logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजाखेड़ा बरसला सड़क मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, सोमवार तक सुधार नहीं हुआ तो एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन शिवा गुर्जर राजाखेड़ा बरसला सड़क मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, सोमवार तक सुधार नहीं हुआ तो एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन शिवा गुर्जर राजाखेड़ा। राजाखेड़ा से बरसला सड़क मार्ग (वाया बसई घीयाराम, गढ़ी जाफर एवं दगरा) की जर्जर स्थिति से क्षेत्र के ग्रामीणों, विद्यार्थियों और आमजन में भारी रोष व्याप्त है। सड़क मार्ग जगह-जगह से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है तथा कई स्थानों पर बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें आए दिन राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं, शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य वाहन चालक आवागमन करते हैं। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ गया है। सबसे गंभीर स्थिति बसई घीयाराम मुख्य गांव में है, जहां पिछले लगभग दो वर्षों से मुख्य सड़क पर लगातार पानी भरा रहता है। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पैदल चलने वालों के कपड़े खराब हो जाते हैं, वहीं दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालक कई बार दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। इसके अलावा अंधियारी के बीहड़ क्षेत्र में सड़क पर बने गहरे गड्ढे बरसात के कारण पूरी तरह पानी से भर जाते हैं, जिससे सड़क का अस्तित्व तक दिखाई नहीं देता। सड़क के दोनों ओर गहरी खाइयां होने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। यदि कोई वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाए तो गंभीर जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता। शिवा गुर्जर ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जनहित एवं सुरक्षा को देखते हुए इस सड़क मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक सड़क की मरम्मत अथवा समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो इस मार्ग से जुड़े ग्रामीण, स्कूल के छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं विद्यालय स्टाफ एकजुट होकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम उपखंड अधिकारी (एसडीएम) राजाखेड़ा को ज्ञापन सौंपेंगे और शीघ्र समाधान की मांग करेंगे।

1 hr ago
user_राघवेन्द्र सिंह राजाखेड़ा
राघवेन्द्र सिंह राजाखेड़ा
राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान•
1 hr ago
e9f734d6-3232-45f2-9d86-70c2acadd450

राजाखेड़ा बरसला सड़क मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, सोमवार तक सुधार नहीं हुआ तो एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन शिवा गुर्जर राजाखेड़ा बरसला सड़क मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, सोमवार तक सुधार नहीं हुआ तो एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन शिवा गुर्जर राजाखेड़ा। राजाखेड़ा से बरसला सड़क मार्ग (वाया बसई घीयाराम, गढ़ी जाफर एवं दगरा) की जर्जर स्थिति से क्षेत्र के ग्रामीणों, विद्यार्थियों और आमजन में भारी रोष व्याप्त है। सड़क मार्ग जगह-जगह से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है तथा कई स्थानों पर बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें आए दिन राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूल

जाने वाले छात्र-छात्राएं, शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य वाहन चालक आवागमन करते हैं। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ गया है। सबसे गंभीर स्थिति बसई घीयाराम मुख्य गांव में है, जहां पिछले लगभग दो वर्षों से मुख्य सड़क पर लगातार पानी भरा रहता है। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पैदल चलने वालों के कपड़े खराब हो जाते हैं, वहीं दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालक कई बार दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। इसके अलावा अंधियारी के बीहड़ क्षेत्र में सड़क पर बने गहरे गड्ढे बरसात के कारण पूरी तरह पानी से भर जाते हैं, जिससे सड़क का अस्तित्व तक दिखाई नहीं देता। सड़क के दोनों ओर गहरी खाइयां होने

