logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंबिकापुर : संकल्प हॉस्पिटल की लापरवाही के कारण वहां काम कर रही एक आदिवासी महिला की जान चली गई। संकल्प हॉस्पिटल की लापरवाही के कारण वहां काम कर रही एक आदिवासी महिला की जान चली गई। पीछे उसकी एक छोटी बच्ची भी है, जिसका भविष्य अब संकट में है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हम सभी साथ खड़े हैं। आज समय आ गया है कि सरगुजा के मूलनिवासी अपनी एकता और शक्ति दिखाएं।

1 hr ago
user_हमर जशपुर
हमर जशपुर
Ambikapur, Surguja•
1 hr ago

अंबिकापुर : संकल्प हॉस्पिटल की लापरवाही के कारण वहां काम कर रही एक आदिवासी महिला की जान चली गई। संकल्प हॉस्पिटल की लापरवाही के कारण वहां काम कर रही एक आदिवासी महिला की जान चली गई। पीछे उसकी एक छोटी बच्ची भी है, जिसका भविष्य अब संकट में है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हम सभी साथ खड़े हैं। आज समय आ गया है कि सरगुजा के मूलनिवासी अपनी एकता और शक्ति दिखाएं।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • महिला से पानी मांगा, फिर हाथ-पैर बांधकर किया अपहरण, फिर पति से फोन कर कहा- पत्नी चाहिए तो 22 लाख दो, 2 गिरफ्तार अपहरण के मामले में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी, मुख्य आरोपी को महिला के पति के रिटायर होने पर बड़ी रकम मिलने की थी जानकारी, पैसे की लालच में वारदात को दिया अंजाम सूरजपुर. एक महिला का अपहरण कर पति से 22 लाख की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मुख्य आरोपी को यह जानकारी मिली थी कि महिला का पति एसईसीएल की नौकरी से सेवानिवृत्त हुआ है और उसे बड़ी रकम मिली है। बस इसी लालच में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला का अपहरण कर रकम की डिमांड की थी। पानी मांगने के बहाने महिला के घर घुसे आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर अपहरण कर लिया था। हालांकि पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण आरोपी महिला को घायल अवस्था में छोड़ कर भाग गए थे, लेकिन मुख्य आरोपी व उसका एक सहयोगी पकड़े गए, जबकि एक अन्य फरार है जिसकी तलाश जारी है। 30 अप्रैल को थाना सूरजपुर क्षेत्र अन्तर्गत एक व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 अप्रैल को सुबह अपने ड्राइवर के साथ दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बनवाने अंबिकापुर गया था। घर में पत्नी अकेली थी। दोपहर 3.30 बजे अपने ड्राइवर के साथ घर वापस पहुंचा तो पत्नी घर में नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली, इसी दौरान करीब 3.50 बजे पत्नी के मोबाइल से फोन आया, लेकिन फोन पर कोई अज्ञात व्यक्ति था, जिसने कहा कि अपनी पत्नी चाहते हो तो 22 लाख रुपए दो। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया। इधर एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल तीन टीम का गठन किया। बलरामपुर इसके बाद पुलिस टीमों ने सघन पेट्रोलिंग करते हुए आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी। इधर पकड़े जाने के डर और पुलिस की पेट्रोलिंग से बढ़ते दबाव के बीच आरोपी महिला को ग्राम डुमरिया से पीढ़ा होते हुए पर्री से चंदरपुर जाने वाले बाइपास रोड पर ले जाकर घायल अवस्था में छोड़ दिए और पीडि़ता को ढकने में प्रयुक्त कंबल, बांधने वाला रस्सी, मुंह में लगा टेप निकालकर वहीं जला दिए और वहां से चले गए। महिला ने पति को दी थी सूचना इसके बाद महिला एक व्यक्ति के घर पहुंची और वहां से मोबाइल के जरिए पति को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को बरामद कर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। फिर पुलिस टीम ने तकनीक की मदद व महिला के बताए अनुसार संदेही रौशन देवांगन पिता रामचरण देवांगन उम्र 21 वर्ष निवासी महुआपारा सूरजपुर पकड़ा। इससे पूछताछ के आधार पर बिलासपुर की ओर भाग रहे साथी शेख इशू पिता शेख इसराइल खान उम्र 23 वर्ष निवासी शांति गली मस्जिदपारा सूरजपुर को केतका में घेराबंदी कर पकड़ा गया। इन दोनों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अपहृता का मोबाइल, रस्सी, टेप व कंबल का जला राख, घटना में प्रयुक्त 1 बाइक, 1 स्कूटी व आरोपियों का 2 नग मोबाइल जब्त किया गया। प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार है। जिसकी तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एसआई