समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी मठ मंदिर के गर्भगृह से चोरी हुई भगवान की छह मूर्तियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मंदिर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी में प्रयुक्त एर्टिगा कार (BR01XY-8204) भी जब्त कर ली है। 12 जुलाई 2026 की रात मंदिर से भगवान श्रीरामलला, श्रीरामजी, माता जानकी, लड्डू गोपाल, श्रीहनुमानजी और श्रीलक्ष्मणजी की मूर्तियां सहित अन्य सामान चोरी हो गए थे। इस मामले में पुजारी महंत राम सेवक दास शास्त्री के आवेदन पर खानपुर थाना में कांड संख्या 160/26 दर्ज कराया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नंदकिशोर महतो, छोटू कुमार और गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने छह मूर्तियों के अलावा दानपात्र से 400 रुपये, पीतल की घंटियां, पूजा सामग्री, पीतल के बर्तन और अन्य चोरी का सामान भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम, हथौड़ी, खानपुर तथा दरभंगा जिले के बहेड़ी और बिरौल थाना क्षेत्रों के कई मंदिरों में चोरी करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इस गिरोह के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी मठ मंदिर के गर्भगृह से चोरी हुई भगवान की छह मूर्तियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मंदिर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी में प्रयुक्त एर्टिगा कार (BR01XY-8204) भी जब्त कर ली है। 12 जुलाई 2026 की रात मंदिर से भगवान श्रीरामलला, श्रीरामजी, माता जानकी, लड्डू गोपाल, श्रीहनुमानजी और श्रीलक्ष्मणजी की मूर्तियां सहित अन्य सामान चोरी हो गए थे। इस मामले में पुजारी महंत राम सेवक दास शास्त्री के आवेदन पर खानपुर थाना में कांड संख्या 160/26 दर्ज कराया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नंदकिशोर महतो, छोटू कुमार और गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने छह मूर्तियों के अलावा दानपात्र से 400 रुपये, पीतल की घंटियां, पूजा सामग्री, पीतल के बर्तन और अन्य चोरी का सामान भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम, हथौड़ी, खानपुर तथा दरभंगा जिले के बहेड़ी और बिरौल थाना क्षेत्रों के कई मंदिरों में चोरी करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इस गिरोह के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
- समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी मठ मंदिर के गर्भगृह से चोरी हुई भगवान की छह मूर्तियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मंदिर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी में प्रयुक्त एर्टिगा कार (BR01XY-8204) भी जब्त कर ली है। 12 जुलाई 2026 की रात मंदिर से भगवान श्रीरामलला, श्रीरामजी, माता जानकी, लड्डू गोपाल, श्रीहनुमानजी और श्रीलक्ष्मणजी की मूर्तियां सहित अन्य सामान चोरी हो गए थे। इस मामले में पुजारी महंत राम सेवक दास शास्त्री के आवेदन पर खानपुर थाना में कांड संख्या 160/26 दर्ज कराया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नंदकिशोर महतो, छोटू कुमार और गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने छह मूर्तियों के अलावा दानपात्र से 400 रुपये, पीतल की घंटियां, पूजा सामग्री, पीतल के बर्तन और अन्य चोरी का सामान भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम, हथौड़ी, खानपुर तथा दरभंगा जिले के बहेड़ी और बिरौल थाना क्षेत्रों के कई मंदिरों में चोरी करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इस गिरोह के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।1
- समस्तीपुर में जिलाधिकारी ने पीएम-अजय योजना की प्रगति की समीक्षा की है। समीक्षा के दौरान डीएम ने योजना के अंतर्गत लंबित पड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन का स्पष्ट निर्देश दिया है।1
- बिहार के समस्तीपुर में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर किसान संगठनों ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते और कॉरपोरेट नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध मार्च निकाला। शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ यह मार्च स्टेशन चौराहा पहुंचा, जहां एक सभा आयोजित की गई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। किसान संगठनों ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते को तुरंत रद्द करने, कृषि भूमि की कॉरपोरेट लूट पर रोक लगाने और किसानों के हितों की रक्षा की मांग की। इसके साथ ही, पेपर लीक के जिम्मेवार शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान और छात्रों पर लाठी-आश्रुगैस चलाने के जिम्मेवार गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की गई। वक्ताओं ने 12 सैटेलाइट टाउनशिप एवं टोपो लैंड के नाम पर लैंड पूलिंग के माध्यम से कृषि भूमि के कथित अधिग्रहण की योजनाओं को वापस लेने का भी दबाव बनाया। बिहार राज्य किसान सभा के जिला संयोजक अनील प्रसाद की अध्यक्षता में हुई इस सभा में नेताओं ने आरोप लगाया कि यह प्रस्तावित व्यापार समझौता देश की खेती, किसानों और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत नुकसानदेह साबित होगा। सभा को जिला किसान कौंसिल के जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह, उपेंद्र राय, दिनेश राय, भूषण महतो, अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव ललन कुमार, जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार, और बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव रामचंद्र महतो समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। किसानों ने अन्नदाताओं की आजीविका और खाद्य सुरक्षा की रक्षा के लिए अपना संघर्ष और तेज करने का संकल्प लिया।1