के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। यदि कोई वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाए तो गंभीर जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता। शिवा गुर्जर ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जनहित एवं सुरक्षा को देखते हुए इस सड़क मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक सड़क की मरम्मत अथवा समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो इस मार्ग से जुड़े ग्रामीण, स्कूल के छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं विद्यालय स्टाफ एकजुट होकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम उपखंड अधिकारी (एसडीएम) राजाखेड़ा को ज्ञापन सौंपेंगे और शीघ्र समाधान की मांग करेंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ताज नगरी आगरा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा कोल्ड स्टोर मैनेजर से मोटरसाइकिल व लूट की घटना का सफल अनावरण
    1
    ताज नगरी आगरा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा कोल्ड स्टोर मैनेजर से मोटरसाइकिल व लूट की घटना का सफल अनावरण
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • डाला डेरा, दौड़ाए पंपसेट; तीसरे दिन भी जलभराव से जंग लड़ते रहे तीन गांव फतेहाबाद : मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के निरीक्षण के तीसरे दिन भी ग्राम पंचायत धिमश्री के उपग्राम बांसबले, नगला मुक्ता और झारपुरा में जलभराव की समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हो सकी। गुरुवार को एडीओ पंचायत नरेंद्र पाल सिंह ने तीनों गांवों में सचिव और ग्राम प्रधान के साथ डेरा डालकर राहत कार्यों की निगरानी की। उनकी देखरेख में ट्रैक्टर पर पंपसेट लगाकर लगातार पानी की निकासी कराई गई। ग्रामीणों ने बताया कि बीच-बीच में हो रही बारिश के बावजूद पंपसेट से पानी निकालने के कारण कई स्थानों पर जलभराव कम हुआ है, लेकिन अनेक गलियां और संपर्क मार्ग अब भी पानी में डूबे हैं। सबसे अधिक परेशानी बांसबले में देखने को मिली, जहां तालाब लबालब होने से आवागमन प्रभावित रहा। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि तालाबों पर अतिक्रमण, वर्षों से सफाई नहीं होने और बरसात के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हर साल यही हालात बन जाते हैं। फिलहाल प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है और पंपसेट के माध्यम से लगातार पानी की निकासी कर जलभराव कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    डाला डेरा, दौड़ाए पंपसेट; तीसरे दिन भी जलभराव से जंग लड़ते रहे तीन गांव
फतेहाबाद : मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के निरीक्षण के तीसरे दिन भी ग्राम पंचायत धिमश्री के उपग्राम बांसबले, नगला मुक्ता और झारपुरा में जलभराव की समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हो सकी। गुरुवार को एडीओ पंचायत नरेंद्र पाल सिंह ने तीनों गांवों में सचिव और ग्राम प्रधान के साथ डेरा डालकर राहत कार्यों की निगरानी की। उनकी देखरेख में ट्रैक्टर पर पंपसेट लगाकर लगातार पानी की निकासी कराई गई।
ग्रामीणों ने बताया कि बीच-बीच में हो रही बारिश के बावजूद पंपसेट से पानी निकालने के कारण कई स्थानों पर जलभराव कम हुआ है, लेकिन अनेक गलियां और संपर्क मार्ग अब भी पानी में डूबे हैं। सबसे अधिक परेशानी बांसबले में देखने को मिली, जहां तालाब लबालब होने से आवागमन प्रभावित रहा। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना है कि तालाबों पर अतिक्रमण, वर्षों से सफाई नहीं होने और बरसात के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हर साल यही हालात बन जाते हैं। फिलहाल प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है और पंपसेट के माध्यम से लगातार पानी की निकासी कर जलभराव कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • चेहल्लुम पर अम्बाह शहर में निकले ताजिए, नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कर्बला पहुंचे अम्बाह। चेहल्लुम के अवसर पर गुरुवार को अम्बाह शहर में अकीदत और श्रद्धा के साथ ताजियों का जुलूस निकाला गया। नगर के विभिन्न मोहल्लों से निकले ताजिए पारंपरिक मार्गों से होते हुए नगर के प्रमुख रास्तों का भ्रमण कर कर्बला पहुंचे, जहां धार्मिक रस्में अदा की गईं। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और हज़रत इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों की याद में श्रद्धांजलि अर्पित की। जुलूस के दौरान मातमी अंजुमनों द्वारा नौहाखानी और मातम किया गया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों एवं नागरिकों ने शर्बत और पेयजल की व्यवस्था कर अकीदतमंदों की सेवा की। पूरे जुलूस के दौरान भाईचारे, शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहा। चेहल्लुम के जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी पूरे समय मुस्तैद रहे। नगर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। अंत में कर्बला पहुंचकर धार्मिक परंपराओं के अनुसार रस्में अदा की गईं और देश-प्रदेश में अमन, चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी गई।
    1
    चेहल्लुम पर अम्बाह शहर में निकले ताजिए, नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कर्बला पहुंचे
अम्बाह। चेहल्लुम के अवसर पर गुरुवार को अम्बाह शहर में अकीदत और श्रद्धा के साथ ताजियों का जुलूस निकाला गया। नगर के विभिन्न मोहल्लों से निकले ताजिए पारंपरिक मार्गों से होते हुए नगर के प्रमुख रास्तों का भ्रमण कर कर्बला पहुंचे, जहां धार्मिक रस्में अदा की गईं। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और हज़रत इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों की याद में श्रद्धांजलि अर्पित की।
जुलूस के दौरान मातमी अंजुमनों द्वारा नौहाखानी और मातम किया गया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों एवं नागरिकों ने शर्बत और पेयजल की व्यवस्था कर अकीदतमंदों की सेवा की। पूरे जुलूस के दौरान भाईचारे, शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहा।
चेहल्लुम के जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी पूरे समय मुस्तैद रहे। नगर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। अंत में कर्बला पहुंचकर धार्मिक परंपराओं के अनुसार रस्में अदा की गईं और देश-प्रदेश में अमन, चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी गई।
    user_Aditya Sarwan
    Aditya Sarwan
    Local News Reporter अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • नाला बना, नेकी की दीवार गायब! गरीबों की खुशियां लौटाएगी नगर पालिका पोरसा ,,,,,,,गत महीनों से बंद पड़ी ‘नेकी की दीवार’, गरीबों के तन से कपड़े और चेहरे से मुस्कान दोनों गायब पोरसा में गरीब और बेसहारा लोगों के लिए कभी उम्मीद और सम्मान का ठिकाना बनी ‘नेकी की दीवार’ आज खुद नगर पालिका की अनदेखी का शिकार हो गई है। महीनों पहले नाला निर्माण के दौरान तोड़ी गई नेकी की दीवार अब तक दोबारा खड़ी नहीं हो सकी। नाला बनकर तैयार हो गया, लेकिन नगर पालिका को गरीबों की इस ‘नेकी की दीवार’ की याद नहीं आई। पोरसा में विगत वर्षों से संचालित नेकी की दीवार जरूरतमंद और गरीब लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं थी। इसकी देखरेख संचालक डॉ. अनिल गुप्ता द्वारा की जाती थी। बताया जाता है कि इसके लिए कैंपस का निर्माण वैश्य समाज द्वारा कराया गया था। यहां जरूरतमंद लोगों के लिए नए-नए व पुराने कपड़े उपलब्ध हो जाते थे। गरीब, मजदूर और बेसहारा लोग यहां आकर अपनी जरूरत के कपड़े ले जाते और खुशी-खुशी उन्हें पहनकर अपने आपको किसी से कम नहीं समझते थे। इस पहल ने पोरसा में जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने का काम किया। नाला बना, लेकिन ‘नेकी’ का घर नहीं बना कुछ महीने पहले नगर पालिका द्वारा नेकी की दीवार के सामने से नाला निर्माण कराया गया। निर्माण कार्य के दौरान नेकी की दीवार को तोड़ दिया गया। नाला अब बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन नेकी की दीवार को दोबारा संचालित करने की दिशा में नगर पालिका की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नेकी की दीवार के संचालक डॉ. अनिल गुप्ता का कहना है कि उन्होंने नगर पालिका के सीएमओ से मौखिक रूप से कई बार नेकी की दीवार को दोबारा शुरू कराने के लिए कहा, लेकिन अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। सवाल—गरीबों की इस ‘नेकी’ में नगर पालिका को क्यों नहीं दिख रही दिलचस्पी? नगर पालिका की इस अनदेखी को लेकर शहरवासियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि नाला निर्माण के लिए नेकी की दीवार को हटाया गया था तो निर्माण पूरा होने के बाद उसे पहले की तरह व्यवस्थित कराकर दोबारा शुरू कराया जाना चाहिए था। पोरसा की जनता ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि गरीबों के लिए वर्षों से संचालित नेकी की दीवार को जल्द से जल्द दोबारा तैयार कराकर शुरू कराया जाए, ताकि जरूरतमंदों के तन पर फिर कपड़े और चेहरों पर मुस्कान लौट सके। अब देखना यह है कि नगर पालिका को ‘नेकी की दीवार’ याद आती है या गरीबों की यह नेकी फाइलों में ही दफन होकर रह जाती है,,,, मुक्ताईनगर बालिका अधिकारी अवधेश सिंह सेंगर का कहना है कि हमारा नाला का निर्माण इंजीनियर द्वारा पूर्ण घोषित होने के बाद हम नेगी की दीवार को गरीबों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुनः बनाएंगे
    1
    नाला बना, नेकी की दीवार गायब! गरीबों की खुशियां लौटाएगी नगर पालिका 
पोरसा ,,,,,,,गत  महीनों से बंद पड़ी ‘नेकी की दीवार’, गरीबों के तन से कपड़े और चेहरे से मुस्कान दोनों गायब
पोरसा में  गरीब और बेसहारा लोगों के लिए कभी उम्मीद और सम्मान का ठिकाना बनी ‘नेकी की दीवार’ आज खुद नगर पालिका की अनदेखी का शिकार हो गई है। महीनों पहले नाला निर्माण के दौरान तोड़ी गई नेकी की दीवार अब तक दोबारा खड़ी नहीं हो सकी। नाला बनकर तैयार हो गया, लेकिन नगर पालिका को गरीबों की इस ‘नेकी की दीवार’ की याद नहीं आई।
पोरसा में विगत वर्षों से संचालित नेकी की दीवार जरूरतमंद और गरीब लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं थी। इसकी देखरेख संचालक डॉ. अनिल गुप्ता द्वारा की जाती थी। बताया जाता है कि इसके लिए कैंपस का निर्माण वैश्य समाज द्वारा कराया गया था। यहां जरूरतमंद लोगों के लिए नए-नए व पुराने कपड़े उपलब्ध हो  जाते थे।
गरीब, मजदूर और बेसहारा लोग यहां आकर अपनी जरूरत के कपड़े ले जाते और खुशी-खुशी उन्हें पहनकर अपने आपको किसी से कम नहीं समझते थे। इस पहल ने पोरसा में जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने का काम किया।
नाला बना, लेकिन ‘नेकी’ का घर नहीं बना
कुछ महीने पहले नगर पालिका द्वारा नेकी की दीवार के सामने से नाला निर्माण कराया गया। निर्माण कार्य के दौरान नेकी की दीवार को तोड़ दिया गया। नाला अब बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन नेकी की दीवार को दोबारा संचालित करने की दिशा में नगर पालिका की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
नेकी की दीवार के संचालक डॉ. अनिल गुप्ता का कहना है कि उन्होंने नगर पालिका के सीएमओ से मौखिक रूप से कई बार नेकी की दीवार को दोबारा शुरू कराने के लिए कहा, लेकिन अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
सवाल—गरीबों की इस ‘नेकी’ में नगर पालिका को क्यों नहीं दिख रही दिलचस्पी?
नगर पालिका की इस अनदेखी को लेकर शहरवासियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि नाला निर्माण के लिए नेकी की दीवार को हटाया गया था तो निर्माण पूरा होने के बाद उसे पहले की तरह व्यवस्थित कराकर दोबारा शुरू कराया जाना चाहिए था।
पोरसा की जनता ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि गरीबों के लिए वर्षों से संचालित नेकी की दीवार को जल्द से जल्द दोबारा तैयार कराकर शुरू कराया जाए, ताकि जरूरतमंदों के तन पर फिर कपड़े और चेहरों पर मुस्कान लौट सके।
अब देखना यह है कि नगर पालिका को ‘नेकी की दीवार’ याद आती है या गरीबों की यह नेकी फाइलों में ही दफन होकर रह जाती है,,,, 
मुक्ताईनगर बालिका अधिकारी अवधेश सिंह सेंगर का कहना है कि हमारा नाला  का निर्माण इंजीनियर द्वारा पूर्ण घोषित होने के बाद हम नेगी की दीवार को गरीबों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुनः बनाएंगे
    user_Mahaveer Jain
    Mahaveer Jain
    Mechanic पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    17 min ago