एसआर भगत, संदीप सिंह, एएसआई सुनील सिंह, आरक्षक रविराज पाण्डेय व रामप्रसाद साहू सक्रिय रहे। पीने के लिए पानी मांगा, फिर किया अपहरण पूछताछ में मुख्य आरोपी रौशन देवांगन ने बताया कि वह महिला के पति के वाहन को 18 माह तक चलाया था। इस कारण वह जानता था कि वह एसईसीएल से सेवानिवृत्त हुआ है और उसे काफी पैसा मिला है। पैसे की लालच में अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई। वह अपने साथी शेख इशू व एक अन्य के साथ मिलकर उसके घर जाकर उसकी पत्नी से बातचीत कर पीने के लिए पानी मांगा। कुछ देर बाद महिला को पकडक़र घर अंदर ले गए। फिर योजनानुसार उसके मुंह-आंखों में टेप लगाने के बाद हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद बाइक में बैठाकर रौशन के टायर पंक्चर दुकान डुमरिया ले गए। यहां रौशन ने महिला का मोबाइल ले लिया और ग्राम रूनियाडीह जाकर पता को फोन लगाकर 22 लाख रुपए की मांग की थी।
    1
    महिला से पानी मांगा, फिर हाथ-पैर बांधकर किया अपहरण, फिर पति से फोन कर कहा- पत्नी चाहिए तो 22 लाख दो, 2 गिरफ्तार
अपहरण के मामले में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी, मुख्य आरोपी को महिला के पति के रिटायर होने पर बड़ी रकम मिलने की थी जानकारी, पैसे की लालच में वारदात को दिया अंजाम
सूरजपुर. एक महिला का अपहरण कर पति से 22 लाख की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मुख्य आरोपी को यह जानकारी मिली थी कि महिला का पति एसईसीएल की नौकरी से सेवानिवृत्त हुआ है और उसे बड़ी रकम मिली है। बस इसी लालच में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला का अपहरण कर रकम की डिमांड की थी। पानी मांगने के बहाने महिला के घर घुसे आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर अपहरण कर लिया था। हालांकि पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण आरोपी महिला को घायल अवस्था में छोड़ कर भाग गए थे, लेकिन मुख्य आरोपी व उसका एक सहयोगी पकड़े गए, जबकि एक अन्य फरार है जिसकी तलाश जारी है।
30 अप्रैल को थाना सूरजपुर क्षेत्र अन्तर्गत एक व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 अप्रैल को सुबह अपने ड्राइवर के साथ दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बनवाने अंबिकापुर गया था। घर में पत्नी  अकेली थी। दोपहर 3.30 बजे अपने ड्राइवर के साथ घर वापस पहुंचा तो पत्नी घर में नहीं थी।
काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली, इसी दौरान करीब 3.50 बजे पत्नी के मोबाइल से फोन आया, लेकिन फोन पर कोई अज्ञात व्यक्ति था, जिसने कहा कि अपनी पत्नी चाहते हो तो 22 लाख रुपए  दो। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया। इधर एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल तीन टीम का गठन किया।
बलरामपुर
इसके बाद पुलिस टीमों ने सघन पेट्रोलिंग करते हुए आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी। इधर पकड़े जाने के डर और पुलिस की पेट्रोलिंग से बढ़ते दबाव के बीच आरोपी महिला  को ग्राम डुमरिया से पीढ़ा होते हुए पर्री से चंदरपुर जाने वाले बाइपास रोड पर ले जाकर घायल अवस्था में छोड़ दिए और पीडि़ता को ढकने में प्रयुक्त कंबल, बांधने वाला रस्सी, मुंह में लगा टेप निकालकर वहीं जला दिए और वहां से चले गए।
महिला ने पति को दी थी सूचना
इसके बाद महिला एक व्यक्ति के घर पहुंची और वहां से मोबाइल के जरिए पति को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को बरामद कर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। फिर पुलिस टीम ने तकनीक की मदद व महिला के बताए अनुसार संदेही रौशन देवांगन पिता रामचरण देवांगन उम्र 21 वर्ष निवासी महुआपारा सूरजपुर पकड़ा।
इससे पूछताछ के आधार पर बिलासपुर की ओर भाग रहे साथी शेख इशू पिता शेख इसराइल खान उम्र 23 वर्ष निवासी शांति गली मस्जिदपारा सूरजपुर को केतका में घेराबंदी कर पकड़ा गया। इन दोनों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अपहृता का मोबाइल, रस्सी, टेप व कंबल का जला राख, घटना में प्रयुक्त 1 बाइक, 1 स्कूटी व आरोपियों का 2 नग मोबाइल जब्त किया गया।
प्रकरण में एक अन्य आरोपी  फरार है। जिसकी तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एसआई एसआर भगत, संदीप सिंह, एएसआई सुनील सिंह, आरक्षक रविराज पाण्डेय व रामप्रसाद साहू सक्रिय रहे।
पीने के लिए पानी मांगा, फिर किया अपहरण