- पटना जिले के बाढ़ प्रखंड अंतर्गत धनामा पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया और लोगों को सरकारी योजनाओं व आवश्यक सेवाओं की जानकारी दी। शिविर में सबसे अधिक मामले जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और भूमि विवाद से संबंधित दर्ज किए गए, जिन पर संबंधित विभागों ने गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मुखिया प्रतिनिधि धीरज प्रताप सिंह ने इस आयोजन को ग्रामीणों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करार दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर ही अधिकारियों की मौजूदगी से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति मिली है। ग्रामीणों ने भी मुखिया प्रतिनिधि धीरज प्रताप सिंह की सक्रिय पहल और तत्परता की सराहना की। वहीं, जिन मामलों का तत्काल निस्तारण संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर जल्द से जल्द निपटारे का आश्वासन दिया गया है।1
- संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर समस्तीपुर शहर में मंगलवार को किसान संगठनों ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के विरोध में जोरदार प्रदर्शन मार्च निकाला। यह मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए स्टेशन चौराहा पहुंचा, जहां एक जनसभा का आयोजन किया गया। किसान संगठनों ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते को रद्द करने, कृषि भूमि की कॉरपोरेट लूट पर रोक लगाने तथा किसानों के हितों की रक्षा करने की मांग की। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक के जिम्मेवार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और छात्रों पर लाठी व आश्रुगैस चलाने के जिम्मेवार गृह मंत्री अमित शाह से तुरंत इस्तीफे की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौता देश की खेती, किसानों और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह साबित होगा। वक्ताओं ने कहा कि खेती और कृषि भूमि को कॉरपोरेट कंपनियों के हवाले करने की नीतियों के खिलाफ किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने 12 सैटेलाइट टाउनशिप एवं टोपो लैंड के नाम पर कृषि भूमि के लैंड पूलिंग के माध्यम से कथित भूमि अधिग्रहण की योजनाओं को वापस लेने की मांग उठाई। नेताओं ने स्पष्ट किया कि देश के अन्नदाताओं की आजीविका और खाद्य सुरक्षा को प्रभावित करने वाली किसी भी नीति का किसान संगठन पुरजोर विरोध करेंगे। इस सभा की अध्यक्षता बिहार राज्य किसान सभा के जिला संयोजक अनील प्रसाद ने की। सभा में जिला किसान कौंसिल के जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह, संयुक्त सचिव उपेंद्र राय, दिनेश राय, भूषण महतो, सुरेंद्र कुमार, बिगन पटेल, अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव ललन कुमार, जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार, सुनील कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अनील चौधरी, मो० उस्मान, सोनेलाल पासवान, प्रो० उमेश कुमार, बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव रामचंद्र महतो, सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, रामरतन सिंह राकेश, शंकर साह और शंभू चौधरी समेत बड़ी संख्या में किसान, खेत मजदूर व ग्रामीण उपस्थित थे। सभा के अंत में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार की कृषि एवं आर्थिक नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा किसान हितों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।1
- समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अस्पताल की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। बारिश के पानी ने अस्पताल के जर्जर ढर्रे और स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोलकर रख दी है। अस्पताल की छत से लगातार बारिश का पानी टपक रहा है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य केंद्र की इस बदहाली और दुर्दशा को देखते हुए पटोरी के एसडीएम विकास पांडे ने अस्पताल का जायजा लिया और इस जनसमस्या को लेकर अपनी बात रखी।1
- बिहार के समस्तीपुर में पेपर लीक के विरोध में NSUI संगठन से जुड़े छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया है। इस दौरान छात्रों ने एक विरोध मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।1
- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र स्थित धर्मपुर गांव में बुधवार की शाम दाह संस्कार से लौट रहे दो ग्रामीण आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान धर्मपुर गांव निवासी स्वर्गीय महेंद्र पासवान के 50 वर्षीय पुत्र हरिविलाश पासवान के रूप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान रामजी साह के पुत्र महेश्वर साह के रूप में हुई है, जिनका इलाज मोहिउद्दीननगर स्थित स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने से पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया है और मामले की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से धर्मपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और पूरे गांव में मातम का माहौल व्याप्त है। घटना से विचलित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1