  • डौगरपुर-रमगढ़ा मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण बेहाल, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र सड़क निर्माण की उठाई मांग राजाखेड़ा। उपखंड क्षेत्र के ग्राम डौगरपुर से रमगढ़ा बिडार जाने वाले मार्ग पर जलभराव और जर्जर सड़क से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी राजाखेड़ा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गांव में करीब 300 मीटर लंबा सड़क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। सड़क टूटने के कारण वहां स्थायी रूप से जलभराव की स्थिति बनी रहती है, जिससे आमजन, महिलाओं और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर 12 फरवरी को भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान सड़क नहर का रूप ले लेती है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से तत्काल सड़क की मरम्मत एवं जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में देवी सिंह, होरीलाल, नीरज परिहार, गजेंद्र, कमल किशोर, हरिओम, रामज्ञानी, सत्यप्रकाश, भारत, पतिराम, सत्तोराम, शंकरलाल, महेंद्र सिंह, नेमीचंद, धर्मेंद्र, गौरव, महेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    2
    डौगरपुर-रमगढ़ा मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण बेहाल, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र सड़क निर्माण की उठाई मांग
राजाखेड़ा। उपखंड क्षेत्र के ग्राम डौगरपुर से रमगढ़ा बिडार जाने वाले मार्ग पर जलभराव और जर्जर सड़क से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी राजाखेड़ा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गांव में करीब 300 मीटर लंबा सड़क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। सड़क टूटने के कारण वहां स्थायी रूप से जलभराव की स्थिति बनी रहती है, जिससे आमजन, महिलाओं और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर 12 फरवरी को भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान सड़क नहर का रूप ले लेती है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है।
ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से तत्काल सड़क की मरम्मत एवं जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में देवी सिंह, होरीलाल, नीरज परिहार, गजेंद्र, कमल किशोर, हरिओम, रामज्ञानी, सत्यप्रकाश, भारत, पतिराम, सत्तोराम, शंकरलाल, महेंद्र सिंह, नेमीचंद, धर्मेंद्र, गौरव, महेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    32 min ago
  • सपनों के घर की शुरुआत… एक सही प्लॉट से! ✨ 📍 Vrindavan | Nari Premium Residential Plots के साथ आधुनिक सुविधाएँ और बेहतर कनेक्टिविटी। 7668863728 Shri Radha Rani Township — आपके सपनों के और करीब।
    1
    सपनों के घर की शुरुआत… एक सही प्लॉट से! ✨
📍 Vrindavan | Nari
Premium Residential Plots के साथ आधुनिक सुविधाएँ और बेहतर कनेक्टिविटी।

7668863728

Shri Radha Rani Township — आपके सपनों के और करीब।
    user_Pushpendra Sisodiya
    Pushpendra Sisodiya
    Local News Reporter आगरा, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • धौलपुर राजाखेड़ा थाना पुलिस की संवेदनशीलता एवं त्वरित एक्शन राजाखेड़ा थाना पुलिस ने परिजनों को लौट आया उनका खोया हुआ बेटा पिता की आंख से झलके के आंसू धौलपुर राजाखेड़ा थाना पुलिस की संवेदनशीलता एवं त्वरित एक्शन राजाखेड़ा थाना पुलिस ने परिजनों को लौट आया उनका खोया हुआ बेटा पिता की आंख से झलके के आंसू राजाखेड़ा नाबालिग युवक घर वालों से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गया। जिसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली, मोबाइल फोन लोकेशन के जरिए राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह को सूचना मिली, सूचना मिलने पर तुरंत एक्शन लेकर तकनीकी माध्यम व सीसीटीवी फुटेज पर राजाखेड़ा थाना अधिकारी के द्वारा तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था तीनों टीमों की कड़ी मस्कत से युवक को 6 घंटे में ही युवक दस्तयाब किया गया एवं उसके परिजनों को सुपुर्द किया। परिजनों के खुशी से आंसू झलक आए और उन्होंने पुलिस टीम के इस कार्य को धन्यवाद किया परिजनों को मिला उनका खोया हुआ बेटा राजाखेड़ा के एक गांव के निवासी के नाबालिक बेटे ने अचानक घर छोड़कर घर से बाहर चला गया जिसकी परीजनो और ग्रामीणों के द्वारा काफी तलाश की गई लेकिन नाबालिक