पूछताछ में मुख्य आरोपी रौशन देवांगन ने बताया कि वह महिला के पति के वाहन को 18 माह तक चलाया था। इस कारण वह जानता था कि वह एसईसीएल से सेवानिवृत्त हुआ है और उसे काफी पैसा मिला है। पैसे की लालच में अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई। वह अपने साथी शेख इशू व एक अन्य के साथ मिलकर उसके घर जाकर उसकी पत्नी से बातचीत कर पीने के लिए पानी मांगा।
कुछ देर बाद महिला को पकडक़र घर अंदर ले गए। फिर योजनानुसार उसके मुंह-आंखों में टेप लगाने के बाद हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद बाइक में बैठाकर रौशन के टायर पंक्चर दुकान डुमरिया ले गए। यहां रौशन ने महिला का मोबाइल ले लिया और ग्राम रूनियाडीह जाकर पता को फोन लगाकर 22 लाख रुपए की मांग की थी।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Pathalgaon, Jashpur•
    12 hrs ago
  • बलरामपुर मे कागजों में सिमटी नल-जल योजना बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण एंकर....​बलरामपुर जिला के केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन' योजना बलरामपुर जिले में भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसके लिए पिछली कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि पूर्व सरकार और शासन की गलतियों और ठेकेदारों की मनमानी के कारण ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। ​धरातल पर योजना फेल, ठेकेदार और अधिकारी बेपरवाह ​जिले के कई विकासखंडों में करोड़ों की लागत से बनी पानी टंकियां और सोलर पाइपलाइन सफेद हाथी साबित हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदारों ने अधूरा काम छोड़ दिया है और सालों बीत जाने के बाद भी घरों तक पानी नहीं पहुँचा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पूर्व सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब हम लोग शासन सत्ता में आए हुए हैं इसको ठीक कर रहा हूं सोचने वाली बात है क्या सरकार एक दूसरे पर आरोप सिद्ध आप करते रहेंगे या धरातल पर ग्रामीण को पानी मिलेगा या बलरामपुर में सिर्फ कागजों में पानी और धरातल पर संकट मेंडरते रहेगा बाइट (1)छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    1
    बलरामपुर मे कागजों में सिमटी नल-जल योजना  बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण
एंकर....​बलरामपुर जिला के केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन' योजना बलरामपुर जिले में भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसके लिए पिछली कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि पूर्व सरकार और शासन की गलतियों और ठेकेदारों की मनमानी के कारण ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
​धरातल पर योजना फेल, ठेकेदार और अधिकारी बेपरवाह
​जिले के कई विकासखंडों में करोड़ों की लागत से बनी पानी टंकियां और सोलर पाइपलाइन सफेद हाथी साबित हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदारों ने अधूरा काम छोड़ दिया है और सालों बीत जाने के बाद भी घरों तक पानी नहीं पहुँचा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पूर्व सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब हम लोग शासन सत्ता में आए हुए हैं इसको ठीक कर रहा हूं सोचने वाली बात है क्या सरकार एक दूसरे पर आरोप सिद्ध आप करते रहेंगे या धरातल पर ग्रामीण को पानी मिलेगा या बलरामपुर में सिर्फ कागजों में पानी और धरातल पर संकट मेंडरते रहेगा 
बाइट 
(1)छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • Post by Dhananajy jangde
    1
    Post by Dhananajy jangde
    user_Dhananajy jangde
    Dhananajy jangde
    Advertising agency करतला, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • चैनपुर : आज प्रखंड सह अंचल कार्यालय, चैनपुर के गेट के समीप सरकारी कर्मचारियों द्वारा एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया और "पेन ड्रॉप" के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया गया। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, प्रखंड शाखा चैनपुर के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध जताया।
    2
