मोकामा नगर परिषद में भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन मोकामा। मोकामा नगर परिषद में व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ दर्जनों पार्षद प्रतिनिधियों एवं उप सभापति प्रतिनिधि ने सोमवार को जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। यह धरना नगर परिषद के मुख्य गेट पर किया गया, जहां प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं, जिन्होंने नगर परिषद में हो रही कथित अनियमितताओं और जनहित के कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगर परिषद में विकास कार्यों में भारी गड़बड़ी हो रही है, जिससे आम जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है। पार्षद प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मोकामा नगर परिषद में भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन मोकामा। मोकामा नगर परिषद में व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ दर्जनों पार्षद प्रतिनिधियों एवं उप सभापति प्रतिनिधि ने सोमवार को जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। यह धरना नगर परिषद के मुख्य गेट पर किया गया, जहां प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं, जिन्होंने नगर परिषद में हो रही कथित अनियमितताओं और जनहित के कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगर परिषद में विकास कार्यों में भारी गड़बड़ी हो रही है, जिससे आम जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है। पार्षद प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
- मोकामा नगर परिषद में व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ दर्जनों पार्षद प्रतिनिधियों एवं उप सभापति प्रतिनिधि ने सोमवार को जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। यह धरना नगर परिषद के मुख्य गेट पर किया गया, जहां प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं, जिन्होंने नगर परिषद में हो रही कथित अनियमितताओं और जनहित के कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगर परिषद में विकास कार्यों में भारी गड़बड़ी हो रही है, जिससे आम जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है। पार्षद प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- पंडारक थाना क्षेत्र के चर्चित अमृत हत्याकांड आरोपी धर्मराज की तलाशी में पंडारक थाना के पुलिस किया उसके घर पर छापामारी1
- वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा और कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार स्कॉर्पियो से अवैध हथियार बरामद, पुलिस ने मौके पर दबोचा BR01PN-1797 स्कॉर्पियो से देसी कट्टा व जिंदा कारतूस जब्त गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन अपराधी धराए अवैध हथियार तस्करी का खुलासा, स्कॉर्पियो सवार गिरफ्तार1
- बेगूसराय- जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा सातवें दिन कदाचारमुक्त सम्पन्न, 28 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा सातवें दिन कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. इस बात की जानकारी मंगलवार की शाम 05:00 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने दी. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई. प्रथम पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई. जहां कुल 3,902 परीक्षार्थियों में 3,874 उपस्थित एवं 28 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में साइकोलॉजी एवं इंटर्नशिप विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई. जहां 3,991 परीक्षार्थियों में 3,930 उपस्थित एवं 61 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.1
- बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र में चर्चित अमृत हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में आरोपी धर्मराज की तलाश में पंडारक थाना की पुलिस टीम उसके घर पर छापेमारी करने पहुंची। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। हालांकि छापेमारी के दौरान आरोपी घर पर मौजूद नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- चेवाड़ा–शेखपुरा मार्ग पर आरा मशीन के बगल में स्थित वार्ड नंबर तीन के उत्तर टोला में सोमवार की मध्य रात्रि अज्ञात बदमाशों ने एक खड़े टेंपो में आग लगा दी। इस घटना में टेंपो पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे पीड़ित को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। जला हुआ टेंपो उत्तर टोला निवासी स्वर्गीय विष्णु पासवान के पुत्र चंदन पासवान का बताया जा रहा है। पीड़ित चंदन पासवान ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह देर शाम टेंपो चलाने के बाद उसे वहीं खड़ा कर घर चला गया था। देर रात प्रशासन व स्थानीय लोगों के माध्यम से सूचना मिली कि उसके टेंपो में आग लग गई है। मौके पर पहुंचने तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। पीड़ित ने चेवाड़ा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- बिहार राज्य, शिक्षा सेवक संघ,, सभी मिलकर करेंगे,,आंदोलन,, सुनिए इस,बात को1
- बाढ़ में बैंक से निकाली गई ₹6 लाख की लूट का खुलासा, पुलिस ने रकम बरामद की बाढ़ (पटना)। बाढ़ थाना क्षेत्र में बैंक से पैसा निकालकर घर लौट रहे व्यक्ति से हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूटी गई पूरी ₹6 लाख की राशि बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार गोवामा कॉलोनी, लंगरपुर वार्ड संख्या-02 निवासी ललन कुमार 5 फरवरी को बैंक ऑफ बड़ौदा से ₹6 लाख निकालकर घर लौट रहे थे। घर के पास गली में बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर रुपयों से भरा झोला छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के बाद पुलिस ने लूट की रकम बरामद कर ली। इस मामले में एक आरोपी के घर से काले रंग के पॉलीथिन में रखे गए ₹6 लाख बरामद किए गए हैं, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत और अपराधियों में दहशत का माहौल है।1