बेटे का कहीं सुराख नहीं लगा इसके बाद परिजनों द्वारा फोन के जरिए राजाखेड़ा थाना अधिकारी वीर सिंह गुर्जर को सूचना दी जैसी सूचना मिली उन्होंने परिजनों की रिपोर्ट देने से पहले ही फोन पर मिली सूचना के आधार पर नाबालिक युवक की तलाश जारी कर दी युवक को ढूंढने के लिए थाना अधिकारी के द्वारा तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया और तीनों टीमों के द्वारा मोबाइल लोकेशन और लगे हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश जारी कर दी जिसके चलते कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और 6 घंटे की मशक्कत के बाद खोय हुए युवक को आगरा से दस्तयाब कर लिया है और युवक को बिना रिपोर्ट दर्ज किए दस्तब किया तो नाबालिक युवक को देख उसके पिता की आंख से आंसू निकल आए और उसे गले लगाकर कर रोने लगा जिसकी बात राजाखेड़ा थाना अधिकारी ने युवक को 1 घंटे थाने में बिठाकर मोटिवेशन किया और समझाया की इस तरह से घर से निकल जाना परिजनों के साथ ग्रामीणों को परेशान होना माता-पिता का रोना एक अपने आप में काफी दर्द भरा पाल बन जाता है इसलिए आगे से ऐसे कदम कभी मत उठाना वहीं थाना अधिकारी की बात को युवक ने समझ कर अपने माता-पिता से माफी मांगी और कहा कि आगे से ऐसी कभी गलती नहीं करूंगा परिजनों को मिला उनका खोया हुआ बेटा राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिक बेटा गुरुवार दोपहर अपने घर से बिना बताए घर छोड़कर चला गया और परिजनों को बताया तक नहीं इसके बाद परिजनों को सूचना मिली तो परिजन हक्के बके रह गए और खोए हुए बेटे की तलाश जारी कर दी बेटे को काफी तलाश की लेकिन बेटा नहीं मिला फिर परजनों ने राजाखेड़ा थाने में सूचना दी, सूचना देने के बाद परिजनों ने बताया कि राजाखेड़ा थाना पुलिस ने बिना आवेदन पत्र लिए ही बेटे की तलाश जारी कर दी और तीन टीमों का गठन किया गया था मोबाइल फोन की लोकेशन से और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बेटे को करीब 6 घंटे में ही आगरा से दस्तया कर लिया परिजनों का कहना है कि जिस तरह से राजाखेड़ा थाना अधिकारी वीर सिंह गुर्जर ने अपना दरिया दिल दिखाते हुए बिना आवेदन पत्र लिय ही बच्चे को ढूँढ लिया और इससे बड़ी बात हमारे लिए क्या हो सकती है इसके आधार पर परिजनों ने धौलपुर एसपी विकास सागवान का भी कड़क रुख और साफ निर्देशन में कहा गया कि आवेदन पत्र बाद में लिया जाएगा पहले कार्रवाई की जाएगी इसके लिए उन्होंने धौलपुर जिला की पूरी पुलिस टीम को तहे दिल से शुक्रिया और धन्यवाद के पात्र बताया है
    4
    धौलपुर राजाखेड़ा थाना पुलिस की संवेदनशीलता एवं त्वरित एक्शन राजाखेड़ा थाना पुलिस ने परिजनों को लौट आया उनका खोया हुआ बेटा पिता की आंख से झलके के आंसू
धौलपुर राजाखेड़ा थाना पुलिस की संवेदनशीलता एवं त्वरित एक्शन राजाखेड़ा थाना पुलिस ने परिजनों को लौट आया उनका खोया हुआ बेटा पिता की आंख से झलके के आंसू
राजाखेड़ा नाबालिग युवक घर वालों से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गया। जिसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली, मोबाइल फोन लोकेशन के जरिए राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह को सूचना मिली, सूचना मिलने पर तुरंत एक्शन लेकर तकनीकी माध्यम व सीसीटीवी फुटेज पर  राजाखेड़ा थाना अधिकारी के द्वारा तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था तीनों टीमों की कड़ी मस्कत से युवक को 6 घंटे में ही युवक दस्तयाब किया गया एवं उसके परिजनों को सुपुर्द किया। परिजनों के खुशी से आंसू झलक आए और उन्होंने पुलिस टीम के इस कार्य को धन्यवाद किया 
परिजनों को मिला उनका खोया हुआ बेटा 
राजाखेड़ा के एक गांव के निवासी के नाबालिक बेटे ने अचानक घर छोड़कर घर से बाहर चला गया जिसकी  परीजनो और ग्रामीणों के द्वारा काफी तलाश की गई लेकिन नाबालिक बेटे का कहीं सुराख नहीं लगा इसके बाद परिजनों द्वारा फोन के जरिए राजाखेड़ा थाना अधिकारी वीर सिंह गुर्जर को सूचना दी जैसी सूचना मिली उन्होंने परिजनों की रिपोर्ट देने से पहले ही फोन पर मिली सूचना के आधार पर नाबालिक युवक की तलाश जारी कर दी युवक को ढूंढने के लिए थाना अधिकारी के द्वारा तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया और तीनों टीमों के द्वारा मोबाइल लोकेशन और लगे हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश जारी कर दी जिसके चलते कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और 6 घंटे की मशक्कत के बाद खोय हुए युवक को आगरा से दस्तयाब कर लिया है और युवक को बिना रिपोर्ट दर्ज किए दस्तब किया तो नाबालिक युवक को देख उसके पिता की आंख से आंसू निकल आए और उसे गले लगाकर कर रोने लगा जिसकी बात राजाखेड़ा थाना अधिकारी ने युवक को 1 घंटे थाने में बिठाकर मोटिवेशन किया और समझाया की इस तरह से घर से निकल जाना परिजनों के साथ ग्रामीणों को परेशान होना माता-पिता का रोना एक अपने आप में काफी दर्द भरा पाल बन जाता है इसलिए आगे से ऐसे कदम  कभी मत उठाना वहीं थाना अधिकारी की बात को युवक ने समझ कर अपने  माता-पिता से माफी मांगी और कहा कि आगे से ऐसी कभी गलती नहीं करूंगा 
परिजनों को मिला उनका खोया हुआ बेटा 
राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिक बेटा गुरुवार दोपहर अपने घर से बिना बताए घर छोड़कर चला गया और परिजनों को बताया तक नहीं इसके बाद परिजनों को सूचना मिली तो परिजन हक्के बके रह गए और खोए हुए बेटे की तलाश जारी कर दी बेटे को काफी तलाश की लेकिन बेटा नहीं मिला फिर परजनों ने राजाखेड़ा थाने में सूचना दी,  सूचना देने के बाद परिजनों ने बताया कि राजाखेड़ा थाना पुलिस ने बिना आवेदन पत्र लिए ही  बेटे की तलाश जारी कर दी और तीन टीमों का गठन किया गया था मोबाइल फोन की लोकेशन से और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बेटे को करीब 6 घंटे में ही आगरा से दस्तया कर लिया परिजनों का कहना है कि जिस तरह से राजाखेड़ा थाना अधिकारी वीर सिंह गुर्जर ने अपना दरिया दिल दिखाते हुए बिना आवेदन पत्र लिय ही बच्चे को ढूँढ लिया और इससे बड़ी बात हमारे लिए क्या हो सकती है इसके आधार पर परिजनों ने धौलपुर एसपी विकास सागवान का भी कड़क रुख और साफ निर्देशन में कहा गया कि आवेदन पत्र बाद में लिया जाएगा पहले कार्रवाई की जाएगी इसके लिए उन्होंने धौलपुर जिला की पूरी पुलिस टीम को तहे दिल से शुक्रिया और धन्यवाद के पात्र बताया है
    user_राघवेन्द्र सिंह राजाखेड़ा
    राघवेन्द्र सिंह राजाखेड़ा
    राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • बारिश में पक्के मकान की दीवार ढही, बाल-बाल बचा परिवार तहसीलदार ने जर्जर मकानों में रहने वालों से बरतने को कहा सतर्कता फतेहाबाद : लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार को थाना क्षेत्र के गांव खण्डेर टिकटपुरा में एक बड़ा हादसा टल गया। गांव निवासी जनवेद सिंह पुत्र केवल सिंह के पक्के मकान की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित स्थान पर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि हादसे के समय दीवार के आसपास कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों के अनुसार लगातार बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में जर्जर और पुराने मकानों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। तहसीलदार शेखर मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि जिन मकानों की दीवारों में दरारें हैं या जो जर्जर स्थिति में हैं, उनमें रहने से बचें और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल राजस्व विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
    1
    बारिश में पक्के मकान की दीवार ढही, बाल-बाल बचा परिवार
तहसीलदार ने जर्जर मकानों में रहने वालों से बरतने को कहा सतर्कता
फतेहाबाद : लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार को थाना क्षेत्र के गांव खण्डेर टिकटपुरा में एक बड़ा हादसा टल गया। गांव निवासी जनवेद सिंह पुत्र केवल सिंह के पक्के मकान की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित स्थान पर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि हादसे के समय दीवार के आसपास कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों के अनुसार लगातार बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में जर्जर और पुराने मकानों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। तहसीलदार शेखर मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि जिन मकानों की दीवारों में दरारें हैं या जो जर्जर स्थिति में हैं, उनमें रहने से बचें