    चैनपुर : आज प्रखंड सह अंचल कार्यालय, चैनपुर के गेट के समीप सरकारी कर्मचारियों द्वारा एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया और "पेन ड्रॉप" के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया गया। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, प्रखंड शाखा चैनपुर के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध जताया।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • आंधी-तूफान का कहर: जरडा गांव में गरीब परिवार का उजड़ा आशियाना, खुले आसमान तले गुजर रही रातें जारी (गुमला): जानकारी देते हुए सोमवार शाम करीब छह बजे बताया गया कि जारी प्रखंड अंतर्गत जरडा गांव में आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा में एक गरीब परिवार का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार गहरे संकट में आ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित गुड्डू नायक एवं उनकी पत्नी सबिता देवी का कच्चा मकान तेज हवा की चपेट में आ गया। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि घर की अलबेस्टर छत उड़ गई और पूरा आशियाना बुरी तरह टूटकर रहने लायक नहीं बचा। घटना के बाद परिवार अचानक बेघर हो गया। तेज बारिश के कारण घर में रखा धान, चावल समेत खाद्यान्न पूरी तरह भींगकर खराब हो गया। इससे परिवार के सामने अब भोजन का भी गंभीर संकट खड़ा हो गया है। हालात ऐसे हैं कि पीड़ित परिवार को खुले आसमान के नीचे रात बितानी पड़ रही है और खाने-पीने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता, राहत सामग्री और मुआवजा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सर्वे कर पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दी जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।
    1
    आंधी-तूफान का कहर: जरडा गांव में गरीब परिवार का उजड़ा आशियाना, खुले आसमान तले गुजर रही रातें
जारी (गुमला): जानकारी देते हुए सोमवार शाम करीब छह बजे बताया गया कि जारी प्रखंड अंतर्गत जरडा गांव में आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा में एक गरीब परिवार का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार गहरे संकट में आ गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित गुड्डू नायक एवं उनकी पत्नी सबिता देवी का कच्चा मकान तेज हवा की चपेट में आ गया। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि घर की अलबेस्टर छत उड़ गई और पूरा आशियाना बुरी तरह टूटकर रहने लायक नहीं बचा। घटना के बाद परिवार अचानक बेघर हो गया।
तेज बारिश के कारण घर में रखा धान, चावल समेत खाद्यान्न पूरी तरह भींगकर खराब हो गया। इससे परिवार के सामने अब भोजन का भी गंभीर संकट खड़ा हो गया है। हालात ऐसे हैं कि पीड़ित परिवार को खुले आसमान के नीचे रात बितानी पड़ रही है और खाने-पीने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता, राहत सामग्री और मुआवजा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सर्वे कर पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दी जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में BJP की बड़ी जीत, जनता का आभार
    1
    नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में BJP की बड़ी जीत, जनता का आभार
    user_Pradesh Khabar
    Pradesh Khabar
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • ऐतिहासिक जीत का जश्न: पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की प्रचंड विजय पर अंबिकापुर में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह तुष्टीकरण की राजनीति का अंत और राष्ट्रवाद की जीत: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की नई इबारत - अखिलेश सोनी अंबिकापुर। पश्चिम बंगाल, असम तथा पांडिचेरी के विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड सफलता पर भाजपा सरगुजा द्वारा स्थानीय घड़ी चौक पर भव्य उत्सव मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाकर, आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर ‘झालमुरा’ के साथ जीत का जश्न मनाते हुए कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला । विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता प्राप्त होने पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी , भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया , विधायक प्रबोध मिंज, महापौर मंजूषा भगत, जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर , संभाग सह प्रभारी हरपाल सिंह भामरा की उपस्थिति