजी सुभाषचंद्र बोस शासकीय स्नातक महाविद्यालय, इछावर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक वरुण आचार्य रहे। प्रशिक्षण में जिला समन्वयक पारुल उपाध्याय एवं विकासखंड समन्वयक बीलू भीलवारे ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। संभाग समन्वयक वरुण आचार्य ने परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों की विस्तृत जानकारी देते हुए आगामी कार्यक्रमों—तिरंगा यात्रा, नवांकुर सखी यात्रा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षाओं एवं प्रवेश प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।
जिला समन्वयक पारुल उपाध्याय ने परिचय सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों से संवाद किया, विगत माह के कार्यों की समीक्षा की तथा आगामी गतिविधियों के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं विकासखंड समन्वयक बीलू भीलवारे ने स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की और विकासखंड में परिषद द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी साझा की।
प्रशिक्षण में नवांकुर संस्था के प्रभारी संतोष परमार, धर्मेंद्र राठौर, विष्णु वर्मा, राजपाल परमार एवं रघुवीर परमार सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता राकेश चंद, विष्णु सेन, क्षमा परमार, बबीता नागर और श्रवण नागर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सेक्टर प्रभारी राजपाल परमार ने किया, जबकि अंत में परामर्शदाता विष्णु सेन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
    user_OMPRAKASH MUKATI
    OMPRAKASH MUKATI
    Local News Reporter इछावर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • वीर शासन जयंती पर श्री जिनवाणी स्थापना, कलश यात्रा, ध्वजा रोहण (चातुर्मास) की यात्रा तारण तरण श्री संघ के सघन साधक चैतन्य रत्नाकर बाल ब्रह्मचारी श्रद्धेय वैराग्यानंद जी महाराज के सानिध्य में प्रारंभ की गईं
    4
    वीर शासन जयंती पर श्री जिनवाणी स्थापना, कलश यात्रा, ध्वजा रोहण (चातुर्मास) की यात्रा तारण तरण श्री संघ के सघन साधक चैतन्य रत्नाकर बाल ब्रह्मचारी श्रद्धेय वैराग्यानंद जी महाराज के सानिध्य में प्रारंभ की गईं
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • वन क्षेत्र की उफनती पहाड़ी नदी में डूबने से बुजुर्ग किसान की हुई मौत ,पुलिस जांच में जुटी वन क्षेत्र की उफनती पहाड़ी नदी में डूबने से बुजुर्ग किसान की हुई मौत ,पुलिस जांच में जुटी हरदा/रहटगांव- रहटगांव थाना क्षेत्र के वनग्राम के सिंगढाना के पास उफनती नदी में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत । थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय सुखराम काजले की नदी में डूबने से हुई मौत मृतक शौच करने नदी किनारे गया था काफी देर तक घर नहीं लौटा परिजन ढूंढने गए, कुछ दूरी पर झाड़ियो में उसका शव मिला। काफी मशक्कत के बाद परिजनों ने शव को नदी से बाहर निकाला,पुलिस को दी सूचना। मृतक की पहचान कुमरूम निवासी सुखराम काजले के रूप में हुई । मृतक के पुत्र रामकरण की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। ग्राम कुमरूम के सिंगनढाना की घटना।
    3
    वन क्षेत्र की उफनती पहाड़ी नदी में डूबने से बुजुर्ग किसान की हुई मौत ,पुलिस जांच में जुटी
वन क्षेत्र की उफनती पहाड़ी नदी में डूबने से बुजुर्ग किसान की हुई मौत ,पुलिस जांच में जुटी
हरदा/रहटगांव- रहटगांव थाना क्षेत्र के वनग्राम के सिंगढाना के पास उफनती नदी में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत । थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय सुखराम काजले की नदी में डूबने से हुई मौत मृतक शौच करने नदी किनारे गया था काफी देर तक घर नहीं लौटा परिजन ढूंढने गए, कुछ दूरी पर झाड़ियो में उसका शव मिला। काफी मशक्कत के बाद परिजनों ने शव को नदी से बाहर निकाला,पुलिस को दी सूचना। मृतक की पहचान कुमरूम  निवासी सुखराम काजले के रूप में हुई । मृतक के पुत्र रामकरण की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। ग्राम कुमरूम के सिंगनढाना की घटना।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.