और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल राजस्व विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मंदिरों से पीतल के घंटे और खेतों से बिजली केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार बागचीनी पुलिस ने करीब 1.78 लाख रुपये का मशरूका किया बरामद, एक आरोपी की तलाश जारी मुरैना। बागचीनी थाना पुलिस ने मंदिरों से पीतल के घंटे तथा खेतों से बिजली के केबल व अन्य विद्युत उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, वारदात में प्रयुक्त उपकरण और मोटरसाइकिल सहित करीब 1 लाख 78 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार 5 अगस्त 2026 को फरियादियों राजवीर पाल निवासी करथना, मनोज शर्मा निवासी वीरमपुरा तथा कुंवरपाल सिकरवार निवासी छोटे सिंह का पुरा ने थाना बागचीनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि गांव के मंदिरों से पीतल के घंटे तथा खेतों से बिजली के केबल एवं अन्य विद्युत उपकरण अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना के निर्देश पर आरोपियों की पतारसी और चोरी गए माल की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन और एसडीओपी जौरा नितिन बघेल के मार्गदर्शन में बागचीनी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संदिग्धों से पूछताछ की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति चोरी किए गए पीतल के घंटों को बेचने के लिए मोटरसाइकिल से कुम्हेरी हड़वासी नहर होते हुए मुरैना की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर चार लोगों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान, चोरी में प्रयुक्त उपकरण तथा चोरी के माल की तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। बरामद मशरूके में तीन पीतल के घंटे करीब 60 हजार रुपये, बिजली का तार करीब 8 हजार रुपये तथा मोटरसाइकिल सहित कुल करीब 1.78 लाख रुपये का सामान शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। मामले में वांछित एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई में निरीक्षक शशिकुमार, थाना प्रभारी बागचीनी सहित पुलिस टीम के योगदान की सराहना की है।
    2
    मंदिरों से पीतल के घंटे और खेतों से बिजली केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
बागचीनी पुलिस ने करीब 1.78 लाख रुपये का मशरूका किया बरामद, एक आरोपी की तलाश जारी
मुरैना। बागचीनी थाना पुलिस ने मंदिरों से पीतल के घंटे तथा खेतों से बिजली के केबल व अन्य विद्युत उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, वारदात में प्रयुक्त उपकरण और मोटरसाइकिल सहित करीब 1 लाख 78 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
पुलिस के अनुसार 5 अगस्त 2026 को फरियादियों राजवीर पाल निवासी करथना, मनोज शर्मा निवासी वीरमपुरा तथा कुंवरपाल सिकरवार निवासी छोटे सिंह का पुरा ने थाना बागचीनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि गांव के मंदिरों से पीतल के घंटे तथा खेतों से बिजली के केबल एवं अन्य विद्युत उपकरण अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना के निर्देश पर आरोपियों की पतारसी और चोरी गए माल की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन और एसडीओपी जौरा नितिन बघेल के मार्गदर्शन में बागचीनी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संदिग्धों से पूछताछ की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति चोरी किए गए पीतल के घंटों को बेचने के लिए मोटरसाइकिल से कुम्हेरी हड़वासी नहर होते हुए मुरैना की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर चार लोगों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान, चोरी में प्रयुक्त उपकरण तथा चोरी के माल की तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। बरामद मशरूके में तीन पीतल के घंटे करीब 60 हजार रुपये, बिजली का तार करीब 8 हजार रुपये तथा मोटरसाइकिल सहित कुल करीब 1.78 लाख रुपये का सामान शामिल है।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। मामले में वांछित एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई में निरीक्षक शशिकुमार, थाना प्रभारी बागचीनी सहित पुलिस टीम के योगदान की सराहना की है।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.