में स्थानीय घड़ी चौक पर कार्यकर्ताओं ने जम कर खुशियां मनाई। विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मिली प्रचंड जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवाद की जीत बताया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के नतीजों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार का गठन राज्य के इतिहास में एक नया अध्याय है। यह जीत भारतीय जनसंघ के संस्थापक और बंगाल के महान सपूत अमर बलिदानी डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को बंगाल की जनता की ओर से दी गई सबसे सच्ची और भावपूर्ण श्रद्धांजलि है। जिस ‘एक विधान, एक निशान और एक प्रधान’ का सपना उन्होंने देखा था, बंगाल की जनता ने उस पर अपनी मुहर लगा दी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की ऐतिहासिक बढ़त व शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और जनता के अटूट विश्वास की जीत बताया है। उन्होंने चुनाव परिणामों को छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने वाला बताया है। श्री सिसोदिया ने कहा कि यह जीत तुष्टीकरण और अराजकता के विरुद्ध राष्ट्रवाद और सुशासन की विजय है। बंगाल से लेकर पूर्वोत्तर तक की जनता ने संदेश दे दिया है कि देश की प्रगति केवल भाजपा के नेतृत्व में ही सुरक्षित है। लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने मतदाताओं का हृदय से अभिनंदन करते हुए कहा कि जिन्होंने बंगाल में भय और भ्रम की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और विश्वास के मार्ग को चुना। यह जनादेश स्पष्ट संदेश है देश अब स्थिरता, विकास और निर्णायक नेतृत्व चाहता है। इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार का गठन तुष्टीकरण की राजनीति के अंत और विकासवाद की शुरुआत है। यह जीत उन लाखों कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है जिन्होंने बंगाल के लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। इस अवसर पर युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए केंद्रीय नेतृत्व, छत्तीसगढ़ समेत संबंधित राज्यों के कर्मठ कार्यकर्ताओं और जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया है। श्री तोमर ने कहा कि यह नतीजे स्पष्ट करते हैं कि तुष्टीकरण की राजनीति का अंत हो चुका है और देश केवल ‘राष्ट्रवाद’ व ‘अंत्योदय’ की राजनीति को स्वीकार कर रहा है। इस अवसर पर अंबिकेश केशरी , सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला महामंत्री विनोद हर्ष , अरुणा सिंह , मधुसूदन शुक्ला , संतोष दास, विकास पांडेय, चंद्रिका प्रसाद यादव , निश्चल प्रताप सिंह, जनेमेजय मिश्रा , रूपेश दुबे, मनोज गुप्ता, शुभांगी बिहाड़े, कमलेश तिवारी, दीक्षा अग्रवाल, प्रिया सिंह, निशांत सिंह सोलू , जातीन परमार, मनोज प्रसाद , सतीश सिंह , सुशांत घोष, दीपक यादव , संजीव वर्मा , रविकांत उरांव, अनिल तिवारी , विद्यानंद मिश्रा , देवेंद्र नाथ दुबे, प्रतीक दीक्षित, शिवमंगल सिंह, सौरव मिश्रा , विपिन पांडेय, श्वेता गुप्ता , प्रियंका चौबे, नीलू गुप्ता , बबली नेताम, चंदन शुक्ला , सरिता मिश्रा, विकास वर्मा, अनुराग शुक्ला , सर्वेश तिवारी , अभिषेक सिंह देव, ममता तिवारी, शैलू सिंह, अभय साहू, प्रकाश साहू, सतीश शर्मा, बाली चरण यादव , अजय सोनी , भूमेन्द्र सिंह , प्रकाशमणि त्रिपाठी, दिनेश गुप्ता , अंशु दुबे, नेहा सोनवानी, अर्चना वर्मा, सरस्वती यादव , अभिषेक माथुर, वीर सोनी, राम प्रवेश पांडेय, विकास गुप्ता , विनोद मिश्रा , रवि विश्वकर्मा , अतीश सिंह, रमन, रमेश जायसवाल, विजय सोनी , संदीप ताम्रकार, सत्यम सिंह, सतीश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे ।
    1
    ऐतिहासिक जीत का जश्न: पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की प्रचंड विजय पर अंबिकापुर में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह
तुष्टीकरण की राजनीति का अंत और राष्ट्रवाद की जीत: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की नई इबारत - अखिलेश सोनी
अंबिकापुर।
पश्चिम बंगाल, असम तथा पांडिचेरी के विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड सफलता पर भाजपा सरगुजा द्वारा स्थानीय घड़ी चौक पर भव्य उत्सव मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाकर, आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर ‘झालमुरा’ के साथ जीत का जश्न मनाते हुए कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला ।
विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता प्राप्त होने पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी , भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया , विधायक प्रबोध मिंज, महापौर मंजूषा भगत, जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर , संभाग सह प्रभारी हरपाल सिंह भामरा की उपस्थिति में स्थानीय घड़ी चौक पर कार्यकर्ताओं ने जम कर खुशियां मनाई।
विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मिली प्रचंड जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवाद की जीत बताया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के नतीजों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार का गठन राज्य के इतिहास में एक नया अध्याय है। यह जीत भारतीय जनसंघ के संस्थापक और बंगाल के महान सपूत अमर बलिदानी डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को बंगाल की जनता की ओर से दी गई सबसे सच्ची और भावपूर्ण श्रद्धांजलि है। जिस ‘एक विधान, एक निशान और एक प्रधान’ का सपना उन्होंने देखा था, बंगाल की जनता ने उस पर अपनी मुहर लगा दी है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की ऐतिहासिक बढ़त व शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और जनता के अटूट विश्वास की जीत बताया है। उन्होंने चुनाव परिणामों को छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने वाला बताया है। श्री सिसोदिया ने कहा कि यह जीत तुष्टीकरण और अराजकता के विरुद्ध राष्ट्रवाद और सुशासन की विजय है। बंगाल से लेकर पूर्वोत्तर तक की जनता ने संदेश दे दिया है कि देश की प्रगति केवल भाजपा के नेतृत्व में ही सुरक्षित है।
लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने मतदाताओं का हृदय से अभिनंदन करते हुए कहा कि जिन्होंने बंगाल में भय और भ्रम की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और विश्वास के मार्ग को चुना। यह जनादेश स्पष्ट संदेश है देश अब स्थिरता, विकास और निर्णायक नेतृत्व चाहता है।
इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार का गठन तुष्टीकरण की राजनीति के अंत और विकासवाद की शुरुआत है। यह जीत उन लाखों कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है जिन्होंने बंगाल के लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया।
इस अवसर पर युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए केंद्रीय नेतृत्व, छत्तीसगढ़ समेत संबंधित राज्यों के कर्मठ कार्यकर्ताओं और जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया है। श्री तोमर ने कहा कि यह नतीजे स्पष्ट करते हैं कि तुष्टीकरण की राजनीति का अंत हो चुका है और देश केवल ‘राष्ट्रवाद’ व ‘अंत्योदय’ की राजनीति को स्वीकार कर रहा है।
इस अवसर पर अंबिकेश केशरी , सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला महामंत्री विनोद हर्ष , अरुणा सिंह , मधुसूदन शुक्ला , संतोष दास, विकास पांडेय, चंद्रिका प्रसाद यादव , निश्चल प्रताप सिंह, जनेमेजय मिश्रा , रूपेश दुबे, मनोज गुप्ता, शुभांगी बिहाड़े, कमलेश तिवारी, दीक्षा अग्रवाल, प्रिया सिंह, निशांत सिंह सोलू , जातीन परमार, मनोज प्रसाद , सतीश सिंह , सुशांत घोष, दीपक यादव , संजीव वर्मा , रविकांत उरांव, अनिल तिवारी , विद्यानंद मिश्रा , देवेंद्र नाथ दुबे, प्रतीक दीक्षित, शिवमंगल सिंह, सौरव मिश्रा , विपिन पांडेय, श्वेता गुप्ता , प्रियंका चौबे, नीलू गुप्ता , बबली नेताम, चंदन शुक्ला , सरिता मिश्रा, विकास वर्मा, अनुराग शुक्ला , सर्वेश तिवारी , अभिषेक सिंह देव, ममता तिवारी, शैलू सिंह, अभय साहू, प्रकाश साहू, सतीश शर्मा, बाली चरण यादव , अजय सोनी , भूमेन्द्र सिंह , प्रकाशमणि त्रिपाठी, दिनेश गुप्ता , अंशु दुबे, नेहा सोनवानी, अर्चना वर्मा, सरस्वती यादव , अभिषेक माथुर, वीर सोनी, राम प्रवेश पांडेय, विकास गुप्ता , विनोद मिश्रा , रवि विश्वकर्मा , अतीश सिंह, रमन, रमेश जायसवाल, विजय सोनी , संदीप ताम्रकार, सत्यम सिंह, सतीश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे ।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    1 day ago
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Pathalgaon, Jashpur•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.